logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मेहंगाई बढ़ी तो कमाई बढ़ाओ बोले रामदेव, राहुल की आनलाइन चुनावी सभा, पैट्रोल के लिए मारपीट पूरी रात लाईनें, प्रधानमंत्री ने ऊहापोह में डाला- संजय सिंह, तीन करोड़ फेक एनकाउंट हटाए रेलवे ने और ट्रंप का एलान मैंने आठ लड़ाई रोकी नोबेल दो.... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर.... मेहंगाई बढ़ी तो कमाई बढ़ाओ बोले रामदेव, राहुल की आनलाइन चुनावी सभा, पैट्रोल के लिए मारपीट पूरी रात लाईनें, प्रधानमंत्री ने ऊहापोह में डाला- संजय सिंह, तीन करोड़ फेक एनकाउंट हटाए रेलवे ने और ट्रंप का एलान मैंने आठ लड़ाई रोकी नोबेल दो.... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर....

19 hrs ago
user_Rajpath News
Rajpath News
Khandwa Nagar, East Nimar•
19 hrs ago

मेहंगाई बढ़ी तो कमाई बढ़ाओ बोले रामदेव, राहुल की आनलाइन चुनावी सभा, पैट्रोल के लिए मारपीट पूरी रात लाईनें, प्रधानमंत्री ने ऊहापोह में डाला- संजय सिंह, तीन करोड़ फेक एनकाउंट हटाए रेलवे ने और ट्रंप का एलान मैंने आठ लड़ाई रोकी नोबेल दो.... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर.... मेहंगाई बढ़ी तो कमाई बढ़ाओ बोले रामदेव, राहुल की आनलाइन चुनावी सभा, पैट्रोल के लिए मारपीट पूरी रात लाईनें, प्रधानमंत्री ने ऊहापोह में डाला- संजय सिंह, तीन करोड़ फेक एनकाउंट हटाए रेलवे ने और ट्रंप का एलान मैंने आठ लड़ाई रोकी नोबेल दो.... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर....

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • " बिंग ब्रेकिंग ! बुरहानपुर:- बुरहानपुर जिले के नेपानगर क्षेत्र स्थित 10 हजार की आबादी वाले वन ग्राम बाकड़ी में हाई स्कूल नहीं होने के कारण पिछले 8 सालों में 200 से अधिक बालिकाएं शिक्षा से वंचित रह गई है। जिला मुख्यालय से 50 किलोमीटर दूर पहाड़ी इलाकों से सटे इस गांव मे केवल पहली से आठवीं तक का ही सरकारी स्कूल है, जिससे गांव की पढ़ाई के लिए 7 से 14 किलोमीटर दूर जाने में असमर्थ छात्राएं पढ़ाई छोड़ने को मजबूर है और कई बालिकाओं का विवाह भी हो गया है वर्तमान में इस समस्या को लेकर नेपानगर की पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मधु चौहान ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी को पत्र लिखकर हाई स्कूल खोलने की मांग की है, वही जनजाति विभाग के सहायक आयुक्त भारत जांचपुरे जी ने विचार कर शासन को प्रस्ताव भेजने की बात कही है। 7 से 14 किलोमीटर दूर है स्कूल, सुरक्षा ओर आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण छूट रही है पढ़ाई गांव में केवल पहली से आठवीं तक का स्कूल संचालित है नौवीं कक्षा की पढ़ाई के लिए छात्राओं को करीब 7 किलोमीटर दूर सीवल या लगभग 14 किलोमीटर दूर नावरा जाना पड़ता है इतनी अधिक दूरी होने के कारण अभिभावक अपनी बेटियों को आगे की पढ़ाई के लिए बाहर भेजने से कतराते है, बालक तो दूर के स्कूलों में चले जाते है, लेकिन बालिकाओं के लिए यह संभव नहीं हो पाता है। केवल वही छात्राएं आगे पड़ पाती है जिनका चयन उत्कृष्ट या एकलव्य विद्यालयों में होता है, जिनकी संख्या बहुत सीमित होती है अधिकांश बच्चे आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण भी आठवीं के बाद अपनी पढ़ाई वही पर छोड़ देते है। 14 किलोमीटर के दायरे में 2 हायर सेकेंडरी ओर 1 हाईस्कूल क्षेत्र में महज 14 किलोमीटर की दूरी पर 2 हाई सेकेंडरी ओर एक हाई स्कूल है, लेकिन जहां आदिवासी बच्चों को हाई स्कूल की आवश्यकता सबसे अधिक है वहां स्कूल नहीं खोला जा रहा है। भातखेड़ा में हाई सेकेंडरी ओर पलासुर में हाई स्कूल है जिनकी दूरी बाकड़ी से 7 किलोमीटर दूर है। वही 14 किलोमीटर दूर नावरा में हाई स्कूल और हाई सेकेंडरी स्कूल दोनों संचालित है। इसी तरह डाभियाखेड़ा में भी हाई स्कूल है, लेकिन बाकड़ी में हाई स्कूल नहीं है। 2018 में हुआ था सर्वे, पौने 2 एकड़ जमीन भी मिली थी बाकड़ी में हाई स्कूल खोलने के लिए 2018 में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान ( रमसा ) के माध्यम से एक सर्वेक्षण किया गया था यह सर्वे जन शिक्षक राजेश कापड़े ने नावरा स्कूल के प्राचार्य के साथ मिलकर किया था। उस समय एक व्यक्ति ने स्कूल निर्माण के लिए पौने 2 एकड़ जमीन देने की सहमति भी दी थी लेकिन यह प्रस्ताव बाद में ठंडे बस्ते में चला गया। शिक्षा विशेषज्ञों का सुझाव- 8 वीं के बाद 9 की पात्रता दे शिक्षा विशेषज्ञों अनुसार, अगर जनजाति विभाग के सहायक आयुक्त भारत जांचपुरे चाहे तो कक्षा 8 वीं के बाद उसी स्कूल में कक्षा 9 वीं शुरू करा सकते है। इसके लिए उन्हें डाइस कोड को लेकर प्रकिया करनी होगी इसके बाद हाई स्कूल खोला जाना खुद ही जरूरी हो जाएगा और क्षेत्र की बालिकाएं हर साल शिक्षा से वंचित होने के लिए बच जाएगी। जयस ने उठाए सवाल, पूर्व नपा पालिका अध्यक्ष ने सीएम को लिखा पत्र बुरहानपुर जयस कार्यकारणी अध्यक्ष गुड्डू जाधव ओर जयस कार्यकर्ता सुरेश जमरा ने बताया है कि चुनाव के समय बड़े बड़े वादे होते है, लेकिन बाद में अमल नहीं होता है। वे लंबे समय से हाई स्कूल की मांग कर रहे हैं, जो अब तक पूरी नहीं हुई है। वही नेपानगर की पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मधु चौहान ने हाल ही में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी को पत्र लिखकर मांग की है कि बाकड़ी में हाई स्कूल खोला जाना चाहिए।
    1
    " बिंग ब्रेकिंग ! 
बुरहानपुर:- बुरहानपुर जिले के नेपानगर क्षेत्र स्थित 10 हजार की आबादी वाले वन ग्राम बाकड़ी में हाई स्कूल नहीं होने के कारण पिछले 8 सालों में 200 से अधिक बालिकाएं शिक्षा से वंचित रह गई है। जिला मुख्यालय से 50 किलोमीटर दूर पहाड़ी इलाकों से सटे इस गांव मे केवल पहली से आठवीं तक का ही सरकारी स्कूल है, जिससे गांव की पढ़ाई के लिए 7 से 14 किलोमीटर दूर जाने में असमर्थ छात्राएं पढ़ाई छोड़ने को मजबूर है और कई बालिकाओं का विवाह भी हो गया है वर्तमान में इस समस्या को लेकर नेपानगर की पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मधु चौहान ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी को पत्र लिखकर हाई स्कूल खोलने की मांग की है, वही जनजाति विभाग के सहायक आयुक्त भारत जांचपुरे जी ने विचार कर शासन को प्रस्ताव भेजने की बात कही है। 
7 से 14 किलोमीटर दूर है स्कूल, सुरक्षा ओर आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण छूट रही है पढ़ाई 
गांव में केवल पहली से आठवीं तक का स्कूल संचालित है नौवीं कक्षा की पढ़ाई के लिए छात्राओं को करीब 7 किलोमीटर दूर सीवल या लगभग 14 किलोमीटर दूर नावरा जाना पड़ता है इतनी अधिक दूरी होने के कारण अभिभावक अपनी बेटियों को आगे की पढ़ाई के लिए बाहर भेजने से कतराते है, बालक तो दूर के स्कूलों में चले जाते है, लेकिन बालिकाओं के लिए यह संभव नहीं हो पाता है। केवल वही छात्राएं आगे पड़ पाती है जिनका चयन उत्कृष्ट या एकलव्य विद्यालयों में होता है, जिनकी संख्या बहुत सीमित होती है अधिकांश बच्चे आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण भी आठवीं के बाद अपनी पढ़ाई वही पर छोड़ देते है।
14 किलोमीटर के दायरे में 2 हायर सेकेंडरी ओर 1 हाईस्कूल 
क्षेत्र में महज 14 किलोमीटर की दूरी पर 2 हाई सेकेंडरी ओर एक हाई स्कूल है, लेकिन जहां आदिवासी बच्चों को हाई स्कूल की आवश्यकता सबसे अधिक है वहां स्कूल नहीं खोला जा रहा है।
भातखेड़ा में हाई सेकेंडरी ओर पलासुर में हाई स्कूल है जिनकी दूरी बाकड़ी से 7 किलोमीटर दूर है। वही 14 किलोमीटर दूर नावरा में हाई स्कूल और हाई सेकेंडरी स्कूल दोनों संचालित है। इसी तरह डाभियाखेड़ा में भी हाई स्कूल है, लेकिन बाकड़ी में हाई स्कूल नहीं है।
2018 में हुआ था सर्वे, पौने 2 एकड़ जमीन भी मिली थी
बाकड़ी में हाई स्कूल खोलने के लिए 2018 में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान ( रमसा ) के माध्यम से एक सर्वेक्षण किया गया था यह सर्वे जन शिक्षक राजेश कापड़े ने नावरा स्कूल के प्राचार्य के साथ मिलकर किया था। 
उस समय एक व्यक्ति ने स्कूल निर्माण के लिए पौने 2 एकड़ जमीन देने की सहमति भी दी थी लेकिन यह प्रस्ताव बाद में ठंडे बस्ते में चला गया।
शिक्षा विशेषज्ञों का सुझाव- 8 वीं के बाद 9 की पात्रता दे 
शिक्षा विशेषज्ञों अनुसार, अगर जनजाति विभाग के सहायक आयुक्त भारत जांचपुरे चाहे तो कक्षा 8 वीं के बाद उसी स्कूल में कक्षा 9 वीं शुरू करा सकते है।
इसके लिए उन्हें डाइस कोड को लेकर प्रकिया करनी होगी इसके बाद हाई स्कूल खोला जाना खुद ही जरूरी हो जाएगा और  क्षेत्र की बालिकाएं हर साल शिक्षा से वंचित होने के लिए बच जाएगी।
जयस ने उठाए सवाल, पूर्व नपा पालिका अध्यक्ष ने सीएम को लिखा पत्र
बुरहानपुर जयस कार्यकारणी अध्यक्ष गुड्डू जाधव ओर जयस कार्यकर्ता सुरेश जमरा ने बताया है कि चुनाव के समय बड़े बड़े वादे होते है, लेकिन बाद में अमल नहीं होता है। वे लंबे समय से हाई स्कूल की मांग कर रहे हैं, जो अब तक पूरी नहीं हुई है।
वही नेपानगर की पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मधु चौहान ने हाल ही में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी को पत्र लिखकर मांग की है कि बाकड़ी में हाई स्कूल खोला जाना चाहिए।
    user_Raju Singh Rathod
    Raju Singh Rathod
    बुरहानपुर, बुरहानपुर, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • भरोसा टूटा तब समझ आया किसी के लिए इतना पागल नहीं होना चाहिए। #followers #satnapolice #mpnewsshivsinghdahiya #shiv_singh_rajput_dahiya_news #shiv_singh_rajput_dahiya_news_update
    1
    भरोसा टूटा तब समझ आया किसी के लिए इतना पागल नहीं होना चाहिए। #followers #satnapolice #mpnewsshivsinghdahiya #shiv_singh_rajput_dahiya_news #shiv_singh_rajput_dahiya_news_update
    user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Court reporter Udainagar, Dewas•
    4 hrs ago
  • जिले में पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों से बचने की अपील अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध होगी कार्रवाई खरगोन जिले में पेट्रोल की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है। सभी पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है और उपभोक्ताओं को नियमित रूप से पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति की जा रही है। जिला आपूर्ति अधिकारी श्री एचएस मुवेल ने बताया कि जिले में भी पर्याप्त स्टॉक मौजूद है, जहां से लगातार डीलर्स को सप्लाई की जा रही है। ईंधन आपूर्ति की व्यवस्था पूरी तरह सुचारू है और कहीं भी किसी प्रकार की समस्या नहीं है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि पेट्रोल-डीजल की कमी को लेकर फैल रही किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से घबराहट में ईंधन का संग्रह न करें। जिले में पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है और आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी है। अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी।
    1
    जिले में पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों से बचने की अपील
अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध होगी कार्रवाई
खरगोन  जिले में पेट्रोल की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है। सभी पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है और उपभोक्ताओं को नियमित रूप से पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति की जा रही है।
जिला आपूर्ति अधिकारी श्री एचएस  मुवेल ने बताया कि जिले में भी पर्याप्त स्टॉक मौजूद है, जहां से लगातार डीलर्स को सप्लाई की जा रही है। ईंधन आपूर्ति की व्यवस्था पूरी तरह सुचारू है और कहीं भी किसी प्रकार की समस्या नहीं है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि पेट्रोल-डीजल की कमी को लेकर फैल रही किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से घबराहट में ईंधन का संग्रह न करें। जिले में पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है और आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी है। अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी।
    user_रिपोर्टर भगवान सिंह चौहान
    रिपोर्टर भगवान सिंह चौहान
    खरगोन, खरगोन, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • *बड़ी खबर* छिंदवाड़ा के पास हुआ बड़ा हादसा सीएम डॉ मोहन यादव के कार्यक्रम से लौट रही बस पलटी बस में सवार 5 से ज्यादा लोगों की मौत हुई साथ ही 30 से ज्यादा लोग घायल हुए घटनास्थल पर मची चीख पुकार घायलों को जिला अस्पताल में किया भर्ती
    1
    *बड़ी खबर* 
छिंदवाड़ा के पास हुआ बड़ा हादसा
सीएम डॉ मोहन यादव के कार्यक्रम से लौट रही बस पलटी
बस में सवार 5 से ज्यादा लोगों की मौत हुई साथ ही 30 से ज्यादा लोग घायल हुए
घटनास्थल पर मची चीख पुकार
घायलों को जिला अस्पताल में किया भर्ती
    user_पत्रकार करीम खान H. p
    पत्रकार करीम खान H. p
    हाटपीपल्या, देवास, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • *डायल-112 की त्वरित कार्यवाही तथा कम्युनिकेशन प्लानिंग से बची युवक की जान,* जिला देवास पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोत द्वारा द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति सौम्या जैन, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कन्नौद श्री आदित्य तिवारी व समस्त थाना प्रभारियों को अपने अधिनस्थ डायल-112 पर तैनात बल को आमजन की समस्याओं के प्राप्त इवेट पर तत्काल पहुंचकर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था, दिनांक 26.03.2026 को डायल-112 कन्ट्रोल रूप से एफ.आर.वी -22 पर तैनात स्टॉफ को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कुस्मानिया की गौ-शाला के पास एक व्यक्ति कुये में गिर गया है, एफआरडी स्टॉफ द्वारा इवेट की सूचना से तत्काल थाना प्रभारी कन्नौद निरीक्षक तहजीब काजी को अवगत कराया गया, उनके द्वारा सूचना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुये एफआरकी स्टॉफ को तत्काल मौके पर पहुंचकर उपलब्ध संसाधन तथा कम्युनिकेशन प्लान जिसमें स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से युवक को बचाने के लिए मार्गदर्शन दिया गया, एफआरवी स्टॉफ द्वारा मौके पर पहुंचकर अपने संसाधन तथा कम्युनिकेशन प्लान का उपयोग कर करीब 150 फिट गहरे कुये में रस्सा डालकर कुये में गिरे युवक विक्रम पिता राजकुमार निवासी कुस्मानिया का रेसक्यू किया गया। पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर युवक की जान बचाने पर युवक के परिजनों द्वारा पुलिस का अभार व्यक्त किया गया। उपरोक्त कार्यवाही में एफआरव्ही पर तैनात सैनिक गोविन्द कर्मा एवं पायलेट रवि अंकेल का सराहनीय योगदान रहा।
    2
    *डायल-112 की त्वरित कार्यवाही तथा कम्युनिकेशन प्लानिंग से बची युवक की जान,* 
जिला देवास पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोत द्वारा द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति सौम्या जैन, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कन्नौद श्री आदित्य तिवारी व समस्त थाना प्रभारियों को अपने अधिनस्थ डायल-112 पर तैनात बल को आमजन की समस्याओं के प्राप्त इवेट पर तत्काल पहुंचकर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था, दिनांक 26.03.2026 को डायल-112 कन्ट्रोल रूप से एफ.आर.वी -22 पर तैनात स्टॉफ को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कुस्मानिया की गौ-शाला के पास एक व्यक्ति कुये में गिर गया है, एफआरडी स्टॉफ द्वारा इवेट की सूचना से तत्काल थाना प्रभारी कन्नौद निरीक्षक तहजीब काजी को अवगत कराया गया, उनके द्वारा सूचना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुये एफआरकी स्टॉफ को तत्काल मौके पर पहुंचकर उपलब्ध संसाधन तथा कम्युनिकेशन प्लान जिसमें स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से युवक को बचाने के लिए मार्गदर्शन दिया गया, एफआरवी स्टॉफ द्वारा मौके पर पहुंचकर अपने संसाधन तथा कम्युनिकेशन प्लान का उपयोग कर  करीब 150 फिट गहरे कुये में रस्सा डालकर कुये में गिरे युवक विक्रम पिता राजकुमार निवासी कुस्मानिया का रेसक्यू किया गया। पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर युवक की जान बचाने पर युवक के परिजनों द्वारा पुलिस का अभार व्यक्त किया गया।
उपरोक्त कार्यवाही में एफआरव्ही पर तैनात सैनिक  गोविन्द कर्मा एवं पायलेट रवि अंकेल का सराहनीय योगदान रहा।
    user_Rajendra shreevas
    Rajendra shreevas
    Local News Reporter कन्नौद, देवास, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • मानपुर पुलिस टीम ने अवैध हथियार की खरीद-फरोक्त तस्करी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के नाम हैं: 1. शिवम पिता देवेन्द्र सिंह तोमर (25 वर्ष), ग्राम बुआ, थाना अम्बा, जिला मुरैना (म.प्र.) 2. कार्तिक पिता भोलाराम जाति बलाई (20 वर्ष), नयापुरा अलवासा पालीया रोड, थाना बाणगंगा, इन्दौर। 3. राजू पिता ज्ञानसिंह छाबड़ा जाति सिकलीगर (20 वर्ष), ग्राम बारिया गंधवानी, जिला धार। 4. भगतसिंह पिता प्रकाश सिंह दांगी (20 वर्ष), निवासी तेजाबपुर जो के मंदिर के पास राकेश भातिया अमड़ेरा हु. बारिया गंधवानी जिला धार। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से *10 देसी पिस्टल*, *13 मैगजीन*, *06 जिंदा कारतूस* और *एक मोटर सायकल* बरामद की, जिसकी कुल कीमत 4,23,500 रुपये है। आरोपियों के विरुद्ध थाना मानपुर पर अपराध क्रमांक 133/2026 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट, 111(1) बीएनएस का पंजीवद्ध कर विवेचना में लिया गया। *आपराधिक रिकार्ड:* 1. आरोपी शिवम सिंह तोमर का अपराधिक रिकार्ड चेक करते थाना ठाटीपुरा जिला ग्वालियर में अपराध क्रमांक 242/2025 धारा 25 आर्म एक्ट व पुलिस स्टेशन बी.पी.टी.पी. फरिदाबाद हरियाणा में अपराध क्रमांक 199/2022 धारा 380 भादवी का अपराध पाया गया। 2. आरोपी कार्तिक दसौरिया का अपराधिक रिकार्ड चेक करते थाना बाणगंगा जिला इंदौर में अपराध क्रमांक 108/2026 धारा 08/27 एनडीपीएसएक्ट व 312/2024 धारा 294,323,326,506 भादवी का अपराध पाया गया। थाना प्रभारी मानपुर निरीक्षक महेन्द्र मकात्रे, उनी गजासिंह पटेल सउनि. निलेश यादव, आर. 4004 सुशांत, आर. 3124 विजय चोहान, आर. 400 कमल कैथवास, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय से आर. 887 रवि तिवारी, किशनगंज से सउनि. कमलसिंह सोलंकी, आर. 3785 कमलेश बोध द्वारा अपराध खुलासा में सराहनीय कार्य किया गया।
    2
    मानपुर पुलिस टीम ने अवैध हथियार की खरीद-फरोक्त तस्करी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के नाम हैं:
1. शिवम पिता देवेन्द्र सिंह तोमर (25 वर्ष), ग्राम बुआ, थाना अम्बा, जिला मुरैना (म.प्र.)
2. कार्तिक पिता भोलाराम जाति बलाई (20 वर्ष), नयापुरा अलवासा पालीया रोड, थाना बाणगंगा, इन्दौर।
3. राजू पिता ज्ञानसिंह छाबड़ा जाति सिकलीगर (20 वर्ष), ग्राम बारिया गंधवानी, जिला धार।
4. भगतसिंह पिता प्रकाश सिंह दांगी (20 वर्ष), निवासी तेजाबपुर जो के मंदिर के पास राकेश भातिया अमड़ेरा हु. बारिया गंधवानी जिला धार।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से *10 देसी पिस्टल*, *13 मैगजीन*, *06 जिंदा कारतूस* और *एक मोटर सायकल* बरामद की, जिसकी कुल कीमत 4,23,500 रुपये है।
आरोपियों के विरुद्ध थाना मानपुर पर अपराध क्रमांक 133/2026 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट, 111(1) बीएनएस का पंजीवद्ध कर विवेचना में लिया गया।
*आपराधिक रिकार्ड:*
1. आरोपी शिवम सिंह तोमर का अपराधिक रिकार्ड चेक करते थाना ठाटीपुरा जिला ग्वालियर में अपराध क्रमांक 242/2025 धारा 25 आर्म एक्ट व पुलिस स्टेशन बी.पी.टी.पी. फरिदाबाद हरियाणा में अपराध क्रमांक 199/2022 धारा 380 भादवी का अपराध पाया गया।
2. आरोपी कार्तिक दसौरिया का अपराधिक रिकार्ड चेक करते थाना बाणगंगा जिला इंदौर में अपराध क्रमांक 108/2026 धारा 08/27 एनडीपीएसएक्ट व 312/2024 धारा 294,323,326,506 भादवी का अपराध पाया गया। थाना प्रभारी मानपुर निरीक्षक महेन्द्र मकात्रे, उनी गजासिंह पटेल सउनि. निलेश यादव, आर. 4004 सुशांत, आर. 3124 विजय चोहान, आर. 400 कमल कैथवास, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय से आर. 887 रवि तिवारी, किशनगंज से सउनि. कमलसिंह सोलंकी, आर. 3785 कमलेश बोध द्वारा अपराध खुलासा में सराहनीय कार्य किया गया।
    user_Dinesh Chandra Rathore
    Dinesh Chandra Rathore
    Local News Reporter महू, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • शिव सिंह राजपूत दहिया जर्नलिस्ट अमरपाटन सतना भोपाल मध्य
    1
    शिव सिंह राजपूत दहिया जर्नलिस्ट अमरपाटन सतना भोपाल मध्य
    user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Court reporter Udainagar, Dewas•
    4 hrs ago
  • देवास, वैश्विक स्तर पर चल रहे वर्तमान परिदृश्य को दृष्टिगत रखते हुए उद्योगों को गैस की कमी से बचाने और उत्पादन को प्रभावित होने से रोकने के उद्देश्य से उद्योगपतियों की एक महत्वपूर्ण बैठक 24 मार्च को देवास औद्योगिक क्षेत्र स्थित एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज के कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में एमपीआईडीसी, आपूर्ति विभाग, गैस कंपनियों और उद्योग प्रतिनिधियों ने शामिल होकर समस्याओं और उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की। सभी संबंधित पक्षों ने भरोसा दिलाया कि वर्तमान स्थिति चुनौतीपूर्ण जरूर है, लेकिन सामूहिक प्रयासों से जल्द सुधार किया जाएगा। बैठक में एमपीआईडीसी क्षेत्रीय कार्यालय उज्जैन के जनरल मैनेजर श्री विनयप्रताप सिंह तोमर ने कहा कि मौजूदा हालात को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। शासन, प्रशासन और गैस कंपनियां मिलकर काम कर रही हैं ताकि उद्योगों पर इसका न्यूनतम असर पड़े। उन्होंने उद्योगपतियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी समस्या की तत्काल जानकारी दें, जिससे उसका त्वरित समाधान किया जा सके। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने गैस कोटे का 5 प्रतिशत हिस्सा उद्योगों के लिए आरक्षित किया है, जिससे काफी हद तक गैस संकट से राहत मिलेगी। साथ ही उद्योगों को वैकल्पिक ईंधन अपनाने और पाइप गैस कनेक्शन लेने की सलाह भी दी गई। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसी भी इकाई को अनावश्यक परेशानी नहीं होने दी जाएगी और सभी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा। उद्योगपतियों ने रखी अपनी समस्याएं एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष श्री अशोक खंडेलिया ने बताया कि वर्तमान में गैस सप्लाई का 6 माह का एवरेज लिया जा रहा है। इसमें सीजनल उतार-चढ़ाव शामिल हो जाता है इसलिए उन्होंने इसे 3 माह का करने की मांग की। वहीं पहले उद्योगों को मिलने वाला 80 प्रतिशत गैस कोटा 65 प्रतिशत कर दिया गया है। इससे अधिक खपत पर पेनल्टी रेट लगाने की बात कही जा रही है, लेकिन 15 मार्च के बाद की दरें स्पष्ट नहीं हैं, जिससे उद्योगपति असमंजस में हैं। इसके अलावा उन्होंने कैंटीन के लिए कमर्शियल एलपीजी की कमी, बिजली कटौती और डीजल आपूर्ति जैसे मुद्दे भी उठाए। बैठक में उद्योगपतियों ने कहा कि 65 प्रतिशत गैस कोटा डेली बेसिस पर लागू होने से संचालन प्रभावित हो रहा है। मशीनों को गर्म करने में ही रोजाना काफी गैस खर्च हो जाती है, जिससे सीमित कोटे में हर दिन काम करना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने सुझाव दिया कि बिलिंग साइकिल 15 दिन की कर दी जाए, जिससे वे बेहतर योजना बनाकर उत्पादन कर सकें। कुछ उद्योगपतियों ने बिजली कटौती और संडे शटडाउन की समस्या भी बताई, जिससे उत्पादन बाधित हो रहा है। वहीं, गैस प्रेशर कम होने की आशंका को लेकर भी चिंता जताई गई। केंद्र से तय होता है कोटा गेल कंपनी के प्रतिनिधि ने बताया कि गैस कोटे का निर्धारण केंद्रीय मंत्रालय से होता है। वे उद्योगपतियों का सुझाव वहां भेज देंगे। उन्होंने कहा कि गैस सप्लाई का प्रेशर कम नहीं होने दिया जाएगा और सभी तकनीकी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा। जहां पाइप कनेक्शन नहीं है, वहां कनेक्शन देने के लिए तेजी से काम किया जाएगा। कैंटीन गैस सप्लाई में तकनीकी दिक्कतें हैं, क्योंकि कहीं लो-प्रेशर और कहीं हाई-प्रेशर लाइन मौजूद है। जहां संभव होगा, वहां 15 दिनों के भीतर नई लाइन डालकर कनेक्शन उपलब्ध कराया जाएगा। डाटा के आधार पर योजनाबद्ध निकालेंगे समाधान सहायक सप्लाई अधिकारी श्री बीएस राय ने स्पष्ट किया कि वर्तमान में कमर्शियल सिलेंडर की उपलब्धता बहुत कम है, इसलिए आपूर्ति संभव नहीं हो पा रही है। उन्होंने उद्योगों को गेल कंपनी से पाइप गैस कनेक्शन लेने की सलाह दी और कहा कि जहां लाइन उपलब्ध नहीं है या जहां लो प्रेशर लाइन नहीं है, वहां भी समाधान निकाला जाएगा। उन्होंने सभी उद्योगों से मासिक खपत और डीजल उपयोग का डेटा मांगा, ताकि सही योजना बनाकर समस्या का समाधान किया जा सके। साथ ही डीजल को बैरल में उपलब्ध कराने के लिए कलेक्टर से अनुमति दिलाने का प्रयास करने की बात भी कही। टीम वर्क से होगा बेहतर काम बैठक के अंत में जीएम श्री तोमर ने एक बार फिर उद्योगपतियों को आश्वस्त किया कि यह एक अस्थायी स्थिति है और सभी विभाग मिलकर इसे जल्द सामान्य करेंगे। उन्होंने टीमवर्क पर जोर देते हुए कहा कि प्रशासन और उद्योग मिलकर काम करेंगे तो इस संकट से आसानी से बाहर निकला जा सकता है। उन्होंने कहा कि उद्योगों के सुचारू संचालन के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं और आने वाले समय में हालात निश्चित रूप से बेहतर होंगे।
    2
    देवास,  वैश्विक स्तर पर चल रहे वर्तमान परिदृश्य को दृष्टिगत रखते हुए उद्योगों को गैस की कमी से बचाने और उत्पादन को प्रभावित होने से रोकने के उद्देश्य से उद्योगपतियों की एक महत्वपूर्ण बैठक 24 मार्च को देवास औद्योगिक क्षेत्र स्थित एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज के कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में एमपीआईडीसी, आपूर्ति विभाग, गैस कंपनियों और उद्योग प्रतिनिधियों ने शामिल होकर समस्याओं और उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की। सभी संबंधित पक्षों ने भरोसा दिलाया कि वर्तमान स्थिति चुनौतीपूर्ण जरूर है, लेकिन सामूहिक प्रयासों से जल्द सुधार किया जाएगा।
बैठक में एमपीआईडीसी क्षेत्रीय कार्यालय उज्जैन के जनरल मैनेजर श्री विनयप्रताप सिंह तोमर ने कहा कि मौजूदा हालात को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। शासन, प्रशासन और गैस कंपनियां मिलकर काम कर रही हैं ताकि उद्योगों पर इसका न्यूनतम असर पड़े। उन्होंने उद्योगपतियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी समस्या की तत्काल जानकारी दें, जिससे उसका त्वरित समाधान किया जा सके। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने गैस कोटे का 5 प्रतिशत हिस्सा उद्योगों के लिए आरक्षित किया है, जिससे काफी हद तक गैस संकट से राहत मिलेगी। साथ ही उद्योगों को वैकल्पिक ईंधन अपनाने और पाइप गैस कनेक्शन लेने की सलाह भी दी गई। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसी भी इकाई को अनावश्यक परेशानी नहीं होने दी जाएगी और सभी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा।
उद्योगपतियों ने रखी अपनी समस्याएं
एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष श्री अशोक खंडेलिया ने बताया कि वर्तमान में गैस सप्लाई का 6 माह का एवरेज लिया जा रहा है। इसमें सीजनल उतार-चढ़ाव शामिल हो जाता है इसलिए उन्होंने इसे 3 माह का करने की मांग की। वहीं पहले उद्योगों को मिलने वाला 80 प्रतिशत गैस कोटा 65 प्रतिशत कर दिया गया है। इससे अधिक खपत पर पेनल्टी रेट लगाने की बात कही जा रही है, लेकिन 15 मार्च के बाद की दरें स्पष्ट नहीं हैं, जिससे उद्योगपति असमंजस में हैं। इसके अलावा उन्होंने कैंटीन के लिए कमर्शियल एलपीजी की कमी, बिजली कटौती और डीजल आपूर्ति जैसे मुद्दे भी उठाए।
बैठक में उद्योगपतियों ने कहा कि 65 प्रतिशत गैस कोटा डेली बेसिस पर लागू होने से संचालन प्रभावित हो रहा है। मशीनों को गर्म करने में ही रोजाना काफी गैस खर्च हो जाती है, जिससे सीमित कोटे में हर दिन काम करना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने सुझाव दिया कि बिलिंग साइकिल 15 दिन की कर दी जाए, जिससे वे बेहतर योजना बनाकर उत्पादन कर सकें। कुछ उद्योगपतियों ने बिजली कटौती और संडे शटडाउन की समस्या भी बताई, जिससे उत्पादन बाधित हो रहा है। वहीं, गैस प्रेशर कम होने की आशंका को लेकर भी चिंता जताई गई।  
केंद्र से तय होता है कोटा
गेल कंपनी के प्रतिनिधि ने बताया कि गैस कोटे का निर्धारण केंद्रीय मंत्रालय से होता है। वे उद्योगपतियों का सुझाव वहां भेज देंगे। उन्होंने कहा कि गैस सप्लाई का प्रेशर कम नहीं होने दिया जाएगा और सभी तकनीकी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा। जहां पाइप कनेक्शन नहीं है, वहां कनेक्शन देने के लिए तेजी से काम किया जाएगा। कैंटीन गैस सप्लाई में तकनीकी दिक्कतें हैं, क्योंकि कहीं लो-प्रेशर और कहीं हाई-प्रेशर लाइन मौजूद है। जहां संभव होगा, वहां 15 दिनों के भीतर नई लाइन डालकर कनेक्शन उपलब्ध कराया जाएगा।
डाटा के आधार पर योजनाबद्ध निकालेंगे समाधान
सहायक सप्लाई अधिकारी श्री बीएस राय ने स्पष्ट किया कि वर्तमान में कमर्शियल सिलेंडर की उपलब्धता बहुत कम है, इसलिए आपूर्ति संभव नहीं हो पा रही है। उन्होंने उद्योगों को गेल कंपनी से पाइप गैस कनेक्शन लेने की सलाह दी और कहा कि जहां लाइन उपलब्ध नहीं है या जहां लो प्रेशर लाइन नहीं है, वहां भी समाधान निकाला जाएगा। उन्होंने सभी उद्योगों से मासिक खपत और डीजल उपयोग का डेटा मांगा, ताकि सही योजना बनाकर समस्या का समाधान किया जा सके। साथ ही डीजल को बैरल में उपलब्ध कराने के लिए कलेक्टर से अनुमति दिलाने का प्रयास करने की बात भी कही।
टीम वर्क से होगा बेहतर काम
बैठक के अंत में जीएम श्री तोमर ने एक बार फिर उद्योगपतियों को आश्वस्त किया कि यह एक अस्थायी स्थिति है और सभी विभाग मिलकर इसे जल्द सामान्य करेंगे। उन्होंने टीमवर्क पर जोर देते हुए कहा कि प्रशासन और उद्योग मिलकर काम करेंगे तो इस संकट से आसानी से बाहर निकला जा सकता है। उन्होंने कहा कि उद्योगों के सुचारू संचालन के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं और आने वाले समय में हालात निश्चित रूप से बेहतर होंगे।
    user_पत्रकार करीम खान H. p
    पत्रकार करीम खान H. p
    हाटपीपल्या, देवास, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • अभी की ताजा खबर RCC से भरा हुआ लोड ट्रैक जिसे मिक्सर गाड़ी कहा जाता है गाड़ी अचानक पलट गई । गनीमत यह रही कि कोई जन हानि नहीं हुई । ड्राइवर भी सुरक्षित निकल भागा ड्राईवर से जब बात की तो उसने बताया कि गाड़ी को बचाने के चक्कर में गाड़ी अनियंत्रित हो गई और पलट गई। आज नवरात्रि में अष्टमी होने की वजह से मां बीजासेन माता मंदिर से भक्तों का जनसैलाब लौट कर निकल रहा था रात करीब 12 बजे की घटना हैं इस समय रस्ते में भीड़ लगभग खत्म सी हो गई थी। इसी लिए कोई जन हानि नहीं हुई। पुलिस स्टेशन के ठीक सामने यह घटना घटी। जैसी ही ट्रक पलटा पुलिस मौके पर पहुंची और ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाला और बैरी केट लगा कर रास्ता बंद कर आनेजाने बालों को डाइवर्ट कर दिया जिससे जाम की स्थिति न बने।
    4
    अभी की ताजा खबर RCC  से भरा हुआ लोड ट्रैक जिसे मिक्सर गाड़ी कहा जाता है  गाड़ी अचानक पलट गई ।
गनीमत यह रही कि कोई जन हानि नहीं हुई । ड्राइवर भी सुरक्षित निकल भागा
ड्राईवर से जब बात की तो उसने बताया कि गाड़ी को बचाने के चक्कर में गाड़ी अनियंत्रित हो गई और पलट गई।
आज नवरात्रि में अष्टमी होने की वजह से  मां बीजासेन माता मंदिर से भक्तों का जनसैलाब  लौट कर निकल  रहा था रात करीब 12 बजे की घटना हैं 
इस समय रस्ते में भीड़ लगभग खत्म सी हो गई थी।
इसी लिए कोई जन हानि नहीं हुई।
पुलिस स्टेशन के ठीक सामने यह घटना घटी। जैसी ही ट्रक पलटा पुलिस मौके पर पहुंची और ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाला और बैरी केट लगा कर रास्ता बंद कर आनेजाने बालों को डाइवर्ट कर दिया जिससे जाम की स्थिति न बने।
    user_Manoj Chaurasia
    Manoj Chaurasia
    Local News Reporter इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.