logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

फूलबेहड क्षेत्र के फूलबेहड और सरवा के बीच हुआ एक्सीडेंट स्कूल जा रही छात्रा के मोटरसाइकिल ने मारी टक्कर *फूलबेहड* फूलबेहड क्षेत्र के फूलबेहड और सरवा के बीच हुआ एक्सीडेंट स्कूल जा रही छात्रा के मोटरसाइकिल ने मारी टक्कर। एक की मौत छात्रा घायल खबर सूत्र ___

2 hrs ago
user_Vivek Kumar
Vivek Kumar
Newspaper publisher लखीमपुर खीरी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

फूलबेहड क्षेत्र के फूलबेहड और सरवा के बीच हुआ एक्सीडेंट स्कूल जा रही छात्रा के मोटरसाइकिल ने मारी टक्कर *फूलबेहड* फूलबेहड क्षेत्र के फूलबेहड और सरवा के बीच हुआ एक्सीडेंट स्कूल जा रही छात्रा के मोटरसाइकिल ने मारी टक्कर। एक की मौत छात्रा घायल खबर सूत्र ___

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • लखीमपुर खीरी गौरीफंटा पुलिस और SSB की बड़ी कार्रवाई, संयुक्त चेकिंग के दौरान 12.01 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार। डिगनिया तिराहे के पास गौरीफंटा-पलिया मार्ग पर हुई कार्रवाई में दो मोटरसाइकिलों से मादक पदार्थ बरामद। NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज। ये कार्यवाही प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गौरीफटा जितेन्द्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में की गई।
    1
    लखीमपुर खीरी

गौरीफंटा पुलिस और SSB की बड़ी कार्रवाई, संयुक्त चेकिंग के दौरान 12.01 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार।
डिगनिया तिराहे के पास गौरीफंटा-पलिया मार्ग पर हुई कार्रवाई में दो मोटरसाइकिलों से मादक पदार्थ बरामद। NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज। ये कार्यवाही प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गौरीफटा जितेन्द्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में की गई।
    user_संदीप कुमार शर्मा
    संदीप कुमार शर्मा
    Photographer लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • यूनिवर्सल हॉस्पिटल में प्रसूता की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप लखीमपुर खीरी । बेहजम चौराहे के पास स्थित यूनिवर्सल हॉस्पिटल में प्रसूता की मौत से हड़कंप मच गया। घटना से उग्र परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही नहीं, बल्कि सीधे हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभालते ही मामले की जांच शुरू कर दी है। जिले में कुकुरमुत्ते की तरह खुल रहे निजी अस्पतालों में आए दिन हो रही मौतों और स्वास्थ्य विभाग के मौन रवैये पर अब कड़े सवाल उठ रहे हैं।
    1
    यूनिवर्सल हॉस्पिटल में प्रसूता की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
लखीमपुर खीरी । बेहजम चौराहे के पास स्थित यूनिवर्सल हॉस्पिटल में प्रसूता की मौत से हड़कंप मच गया। घटना से उग्र परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही नहीं, बल्कि सीधे हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभालते ही मामले की जांच शुरू कर दी है। जिले में कुकुरमुत्ते की तरह खुल रहे निजी अस्पतालों में आए दिन हो रही मौतों और स्वास्थ्य विभाग के मौन रवैये पर अब कड़े सवाल उठ रहे हैं।
    user_खीरी न्यूज़ अपडेट
    खीरी न्यूज़ अपडेट
    रिपोर्टर लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर लखीमपुर खीरी में भव्य दीप उत्सव की तैयारी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर लखीमपुर खीरी में भव्य दीप उत्सव की तैयारी। सेठ घाट पर 11 हजार दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर भाजपा सदर विधायक योगेश वर्मा जी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा दीपों की पैकिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है। 50-50 दीप, बाती और आवश्यक सामग्री के पैकेट तैयार कर प्रत्येक बूथ तक पहुंचाए जाएंगे, ताकि कार्यकर्ता दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री जी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करें और देश की निरंतर प्रगति की मंगलकामना के साथ इस उत्सव में सहभागी बनें। 📍 स्थान: सेठ घाट, लखीमपुर खीरी 🪔 दीप प्रज्ज्वलन: शाम 5 बजे 🇮🇳 आयोजन: भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा NJ BHARAT NEWS — सच की आवाज
    1
    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर लखीमपुर खीरी में भव्य दीप उत्सव की तैयारी।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर लखीमपुर खीरी में भव्य दीप उत्सव की तैयारी।
सेठ घाट पर 11 हजार दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर भाजपा सदर विधायक योगेश वर्मा जी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा दीपों की पैकिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है।
50-50 दीप, बाती और आवश्यक सामग्री के पैकेट तैयार कर प्रत्येक बूथ तक पहुंचाए जाएंगे, ताकि कार्यकर्ता दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री जी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करें और देश की निरंतर प्रगति की मंगलकामना के साथ इस उत्सव में सहभागी बनें।
📍 स्थान: सेठ घाट, लखीमपुर खीरी
🪔 दीप प्रज्ज्वलन: शाम 5 बजे
🇮🇳 आयोजन: भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा
NJ BHARAT NEWS — सच की आवाज
    user_NJ BHARAT NEWS
    NJ BHARAT NEWS
    Court reporter लखीमपुर खीरी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ यूपी मा. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का राष्ट्र निर्माण के प्रवर्तमान अभियान में अधिवक्ता समाज की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका रही है...
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ यूपी मा. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का 

राष्ट्र निर्माण के प्रवर्तमान अभियान में अधिवक्ता समाज की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका रही है...
    user_पत्रकार संदेश राज
    पत्रकार संदेश राज
    लखीमपुर खीरी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • धौरहरा की सड़कें बदहाल हैं। गड्ढों और टूटी सड़कों से रोज़ जनता को परेशानी उठानी पड़ रही है। अब सिर्फ़ आश्वासन नहीं—सड़क कब बनेगी, इसका स्पष्ट जवाब चाहिए। जनता की आवाज़ उठेगी, सड़क का मुद्दा उठेगा। जल्द सड़क निर्माण की मांग को लेकर जनआंदोलन किया जाएगा। धौरहरा की सड़कें बदहाल हैं। गड्ढों और टूटी सड़कों से रोज़ जनता को परेशानी उठानी पड़ रही है। अब सिर्फ़ आश्वासन नहीं—सड़क कब बनेगी, इसका स्पष्ट जवाब चाहिए। जनता की आवाज़ उठेगी, सड़क का मुद्दा उठेगा। जल्द सड़क निर्माण की मांग को लेकर जनआंदोलन किया जाएगा।
    1
    धौरहरा की सड़कें बदहाल हैं।
गड्ढों और टूटी सड़कों से रोज़ जनता को परेशानी उठानी पड़ रही है।
अब सिर्फ़ आश्वासन नहीं—सड़क कब बनेगी, इसका स्पष्ट जवाब चाहिए।

जनता की आवाज़ उठेगी, सड़क का मुद्दा उठेगा।
जल्द सड़क निर्माण की मांग को लेकर जनआंदोलन किया जाएगा।
धौरहरा की सड़कें बदहाल हैं।
गड्ढों और टूटी सड़कों से रोज़ जनता को परेशानी उठानी पड़ रही है।
अब सिर्फ़ आश्वासन नहीं—सड़क कब बनेगी, इसका स्पष्ट जवाब चाहिए।
जनता की आवाज़ उठेगी, सड़क का मुद्दा उठेगा।
जल्द सड़क निर्माण की मांग को लेकर जनआंदोलन किया जाएगा।
    user_RAHEESH KHAN
    RAHEESH KHAN
    धौरहरा, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    27 min ago
  • बेहजम चौराहे के आगे यूनिवर्सल हॉस्पिटल में प्रसूता की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप लखीमपुर खीरी में बेहजम चौराहे के आगे स्थित यूनिवर्सल हॉस्पिटल में एक प्रसूता की मौत के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए हत्या का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, जिले में लगातार सामने आ रही निजी अस्पतालों में मरीजों की मौत की घटनाओं को लेकर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि कुकुरमुत्ते की तरह खुले निजी अस्पतालों में आए दिन मरीजों की जान जा रही है, लेकिन जिम्मेदार विभाग कार्रवाई के बजाय मौन नजर आ रहा है। अब सवाल यह है कि बिना पर्याप्त व्यवस्थाओं और मानकों के संचालित हो रहे अस्पतालों पर कब होगी कार्रवाई? फिलहाल पुलिस मौके पर मौजूद है और मामले की जांच जारी है।
    1
    बेहजम चौराहे के आगे यूनिवर्सल हॉस्पिटल में प्रसूता की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
लखीमपुर खीरी में बेहजम चौराहे के आगे स्थित यूनिवर्सल हॉस्पिटल में एक प्रसूता की मौत के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए हत्या का आरोप लगाया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई है।
वहीं, जिले में लगातार सामने आ रही निजी अस्पतालों में मरीजों की मौत की घटनाओं को लेकर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि कुकुरमुत्ते की तरह खुले निजी अस्पतालों में आए दिन मरीजों की जान जा रही है, लेकिन जिम्मेदार विभाग कार्रवाई के बजाय मौन नजर आ रहा है।
अब सवाल यह है कि बिना पर्याप्त व्यवस्थाओं और मानकों के संचालित हो रहे अस्पतालों पर कब होगी कार्रवाई?
फिलहाल पुलिस मौके पर मौजूद है और मामले की जांच जारी है।
    user_Shaban siddiqui
    Shaban siddiqui
    Court reporter लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • मितौली के ग्राम शिवपुरी सात सदस्यीय परिवार को अब भी आवास की आस सात सदस्यीय परिवार को अब भी आवास की आस शिवपुरी ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना का मामला, रामगुनी पत्नी बृजेश कुमार ने जनसुनवाई पोर्टल पर लगाई गुहार मितौली-खीरी सरकार की मंशा है कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े पात्र एवं जरूरतमंद परिवारों तक प्राथमिकता के आधार पर पहुंचे। इसके बावजूद ग्राम पंचायत शिवपुरी के मजरा कैम सराय से सामने आया प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना का मामला चर्चा में है। गांव निवासी रामगुनी पत्नी बृजेश कुमार ने आवास की मांग को लेकर जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर शासन-प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। बताया गया है कि रामगुनी का परिवार सात सदस्यों का है। परिवार में बड़ी बेटी माधुरी 18 वर्ष, श्यामू 14 वर्ष, पंकज 12 वर्ष, सुमित 8 वर्ष और निर्मल 5 वर्ष हैं। परिवार की ओर से प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत आवास की आवश्यकता जताई गई है। बीडीओ मितौली को भेजी गई शिकायत जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज शिकायत संख्या 92615300087871 है। उपलब्ध विवरण के अनुसार शिकायत को 08 सितंबर 2026 को खंड विकास अधिकारी, मितौली, जनपद खीरी के स्तर पर अग्रसारित किया गया। 14 सितंबर 2026 तक शिकायत कार्यालय स्तर पर लंबित दर्शाई गई है। पोर्टल के अनुसार मामले के निस्तारण की निर्धारित तिथि 08 अक्टूबर 2026 है। सरकार की मंशा अंतिम पायदान तक पहुंचे लाभ प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना का उद्देश्य पात्र ग्रामीण परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराना है। ऐसे में सात सदस्यीय परिवार की ओर से आवास के लिए शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद अब संबंधित विभाग की जांच और कार्रवाई महत्वपूर्ण हो जाती है। हालांकि, रामगुनी का परिवार योजना के लिए पात्र है अथवा नहीं, इसका अंतिम निर्णय विभागीय जांच और निर्धारित मानकों के आधार पर ही होगा। इसलिए पूरे मामले में निष्पक्ष जांच, पारदर्शिता और पात्रता का सही परीक्षण आवश्यक है। अपनों पर रहम, गैरों पर सितम की चर्चा के बीच निष्पक्ष जांच जरूरी सरकारी योजनाओं का लाभ किसी सिफारिश या प्रभाव के आधार पर नहीं, बल्कि पात्रता और जरूरत के आधार पर मिलना चाहिए। यदि जांच में रामगुनी का परिवार पात्र पाया जाता है तो उसे नियमानुसार प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना का लाभ दिलाने की दिशा में कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं पात्रता पूरी न होने की स्थिति में विभाग द्वारा इसका स्पष्ट कारण शिकायतकर्ता को बताया जाना चाहिए। अब निगाहें 08 अक्टूबर तक होने वाले निस्तारण पर टिकी हैं। सात सदस्यीय परिवार की शिकायत पर विभाग क्या निर्णय लेता है और जांच के बाद क्या तस्वीर सामने आती है, यह आने वाला समय बताएगा
    4
    मितौली के ग्राम शिवपुरी सात सदस्यीय परिवार को अब भी आवास की आस

सात सदस्यीय परिवार को अब भी आवास की आस
शिवपुरी ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना का मामला, रामगुनी पत्नी बृजेश कुमार ने जनसुनवाई पोर्टल पर लगाई गुहार
मितौली-खीरी सरकार की मंशा है कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े पात्र एवं जरूरतमंद परिवारों तक प्राथमिकता के आधार पर पहुंचे। इसके बावजूद ग्राम पंचायत शिवपुरी के मजरा कैम सराय  से सामने आया प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना का मामला चर्चा में है। गांव निवासी रामगुनी पत्नी बृजेश कुमार ने आवास की मांग को लेकर जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर शासन-प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
बताया गया है कि रामगुनी का परिवार सात सदस्यों का है। परिवार में बड़ी बेटी माधुरी 18 वर्ष, श्यामू 14 वर्ष, पंकज 12 वर्ष, सुमित 8 वर्ष और निर्मल 5 वर्ष हैं। परिवार की ओर से प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत आवास की आवश्यकता जताई गई है।
बीडीओ मितौली को भेजी गई शिकायत
जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज शिकायत संख्या 92615300087871 है। उपलब्ध विवरण के अनुसार शिकायत को 08 सितंबर 2026 को खंड विकास अधिकारी, मितौली, जनपद खीरी के स्तर पर अग्रसारित किया गया। 14 सितंबर 2026 तक शिकायत कार्यालय स्तर पर लंबित दर्शाई गई है। पोर्टल के अनुसार मामले के निस्तारण की निर्धारित तिथि 08 अक्टूबर 2026 है।
सरकार की मंशा अंतिम पायदान तक पहुंचे लाभ
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना का उद्देश्य पात्र ग्रामीण परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराना है। ऐसे में सात सदस्यीय परिवार की ओर से आवास के लिए शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद अब संबंधित विभाग की जांच और कार्रवाई महत्वपूर्ण हो जाती है।
हालांकि, रामगुनी का परिवार योजना के लिए पात्र है अथवा नहीं, इसका अंतिम निर्णय विभागीय जांच और निर्धारित मानकों के आधार पर ही होगा। इसलिए पूरे मामले में निष्पक्ष जांच, पारदर्शिता और पात्रता का सही परीक्षण आवश्यक है।
अपनों पर रहम, गैरों पर सितम की चर्चा के बीच निष्पक्ष जांच जरूरी
सरकारी योजनाओं का लाभ किसी सिफारिश या प्रभाव के आधार पर नहीं, बल्कि पात्रता और जरूरत के आधार पर मिलना चाहिए। यदि जांच में रामगुनी का परिवार पात्र पाया जाता है तो उसे नियमानुसार प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना का लाभ दिलाने की दिशा में कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं पात्रता पूरी न होने की स्थिति में विभाग द्वारा इसका स्पष्ट कारण शिकायतकर्ता को बताया जाना चाहिए।
अब निगाहें 08 अक्टूबर तक होने वाले निस्तारण पर टिकी हैं। सात सदस्यीय परिवार की शिकायत पर विभाग क्या निर्णय लेता है और जांच के बाद क्या तस्वीर सामने आती है, यह आने वाला समय बताएगा
    user_Sandeep kumar
    Sandeep kumar
    Local News Reporter मितौली, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • पुलिस थाने के इलेक्ट्रिक रूम में फंदे से लटका मिला युवक, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका लखीमपुर-खीरी जिला की तहसील पलिया क्षेत्र के ग्राम छोटी फुलवरिया निवासी 35 वर्षीय राजू पुत्र रामनक्षत्र की गुजरात के अहमदाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। राजू जामनगर में एक कंपनी में काम करता था। पुलिस के अनुसार उसने थाना शहर कोटडा परिसर के ग्राउंड फ्लोर स्थित इलेक्ट्रिक रूम में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। वहीं, परिजनों ने गांव के ही जितेन्द्र पर राजू की हत्या करने का आरोप लगाते हुए मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है। परिजनों का कहना है कि दो महीना पहले गांव का जितेन्द्र राजू को अपने साथ गुजरात लेकर गया था। बताया जा रहा है कि मौत से पहले राजू द्वारा अपने घर के मोबाइल पर वाट्सऐप के माध्यम से एक रिकॉर्डिंग भेजी गई थी। वायरल हो रही इस रिकॉर्डिंग में राजू और जितेन्द्र के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर बातचीत हुई बताई जा रही है। परिजनों का आरोप है कि रिकॉर्डिंग में जितेन्द्र राजू के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहा है। इसी आधार पर परिजन राजू की मौत को आत्महत्या न मानते हुए हत्या की आशंका जता रहे हैं। राजू की पत्नी सुनीता ने बताया कि घटना से पहले राजू ने फोन कर कहा था कि उसके पीछे कुछ लोग लगे हुए हैं और उसे जान से मार देंगे। इसके बाद उसने अपने मम्मी-पापा से भी बात की। बाद में उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। करीब 12 बजे राजू का मोबाइल दोबारा ऑन हुआ। इसके बाद परिजनों को राजू की मौत की सूचना मिली। पुलिस ने बताया कि थाने में की आत्महत्या अहमदाबाद के थाना शहर कोटडा के थानाध्यक्ष विजय चौधरी ने बताया कि राजू जामनगर में काम कर रहा था। शनिवार को घर जाते समय उसने रास्ते से पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर बताया कि उसे खतरा है और कुछ लोग उसे मारना चाहते हैं। उसने यह भी बताया कि उसे नौकरी से निकाल दिया गया है। कंट्रोल रूम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और राजू को अपने साथ कंट्रोल रूम ले गई। राजू ने पुलिस से थाना जाने की बात कही, जिसके बाद उसे थाना शहर कोटडा लाया गया। पुलिस के अनुसार राजू काफी परेशान था और बार-बार घर जाने की बात कह रहा था। थाने में उसने अपनी पत्नी से फोन पर बात की और दो हजार रुपये भी भेजने को कहा था। पत्नी ने सुबह रुपये भेजने का आश्वासन दिया। इसके बाद राजू ने थाने के ग्राउंड फ्लोर स्थित इलेक्ट्रिक रूम में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया राजू अपने पीछे पत्नी सुनीता, मां सरस्वती समेत चार बच्चों को छोड़ गया है। उसके बच्चों में 12 वर्षीय अंकित, आठ वर्षीय महक, छह वर्षीय शिखा और करीब चार वर्षीय अंकुश शामिल हैं। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। अभी राजू का शव गांव नहीं पहुंचा है। पत्नी सुनीता और मां सरस्वती ने राजू की मौत पर हत्या की आशंका जताते हुए गांव के जितेन्द्र के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की मांग की है। परिजनों का कहना है कि वायरल रिकॉर्डिंग और राजू द्वारा घटना से पहले जताए गए खतरे की भी गंभीरता से जांच की जानी चाहिए।
    3
    पुलिस थाने के इलेक्ट्रिक रूम में फंदे से लटका मिला युवक, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
लखीमपुर-खीरी जिला की तहसील पलिया क्षेत्र के ग्राम छोटी फुलवरिया निवासी 35 वर्षीय राजू पुत्र रामनक्षत्र की गुजरात के अहमदाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। राजू जामनगर में एक कंपनी में काम करता था। पुलिस के अनुसार उसने थाना शहर कोटडा परिसर के ग्राउंड फ्लोर स्थित इलेक्ट्रिक रूम में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। वहीं, परिजनों ने गांव के ही जितेन्द्र पर राजू की हत्या करने का आरोप लगाते हुए मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है।
परिजनों का कहना है कि दो महीना पहले गांव का जितेन्द्र राजू को अपने साथ गुजरात लेकर गया था। बताया जा रहा है कि मौत से पहले राजू द्वारा अपने घर के मोबाइल पर वाट्सऐप के माध्यम से एक रिकॉर्डिंग भेजी गई थी। वायरल हो रही इस रिकॉर्डिंग में राजू और जितेन्द्र के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर बातचीत हुई बताई जा रही है। परिजनों का आरोप है कि रिकॉर्डिंग में जितेन्द्र राजू के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहा है। इसी आधार पर परिजन राजू की मौत को आत्महत्या न मानते हुए हत्या की आशंका जता रहे हैं।
राजू की पत्नी सुनीता ने बताया कि घटना से पहले राजू ने फोन कर कहा था कि उसके पीछे कुछ लोग लगे हुए हैं और उसे जान से मार देंगे। इसके बाद उसने अपने मम्मी-पापा से भी बात की। बाद में उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। करीब 12 बजे राजू का मोबाइल दोबारा ऑन हुआ। इसके बाद परिजनों को राजू की मौत की सूचना मिली।
पुलिस ने बताया कि थाने में की आत्महत्या
अहमदाबाद के थाना शहर कोटडा के थानाध्यक्ष विजय चौधरी ने बताया कि राजू जामनगर में काम कर रहा था। शनिवार को घर जाते समय उसने रास्ते से पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर बताया कि उसे खतरा है और कुछ लोग उसे मारना चाहते हैं। उसने यह भी बताया कि उसे नौकरी से निकाल दिया गया है।
कंट्रोल रूम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और राजू को अपने साथ कंट्रोल रूम ले गई। राजू ने पुलिस से थाना जाने की बात कही, जिसके बाद उसे थाना शहर कोटडा लाया गया। पुलिस के अनुसार राजू काफी परेशान था और बार-बार घर जाने की बात कह रहा था। थाने में उसने अपनी पत्नी से फोन पर बात की और दो हजार रुपये भी भेजने को कहा था। पत्नी ने सुबह रुपये भेजने का आश्वासन दिया। इसके बाद राजू ने थाने के ग्राउंड फ्लोर स्थित इलेक्ट्रिक रूम में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली।
चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
राजू अपने पीछे पत्नी सुनीता, मां सरस्वती समेत चार बच्चों को छोड़ गया है। उसके बच्चों में 12 वर्षीय अंकित, आठ वर्षीय महक, छह वर्षीय शिखा और करीब चार वर्षीय अंकुश शामिल हैं। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। अभी राजू का शव गांव नहीं पहुंचा है।
पत्नी सुनीता और मां सरस्वती ने राजू की मौत पर हत्या की आशंका जताते हुए गांव के जितेन्द्र के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की मांग की है। परिजनों का कहना है कि वायरल रिकॉर्डिंग और राजू द्वारा घटना से पहले जताए गए खतरे की भी गंभीरता से जांच की जानी चाहिए।
    user_निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
    निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
    लखीमपुर खीरी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • *आधी रात घर में घुसा मगरमच्छ, ग्रामीणों में मची दहशत* वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ को सुरक्षित कब्जे में लिया *आधी रात घर में घुसा मगरमच्छ, ग्रामीणों में मची दहशत* वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ को सुरक्षित कब्जे में लिया ग्राम गोविन्द नगर कॉलोनी मे। पिछली रात करीब 12 बजे ग्राम निवासी श्री परशुराम यादव के घर में अचानक मगरमच्छ घुस आने से परिवार सहित ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने किसी तरह मगरमच्छ को सुरक्षित रूप से बांधकर वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद सुबह करीब 4 बजे वन विभाग की टीम परशुराम यादव के घर पहुंची और मगरमच्छ को अपने कब्जे में लेकर सुरक्षित स्थान पर ले गई। ग्रामीणों के अनुसार गांव नदी के किनारे स्थित होने के कारण जलीय जीव-जंतुओं के आने का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों से अपील की गई है कि रात के समय विशेष सावधानी बरतें और किसी भी जंगली या जलीय जीव के दिखाई देने पर स्वयं पकड़ने के बजाय तत्काल वन विभाग को सूचना दें।
    1
    *आधी रात घर में घुसा मगरमच्छ, ग्रामीणों में मची दहशत*

वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ को सुरक्षित कब्जे में लिया
*आधी रात घर में घुसा मगरमच्छ, ग्रामीणों में मची दहशत*
वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ को सुरक्षित कब्जे में लिया
ग्राम  गोविन्द नगर कॉलोनी मे। पिछली रात करीब 12 बजे ग्राम निवासी श्री परशुराम यादव के घर में अचानक मगरमच्छ घुस आने से परिवार सहित ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने किसी तरह मगरमच्छ को सुरक्षित रूप से बांधकर वन विभाग को सूचना दी।
सूचना मिलने के बाद सुबह करीब 4 बजे वन विभाग की टीम परशुराम यादव के घर पहुंची और मगरमच्छ को अपने कब्जे में लेकर सुरक्षित स्थान पर ले गई।
ग्रामीणों के अनुसार गांव नदी के किनारे स्थित होने के कारण जलीय जीव-जंतुओं के आने का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों से अपील की गई है कि रात के समय विशेष सावधानी बरतें और किसी भी जंगली या जलीय जीव के दिखाई देने पर स्वयं पकड़ने के बजाय तत्काल वन विभाग को सूचना दें।
    user_Fast khabar 24
    Fast khabar 24
    Gola Gokaran Nath, Lakhimpur Kheri•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.