किसानों ने भावांतर के विरोध में सैकड़ों ट्रैक्टर की रैली निकाल भरी हुंकार *नहीं चाहिए भावांतर, एमएसपी पर हो धान खरीदी* *मोदी की गारंटी के नाम पर घोषित ₹3100 में धान व 2700 में हो गेहूं खरीदी... खाद, बिजली, पानी, भुगतान सहित 15 प्रमुख मांगों पर की त्वरित कार्रवाई की मांग।..... जबलपुर - मध्यप्रदेश के जबलपुर मे 15 सितंबर को "देश के हम भंडार भरेंगे और कीमत पूरी लेंगे" का नारा संस्कारधानी की सड़कों पर जमकर गूंजा। भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में जिले की सभी तहसीलों के किसान अपने ट्रैक्टर वाहन के साथ कतारबद्ध ट्रैक्टर रैली के स्वरूप में घंटाघर पहुंचे और अपनी मांगो का ज्ञापन जिला प्रशासन को शांतिपूर्ण प्रदर्शन के साथ सौंपा। जिलाध्यक्ष रामदास पटेल ने बताया कि जबलपुर जिले का किसान खरीदी व्यवस्था में आ रही समस्याओं को लेकर जिला प्रशासन से परेशान व नाराज है। इसलिए किसान बड़ी संख्या में ट्रैक्टर वाहन लेकर जिला मुख्यालय पर आकर रोष व्यक्त करते हुए हुंकार भर रहे है। अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख राघवेन्द्र सिंह पटेल ने बताया कि प्रदेश का किसान धान की भावांतर की बजाय न्यूनतम समर्थन मूल्य पर चली आ रही खरीदी से खुश है। इसलिए सरकार को भावांतर जैसी असफल योजना को लाकर नाराज नहीं करना चाहिए। कोई भी योजना लाने से पहले किसानों को भरोसे में लिया जाना चाहिए। प्रांत उपाध्यक्ष मोहन तिवारी ने कहा कि किसानों को मंडी के भरोसे लुटने के लिए नहीं छोड़ना चाहिए। आज मंडिया किसानों के साथ लूट करने का माध्यम बनकर रह गई है। उन्होंने कहा कि मंडी में भी न्यूनतम समर्थन मूल्य से ऊपर की बोली प्रारंभ होना चाहिए। सैकड़ों किसानों की उपस्थिति में किसान संघ के नेताओं ने खाद, बीज, बिजली, फसल भुगतान सहित अन्य मांगो का 15 सूत्रीय ज्ञापन क्रमशः प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व कलेक्टर के नाम डिप्टी कलेक्टर सृष्टि प्रजापति व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा को सौंपा। जिस पर शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन जिला प्रशासन द्वारा दिया गया। *किसानों ने मोदी गारंटी पूरा करने की रखी मांग* संभाग उपाध्यक्ष दामोदर पटेल ने कहा पिछले विधानसभा चुनावों में सरकार ने मोदी की गारंटी के नाम पर धान 3100 व गेहूं 2700 रुपए प्रति क्विंटल खरीदने का वादा किया था जिसे तीन वर्ष होने के बावजूद भी पूरा नहीं किया गया है। हमारी सरकार से मांग है कि अपने वादे को शीघ्र पूरा करें। *आंदोलन में गूंजा मंझोली के 174 किसानों का मामला* मंझोली तहसील में हुए धान घोटाले के कारण 174 किसानों को भुगतान न किए जाने को लेकर किसानों ने जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही शहपुरा तहसील में व्यापारी द्वारा मक्का किसानों के लगभग पचास लाख रूपए का गबन करने और एफआईआर दर्ज होने के बावजूद गिरफ्तारी न होने पर नाराजगी व्यक्त की। किसानों ने मंझौली व शहपुरा तहसील के किसानों को तत्काल भुगतान कराने की मांग प्रशासन से की। पनागर तहसील के चंसोरिया, शुभी अक्षय एवं नर्मदा एग्रो वेयरहाउस के बकाया भुगतान को तत्काल जारी करने की मांग भी की गई है। *नकली बीज कंपनियों पर हो कार्रवाई* जिला मंत्री धनंजय पटेल ने बताया कि हाइब्रिड बीज कंपनियों द्वारा बी.एल.बी. और बी.पी.एच. बीमारी रोधी बताने के बावजूद फसल खराब होने पर जांच कर संबंधित कंपनियों पर दंडात्मक कार्रवाई की जाए और उसका मुआवजा किसान को दिलाया जाए। *मंडी फर्जीवाड़े पर लगे रोक* मंडियों में बिचौलियों द्वारा किसानों के नाम से उपज बेचने और फर्जी होल्ड से बचाने के लिए आधार कार्ड और फोटो स्कैन की व्यवस्था लागू करने का सुझाव दिया गया है। *ये रहे उपस्थित* अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद कुमार चौधरी, अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख राघवेन्द्र सिंह पटेल, प्रांत उपाध्यक्ष मोहन तिवारी, संभाग उपाध्यक्ष दामोदर पटेल, कार्यालय मंत्री आलोक पटेल, जिलाध्यक्ष रामदास पटेल, जिला मंत्री धनंजय पटेल, जिला सह मंत्री सुनील पटेल, महानगर अध्यक्ष राजकुमार पटेल, उपाध्यक्ष रामकृष्ण सोनी, शहपुरा तहसील अध्यक्ष वीरेंद्र साहू, मंत्री धरम पटेल, मंझोली तहसील अध्यक्ष वीरेंद्र पटेल, पनागर तहसील अध्यक्ष जितेंद्र पटेल, पाटन तहसील अध्यक्ष मुकुल पचौरी, मंत्री रीतेश पटेल, बरगी तहसील अध्यक्ष नीरज उपाध्याय, सिहोरा तहसील अध्यक्ष शैलेश पटेल, कुण्डम तहसील अध्यक्ष सतीश झरिया, अटल पटेल, सुरेश पटेल, शगुनु यादव, गणेश तिवारी, राज किशोर रघुवंशी, जिला प्रचार प्रमुख भारत पटेल, प्रेमचन्द कुर्मी, दिनेश पटेल, राजेश पटेल राम नरेश ठाकुर, दीपक शुक्ला, दुर्जन सिंह ठाकुर, आशीष चढ़ार, चरन सिंह ठाकुर, दिनेश ठाकुर आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। जबलपुर से कार्तिक गुप्ता की रिपोर्ट
किसानों ने भावांतर के विरोध में सैकड़ों ट्रैक्टर की रैली निकाल भरी हुंकार *नहीं चाहिए भावांतर, एमएसपी पर हो धान खरीदी* *मोदी की गारंटी के नाम पर घोषित ₹3100 में धान व 2700 में हो गेहूं खरीदी... खाद, बिजली, पानी, भुगतान सहित 15 प्रमुख मांगों पर की त्वरित कार्रवाई की मांग।..... जबलपुर - मध्यप्रदेश के जबलपुर मे 15 सितंबर को "देश के हम भंडार भरेंगे और कीमत पूरी लेंगे" का नारा संस्कारधानी की सड़कों पर जमकर गूंजा। भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में जिले की सभी तहसीलों के किसान अपने ट्रैक्टर वाहन के साथ कतारबद्ध ट्रैक्टर रैली के स्वरूप में घंटाघर पहुंचे और अपनी मांगो का ज्ञापन जिला प्रशासन को शांतिपूर्ण प्रदर्शन के साथ सौंपा। जिलाध्यक्ष रामदास पटेल ने बताया कि जबलपुर जिले का किसान खरीदी व्यवस्था में आ रही समस्याओं को लेकर जिला प्रशासन से परेशान व नाराज है। इसलिए किसान बड़ी संख्या में ट्रैक्टर वाहन लेकर जिला मुख्यालय पर आकर रोष व्यक्त करते हुए हुंकार भर रहे है। अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख राघवेन्द्र सिंह पटेल ने बताया कि प्रदेश का किसान
धान की भावांतर की बजाय न्यूनतम समर्थन मूल्य पर चली आ रही खरीदी से खुश है। इसलिए सरकार को भावांतर जैसी असफल योजना को लाकर नाराज नहीं करना चाहिए। कोई भी योजना लाने से पहले किसानों को भरोसे में लिया जाना चाहिए। प्रांत उपाध्यक्ष मोहन तिवारी ने कहा कि किसानों को मंडी के भरोसे लुटने के लिए नहीं छोड़ना चाहिए। आज मंडिया किसानों के साथ लूट करने का माध्यम बनकर रह गई है। उन्होंने कहा कि मंडी में भी न्यूनतम समर्थन मूल्य से ऊपर की बोली प्रारंभ होना चाहिए। सैकड़ों किसानों की उपस्थिति में किसान संघ के नेताओं ने खाद, बीज, बिजली, फसल भुगतान सहित अन्य मांगो का 15 सूत्रीय ज्ञापन क्रमशः प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व कलेक्टर के नाम डिप्टी कलेक्टर सृष्टि प्रजापति व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा को सौंपा। जिस पर शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन जिला प्रशासन द्वारा दिया गया। *किसानों ने मोदी गारंटी पूरा करने की रखी मांग* संभाग उपाध्यक्ष दामोदर पटेल ने कहा पिछले विधानसभा चुनावों में सरकार ने मोदी की गारंटी के नाम पर धान 3100 व गेहूं 2700 रुपए प्रति
क्विंटल खरीदने का वादा किया था जिसे तीन वर्ष होने के बावजूद भी पूरा नहीं किया गया है। हमारी सरकार से मांग है कि अपने वादे को शीघ्र पूरा करें। *आंदोलन में गूंजा मंझोली के 174 किसानों का मामला* मंझोली तहसील में हुए धान घोटाले के कारण 174 किसानों को भुगतान न किए जाने को लेकर किसानों ने जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही शहपुरा तहसील में व्यापारी द्वारा मक्का किसानों के लगभग पचास लाख रूपए का गबन करने और एफआईआर दर्ज होने के बावजूद गिरफ्तारी न होने पर नाराजगी व्यक्त की। किसानों ने मंझौली व शहपुरा तहसील के किसानों को तत्काल भुगतान कराने की मांग प्रशासन से की। पनागर तहसील के चंसोरिया, शुभी अक्षय एवं नर्मदा एग्रो वेयरहाउस के बकाया भुगतान को तत्काल जारी करने की मांग भी की गई है। *नकली बीज कंपनियों पर हो कार्रवाई* जिला मंत्री धनंजय पटेल ने बताया कि हाइब्रिड बीज कंपनियों द्वारा बी.एल.बी. और बी.पी.एच. बीमारी रोधी बताने के बावजूद फसल खराब होने पर जांच कर संबंधित कंपनियों पर दंडात्मक कार्रवाई की जाए और उसका मुआवजा किसान को
दिलाया जाए। *मंडी फर्जीवाड़े पर लगे रोक* मंडियों में बिचौलियों द्वारा किसानों के नाम से उपज बेचने और फर्जी होल्ड से बचाने के लिए आधार कार्ड और फोटो स्कैन की व्यवस्था लागू करने का सुझाव दिया गया है। *ये रहे उपस्थित* अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद कुमार चौधरी, अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख राघवेन्द्र सिंह पटेल, प्रांत उपाध्यक्ष मोहन तिवारी, संभाग उपाध्यक्ष दामोदर पटेल, कार्यालय मंत्री आलोक पटेल, जिलाध्यक्ष रामदास पटेल, जिला मंत्री धनंजय पटेल, जिला सह मंत्री सुनील पटेल, महानगर अध्यक्ष राजकुमार पटेल, उपाध्यक्ष रामकृष्ण सोनी, शहपुरा तहसील अध्यक्ष वीरेंद्र साहू, मंत्री धरम पटेल, मंझोली तहसील अध्यक्ष वीरेंद्र पटेल, पनागर तहसील अध्यक्ष जितेंद्र पटेल, पाटन तहसील अध्यक्ष मुकुल पचौरी, मंत्री रीतेश पटेल, बरगी तहसील अध्यक्ष नीरज उपाध्याय, सिहोरा तहसील अध्यक्ष शैलेश पटेल, कुण्डम तहसील अध्यक्ष सतीश झरिया, अटल पटेल, सुरेश पटेल, शगुनु यादव, गणेश तिवारी, राज किशोर रघुवंशी, जिला प्रचार प्रमुख भारत पटेल, प्रेमचन्द कुर्मी, दिनेश पटेल, राजेश पटेल राम नरेश ठाकुर, दीपक शुक्ला, दुर्जन सिंह ठाकुर, आशीष चढ़ार, चरन सिंह ठाकुर, दिनेश ठाकुर आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। जबलपुर से कार्तिक गुप्ता की रिपोर्ट
- एसपी की जनसुनवाई में पहुंचीं 55 शिकायतें, शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश जबलपुर। आम जनता की शिकायतों और समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए मंगलवार, 15 सितंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय जबलपुर में पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय द्वारा जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में शहर और ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में शिकायतकर्ता अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। जनसुनवाई के दौरान कुल 55 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें पति-पत्नी एवं पारिवारिक विवाद, जमीन संबंधी मामले, मारपीट और साइबर अपराध से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रहीं। पुलिस अधीक्षक ने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उन्हें शीघ्र वैधानिक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। एसपी ने जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का समय-सीमा में त्वरित एवं संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित करने के लिए संबंधित थाना प्रभारियों और राजपत्रित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों से शिकायतों पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए पीड़ितों को राहत पहुंचाने के निर्देश भी दिए गए। जनसुनवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर डॉ. आयुष जाखड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-4 अंजना तिवारी एवं उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आकांक्षा उपाध्याय उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शहर एवं देहात के सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारियों द्वारा भी अपने-अपने स्तर पर जनसुनवाई कर आमजन की शिकायतें सुनी गईं। #Jabalpur #JabalpurPolice #SPJabalpur #SamaptUpadhyay #JanSunwai #PoliceJanSunwai #PublicHearing #JabalpurNews #PoliceAction #CyberCrime #CrimeNews #MadhyaPradeshNews4
- *हनुमानजी की भक्ति में रंगे रामभक्त, संगीतमय सुंदरकांड पाठ में उमड़ी श्रद्धा*। गोटेगांव। श्री राम रामायण समिति द्वारा पिछले 40 वर्षों से भी अधिक समय से निरंतर *हनुमानजी की भक्ति में रंगे रामभक्त, संगीतमय सुंदरकांड पाठ में उमड़ी श्रद्धा*। गोटेगांव। श्री राम रामायण समिति द्वारा पिछले 40 वर्षों से भी अधिक समय से निरंतर श्री रामचरितमानस अखंड पाठ की परंपरा निभाई जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को हनुमानजी को प्रिय संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन नरेंश, सतीश, महेश नामदेव जी के व्यावसायिक प्रतिष्ठान पर किया गया। सुंदरकांड पाठ के दौरान रामभक्तों ने भजनों और संगीतमय प्रस्तुति के साथ श्रद्धापूर्वक पाठ किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भगवान श्रीराम एवं हनुमानजी की आराधना कर धर्मलाभ प्राप्त किया।1
- मंडला: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर के अवसर पर विशेष उत्सव मनाने की अपील की गई है। कक्षा 12वीं के छात्र अखिलेश मार्को, शासकीय जगन्नाथ उत्कृष्ट विद्यालय, मंडला ने लोगों से अपने घरों में दीया जलाकर प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने और उत्सव की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करने का आह्वान किया है।1
- ग्राम चौदस में ड्रेसिंग टेबल के नीचे छुपा बैठा था 5 फीट लंबा कोबरा सर्पमित्र ने सुरक्षित रेस्क्यू कर टाला बड़ा हादसा ग्राम चौदस में ड्रेसिंग टेबल के नीचे छुपा बैठा था 5 फीट लंबा कोबरा सर्पमित्र ने सुरक्षित रेस्क्यू कर टाला बड़ा हादसा, पलंग पर खेल रहे थे मासूम 15 सितंबर मंगलवार 12 बजे सर्पमित्र रंजीत ठाकुर ने बताया कि बबलिया मुख्यालय से 25 किमी दूर ग्राम चौदस निवासी बैजू यादव के घर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब श्रृंगार करते समय उनकी पत्नी को ड्रेसिंग टेबल के नीचे एक इंडियन कोबरा (नाग) दिखा। पास ही पलंग पर बच्चे खेल रहे थे। महिला ने तुरंत पति को सूचना दी, जिसके बाद बैजू यादव निवास के सर्पमित्र रंजीत ठाकुर को सूचना दी और अपने साथ उन्हें मौके पर लेकर आए। सर्पमित्र रंजीत ठाकुर ने सूझबूझ से कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ दिया। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक के चक्कर में समय न गंवाएं, सीधे नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचकर एंटी-वेनम इंजेक्शन लगवाएं।1
- 7 दिवसीय रामधुन का आयोजन हुआ प्रारंभ रैपुरा तहसील के ग्राम बघवार कला में 1 सप्ताह तक गूंजेगी सीताराम रामधुन1
- ग्राम पंचायत करोंदी में स्वच्छता अभियान की सराहनीय पहल स्थान: ग्राम पंचायत करोंदी ग्राम पंचायत करोंदी में राष्ट्रव्यापी 'स्वच्छ भारत अभियान' के तहत विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य गांव को स्वच्छ, सुंदर और रोगमुक्त बनाना है।1
- तिलवारा में रुपए और iPhone लूटने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, 800 रुपए-मोबाइल और बाइक बरामद जबलपुर। तिलवारा थाना क्षेत्र में छात्र से रुपए और मोबाइल छीनने की वारदात का पुलिस ने चंद घंटों में खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटे गए 800 रुपए, iPhone मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार ग्राम तेवर भेड़ाघाट निवासी 19 वर्षीय रोहित सिंह लोधी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 14 सितंबर की रात लम्हेटा बायपास चौराहा स्थित भेड़ाघाट मोड़ पर खड़े होने के दौरान चौकीताल निवासी गोलू उर्फ अर्पित पटेल वहां पहुंचा। आरोप है कि अर्पित ने उसकी जेब से 800 रुपए निकाल लिए और विरोध करने पर मारपीट की। इसके बाद जब रोहित ने अपने भाई को फोन करने के लिए मोबाइल निकाला तो आरोपी धक्का देकर उसका iPhone भी छीनकर बाइक से भाग गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-2 पल्लवी शुक्ला एवं नगर पुलिस अधीक्षक गढ़ा आशीष जैन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तिलवारा बृजेश मिश्रा के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपी की तलाश शुरू की। मुखबिर की सूचना पर केशर बस्ती मोड़ पर दबिश देकर आरोपी अर्पित उर्फ गोलू पटेल (लोधी), उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम चौकीताल थाना भेड़ाघाट को पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने लूट की वारदात कबूल की और उसकी निशानदेही पर जेडीए गार्डन के पास छिपाकर रखी मोटरसाइकिल सहित लूटे गए रुपए और मोबाइल बरामद कर लिए गए। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ मारपीट, जुआ एक्ट, हत्या के प्रयास, आबकारी एक्ट और अवैध वसूली सहित 9 अपराध पूर्व से दर्ज हैं। पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका आरोपी को पकड़ने में थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा के नेतृत्व में उप निरीक्षक उमंग अग्रवाल, प्रधान आरक्षक जयशंकर चौहान, सतीश शुक्ला एवं आरक्षक शैलेंद्र पाटकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। #Jabalpur #JabalpurPolice #TilwaraPolice #CrimeNews #LootCase #Robbery #iPhoneLoot #PoliceAction #BreakingNews #JabalpurNews #MadhyaPradeshNews2
- बंडा जहरीली शराब कांड: ₹1 करोड़ मुआवजे की मांग, नहीं तो आंदोलन! 🚨 बंडा में जहरीली शराब कांड के पीड़ित परिवारों से मिले OBC महासभा के महेंद्र लोधी। मृतक परिवारों को ₹1 करोड़ मुआवजा देने की मांग और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठी। मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी। आखिर पीड़ितों को न्याय कब? 🚨1