Shuru
Apke Nagar Ki App…
1251 हवन कुंड जलकर खाक, अयोध्या में यज्ञ के दौरान हादसा मंत्रियों की मौजूदगी में लगी भीषण आग
@nilesh Verma-1997
1251 हवन कुंड जलकर खाक, अयोध्या में यज्ञ के दौरान हादसा मंत्रियों की मौजूदगी में लगी भीषण आग
- Hari Prasad Sharmaदांतारामगढ़, सीकर, राजस्थान💣3 hrs ago
More news from Rajasthan and nearby areas
- *रींगस में खाकी पर हुआ हमला, ड्यूटी पर तैनात एएसआई के साथ कार सवार युवकों ने मारपीट की और वर्दी फाड़ी, यूपी निवासी दो हमलावरों को लिया हिरासत में, कार को किया जब्त, कार चालक महेंद्र जांगिड़ हुआ मौके से फरार, पुलिस कर रही तलाश, एएसआई ने तीनों हमलावरों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करवाया*4
- Post by @nilesh Verma-19971
- Post by Dinesh rulan2
- पिलानी में युवती की हत्या का खुलासा: शादी को लेकर विवाद में पिता गिरफ्तार, झुंझुनूं जिले के पिलानी थाना क्षेत्र के ग्राम घुमनसर कलां में युवती प्रियंका की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि विवाह को लेकर चल रहे पारिवारिक विवाद के कारण आरोपी पिता ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस अधीक्षक झुंझुनूं कावेन्द्र सिंह सागर (आईपीएस) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय देवेन्द्र सिंह राजावत तथा वृताधिकारी चिडावा विकास धींधवाल के सुपरविजन में पिलानी थाना प्रभारी चन्द्रभान के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सुरेन्द्र कुमार नेहरा (47) निवासी सांवलोद, हाल घुमनसर कलां को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार 28 मार्च 2026 की सुबह सूचना मिली कि घुमनसर कलां में एक युवती की हत्या कर अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और अंतिम संस्कार रुकवाकर जांच शुरू की। परिजनों ने प्रारंभ में युवती की मौत सीढ़ियों से गिरने के कारण होना बताया, लेकिन शरीर पर चोटों के निशान और परिस्थितियां संदिग्ध मिलने पर पुलिस ने डॉग स्क्वॉड व एफएसएल टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए। मृतका के रिश्तेदार गौरव द्वारा दी गई लिखित रिपोर्ट में आरोप लगाया गया कि आरोपी पिता पहले भी प्रियंका को जान से मारने की धमकी दे चुका था। जांच में सामने आया कि प्रियंका अपनी पसंद से विवाह करना चाहती थी, जबकि पिता उसकी शादी अपनी इच्छा से अन्य स्थान पर करना चाहता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था, जो हत्या का कारण बना। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से रिमांड प्राप्त कर आगे की पूछताछ की जा रही है। मामले में अन्य किसी की भूमिका सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी मारपीट से संबंधित एक मामला दर्ज होना सामने आया है। पुलिस टीम के सदस्यों ने मामले के त्वरित खुलासे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।1
- झुंझुनूं जिले के गोठड़ा थाना क्षेत्र में चिराना-उदयपुरवाटी रोड स्थित नांगल टोल के पास दो पक्षों के बीच हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो दो दिन पुराना बताया जा रहा है।वायरल वीडियो में कुछ युवक एक थार गाड़ी में तोड़फोड़ करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि सूचना पर गोठड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक झगड़े में शामिल युवक फरार हो चुके थे। पुलिस ने मौके से क्षतिग्रस्त थार गाड़ी को जब्त कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फिलहाल विवाद के कारणों और इसमें शामिल युवकों की पहचान स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।1
- जयपुर जिले के शाहपुरा ग्राम राजपुरा में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें कक्षा 5 कक्षा 8 वी कक्षा 10 के बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया विद्यालय प्रधानाचार्य प्रकाश चंद मीणा ,अनीता चौधरी सविता यादव, मंजू, बिलास,आशा सहित समाजसेवी प्रभु अटल ने सभी प्रतिभाओं का माला पहनकर व सपा बंधाकर सम्मान किया इस दौरान प्रधानाचार्य प्रकाश चन्द मीणा व सविता यादव ने कहा इन बच्चों ने जो मेहनत की है और जो सफलता बोर्ड परीक्षा में अर्जित की है उसके लिए मैं बच्चों को तो धन्यवाद देना चाहता हूं लेकिन साथ में पूरे स्कूल स्टाफ को भी धन्यवाद देना चाहता हूं क्योंकि इन्होंने भी बच्चों को पूरी मेहनत और तैयारी करवा कर विद्यालय का नाम रोशन किया है प्रभु अटल, कुलदीप बंगाली ने कहा गांव और समाज में ऐसी प्रतिभाओं से शिक्षा के प्रति और भी बच्चों में महत्व बढ़ता है और इन बच्चों ने अच्छे मेहनत करके जब बोर्ड परीक्षा में अंक प्राप्त किए हैं उससे समाज गांव व विद्यालय का नाम रोशन करने का कार्य इन प्रतिभाओं ने किया है इसके लिए मैंने पुनः धन्यवाद देना चाहता हूं और आगे भविष्य में अच्छी तैयारी करके उन कुर्सियो पर जाकर बैठे जहां से देश की नितिया निर्धारित होती है और ग्रामीणों के साथ विद्यालय स्टाफ के अध्यापकों सहित बच्चों को वाहनों में स्वर करके पूरे गांव राजपुरा के शक्कर लगवाया जिसमें ग्रामीणों ने जगह-जगह बच्चों का माला पहनकर सम्मान किया इस दौरान कुलदीप बंगाली, बंटी बंगाली, किशोर यादव, सत्यनारायण, मोहन अटल, अर्जुन लाल, सुरेश, मदन, सहित कई महिलाए रही उपस्थित1
- सामोद पुलिस थाना क्षेत्र के बांसा गांव में नींबू-बेर की झाड़ियों में उगा रखी थी गांजे की फसल, डीएसटी ने 1510 पौधे उखाड़ कर जब्त किए...1
- Post by @nilesh Verma-19971