Shuru
Apke Nagar Ki App…
*ब्रेकिंग न्यूज़ कुशीनगर* गैस की महामारी देखने को मिल रही है गैस की कमी बता कर लोगो को वापस भेज दिया जा रहा जनता बेहद परेशान है शासन ने कई बार जनता को अवगत कराया की गैस की कमी नहीं है भरपूर मात्रा मे गैस उयलब्ध है इसके बावजूद जनता परेशान नजर आ रही है अब देखना यह है की गैस की किल्ल्त का असली हकीकत क्या है अब तो जिला प्रशासन ही बताएगा पडरौना के रामकोला रोड पर इडियन एवं एच पी. भारत. कम्पनी का गैस सिलेंडर आता है सभी गैस सिलेंडर एजेंसी स्वासमी गैस की किल्ल्त बता रहे है गैस के लिए रसुबह 4 बजे से ही लोग खडे नजर आ रहे है लोगो का मानना है की उपभोक्ता आज तीन दिन से लाइन लगाए हुवे है लेकिन गैस मिल नहीं रहा है
Aditya pandey
*ब्रेकिंग न्यूज़ कुशीनगर* गैस की महामारी देखने को मिल रही है गैस की कमी बता कर लोगो को वापस भेज दिया जा रहा जनता बेहद परेशान है शासन ने कई बार जनता को अवगत कराया की गैस की कमी नहीं है भरपूर मात्रा मे गैस उयलब्ध है इसके बावजूद जनता परेशान नजर आ रही है अब देखना यह है की गैस की किल्ल्त का असली हकीकत क्या है अब तो जिला प्रशासन ही बताएगा पडरौना के रामकोला रोड पर इडियन एवं एच पी. भारत. कम्पनी का गैस सिलेंडर आता है सभी गैस सिलेंडर एजेंसी स्वासमी गैस की किल्ल्त बता रहे है गैस के लिए रसुबह 4 बजे से ही लोग खडे नजर आ रहे है लोगो का मानना है की उपभोक्ता आज तीन दिन से लाइन लगाए हुवे है लेकिन गैस मिल नहीं रहा है
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- महाकुंभ के दौरान अपनी नीली-भूरी आंखों की वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा में आईं मोनालिसा ने अब केरल के तिरुवंतपुरम स्थित तम्पानूर पुलिस स्टेशन पहुंचकर सुरक्षा की मांग की है. वह अपने प्रेमी फरमान के साथ थाने पहुंचीं. जानकारी के अनुसार दोनों पिछले करीब डेढ़ साल से एक-दूसरे के साथ संबंध में हैं और उनकी मुलाकात फेसबुक के माध्यम से हुई थी. बताया जा रहा है कि अलग-अलग धर्म से होने की वजह से मोनालिसा के पिता जय सिंह भोसले इस रिश्ते का विरोध कर रहे हैं. मोनालिसा का आरोप है कि परिवार की ओर से उन पर काफी दबाव बनाया जा रहा था और उन्हें धमकियां भी मिल रही थीं, जिसके कारण उन्हें घर छोड़ना पड़ा.पुलिस पूछताछ में जब उनसे यह सवाल किया गया कि वे इतनी दूर केरल क्यों आए हैं, तो दोनों ने बताया कि उन्हें लगा कि यहां वे सामाजिक और धार्मिक दबाव से दूर सुरक्षित तरीके से रह पाएंगे. पुलिस ने मोनालिसा के दस्तावेजों की जांच की, जिसमें वह बालिग पाई गईं. इसके बाद पुलिस ने उनके पिता को भी थाने बुलाया. कानूनी रूप से बालिग होने के कारण पुलिस ने मोनालिसा को अपने फैसले के अनुसार फरमान के साथ जाने की अनुमति दे दी. साथ ही स्थानीय प्रशासन को भी सूचित किया गया ताकि इस जोड़े की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.1
- कुशीनगर : तरयासुजान थाने के दरोगा का कथित रिश्वत ऑडियो वायरल, चार्जशीट के नाम पर पैसे मांगने का आरोप। चार्जशीट के नाम पर वसूली! दरोगा का कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल! दारोगा जी सस्पेंड कर दिए गए1
- नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में मादक पदार्थ गांजा के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। सदर डीएसपी विवेक दीप ने गुरुवार 12 मार्च की शाम करीब 6 बजे मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नगर थाना क्षेत्र के बस स्टैंड निमिया माई के समीप गांजा की बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर 11 मार्च की शाम करीब 5 बजे एक विशेष टीम का गठन कर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से कलमा खातून, जाकिर हुसैन और अभय कुमार को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान इनके पास से करीब 8 किलो मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने बरामद गांजा को जब्त करते हुए तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कार्रवाई के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।1
- UPSC रिजल्ट के बीच मेरठ में फर्जी IAS पकड़े गए हैं। नाम है राहुल कौशिक। खुद को जॉइंट सेकेट्री (IAS बैच 2008) बताते थे। शराब पीकर हंगामा कर रहे थे तो पकड़े गए, वरना फर्जीवाड़ा पता नहीं कब से कर रहे होंगे।1
- कुशीनगर जिले के सुकरौली क्षेत्र में घरेलू गैस की किल्लत से लोगों को कई दिनों से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। गैस एजेंसी पर सिलेंडर उपलब्ध न होने के कारण लोगों की रसोई व्यवस्था प्रभावित हो गई थी। कई परिवारों को मजबूरी में लकड़ी और अन्य वैकल्पिक साधनों से भोजन बनाने के लिए विवश होना पड़ा। बृहस्पतिवार को जैसे ही गैस एजेंसी पर सिलेंडर की आपूर्ति हुई, उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। गैस लेने के लिए सुबह चार बजे से ही लोगों ने एजेंसी के बाहर लंबी कतार लगा दी। धीरे-धीरे सैकड़ों की संख्या में ग्राहक पहुंच गए और एजेंसी परिसर में पूरे दिन भीड़ का माहौल बना रहा। गैस लेने पहुंचे उपभोक्ताओं ने बताया कि काफी दिनों से गैस नहीं मिल रही थी, जिससे घर की रसोई चलाना मुश्किल हो गया था। सूचना मिलते ही लोग सुबह तड़के ही एजेंसी पर पहुंच गए और अपनी बारी का इंतजार करने लगे। कतार में महिलाएं, बुजुर्ग और युवक सभी शामिल रहे। गैस लेने आए संजय, श्याम, हरेराम और राजमंगल सहित कई उपभोक्ताओं ने बताया कि गैस की कमी के कारण उन्हें कई दिनों से परेशान होना पड़ रहा था। सुबह से ही लाइन में लगने के बाद जाकर सिलेंडर मिल पाया। उन्होंने कहा कि यदि गैस की नियमित आपूर्ति होती रहे तो लोगों को इस तरह की परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। एजेंसी पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए कर्मचारियों को व्यवस्था संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए उपभोक्ताओं को क्रमवार तरीके से सिलेंडर वितरित किया गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके और उनकी रसोई व्यवस्था सुचारु रूप से चलती रहे।1
- Post by Neeraj Ahiran1
- कुशीनगर के जटहां बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पकहां लूकपुर स्थित नूरी जामा मस्जिद में पवित्र माह रमजान के अवसर पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। यह आयोजन समाजसेवी डॉ. नईमुद्दीन अंसारी द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में रोजेदारों ने शिरकत की। सभी रोजेदारों ने खजूर के साथ रोजा इफ्तार किया और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। मस्जिद के इमाम हाफिज सफीद कादरी ने बताया कि रमजान का तीसरा अशरा शुरू हो चुका है, जिसे जहन्नम से निजात का अशरा कहा जाता है। इस दौरान ज्यादा से ज्यादा इबादत, तौबा और दुआ करने की अहमियत बताई गई। इफ्तार के दौरान रोजेदारों ने मुल्क में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ की तथा अल्लाह से सभी की इबादत और दुआ कबूल करने की प्रार्थना की।1
- कुशीनगर भ्रष्टाचार के आरोप में एक सब-इंस्पेक्टर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। तरयासुजान थाने में तैनात रहे एसआई आलोक कुमार सिंह के खिलाफ उसी थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। बताया जा रहा है कि एसआई आलोक कुमार सिंह पर रिश्वत मांगने का आरोप लगा था। इस मामले में रिश्वत मांगने का एक ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद मामला गंभीर हो गया। ऑडियोसामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक केशव कुमार मिश्रा ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एसआई आलोक कुमार सिंह को निलंबित कर दिया था और मामले की जांच के आदेश दिए थे। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद अब तरयासुजान थाने में उनके खिलाफ आधिकारिक रूप से एफआईआर दर्ज कर ली गई है।पुलिस विभाग की इस कार्रवाई से जिले में हड़कंप मच गया है और मामले को लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।1
- कुशीनगर में सड़क हादसे में टेम्पू चालक की मौत: तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, चालक की तलाश जारी।1