Shuru
Apke Nagar Ki App…
आज का मौसम का हाल देख सकते हैं फटी फटी नजर आ रही है बादल लग रहा है कुछ दिन रेस्ट लगा बारिश जैसा लग रहा है और एक तरफ तो मौसम भी बनाते हैं चल रहा है या तो नहीं आएगा
Hira Ratan Sarthi
आज का मौसम का हाल देख सकते हैं फटी फटी नजर आ रही है बादल लग रहा है कुछ दिन रेस्ट लगा बारिश जैसा लग रहा है और एक तरफ तो मौसम भी बनाते हैं चल रहा है या तो नहीं आएगा
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- ग्राम पंचायत कोरवी के आश्रित ग्राम चुहिया पारा के ग्रामीण पहुंचे सरपंच के घर सड़क की समस्या1
- Janjgir : 33 मामलों में 5 म्यूल खाताधारकों की हुई गिरफ्तारी, 10 करोड़ से अधिक की ठगी का मामला, देशभर के 11 राज्यों में दर्ज हैं सायबर अपराध, सायबर थाना पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही। Janjgir : 33 मामलों में 5 म्यूल खाताधारकों की हुई गिरफ्तारी, 10 करोड़ से अधिक की ठगी का मामला, देशभर के 11 राज्यों में दर्ज हैं सायबर अपराध, सायबर थाना पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही।1
- *हर घर तिरंगा अभियान के तहत बाइक रैली को मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना* *समाचार* *हर घर तिरंगा अभियान के तहत बाइक रैली को मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना* गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 11 अगस्त 2026/स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आज तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली को जिले के प्रभारी मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों सहित समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान एवं देशभक्ति का संदेश दिया। तिरंगा बाइक रैली का शुभारंभ कलेक्टोरेट परिसर से हुआ। रैली दुर्गा चौक पेंड्रा होते हुए पुलिस कंट्रोल रूम थाना गौरेला तक पहुंची। हाथों में तिरंगा लेकर बाइक एवं स्कूटी सवार प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ रैली में हिस्सा लिया। इस दौरान भारत माता की जय और देशभक्ति के नारों से वातावरण राष्ट्रप्रेम से सराबोर रहा। इस अवसर पर मरवाही विधायक एवं उपाध्यक्ष मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण प्रणव कुमार मरपच्ची, जिला पंचायत अध्यक्ष समीरा पैकरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजा उपेंद्र बहादुर सिंह, नगर पालिका गौरेला अध्यक्ष मुकेश दुबे, कलेक्टर विजय दयाराम के., जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुकेश रावटे उपस्थित थे। रैली के माध्यम से जिलेवासियों को राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नागरिकों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में सक्रिय सहभागिता करने तथा अपने घरों पर तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व को पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाने का आह्वान किया।4
- ई-मेल में एक शब्द बदला, कंपनी को लगा राउरकेला स्टील का मेल; 28 लाख की साइबर ठगी साइबर टीम ने सीतामढ़ी से आरोपी को पकड़ा, 23 लाख रुपए होल्ड; दिल्ली का पता बदलकर बिहार में रह रहा था ई-मेल आईडी बदलकर 28 लाख की ठगी | आरोपी बिहार से गिरफ्तार जांजगीर-चांपा में साइबर ठगी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। ई-मेल आईडी में सिर्फ एक शब्द बदलकर आरोपी ने प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड को 28 लाख रुपए का चूना लगा दिया। कंपनी को मेल राउरकेला इस्पात संयंत्र के नाम से मिला था। पुलिस ने बैंक डिटेल और साइबर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को भारत-नेपाल सीमा के नजदीक बिहार के सीतामढ़ी जिले से गिरफ्तार किया है। मामला प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड चांपा से जुड़ा है। कंपनी के पर्चेस विभाग में कार्यरत प्रार्थी ने साइबर थाना जांजगीर में शिकायत दर्ज कराई थी। कंपनी को राउरकेला इस्पात संयंत्र के नाम से एक ई-मेल मिला, जिसमें बैंक खाता बदलने की जानकारी दी गई थी। ई-मेल आईडी में एक शब्द बदला हुआ था। कंपनी ने इस पर ध्यान नहीं दिया और बदले हुए खाते में 28 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए। बाद में जब राउरकेला इस्पात संयंत्र से भुगतान के संबंध में जानकारी ली गई तो उन्होंने रकम मिलने से इनकार कर दिया। इसके बाद कंपनी को साइबर ठगी का पता चला। मामले में साइबर थाना जांजगीर में अपराध दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू की गई। एसपी विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क के मार्गदर्शन में साइबर टीम ने बैंक खाते की जांच शुरू की। जिस खाते में रकम पहुंची थी, वह पंकज मुखिया, निवासी ग्राम परिगमा, थाना चरौत, जिला सीतामढ़ी, बिहार के नाम पर मिला। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने पहले आधार कार्ड में दिल्ली का पता दर्ज कराया था और बाद में बिहार का पता अपडेट कराया। बैंक खाते से जुड़े मोबाइल नंबर, सीडीआर और अन्य तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण करने के बाद पुलिस आरोपी तक पहुंची। साइबर थाना पुलिस की टीम बिहार के सीतामढ़ी पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी पंकज मुखिया को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अन्य लोगों के साथ मिलकर बैंक खाता उपलब्ध कराने और साइबर ठगी की रकम खाते में आने के बाद आपस में बांटने की बात स्वीकार की है। पुलिस के मुताबिक अन्य आरोपी अभी फरार हैं। आरोपी को बिहार के सक्षम न्यायालय में पेश कर ट्रांजिट रिमांड लिया गया। इसके बाद उसे जांजगीर-चांपा लाकर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से साइबर अपराध से जुड़े साक्ष्य, मोबाइल और आधार कार्ड भी जब्त किए हैं। इस मामले में ठगी की जानकारी मिलने के बाद साइबर क्राइम पोर्टल और 1930 पर शिकायत दर्ज कराई गई। समय पर शिकायत मिलने से 28 लाख रुपए में से 23 लाख रुपए होल्ड करा लिए गए हैं। पुलिस अब इस रकम को वापस कराने की प्रक्रिया में जुटी है।1
- प्रधानमंत्री मोदी ने PM-VBRY Incentive Disbursal Programme में लिया भाग 🇮🇳 PM-VBRY के तहत प्रोत्साहन राशि वितरण कार्यक्रम में PM Modi की सहभागिता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने PM-VBRY के तहत आयोजित प्रोत्साहन राशि वितरण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस पहल के माध्यम से रोजगार को बढ़ावा देने, युवाओं को औपचारिक रोजगार से जोड़ने और नए अवसरों का सृजन करने पर जोर दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने लाभार्थियों को प्रोत्साहन राशि वितरित करते हुए रोजगार सृजन और युवाओं के सशक्तिकरण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। #PMModi #PMVBRY #Employment #Rozgar #YouthEmpowerment #GovernmentOfIndia #India1
- तिरंगे के रंग में रंगा बिलासपुर, पुलिस ग्राउंड से अग्रसेन चौक तक निकली भव्य तिरंगा रैली कलेक्टर और एसपी के नेतृत्व में करीब 700 प्रतिभागियों ने दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश बिलासपुर - स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने और नागरिकों को ‘हर घर तिरंगा’ एवं ‘वंदे मातरम्’ अभियान से जोड़ने के उद्देश्य से आज बिलासपुर में भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। जिला पुलिस प्रशासन एवं एनसीसी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह रैली पुलिस ग्राउंड से प्रारंभ होकर अग्रसेन चौक तक पहुंची। रैली में करीब 700 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेकर तिरंगे के सम्मान और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। रैली में कलेक्टर संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप अग्रवाल सहित पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी तथा एनसीसी के अधिकारी शामिल हुए।जिला पुलिस बल के जवानों के साथ एनसीसी के छात्र-छात्रा कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसेवक तथा स्काउट-गाइड के विभिन्न स्कूलों एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। तिरंगा थामे बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, पुलिस जवानों और स्वयंसेवकों की सहभागिता से शहर में देशभक्ति का माहौल बना रहा। रैली के माध्यम से नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों में तिरंगा फहराने तथा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया गया। रैली के आयोजन एवं समन्वय में एनसीसी के कैप्टन आशीष शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह की विशेष भूमिका रही। पुलिस प्रशासन, एनसीसी, एनएसएस एवं स्काउट-गाइड के समन्वित प्रयासों से आयोजित इस रैली ने जिले में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत किया।1
- गतौरा शराब भट्ठी में लूट का खुलासा: 3 आरोपी गिरफ्तार, गैस कटर और हथियार बरामद कर्ज चुकाने के लिए बनाई थी लूट की योजना, CCTV का DVR नदी में फेंककर भागे थे आरोपी गतौरा शराब भट्ठी में लूट का खुलासा: 3 आरोपी गिरफ्तार, गैस कटर और हथियार बरामद कर्ज चुकाने के लिए बनाई थी लूट की योजना, CCTV का DVR नदी में फेंककर भागे थे आरोपी बिलासपुर। गतौरा स्थित शासकीय कम्पोजिट मदिरा दुकान में हुई लूट की वारदात का मस्तूरी पुलिस और ACCU बिलासपुर की संयुक्त टीम ने खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों अनिल ध्रुव उर्फ अन्ना, पिंटू निषाद और सुशील निर्मलकर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे एवं निशानदेही से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व स्कूटी, लूटे गए दो मोबाइल फोन, गैस कटर, ग्राइंडर कटर मशीन, छेनी, धारदार चाकू सहित अन्य औजार बरामद किए गए हैं।पुलिस के अनुसार आरोपियों पर कर्ज था और उससे छुटकारा पाने तथा रकम हासिल करने के उद्देश्य से उन्होंने शराब दुकान में रखी नकदी लूटने की योजना बनाई थी। इसके लिए गैस कटर, ग्राइंडर कटर मशीन, छेनी, रस्सी और चाकू सहित अन्य सामान जुटाया गया था।पहले मोपका पहुंचे, फिर गतौरा में दिया वारदात को अंजाम योजना के तहत आरोपी पहले मोपका स्थित शराब भट्ठी पहुंचे, लेकिन वहां अधिक चहल-पहल होने के कारण वारदात को अंजाम नहीं दे सके। इसके बाद चिल्हाटी-फरहदा होते हुए गतौरा शराब दुकान पहुंचे। यहां नकाबपोश आरोपियों ने सुरक्षा कर्मियों को चाकू दिखाकर धमकाया और उनके हाथ-पैर बांध दिए। इस दौरान एक सुरक्षाकर्मी के सिर, माथे और हाथ पर धारदार हथियार से चोट पहुंचाई गई।आरोपियों ने दुकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और ग्राइंडर कटर मशीन व छेनी से लॉकर काटने का प्रयास किया, लेकिन वे लॉकर तोड़ने में सफल नहीं हुए। इसके बाद आरोपियों ने दुकान से शराब की कुछ बोतलें, सुरक्षाकर्मियों के दो मोबाइल फोन तथा CCTV कैमरा और DVR लेकर फरार हो गए।साक्ष्य मिटाने DVR नदी में फेंका घटना के बाद आरोपियों ने पुलिस को CCTV फुटेज से कोई सुराग नहीं मिले, इस उद्देश्य से DVR को नदी में फेंक दिया। पुलिस ने घटनास्थल एवं आसपास के CCTV फुटेज तथा तकनीकी साक्ष्यों का बारीकी से विश्लेषण कर आरोपियों तक पहुंच बनाई। तीन आरोपी गिरफ्तार, एक अब भी फरार पुलिस ने मामले में अनिल ध्रुव उर्फ अन्ना, पिंटू निषाद और सुशील निर्मलकर को गिरफ्तार किया है। पूछताछ एवं निशानदेही के आधार पर वारदात में इस्तेमाल वाहन, गैस कटर, ग्राइंडर मशीन, चाकू, छेनी, दो मोबाइल फोन और अन्य सामान जब्त किया गया है। मामले में एक अन्य आरोपी फरार है। पुलिस के अनुसार फरार आरोपी पूर्व में CMS Info System कंपनी में कार्यरत था और शासकीय मदिरा दुकानों से नकद राशि कलेक्शन का कार्य करता था। उसकी भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।कार्रवाई DIG एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह एवं SDOP मस्तूरी सुदीप सरकार के मार्गदर्शन में थाना मस्तूरी पुलिस और ACCU बिलासपुर की संयुक्त टीम द्वारा की गई। मामले में विवेचना जारी है।3