Shuru
Apke Nagar Ki App…
बगीचा के ग्राम टांगरडीह स्कूल मैदान में सुश्री आशिका कुजूर जनपद सदस्य बगीचा कि सौजन्य से 5 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है, जिसका प्रारम्भ 21 फरवरी को होगा और 25 फरवरी समापन किया जायेगा ।
क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ
बगीचा के ग्राम टांगरडीह स्कूल मैदान में सुश्री आशिका कुजूर जनपद सदस्य बगीचा कि सौजन्य से 5 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है, जिसका प्रारम्भ 21 फरवरी को होगा और 25 फरवरी समापन किया जायेगा ।
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- Post by क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ1
- ग्रामपंचायत भड़िया1
- अंबिकापुर में लड़कियों ने साथ मिल कर पूरा गुंडा गर्दी करते नजर आ रहे है इस तरह से हम देखते आ रहे हैं तो फिर आने वाले समय में क्या होगा जब लड़कियां इतनी गुंडा गर्दी करने लगे तो ।।1
- डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा जनरल परेड की ली गई सलामी। जनरल परेड के दौरान बेहतर टर्नआऊट वाले अधिकारियो कर्मचारियों कों ईनाम देकर किया गया प्रोत्साहित। शस्त्रागर, स्टोर शाखा एवं पुलिस बैंक का निरीक्षण कर शस्त्रों के बेहतर रखरखाव, वाहनों के मेंटेनस एवं रिकॉर्ड अधतन रखने दिए गए दिशा निर्देश। वाहन शाखा का निरीक्षण कर शासकीय वाहनों के रखरखाव एवं ड्राइवर डायरी अधतन रखने दिए गये निर्देश। रक्षित केंद्र अम्बिकापुर में आज दिनांक 20/02/26 को आयोजित जनरल परेड की सलामी डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा ली गई, परेड के निरीक्षण दौरान डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा पुलिस अधिकारियो/कर्मचारियों के टर्न आउट का निरीक्षण कर बेहतर वेशभूषा धारण करने वाले पुलिस अधिकारियो कर्मचारियों को ईनाम देकर प्रोत्साहित किया गया, जनरल परेड के दौरान पुलिस अधिकारियो/कर्मचारियों की टोली बनाकर परेड कराया गया। परेड के मधुर धुन के लिए सुसज्जित पुलिस बैंड टीम का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। जनरल परेड के निरीक्षण पश्चात वरिष्ठ डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा वाहन शाखा का निरीक्षण करते हुए सभी शासकीय वाहनों की बारीकी से जांच कर वाहनों के रखरखाव पर विशेष ध्यान देने के दिशा निर्देश दिए गए, तत्पश्चात पुलिस लाईन के शस्त्रागार व स्टोर शाखा का निरीक्षण कर आर्म्स एम्युनेशन के रख-रखाव एवं रिकार्ड का बेहतर तरीके से संधारण करने के निर्देश दिए। अधिकारी व जवानों की सुविधा के लिए खोले गए पुलिस कल्याण कैन्टीन एवं पुलिस बैंक का लाभ लेने अधिकारी/कर्मचारियों कों प्रोत्साहित किया। जनरल परेड के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमोलक सिंह ढिल्लों, नगर पुलिस अधीक्षक श्री राहुल बंसल (भा.पु.से.), रक्षित निरीक्षक तृप्ति सिंह राजपूत सहित थाना/चौकी एवं कार्यालय से कुल 146 पुलिस अधिकारी कर्मचारी उपस्थिति रहे।1
- चैनपुर: भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने चैनपुर के पूर्व प्रभार थाना अध्यक्ष अशोक कुमार को गुमला से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उन्हें रांची ले जाया गया, जहां आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए जेल भेज दिया गया।1
- एक ओर सरकारें ग्रामीण क्षेत्रों को ‘आदर्श ग्राम’ बनाने का दावा करती हैं, वहीं चैनपुर प्रखंड के रामपुर पंचायत अंतर्गत झड़गाँव में आज भी बुनियादी सड़क सुविधा सपना बनी हुई है। जानकारी देते हुए शुक्रवार को शाम चार बजे ग्रामीणों ने बताया कि बीते दो दशकों से पक्की सड़क निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में गांव का संपर्क लगभग कट जाता है, जिससे गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार आवेदन और शिकायत के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने गंभीरता नहीं दिखाई, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीण राजेश किशोर एक्का ने कहा कि वे लंबे समय से भूषण तिर्की और सरकार से सड़क निर्माण की गुहार लगा रहे हैं। चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे किए गए थे, लेकिन आज तक गांव की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। “हमें सिर्फ आश्वासन मिला, सड़क नहीं,” उन्होंने कहा। अलम बेला कुजूर ने बताया कि गाँव से मुख्य सड़क तक जाने वाला रास्ता पूरी तरह कच्चा है और बरसात में दलदल बन जाता है। स्कूली बच्चे कीचड़ में गिरकर चोटिल हो जाते हैं। अल्कमनी एक्का ने कहा कि फिसलन के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है, जबकि गर्भवती महिलाओं को सबसे अधिक जोखिम उठाना पड़ता है क्योंकि एम्बुलेंस गांव के भीतर नहीं आती। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जब बैठक में छोटे वाहन की मांग की गई, तो अधिकारियों ने व्यंग्य करते हुए कहा, “एरोप्लेन से बात कीजिए, वह सीधे आपके गांव उड़कर आएगा।” इस टिप्पणी से ग्रामीणों में गहरा रोष है। मरियम इक्का ने बताया कि एम्बुलेंस केवल बैरटोली तक ही पहुंचती है। वहां से मरीजों और प्रसव पीड़ित महिलाओं को कंधे पर ढोकर मुख्य सड़क तक लाना पड़ता है। समय पर अस्पताल न पहुंच पाने के कारण कई बार घर पर ही जोखिम भरा प्रसव कराना पड़ता है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही पक्की सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया, तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।4
- अब चक्काजाम करने के बाद SDM को गिरफ्तार किया गया1
- जशपुर जिले के नारायणपुर थाना के ग्राम जामटोली से दिल दहला देने वाली ख़बर..पिता ने की अपनी ही बेटी की हत्या — आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल मामला: थाना नारायणपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जामटोली का बताया जा रहा है।1