Shuru
Apke Nagar Ki App…
लखीमपुर खीरी पहुंचे भीम आर्मी चीफ, नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने तिकुनिया कांड में शहीद किसानों को दी श्रद्धांजलि, बोले गाड़ियों के पहियों के नीचे किसानों को रौंदा गया था, ऐसे लोगों को सत्ता से बाहर करने पर जनता को दी बधाई...! #आजादसमाजपार्टी #lakhimpurkherinews #भीमआर्मी #योगी #CMYogi #लखीमपुरखीरी #lakhimpurnews #योगीआदित्यनाथ #चंद्रशेखर #BJP #dmkheri #upbjp #BJPUP #तिकुनियाहिंसा #थार #BheemArmy #ajadsamajparty #ChandrashekherAzad #highlight #AjayMishraTeni
FH.NEWS
लखीमपुर खीरी पहुंचे भीम आर्मी चीफ, नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने तिकुनिया कांड में शहीद किसानों को दी श्रद्धांजलि, बोले गाड़ियों के पहियों के नीचे किसानों को रौंदा गया था, ऐसे लोगों को सत्ता से बाहर करने पर जनता को दी बधाई...! #आजादसमाजपार्टी #lakhimpurkherinews #भीमआर्मी #योगी #CMYogi #लखीमपुरखीरी #lakhimpurnews #योगीआदित्यनाथ #चंद्रशेखर #BJP #dmkheri #upbjp #BJPUP #तिकुनियाहिंसा #थार #BheemArmy #ajadsamajparty #ChandrashekherAzad #highlight #AjayMishraTeni
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by FH.NEWS1
- अगर बच्चे को अच्छी नौकरी नहीं मिली तो कम से कम बच्चे छोटा-मोटा व्यापार करके अपना जीवन यापन कर लेंगे और अपने परिवार का पालन पोषण कर लेंगे। किंतु कृष्ण कुमार को क्या पता था कि जिस जमीन को उन्होंने खरीदा है उसे पर वह माफियाओं की नजर टेढ़ी हो जाएगी। इसी तरह उज्जवल भविष्य के लिए कृष्ण कुमार ने भूमि तो खरीद ली किंतु माफियाओं ने आज तक जमीन पर कोई निर्माण नहीं होने दिया जबकि उस भूमि पर किसी और का कब्जा नहीं है बल्कि स्वयं कृष्ण कुमार शुक्ला की टीन सेट पड़ी हुई है। कृष्ण कुमार शुक्ला ने समझदारी से काम लिया और कोई हिंसा नहीं की अहिंसा का रास्ता पकड़ा और न्यायालय में दो बार मुकदमा जीत गए। लोग कहते हैं कि न्यायालय सबसे बड़ा है इसके आगे सभी को झुकना ही पड़ता है और सबको इसका फैसला मानना पड़ता है क्योंकि यहां पर सत्य के फैसले होते हैं। किंतु संपूर्णानगर में इसका बिल्कुल उल्टा हुआ दो बार कृष्ण कुमार शुक्ला मुकदमा तो जीते, किंतु अभी तक उनको अपनी ही भूमि पर कब्जा नहीं मिल सका है। हजारों रुपए जमीन की खरीदी में टैक्स देने के बाद मुकदमा जीतने के बाद भी वह अपनी जमीन पर कब्जा पाने के लिए दर-दर भटक रहे हैं । पीड़ित कृष्ण कुमार कहना है कि जब भी वह जमीन पर कुछ बनवाने का विचार करते हैं तो भूमिया मारपीट पर आमदा हो जाते हैं जिससे वह भयभीत और मायूस होकर वापस चले जाते हैं । अब शायद बच्चे कुछ बड़े हो चले हैं तो उनको बच्चों के भविष्य की चिंता सताने लगी है अब वह कोतवाली तहसील और जिले स्तर के अधिकारियों का दरवाजा खटखटा रहे हैं जिससे उनकी खरीदी हुई जमीन पर उनको कब्जा मिल जाए। पीड़ित कृष्ण कुमार शुक्ला ने बड़े भाव और विचार से कहा कि जब माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक मौखिक आदेश 24 घंटे में भू माफिया 65000 एकड़ जमीन खाली कर सकते हैं तो क्या शासन प्रशासन हमारा एक छोटा सा जमीन का टुकड़ा हमें नहीं दिला सकता हमें उसे पर कब्जा नहीं दिला सकता बाबा के राज्य में सब कुछ संभव है लेकिन जब प्रशासन चाहे तब।1
- श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली बाबा श्याम की भव्य निशान यात्रा, गूंजे जयकारे राष्ट्रीय भारत संवाददाता आनंद गोस्वामी फ़ोटो, संलग्न पलिया कलां (खीरी)। हर माह की ग्यारस की पावन बेला की तरह इस माह भी रविवार, 29 मार्च को बाबा श्याम की असीम कृपा से भव्य एवं दिव्य निशान यात्रा का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। मारवाड़ी युवा मंच के तत्वावधान में प्रातः 7:30 बजे रानी सती दादी मंदिर से खाटू श्याम मंदिर तक निकली इस पावन यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और बाबा के चरणों में अपनी आस्था अर्पित की। पूरे मार्ग में “हारे के सहारे, बाबा श्याम हमारे” के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। मधुर भजन-कीर्तन और भक्तों की अटूट श्रद्धा ने पूरे क्षेत्र को श्याममय बना दिया। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो स्वयं बाबा श्याम अपने भक्तों के बीच विराजमान होकर सभी पर कृपा बरसा रहे हों। इस अवसर पर आलोक मिश्रा (भइया) ने भी श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ निशान यात्रा में भाग लिया। बाबा के प्रति उनकी अटूट आस्था विशेष रूप से देखने को मिली। वहीं मारवाड़ी युवा मंच के सचिन बंसल, मनीष गर्ग, मोहित गर्ग, दिनेश गर्ग, प्रांशु जैन एवं पिंकी गर्ग सहित अनेक श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर आयोजन को सफल बनाया। कार्यक्रम के अंत में सभी भक्तों ने बाबा श्याम से सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की।2
- पलिया कलां (खीरी) पलिया पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे निरंतर अभियान और सख्त कार्रवाई के बावजूद, क्षेत्र में नशेड़ियों का जमावड़ा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में पुलिस प्रशासन द्वारा की गई 'हंटर' रूपी कार्रवाई से जहां नशे के सौदागरों में हड़कंप मचा था और कई जेल की सलाखों के पीछे भेजे गए थे, वहीं धरातल पर स्थिति अब भी चिंताजनक बनी हुई है। क्षेत्रीय नागरिकों का मानना है कि इन नशेड़ियों के तार पड़ोसी राष्ट्र नेपाल से गहरे जुड़े हुए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, अक्सर नेपाल से आने वाले नशेड़ी युवक और युवतियां भारतीय क्षेत्र की सड़कों पर खुलेआम घूमते देखे जा रहे हैं। स्थिति इतनी भयावह हो चुकी है कि नशे की अधिकता के कारण इन युवाओं को अपने कपड़ों तक का होश नहीं रहता, जो सभ्य समाज को शर्मसार करने वाली तस्वीरें पेश कर रहा है। पलिया पुलिस ने पिछले कुछ समय में नशे के कई बड़े नेटवर्क को ध्वस्त कर तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचाया है। लेकिन खुलेआम घूमते नशेड़ियों को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि नशे के कुछ सौदागर अब भी पुलिस की नजरों से बचकर 'आंख-मिचोली' का खेल खेल रहे हैं और अपने काले कारोबार को अंजाम दे रहे हैं। खुलेआम हो रहे इस नशे के तांडव और गिरते सामाजिक स्तर को लेकर स्थानीय निवासियों में गहरा आक्रोश है। अभिभावकों को अपने बच्चों के भविष्य की चिंता सताने लगी है। नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि नेपाल सीमा पर चौकसी और बढ़ाई जाए तथा नशे के बचे-खुचे अड्डों पर निर्णायक प्रहार किया जाए ताकि समाज को इस अभिशाप से मुक्ति मिल सके।3
- लखीमपुर खीरी- विधायक थप्पड़ कांड एक बार फिर सुर्खियों में आ गया, जब मंच से Chandrashekhar Azad ने इस मुद्दे पर खुलकर बयान दिया सांसद चंद्रशेखर आजाद ने अपने संबोधन में घटना को लेकर नाराजगी जताई और इसे जनप्रतिनिधियों के व्यवहार से जुड़ा गंभीर विषय बताया उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में जवाबदेही तय होनी चाहिए और जनता के सम्मान के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए सभा के दौरान उनके बयान पर लोगों की प्रतिक्रिया भी देखने को मिली आप सुनिए, मंच से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने क्या कहा1
- थाना सिंगाही क्षेत्र के सिधौना गांव में हाल ही में 7 वर्षीय बच्ची सिमरन कौर को अपना निवाला बनाया था आदमखोर तेंदुए ने जिसको लगातार वन विभाग की टीम सर्च ऑपरेशन कर रही थी और सर्च ऑपरेशन कामयाब भी रहा उसे पड़कर पिंजरे में कैद भी कर लिया जिससे लोगों ने राहत की सांस ली और उसकी आधे घंटे बाद फिर ग्रामीणों को तेंदुआ दिखाई दिया जिससे फिर से दहशत का माहौल बन गया और वन विभाग से फिर गुहार लगा रहे हैं कि उसी स्थान पर फिर से पिंजरा लगाया जाए कई तेंदुए घूम रहे हैं1
- सिंगाही खीरी -टॉपर छात्र को ₹11,000 इनाम का ऐलान, 15 अगस्त को होगा सम्मान चेयरमेन मोहम्मद कय्यूम, सनराइज स्कूल में वार्षिक परिणाम वितरण कार्यक्रम सम्पन्न1
- Post by Sanjay Kumar1