मितौली के ग्राम शिवपुरी सात सदस्यीय परिवार को अब भी आवास की आस सात सदस्यीय परिवार को अब भी आवास की आस शिवपुरी ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना का मामला, रामगुनी पत्नी बृजेश कुमार ने जनसुनवाई पोर्टल पर लगाई गुहार मितौली-खीरी सरकार की मंशा है कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े पात्र एवं जरूरतमंद परिवारों तक प्राथमिकता के आधार पर पहुंचे। इसके बावजूद ग्राम पंचायत शिवपुरी के मजरा कैम सराय से सामने आया प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना का मामला चर्चा में है। गांव निवासी रामगुनी पत्नी बृजेश कुमार ने आवास की मांग को लेकर जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर शासन-प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। बताया गया है कि रामगुनी का परिवार सात सदस्यों का है। परिवार में बड़ी बेटी माधुरी 18 वर्ष, श्यामू 14 वर्ष, पंकज 12 वर्ष, सुमित 8 वर्ष और निर्मल 5 वर्ष हैं। परिवार की ओर से प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत आवास की आवश्यकता जताई गई है। बीडीओ मितौली को भेजी गई शिकायत जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज शिकायत संख्या 92615300087871 है। उपलब्ध विवरण के अनुसार शिकायत को 08 सितंबर 2026 को खंड विकास अधिकारी, मितौली, जनपद खीरी के स्तर पर अग्रसारित किया गया। 14 सितंबर 2026 तक शिकायत कार्यालय स्तर पर लंबित दर्शाई गई है। पोर्टल के अनुसार मामले के निस्तारण की निर्धारित तिथि 08 अक्टूबर 2026 है। सरकार की मंशा अंतिम पायदान तक पहुंचे लाभ प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना का उद्देश्य पात्र ग्रामीण परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराना है। ऐसे में सात सदस्यीय परिवार की ओर से आवास के लिए शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद अब संबंधित विभाग की जांच और कार्रवाई महत्वपूर्ण हो जाती है। हालांकि, रामगुनी का परिवार योजना के लिए पात्र है अथवा नहीं, इसका अंतिम निर्णय विभागीय जांच और निर्धारित मानकों के आधार पर ही होगा। इसलिए पूरे मामले में निष्पक्ष जांच, पारदर्शिता और पात्रता का सही परीक्षण आवश्यक है। अपनों पर रहम, गैरों पर सितम की चर्चा के बीच निष्पक्ष जांच जरूरी सरकारी योजनाओं का लाभ किसी सिफारिश या प्रभाव के आधार पर नहीं, बल्कि पात्रता और जरूरत के आधार पर मिलना चाहिए। यदि जांच में रामगुनी का परिवार पात्र पाया जाता है तो उसे नियमानुसार प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना का लाभ दिलाने की दिशा में कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं पात्रता पूरी न होने की स्थिति में विभाग द्वारा इसका स्पष्ट कारण शिकायतकर्ता को बताया जाना चाहिए। अब निगाहें 08 अक्टूबर तक होने वाले निस्तारण पर टिकी हैं। सात सदस्यीय परिवार की शिकायत पर विभाग क्या निर्णय लेता है और जांच के बाद क्या तस्वीर सामने आती है, यह आने वाला समय बताएगा
मितौली के ग्राम शिवपुरी सात सदस्यीय परिवार को अब भी आवास की आस सात सदस्यीय परिवार को अब भी आवास की आस शिवपुरी ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना का मामला, रामगुनी पत्नी बृजेश कुमार ने जनसुनवाई पोर्टल पर लगाई गुहार मितौली-खीरी सरकार की मंशा है कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े पात्र एवं जरूरतमंद परिवारों तक प्राथमिकता के आधार पर पहुंचे। इसके बावजूद ग्राम पंचायत शिवपुरी के मजरा कैम सराय से सामने आया प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना का मामला चर्चा में है। गांव निवासी रामगुनी पत्नी बृजेश कुमार ने आवास की मांग को लेकर जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज
कराकर शासन-प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। बताया गया है कि रामगुनी का परिवार सात सदस्यों का है। परिवार में बड़ी बेटी माधुरी 18 वर्ष, श्यामू 14 वर्ष, पंकज 12 वर्ष, सुमित 8 वर्ष और निर्मल 5 वर्ष हैं। परिवार की ओर से प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत आवास की आवश्यकता जताई गई है। बीडीओ मितौली को भेजी गई शिकायत जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज शिकायत संख्या 92615300087871 है। उपलब्ध विवरण के अनुसार शिकायत को 08 सितंबर 2026 को खंड विकास अधिकारी, मितौली, जनपद खीरी के स्तर पर अग्रसारित किया गया। 14 सितंबर 2026 तक शिकायत कार्यालय स्तर पर लंबित दर्शाई गई है। पोर्टल के अनुसार
मामले के निस्तारण की निर्धारित तिथि 08 अक्टूबर 2026 है। सरकार की मंशा अंतिम पायदान तक पहुंचे लाभ प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना का उद्देश्य पात्र ग्रामीण परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराना है। ऐसे में सात सदस्यीय परिवार की ओर से आवास के लिए शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद अब संबंधित विभाग की जांच और कार्रवाई महत्वपूर्ण हो जाती है। हालांकि, रामगुनी का परिवार योजना के लिए पात्र है अथवा नहीं, इसका अंतिम निर्णय विभागीय जांच और निर्धारित मानकों के आधार पर ही होगा। इसलिए पूरे मामले में निष्पक्ष जांच, पारदर्शिता और पात्रता का सही परीक्षण आवश्यक है। अपनों पर रहम, गैरों पर सितम की चर्चा के
बीच निष्पक्ष जांच जरूरी सरकारी योजनाओं का लाभ किसी सिफारिश या प्रभाव के आधार पर नहीं, बल्कि पात्रता और जरूरत के आधार पर मिलना चाहिए। यदि जांच में रामगुनी का परिवार पात्र पाया जाता है तो उसे नियमानुसार प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना का लाभ दिलाने की दिशा में कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं पात्रता पूरी न होने की स्थिति में विभाग द्वारा इसका स्पष्ट कारण शिकायतकर्ता को बताया जाना चाहिए। अब निगाहें 08 अक्टूबर तक होने वाले निस्तारण पर टिकी हैं। सात सदस्यीय परिवार की शिकायत पर विभाग क्या निर्णय लेता है और जांच के बाद क्या तस्वीर सामने आती है, यह आने वाला समय बताएगा
- मितौली के ग्राम शिवपुरी सात सदस्यीय परिवार को अब भी आवास की आस सात सदस्यीय परिवार को अब भी आवास की आस शिवपुरी ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना का मामला, रामगुनी पत्नी बृजेश कुमार ने जनसुनवाई पोर्टल पर लगाई गुहार मितौली-खीरी सरकार की मंशा है कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े पात्र एवं जरूरतमंद परिवारों तक प्राथमिकता के आधार पर पहुंचे। इसके बावजूद ग्राम पंचायत शिवपुरी के मजरा कैम सराय से सामने आया प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना का मामला चर्चा में है। गांव निवासी रामगुनी पत्नी बृजेश कुमार ने आवास की मांग को लेकर जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर शासन-प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। बताया गया है कि रामगुनी का परिवार सात सदस्यों का है। परिवार में बड़ी बेटी माधुरी 18 वर्ष, श्यामू 14 वर्ष, पंकज 12 वर्ष, सुमित 8 वर्ष और निर्मल 5 वर्ष हैं। परिवार की ओर से प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत आवास की आवश्यकता जताई गई है। बीडीओ मितौली को भेजी गई शिकायत जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज शिकायत संख्या 92615300087871 है। उपलब्ध विवरण के अनुसार शिकायत को 08 सितंबर 2026 को खंड विकास अधिकारी, मितौली, जनपद खीरी के स्तर पर अग्रसारित किया गया। 14 सितंबर 2026 तक शिकायत कार्यालय स्तर पर लंबित दर्शाई गई है। पोर्टल के अनुसार मामले के निस्तारण की निर्धारित तिथि 08 अक्टूबर 2026 है। सरकार की मंशा अंतिम पायदान तक पहुंचे लाभ प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना का उद्देश्य पात्र ग्रामीण परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराना है। ऐसे में सात सदस्यीय परिवार की ओर से आवास के लिए शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद अब संबंधित विभाग की जांच और कार्रवाई महत्वपूर्ण हो जाती है। हालांकि, रामगुनी का परिवार योजना के लिए पात्र है अथवा नहीं, इसका अंतिम निर्णय विभागीय जांच और निर्धारित मानकों के आधार पर ही होगा। इसलिए पूरे मामले में निष्पक्ष जांच, पारदर्शिता और पात्रता का सही परीक्षण आवश्यक है। अपनों पर रहम, गैरों पर सितम की चर्चा के बीच निष्पक्ष जांच जरूरी सरकारी योजनाओं का लाभ किसी सिफारिश या प्रभाव के आधार पर नहीं, बल्कि पात्रता और जरूरत के आधार पर मिलना चाहिए। यदि जांच में रामगुनी का परिवार पात्र पाया जाता है तो उसे नियमानुसार प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना का लाभ दिलाने की दिशा में कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं पात्रता पूरी न होने की स्थिति में विभाग द्वारा इसका स्पष्ट कारण शिकायतकर्ता को बताया जाना चाहिए। अब निगाहें 08 अक्टूबर तक होने वाले निस्तारण पर टिकी हैं। सात सदस्यीय परिवार की शिकायत पर विभाग क्या निर्णय लेता है और जांच के बाद क्या तस्वीर सामने आती है, यह आने वाला समय बताएगा4
- कुम्भी के खेल मैदान में उमड़ी भारी भीड़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित हुआ 'सेवा संकल्प अभियान' कार्यकर्ता जनसंवाद सम्मेलन गोला गोकर्णनाथ, खीरी। 139 गोला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कुम्भी के खेल मैदान में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 'सेवा संकल्प अभियान' के निमित्त एक भव्य कार्यकर्ता जनसंवाद सम्मेलन का आयोजन किया गया। भाजपा नेता विपिन मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और बूथ अध्यक्ष पहुंचे, जिससे पूरा परिसर 'भारत माता की जय' और मोदी जी के नारों से गूंज उठा। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण और संचालन शुभारंभ कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व केंद्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिश्रा 'टेनी' और भाजपा नेता विपिन मिश्रा ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित करके की। प्रमुख वक्ता: सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया। नेतृत्व की सराहना पूर्व केंद्रीय मंत्री ने विपिन मिश्रा को क्षेत्र का सबसे तेज-तर्रार नेता बताते हुए उनकी कार्यशैली की सराहना की और कार्यकर्ताओं से उन्हें और अधिक मजबूत करने की अपील की। चुनावी तैयारियों और राष्ट्रवादी विचारों पर चर्चा सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रवादी विचारों और उनके नेतृत्व में चल रहे जनकल्याणकारी कार्यों की विस्तार से चर्चा की गई। आगामी चुनावी रणनीतियों पर बात करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बूथ मजबूती ही जीत की कुंजी कार्यकर्ताओं को जाति, वर्ग और क्षेत्र से ऊपर उठकर पार्टी की नीतियों को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया। संकल्प: उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने सामाजिक समरसता को मजबूत करने, संगठन का विस्तार करने और आगामी चुनावों में पार्टी को ऐतिहासिक जीत दिलाने का सामूहिक संकल्प लिया।इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्षों, मंडल पदाधिकारियों और शक्ति केंद्र प्रमुखों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे। 4
- शंकर जी के मंदिर से घंटा चोरी, सीसीटीवी फुटेज के बावजूद फरधान पुलिस के हाथ खाली आधारपुर में सोमवार को हुई घटना, पुजारी ने चोर की गिरफ्तारी और घंटा बरामदगी की मांग की लखीमपुर खीरी। थाना फरधान क्षेत्र के आधारपुर गांव स्थित शंकर जी के मंदिर से सोमवार को घंटा चोरी होने का मामला सामने आया है। मंदिर के पुजारी के मुताबिक घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की घटना से जुड़ी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें संदिग्ध व्यक्ति के मंदिर परिसर में आने की बात कही जा रही है। इसके बावजूद अभी तक चोरी का खुलासा नहीं हो सका है। पुजारी ने बताया कि सोमवार को मंदिर से घंटा गायब मिला। इसके बाद मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में एक व्यक्ति दिखाई दे रहा है। पुजारी ने पुलिस से फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान कर चोरी का घंटा बरामद कराने और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना को लेकर पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे हैं। पुजारी का कहना है कि घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई थी और सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद है। ऐसे में पुलिस से उम्मीद है कि फुटेज के आधार पर जल्द चोर तक पहुंचकर मंदिर से चोरी हुए घंटे की बरामदगी की जाएगी। वहीं थाना प्रभारी फरधान निराला तिवारी ने बताया कि मंदिर से घंटा चोरी होने की सूचना प्राप्त हुई थी, लेकिन अभी तक थाने पर कोई लिखित प्रार्थना पत्र नहीं आया है। उनका कहना है कि प्रार्थना पत्र मिलने के बाद मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। अब देखना यह है कि लिखित शिकायत के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले का खुलासा कब तक करती है।1
- मगरमच्छ के हमले में अधेड़ की मौत पीएम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा मौत का कारण पलियाकलां-खीरी। पलिया नगर के मोहल्ला माहीगिरान निवासी 56 वर्षीय अली हुसैन पुत्र अमीर हुसैन उर्फ रुक्कू की बुधवार सुबह बंसीनगर में मगरमच्छ के हमले से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अली हुसैन सुबह करीब छह बजे घर से बंसीनगर के लिए निकले थे। करीब सात बजे पानी के किनारे घास काटते समय मगरमच्छ ने उन्हें पकड़ लिया। मौके पर मौजूद असलम अली ने घटना की सूचना उनके परिजनों को दी। जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। बंसीनगर चौकी प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया कि मृतक के पुत्र अनस की ओर से तहरीर दी गई है। इसमें बताया गया है कि अली हुसैन बकरी के लिए चारा लेने गए थे, जहां मगरमच्छ ने उन पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिवाजी दुबे ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा। तीन साथियों के साथ मछली पकड़ने जाने की भी चर्चा घटना को लेकर कुछ प्रत्यक्षदर्शियों की ओर से अलग-अलग जानकारी सामने आई है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अली हुसैन तीन अन्य साथियों के साथ मछली पकड़ने के लिए बंशीनगर गया हुआ था। हालांकि पुलिस के पास दर्ज तहरीर में बकरी के लिए चारा लेने जाने की बात कही गई है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही घटना की वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।3
- Sitapur- अटरिया के हिंद मेडिकल कॉलेज में विराजे बप्पा | गणेश चतुर्थी पर भव्य महाआरती! अटरिया के हिंद मेडिकल कॉलेज में विराजे बप्पा | गणेश चतुर्थी पर भव्य महाआरती | Ganesh Chaturthi 20261
- फूलबेहड क्षेत्र के फूलबेहड और सरवा के बीच हुआ एक्सीडेंट स्कूल जा रही छात्रा के मोटरसाइकिल ने मारी टक्कर *फूलबेहड* फूलबेहड क्षेत्र के फूलबेहड और सरवा के बीच हुआ एक्सीडेंट स्कूल जा रही छात्रा के मोटरसाइकिल ने मारी टक्कर। एक की मौत छात्रा घायल खबर सूत्र ___1
- Lucknow के माल में ऑटो चार्जिंग के दौरान करंट से चालक की मौत, पत्नी भी चपेट में! Lucknow के माल में ऑटो चार्जिंग के दौरान करंट से चालक की मौ*त, पत्नी भी चपेट में!1
- *आधी रात घर में घुसा मगरमच्छ, ग्रामीणों में मची दहशत* वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ को सुरक्षित कब्जे में लिया *आधी रात घर में घुसा मगरमच्छ, ग्रामीणों में मची दहशत* वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ को सुरक्षित कब्जे में लिया ग्राम गोविन्द नगर कॉलोनी मे। पिछली रात करीब 12 बजे ग्राम निवासी श्री परशुराम यादव के घर में अचानक मगरमच्छ घुस आने से परिवार सहित ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने किसी तरह मगरमच्छ को सुरक्षित रूप से बांधकर वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद सुबह करीब 4 बजे वन विभाग की टीम परशुराम यादव के घर पहुंची और मगरमच्छ को अपने कब्जे में लेकर सुरक्षित स्थान पर ले गई। ग्रामीणों के अनुसार गांव नदी के किनारे स्थित होने के कारण जलीय जीव-जंतुओं के आने का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों से अपील की गई है कि रात के समय विशेष सावधानी बरतें और किसी भी जंगली या जलीय जीव के दिखाई देने पर स्वयं पकड़ने के बजाय तत्काल वन विभाग को सूचना दें।1