logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बाकड़ी में हाई स्कूल नहीं होने से आठ साल में 200 से अधिक बालिकाओं की छूटी पढ़ाई, 8 वीं के बाद पढ़ाई करने के लिए बाहर नहीं जा पाती है कई बालिकाएं----- " बिंग ब्रेकिंग ! बुरहानपुर:- बुरहानपुर जिले के नेपानगर क्षेत्र स्थित 10 हजार की आबादी वाले वन ग्राम बाकड़ी में हाई स्कूल नहीं होने के कारण पिछले 8 सालों में 200 से अधिक बालिकाएं शिक्षा से वंचित रह गई है। जिला मुख्यालय से 50 किलोमीटर दूर पहाड़ी इलाकों से सटे इस गांव मे केवल पहली से आठवीं तक का ही सरकारी स्कूल है, जिससे गांव की पढ़ाई के लिए 7 से 14 किलोमीटर दूर जाने में असमर्थ छात्राएं पढ़ाई छोड़ने को मजबूर है और कई बालिकाओं का विवाह भी हो गया है वर्तमान में इस समस्या को लेकर नेपानगर की पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मधु चौहान ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी को पत्र लिखकर हाई स्कूल खोलने की मांग की है, वही जनजाति विभाग के सहायक आयुक्त भारत जांचपुरे जी ने विचार कर शासन को प्रस्ताव भेजने की बात कही है। 7 से 14 किलोमीटर दूर है स्कूल, सुरक्षा ओर आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण छूट रही है पढ़ाई गांव में केवल पहली से आठवीं तक का स्कूल संचालित है नौवीं कक्षा की पढ़ाई के लिए छात्राओं को करीब 7 किलोमीटर दूर सीवल या लगभग 14 किलोमीटर दूर नावरा जाना पड़ता है इतनी अधिक दूरी होने के कारण अभिभावक अपनी बेटियों को आगे की पढ़ाई के लिए बाहर भेजने से कतराते है, बालक तो दूर के स्कूलों में चले जाते है, लेकिन बालिकाओं के लिए यह संभव नहीं हो पाता है। केवल वही छात्राएं आगे पड़ पाती है जिनका चयन उत्कृष्ट या एकलव्य विद्यालयों में होता है, जिनकी संख्या बहुत सीमित होती है अधिकांश बच्चे आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण भी आठवीं के बाद अपनी पढ़ाई वही पर छोड़ देते है। 14 किलोमीटर के दायरे में 2 हायर सेकेंडरी ओर 1 हाईस्कूल क्षेत्र में महज 14 किलोमीटर की दूरी पर 2 हाई सेकेंडरी ओर एक हाई स्कूल है, लेकिन जहां आदिवासी बच्चों को हाई स्कूल की आवश्यकता सबसे अधिक है वहां स्कूल नहीं खोला जा रहा है। भातखेड़ा में हाई सेकेंडरी ओर पलासुर में हाई स्कूल है जिनकी दूरी बाकड़ी से 7 किलोमीटर दूर है। वही 14 किलोमीटर दूर नावरा में हाई स्कूल और हाई सेकेंडरी स्कूल दोनों संचालित है। इसी तरह डाभियाखेड़ा में भी हाई स्कूल है, लेकिन बाकड़ी में हाई स्कूल नहीं है। 2018 में हुआ था सर्वे, पौने 2 एकड़ जमीन भी मिली थी बाकड़ी में हाई स्कूल खोलने के लिए 2018 में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान ( रमसा ) के माध्यम से एक सर्वेक्षण किया गया था यह सर्वे जन शिक्षक राजेश कापड़े ने नावरा स्कूल के प्राचार्य के साथ मिलकर किया था। उस समय एक व्यक्ति ने स्कूल निर्माण के लिए पौने 2 एकड़ जमीन देने की सहमति भी दी थी लेकिन यह प्रस्ताव बाद में ठंडे बस्ते में चला गया। शिक्षा विशेषज्ञों का सुझाव- 8 वीं के बाद 9 की पात्रता दे शिक्षा विशेषज्ञों अनुसार, अगर जनजाति विभाग के सहायक आयुक्त भारत जांचपुरे चाहे तो कक्षा 8 वीं के बाद उसी स्कूल में कक्षा 9 वीं शुरू करा सकते है। इसके लिए उन्हें डाइस कोड को लेकर प्रकिया करनी होगी इसके बाद हाई स्कूल खोला जाना खुद ही जरूरी हो जाएगा और क्षेत्र की बालिकाएं हर साल शिक्षा से वंचित होने के लिए बच जाएगी। जयस ने उठाए सवाल, पूर्व नपा पालिका अध्यक्ष ने सीएम को लिखा पत्र बुरहानपुर जयस कार्यकारणी अध्यक्ष गुड्डू जाधव ओर जयस कार्यकर्ता सुरेश जमरा ने बताया है कि चुनाव के समय बड़े बड़े वादे होते है, लेकिन बाद में अमल नहीं होता है। वे लंबे समय से हाई स्कूल की मांग कर रहे हैं, जो अब तक पूरी नहीं हुई है। वही नेपानगर की पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मधु चौहान ने हाल ही में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी को पत्र लिखकर मांग की है कि बाकड़ी में हाई स्कूल खोला जाना चाहिए।

18 hrs ago
user_Raju Singh Rathod
Raju Singh Rathod
बुरहानपुर, बुरहानपुर, मध्य प्रदेश•

More news from Madhya Pradesh and nearby areas
  • शिव सिंह राजपूत दहिया जर्नलिस्ट अमरपाटन सतना मैहर मध्य प्रदेश भोपाल 9974778863
    1
    शिव सिंह राजपूत दहिया जर्नलिस्ट अमरपाटन सतना मैहर मध्य प्रदेश भोपाल 9974778863
    user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Court reporter Burhanpur Nagar, Madhya Pradesh•
    4 hrs ago
  • " बिंग ब्रेकिंग ! बुरहानपुर:- बुरहानपुर जिले के नेपानगर क्षेत्र स्थित 10 हजार की आबादी वाले वन ग्राम बाकड़ी में हाई स्कूल नहीं होने के कारण पिछले 8 सालों में 200 से अधिक बालिकाएं शिक्षा से वंचित रह गई है। जिला मुख्यालय से 50 किलोमीटर दूर पहाड़ी इलाकों से सटे इस गांव मे केवल पहली से आठवीं तक का ही सरकारी स्कूल है, जिससे गांव की पढ़ाई के लिए 7 से 14 किलोमीटर दूर जाने में असमर्थ छात्राएं पढ़ाई छोड़ने को मजबूर है और कई बालिकाओं का विवाह भी हो गया है वर्तमान में इस समस्या को लेकर नेपानगर की पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मधु चौहान ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी को पत्र लिखकर हाई स्कूल खोलने की मांग की है, वही जनजाति विभाग के सहायक आयुक्त भारत जांचपुरे जी ने विचार कर शासन को प्रस्ताव भेजने की बात कही है। 7 से 14 किलोमीटर दूर है स्कूल, सुरक्षा ओर आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण छूट रही है पढ़ाई गांव में केवल पहली से आठवीं तक का स्कूल संचालित है नौवीं कक्षा की पढ़ाई के लिए छात्राओं को करीब 7 किलोमीटर दूर सीवल या लगभग 14 किलोमीटर दूर नावरा जाना पड़ता है इतनी अधिक दूरी होने के कारण अभिभावक अपनी बेटियों को आगे की पढ़ाई के लिए बाहर भेजने से कतराते है, बालक तो दूर के स्कूलों में चले जाते है, लेकिन बालिकाओं के लिए यह संभव नहीं हो पाता है। केवल वही छात्राएं आगे पड़ पाती है जिनका चयन उत्कृष्ट या एकलव्य विद्यालयों में होता है, जिनकी संख्या बहुत सीमित होती है अधिकांश बच्चे आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण भी आठवीं के बाद अपनी पढ़ाई वही पर छोड़ देते है। 14 किलोमीटर के दायरे में 2 हायर सेकेंडरी ओर 1 हाईस्कूल क्षेत्र में महज 14 किलोमीटर की दूरी पर 2 हाई सेकेंडरी ओर एक हाई स्कूल है, लेकिन जहां आदिवासी बच्चों को हाई स्कूल की आवश्यकता सबसे अधिक है वहां स्कूल नहीं खोला जा रहा है। भातखेड़ा में हाई सेकेंडरी ओर पलासुर में हाई स्कूल है जिनकी दूरी बाकड़ी से 7 किलोमीटर दूर है। वही 14 किलोमीटर दूर नावरा में हाई स्कूल और हाई सेकेंडरी स्कूल दोनों संचालित है। इसी तरह डाभियाखेड़ा में भी हाई स्कूल है, लेकिन बाकड़ी में हाई स्कूल नहीं है। 2018 में हुआ था सर्वे, पौने 2 एकड़ जमीन भी मिली थी बाकड़ी में हाई स्कूल खोलने के लिए 2018 में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान ( रमसा ) के माध्यम से एक सर्वेक्षण किया गया था यह सर्वे जन शिक्षक राजेश कापड़े ने नावरा स्कूल के प्राचार्य के साथ मिलकर किया था। उस समय एक व्यक्ति ने स्कूल निर्माण के लिए पौने 2 एकड़ जमीन देने की सहमति भी दी थी लेकिन यह प्रस्ताव बाद में ठंडे बस्ते में चला गया। शिक्षा विशेषज्ञों का सुझाव- 8 वीं के बाद 9 की पात्रता दे शिक्षा विशेषज्ञों अनुसार, अगर जनजाति विभाग के सहायक आयुक्त भारत जांचपुरे चाहे तो कक्षा 8 वीं के बाद उसी स्कूल में कक्षा 9 वीं शुरू करा सकते है। इसके लिए उन्हें डाइस कोड को लेकर प्रकिया करनी होगी इसके बाद हाई स्कूल खोला जाना खुद ही जरूरी हो जाएगा और क्षेत्र की बालिकाएं हर साल शिक्षा से वंचित होने के लिए बच जाएगी। जयस ने उठाए सवाल, पूर्व नपा पालिका अध्यक्ष ने सीएम को लिखा पत्र बुरहानपुर जयस कार्यकारणी अध्यक्ष गुड्डू जाधव ओर जयस कार्यकर्ता सुरेश जमरा ने बताया है कि चुनाव के समय बड़े बड़े वादे होते है, लेकिन बाद में अमल नहीं होता है। वे लंबे समय से हाई स्कूल की मांग कर रहे हैं, जो अब तक पूरी नहीं हुई है। वही नेपानगर की पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मधु चौहान ने हाल ही में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी को पत्र लिखकर मांग की है कि बाकड़ी में हाई स्कूल खोला जाना चाहिए।
    1
    " बिंग ब्रेकिंग ! 
बुरहानपुर:- बुरहानपुर जिले के नेपानगर क्षेत्र स्थित 10 हजार की आबादी वाले वन ग्राम बाकड़ी में हाई स्कूल नहीं होने के कारण पिछले 8 सालों में 200 से अधिक बालिकाएं शिक्षा से वंचित रह गई है। जिला मुख्यालय से 50 किलोमीटर दूर पहाड़ी इलाकों से सटे इस गांव मे केवल पहली से आठवीं तक का ही सरकारी स्कूल है, जिससे गांव की पढ़ाई के लिए 7 से 14 किलोमीटर दूर जाने में असमर्थ छात्राएं पढ़ाई छोड़ने को मजबूर है और कई बालिकाओं का विवाह भी हो गया है वर्तमान में इस समस्या को लेकर नेपानगर की पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मधु चौहान ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी को पत्र लिखकर हाई स्कूल खोलने की मांग की है, वही जनजाति विभाग के सहायक आयुक्त भारत जांचपुरे जी ने विचार कर शासन को प्रस्ताव भेजने की बात कही है। 
7 से 14 किलोमीटर दूर है स्कूल, सुरक्षा ओर आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण छूट रही है पढ़ाई 
गांव में केवल पहली से आठवीं तक का स्कूल संचालित है नौवीं कक्षा की पढ़ाई के लिए छात्राओं को करीब 7 किलोमीटर दूर सीवल या लगभग 14 किलोमीटर दूर नावरा जाना पड़ता है इतनी अधिक दूरी होने के कारण अभिभावक अपनी बेटियों को आगे की पढ़ाई के लिए बाहर भेजने से कतराते है, बालक तो दूर के स्कूलों में चले जाते है, लेकिन बालिकाओं के लिए यह संभव नहीं हो पाता है। केवल वही छात्राएं आगे पड़ पाती है जिनका चयन उत्कृष्ट या एकलव्य विद्यालयों में होता है, जिनकी संख्या बहुत सीमित होती है अधिकांश बच्चे आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण भी आठवीं के बाद अपनी पढ़ाई वही पर छोड़ देते है।
14 किलोमीटर के दायरे में 2 हायर सेकेंडरी ओर 1 हाईस्कूल 
क्षेत्र में महज 14 किलोमीटर की दूरी पर 2 हाई सेकेंडरी ओर एक हाई स्कूल है, लेकिन जहां आदिवासी बच्चों को हाई स्कूल की आवश्यकता सबसे अधिक है वहां स्कूल नहीं खोला जा रहा है।
भातखेड़ा में हाई सेकेंडरी ओर पलासुर में हाई स्कूल है जिनकी दूरी बाकड़ी से 7 किलोमीटर दूर है। वही 14 किलोमीटर दूर नावरा में हाई स्कूल और हाई सेकेंडरी स्कूल दोनों संचालित है। इसी तरह डाभियाखेड़ा में भी हाई स्कूल है, लेकिन बाकड़ी में हाई स्कूल नहीं है।
2018 में हुआ था सर्वे, पौने 2 एकड़ जमीन भी मिली थी
बाकड़ी में हाई स्कूल खोलने के लिए 2018 में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान ( रमसा ) के माध्यम से एक सर्वेक्षण किया गया था यह सर्वे जन शिक्षक राजेश कापड़े ने नावरा स्कूल के प्राचार्य के साथ मिलकर किया था। 
उस समय एक व्यक्ति ने स्कूल निर्माण के लिए पौने 2 एकड़ जमीन देने की सहमति भी दी थी लेकिन यह प्रस्ताव बाद में ठंडे बस्ते में चला गया।
शिक्षा विशेषज्ञों का सुझाव- 8 वीं के बाद 9 की पात्रता दे 
शिक्षा विशेषज्ञों अनुसार, अगर जनजाति विभाग के सहायक आयुक्त भारत जांचपुरे चाहे तो कक्षा 8 वीं के बाद उसी स्कूल में कक्षा 9 वीं शुरू करा सकते है।
इसके लिए उन्हें डाइस कोड को लेकर प्रकिया करनी होगी इसके बाद हाई स्कूल खोला जाना खुद ही जरूरी हो जाएगा और  क्षेत्र की बालिकाएं हर साल शिक्षा से वंचित होने के लिए बच जाएगी।
जयस ने उठाए सवाल, पूर्व नपा पालिका अध्यक्ष ने सीएम को लिखा पत्र
बुरहानपुर जयस कार्यकारणी अध्यक्ष गुड्डू जाधव ओर जयस कार्यकर्ता सुरेश जमरा ने बताया है कि चुनाव के समय बड़े बड़े वादे होते है, लेकिन बाद में अमल नहीं होता है। वे लंबे समय से हाई स्कूल की मांग कर रहे हैं, जो अब तक पूरी नहीं हुई है।
वही नेपानगर की पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मधु चौहान ने हाल ही में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी को पत्र लिखकर मांग की है कि बाकड़ी में हाई स्कूल खोला जाना चाहिए।
    user_Raju Singh Rathod
    Raju Singh Rathod
    बुरहानपुर, बुरहानपुर, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • MP की बदलेगी पॉलिटिकल पिक्चर, विधानसभा सीटें 230 से बढ़कर हो सकती है 345! MP News
    1
    MP की बदलेगी पॉलिटिकल पिक्चर, विधानसभा सीटें
230 से बढ़कर हो सकती है 345! MP News
    user_Abdul Rasid
    Abdul Rasid
    खाकनार, बुरहानपुर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • mera post ko share aur like aur comment Karen
    1
    mera post ko share aur like aur comment Karen
    user_MANOHAR sitole
    MANOHAR sitole
    Jhiranya, Khargone•
    22 hrs ago
  • ANCHOR - खंडवा जिले के पामाखेड़ी गांव की सनसनीखेज डकैती का गुरुवार शाम को खंडवा डीआईजी मनोज कुमार राय ने खुलासा किया । इस मामले में पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 7 आरोपी अब भी फरार हैं। पुलिस ने किसान ललित सोलंकी क़े घर में घुसकर दिनदहाड़े लूटी गई 12 बोर की बंदूक, 1 लाख 60 हजार रुपए नकद और वारदात में इस्तेमाल गाड़ियां भी बरामद कर ली हैं। डीआईजी मनोज कुमार राय ने बताया की आरोपियों ने 12 मार्च को खंडवा के पामाखेड़ी में ललित सोलंकी के घर डकैती के बाद 13 मार्च को धार जिले में भी स्पेशल 26 की तर्ज पर नकली क्राइम ब्रांच क़े अधिकारी बनकर लूट की घटना की को अंजाम दिया था। इस पूरी डकैती का खुलासा करने की घटना को लेकर डीआईजी ने बताया इस मामले में अभी भी 7 आरोपी फरार हैं। आरोपियों को रिमांड पर लेकर जिले में हुए अन्य घटनाओं के बारे में पूछताछ की जा रही है।
    1
    ANCHOR - खंडवा जिले के पामाखेड़ी गांव की
सनसनीखेज डकैती का गुरुवार शाम को खंडवा डीआईजी मनोज कुमार राय ने खुलासा किया । इस मामले में पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 7 आरोपी अब भी फरार हैं। पुलिस ने किसान ललित सोलंकी क़े घर में घुसकर दिनदहाड़े लूटी गई 12 बोर की बंदूक, 1 लाख 60 हजार रुपए नकद और वारदात में इस्तेमाल गाड़ियां भी बरामद कर ली हैं। डीआईजी मनोज कुमार राय ने बताया की आरोपियों ने 12 मार्च को खंडवा के पामाखेड़ी में ललित सोलंकी के घर डकैती के बाद 13 मार्च को धार जिले में भी स्पेशल 26 की तर्ज पर नकली क्राइम ब्रांच क़े अधिकारी बनकर लूट की घटना की को अंजाम दिया था। इस पूरी डकैती का खुलासा करने की घटना को लेकर डीआईजी ने बताया इस मामले में अभी भी 7 आरोपी फरार हैं। आरोपियों को रिमांड पर लेकर जिले में हुए अन्य घटनाओं के बारे में पूछताछ की जा रही है।
    user_KHANDWA LIVE
    KHANDWA LIVE
    Press Reporter खंडवा, पूर्वी निमाड़, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मेहंगाई बढ़ी तो कमाई बढ़ाओ बोले रामदेव, राहुल की आनलाइन चुनावी सभा, पैट्रोल के लिए मारपीट पूरी रात लाईनें, प्रधानमंत्री ने ऊहापोह में डाला- संजय सिंह, तीन करोड़ फेक एनकाउंट हटाए रेलवे ने और ट्रंप का एलान मैंने आठ लड़ाई रोकी नोबेल दो.... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर....
    1
    मेहंगाई बढ़ी तो कमाई बढ़ाओ बोले रामदेव, राहुल की आनलाइन चुनावी सभा, पैट्रोल के लिए मारपीट पूरी रात लाईनें,  प्रधानमंत्री ने ऊहापोह में डाला- संजय सिंह, तीन करोड़ फेक एनकाउंट हटाए रेलवे ने और ट्रंप का एलान मैंने आठ लड़ाई रोकी नोबेल दो.... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर....
    user_Rajpath News
    Rajpath News
    Khandwa Nagar, East Nimar•
    19 hrs ago
  • शिवसेना जिला प्रमुख गणेश भावसार ने बताया कि आदर्श योग संस्कार संस्थापक योगाचार्य लक्ष्मी नारायण की आदर्श को निभा रहे हैं किस तरीके से कोषाध्यक्ष दामोदर गर्ग योग संस्कार संस्थापक सदस्य मधु भावना रखने
    1
    शिवसेना जिला प्रमुख गणेश भावसार ने बताया कि आदर्श योग संस्कार संस्थापक योगाचार्य लक्ष्मी नारायण की आदर्श को निभा रहे हैं किस तरीके से कोषाध्यक्ष दामोदर गर्ग योग संस्कार संस्थापक सदस्य मधु भावना रखने
    user_Ganesh bhawsar
    Ganesh bhawsar
    Voice of people खंडवा, पूर्वी निमाड़, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • ​माँ शारदा विद्या निकेतन हायर सेकेंडरी स्कूल, अहीरखेड़ा के विद्यार्थियों का बोर्ड परीक्षा (कक्षा 5वीं एवं 8वीं) में अभूतपूर्व प्रदर्शन!मेधावी छात्रों का फूलों के हार पहनाकर और विशेष उपहार भेंट कर भव्य सम्मान किया गया।
    1
    ​माँ शारदा विद्या निकेतन हायर सेकेंडरी स्कूल, अहीरखेड़ा के विद्यार्थियों का बोर्ड परीक्षा (कक्षा 5वीं एवं 8वीं) में अभूतपूर्व प्रदर्शन!मेधावी छात्रों का फूलों के हार पहनाकर और विशेष उपहार भेंट कर भव्य सम्मान किया गया।
    user_Bhaskar Rao
    Bhaskar Rao
    Teacher भीकनगाँव, खरगोन, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.