Shuru
Apke Nagar Ki App…
नया बिहार सम्राट सरकार सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली भाजपा की सरकार में पटना में खुलकर हो रहा देह व्यापार पालीगंज के एक होटल से धंधे में लिप्त 15 युवतियों क़ो हिरासत में लेते हुए पूछताछ कर रही है.. बताया जाता है की सभी युवतियाँ अपने घर वाले से झूठ बोल कर पालीगंज में रह रही थी..
Jan-Kranti hindi news bulletin
नया बिहार सम्राट सरकार सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली भाजपा की सरकार में पटना में खुलकर हो रहा देह व्यापार पालीगंज के एक होटल से धंधे में लिप्त 15 युवतियों क़ो हिरासत में लेते हुए पूछताछ कर रही है.. बताया जाता है की सभी युवतियाँ अपने घर वाले से झूठ बोल कर पालीगंज में रह रही थी..
More news from बिहार and nearby areas
- समस्तीपुर के कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग को मिली इंडियन नर्सिंग काउंसिल की मान्यता, अब ANM, GNM और B.Sc नर्सिंग पाठ्यक्रमों का संचालन INC की * मान्यता के साथ समस्तीपुर के कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग को मिली इंडियन नर्सिंग काउंसिल की मान्यता, अब ANM, GNM और B.Sc नर्सिंग पाठ्यक्रमों का संचालन INC की * मान्यता के साथ1
- नया बिहार सम्राट सरकार सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली भाजपा की सरकार में पटना में खुलकर हो रहा देह व्यापार पालीगंज के एक होटल से धंधे में लिप्त 15 युवतियों क़ो हिरासत में लेते हुए पूछताछ कर रही है.. बताया जाता है की सभी युवतियाँ अपने घर वाले से झूठ बोल कर पालीगंज में रह रही थी..1
- लोकेशन ,,,,,,, समस्तीपुर अरविंद कुमार स्लग,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,, समस्तीपुर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पटेल मैदान में 15 अगस्त समारोह की तैयारी परेड का किया निरीक्षण। एंकर,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,, समस्तीपुर में आगामी स्वतंत्रता दिवस, 15 अगस्त 2026 के अवसर पर आयोजित होने वाले मुख्य राजकीय समारोह की तैयारियों के क्रम में आज जिलाधिकारी, समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा एवं पुलिस अधीक्षक, समस्तीपुर श्री अरविंद प्रताप सिंह द्वारा पटेल मैदान, समस्तीपुर में आयोजित तैयारी परेड (रिहर्सल) का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा परेड में शामिल प्रत्येक प्लाटून का बारीकी से निरीक्षण किया गया। उन्होंने परेड की तैयारी, प्लाटून की अनुशासनबद्धता, कदमताल, वर्दी एवं समग्र प्रस्तुति का जायजा लिया तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस जिले का महत्वपूर्ण राजकीय समारोह है। समारोह के दौरान प्रोटोकॉल, अनुशासन एवं निर्धारित कार्यक्रमों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह से संबंधित सभी तैयारियां निर्धारित मानकों एवं प्रोटोकॉल के अनुरूप समय से पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने परेड से संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि अंतिम समारोह के दौरान परेड का संचालन, प्लाटून की प्रस्तुति, मार्चिंग, सलामी एवं अन्य निर्धारित गतिविधियां पूर्ण समन्वय एवं अनुशासन के साथ सुनिश्चित की जाएं। साथ ही समारोह स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाओं को भी समय रहते पूर्ण करने का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद प्रताप सिंह ने भी तैयारी परेड का निरीक्षण करते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को परेड के दौरान अनुशासन, तालमेल एवं निर्धारित प्रोटोकॉल का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने परेड की गतिविधियों को व्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर विशेष जोर दिया। जिलाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह से संबंधित अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी तत्परता एवं जिम्मेदारी के साथ करें तथा आपसी समन्वय स्थापित करते हुए सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। मौके पर उप विकास आयुक्त श्री सूर्य प्रताप सिंह, अपर समाहर्ता श्री ब्रजेश कुमार, अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन श्री राजेश सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी, समस्तीपुर श्री राकेश कुमार, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय श्री के.के. दिवाकर सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।1
- हल्की बारिश में चिकनी मिट्टी बनी मुसीबत, कई वाहन सवार फिसलकर गिरे.. दरभंगा में एलिवेटेड ब्रिज का निर्माण कार्य जारी है। यह एलिवेटेड ब्रिज एकमी से सैदनगर, हाजमा चौराहा, लहेरियासराय टावर और बेता होते हुए दरभंगा स्टेशन तक बनाया जाना है। निर्माण कार्य के कारण इन दिनों कई जगहों पर सड़क की स्थिति बेहद खराब बनी हुई है। ताजा तस्वीरें सैदनगर की हैं, जहां हल्की बारिश के बाद सड़क पर फैली चिकनी मिट्टी के कारण फिसलन काफी बढ़ गई। हालात ऐसे रहे कि दोपहिया, तीनपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई दोपहिया वाहन सवार फिसलकर सड़क पर गिर गए और चोटिल भी हुए। इसी दौरान स्थानीय रिपोर्टर वीरू पासवान ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए सड़क पर गिरे वाहन सवारों और उनके वाहनों को उठाने में मदद की। इसके बाद निर्माण कंपनी की ओर से लगाए गए गार्ड भी मौके पर लोगों की मदद करते और वाहनों की दिशा बदलते नजर आए। हालांकि, सवाल यह है कि जब निर्माणाधीन सड़क पर चिकनी मिट्टी के कारण फिसलन इतनी बढ़ गई है, तो सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम क्यों नहीं किए गए? अगर समय रहते सड़क पर थोड़ा पत्थर या गिट्टी डाल दी जाती, तो शायद राहगीरों को इस परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता। निर्माण कार्य के दौरान राहगीरों की सुरक्षा की जिम्मेदारी आखिर किसकी है? प्रशासन और निर्माण कंपनी को इस ओर तत्काल ध्यान देने की जरूरत है, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले समस्या का समाधान किया जा सके।1
- Aaj hamare gaon mein dehant Ho Gaya Hai ek bujurg mahila ka aap log support kijiye follow kijiye1
- धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ बिदुपुर प्रखंड प्रशासन ने निकाला तिरंगा यात्रा, बच्चों ने किया रंगारंग कार्यक्रम1
- कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज को INC से नर्सिंग पाठ्यक्रमों की मान्यता, संस्थान में हर्ष का माहौल समस्तीपुर। एस.के. मंडल फाउंडेशन द्वारा संचालित कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, समस्तीपुर के लिए बड़ी उपलब्धि सामने आई है। संस्थान को इंडियन नर्सिंग काउंसिल (INC) से नर्सिंग पाठ्यक्रमों के लिए मान्यता प्राप्त हुई है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के बाद संस्थान के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। संस्थान परिवार ने इसे शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया है। मान्यता मिलने पर संस्थान के चेयरमैन श्री एस.के. मंडल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण एवं व्यावहारिक शिक्षा उपलब्ध कराना संस्थान की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि नर्सिंग शिक्षा आज स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था की मजबूत नींव है और योग्य एवं कुशल नर्सिंग प्रोफेशनल तैयार करना समाज के प्रति एक बड़ी जिम्मेदारी है। INC से मान्यता मिलना संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता, आधारभूत सुविधाओं और बेहतर प्रशिक्षण व्यवस्था के प्रति विश्वास को दर्शाता है। श्री मंडल ने कहा कि संस्थान में विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षण पद्धति के साथ-साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है, ताकि वे भविष्य में अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों में जिम्मेदारी के साथ अपनी सेवाएं दे सकें। उन्होंने संस्थान के सभी शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। मान्यता की जानकारी मिलते ही संस्थान परिसर में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। छात्र-छात्राओं ने कहा कि INC से मान्यता मिलने से उनके शैक्षणिक भविष्य को नई दिशा मिलेगी और उन्हें अपने करियर को बेहतर बनाने के लिए अधिक अवसर प्राप्त होंगे। संस्थान प्रबंधन ने कहा कि भविष्य में भी नर्सिंग एवं पैरामेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता बनाए रखते हुए विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक एवं प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।1
- जिलाधिकारी ने ताजपुर-बख्तियारपुर परियोजना एवं गंगा के कटाव प्रभावित क्षेत्रों का किया स्थल निरीक्षण! समस्तीपुर जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा द्वारा जिले में संचालित महत्वपूर्ण विकास एवं आधारभूत संरचना से संबंधित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा के क्रम में ताजपुर-बख्तियारपुर परियोजना का स्थल निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने परियोजना के विभिन्न कार्यस्थलों का भ्रमण कर निर्माण कार्य की प्रगति, भूमि से संबंधित मामलों तथा परियोजना के क्रियान्वयन की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की। स्थल निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं अभियंताओं से परियोजना के कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली तथा कार्यों में आ रही कठिनाइयों एवं लंबित मामलों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने तथा परियोजना के कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। इसके पश्चात जिलाधिकारी द्वारा गंगा नदी के कटाव प्रभावित क्षेत्रों का स्थल निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने नदी के कटाव की स्थिति, प्रभावित क्षेत्रों तथा संवेदनशील स्थलों का जायजा लिया। साथ ही, मौके पर किए जा रहे कटाव निरोधक कार्यों का भी विस्तृत निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित अभियंताओं से कटाव निरोधक कार्यों की तकनीकी स्थिति, कार्य की प्रगति तथा नदी के जलस्तर एवं कटाव की वर्तमान स्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मौके पर चल रहे कार्यों का निरीक्षण करते हुए आवश्यकतानुसार सुरक्षात्मक एवं कटाव निरोधक उपायों को प्रभावी ढंग से लागू करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि गंगा नदी के कटाव की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जाए तथा संवेदनशील स्थलों पर आवश्यकतानुसार कटाव निरोधक एवं सुरक्षात्मक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जाए। उन्होंने अभियंताओं को स्थल की परिस्थितियों का नियमित तकनीकी आकलन करने तथा आवश्यकता के अनुरूप त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि कटाव प्रभावित क्षेत्रों में आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसलिए संबंधित विभाग के पदाधिकारी एवं अभियंता लगातार क्षेत्र में निगरानी रखते हुए किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। स्थल निरीक्षण के दौरान जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, समस्तीपुर श्री प्रवीण कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, समस्तीपुर सदर श्री राकेश कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, पटोरी श्री विकास कुमार पांडेय, संबंधित परियोजनाओं के अभियंतागण एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए परियोजनाओं के कार्यों में अपेक्षित गति लाने तथा गंगा नदी के कटाव से प्रभावित एवं संवेदनशील क्षेत्रों में आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय समयबद्ध रूप से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।1