घाटी में भीषण सड़क हादसा, 10 गाड़ियां आपस में टकराई, मच गया चीख-पुकार हजारीबाग । रविवार देर रात चौपारण थाना क्षेत्र के दनुआ घाटी में भीषण सड़क हादसा हुआ। घाटी के ढलान पर अनियंत्रित होकर एक के बाद एक लगभग 10 वाहन आपस में टकरा गए। इस भीषण टक्कर में कई ट्रक, कंटेनर और चारपहिया वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते घाटी में वाहनों की लंबी कतार लग गई। घटना की सूचना मिलते ही चौपारण थाना प्रभारी पंकज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से वाहनों में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया और तुरंत एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। दुर्घटना के बाद सड़क पर मलबा और क्षतिग्रस्त वाहनों के कारण घंटों तक आवागमन ठप रहा। पुलिस क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को किनारे कर यातायात बहाल करने के प्रयास में जुटी रही। प्राथमिक दृष्टि में हादसे का कारण तेज रफ्तार और मोड़ पर नियंत्रण खोना माना जा रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराना और सड़क से जाम हटाना पुलिस की पहली प्राथमिकता है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

- Post by Dharmendra Kujur1
- संगीतमय सुंदरकांड पाठ नागेश्वर नाथ महादेव मंदिर शिवा पार्क रेणुकूट1
- निगाही खदान में दिनदहाड़े कबाड़ी गैंग का आतंक, बाइक पर लोहे की पाइप ले भागे चोर! निगाही खदान में दिनदहाड़े कबाड़ी गैंग का आतंक, बाइक पर लोहे की पाइप ले भागे चोर! सिंगरौली: एनसीएल निगाही परियोजना की वेस्ट खदान में इन दिनों कबाड़ी गैंग का आतंक चरम पर पहुंच गया है। प्रतिबंधित खदान क्षेत्र में बेखौफ तरीके से घुसकर कबाड़ी गैंग भारी लोहे की पाइप और अन्य सामान चोरी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दो युवक बाइक पर भारी लोहे की पाइप लादकर निकलते दिखाई दे रहे हैं, जबकि कुछ अन्य युवक चेहरे पर गमछा बांधकर इलाके में घूमते नजर आ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार गैंग सुबह 5 बजे से ही खदान क्षेत्र में सक्रिय हो जाता है। बड़े-बड़े डंपर और मशीनों के बीच जान जोखिम में डालकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि सुरक्षा गार्ड्स द्वारा रोकने पर कई बार गाली-गलौज, धक्का-मुक्की और मोबाइल छीनने जैसी घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं। चर्चा है कि कबाड़ी गैंग का नेटवर्क इतना मजबूत हो चुका है कि उन्हें कार्रवाई का कोई डर नहीं रह गया है। हालांकि नवानगर थाना पुलिस समय-समय पर कार्रवाई करती है, लेकिन कुछ दिनों बाद फिर वही हालात बन जाते हैं। स्थानीय लोगों ने खदान सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। फिलहाल वायरल वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।1
- सोनभद्र के दूधी में मोबाइल को लेकर हुए विवाद के बाद एक महिला की मौत हो गई। उसका शव 3 घंटे बाद एक कुएं से बरामद किया गया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है।1
- चिनियां थाना क्षेत्र के चिरका गांव में आधी रात एक जंगली हाथी घुस आया, जिसने एक ग्रामीण का खपरैल घर तोड़ दिया। परिवार किसी तरह अपनी जान बचाकर बाहर निकला, जिसके बाद ग्रामीणों ने मिलकर हाथी को गांव से खदेड़ा। वन विभाग ने क्षतिग्रस्त घर का मुआयना कर मुआवजे का आश्वासन दिया है।1
- झारखंड के गढ़वा जिले के केतार में हुए एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुखद घटना से खुशियों का त्योहार मातम में बदल गया, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।1
- सोनभद्र जिले के दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट पहनकर सुरक्षित चलने की अपील की गई है। इस निवेदन का मकसद चालकों की जान और उनके परिवार की खुशहाली सुनिश्चित करना है।3
- गढ़वा मेराल के भूतहा मंदिर से लगभग 10 लाख रुपए तक की चोरी गांव में फैली सनसनी गढ़वा मेराल के दलेली मंदिर बौराहा गांव स्थित जेवरात सहित लगभग 10 लख रुपए कि चोरी हो गई मेराल प्रशासन को जैसे ही इस बात की जानकारी हुई अपने दल बल के साथ थाना प्रभारी विष्णु कांत पहुंचकर जांच में जुट गए है?इसकी खुलासा जल्द ही किया जाएगा1