logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दलित युवती से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस पर लापरवाही के गंभीर आरोप,आलाधिकारियों के चौखट के चक्कर लगा रही पीड़िता कानपुर देहात के मूसानगर थाना क्षेत्र के एक गांव से महिला अपराध से जुड़ा सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक दलित युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर लंबे समय तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी युवक ने पहले उसे शादी का विश्वास दिलाया और उसके साथ संबंध बनाए। इस दौरान आरोपी ने उसकी अश्लील तस्वीरें भी बना लीं और बाद में उन्हें वायरल करने की धमकी देकर लगातार उसका शोषण करता रहा। जब पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया। घटना के बाद न्याय के लिए भटक रही पीड़िता ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि वह कई बार पुलिस अधिकारियों के कार्यालय के चक्कर लगा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। पीड़िता ने मामले में हीलाहवाली और लापरवाही का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। इस घटना से क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है और महिला सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे मामलों में पुलिस को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि पीड़ित को न्याय मिल सके और अपराधियों के हौसले पस्त हों। फिलहाल, मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में पहुंच चुका है और जांच के बाद कार्रवाई की बात कही जा रही है। अब देखना होगा कि पीड़िता को कब तक न्याय मिल पाता है।

3 days ago
user_Shubham sahu Reporter
Shubham sahu Reporter
Local News Reporter घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
3 days ago

दलित युवती से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस पर लापरवाही के गंभीर आरोप,आलाधिकारियों के चौखट के चक्कर लगा रही पीड़िता कानपुर देहात के मूसानगर थाना क्षेत्र के एक गांव से महिला अपराध से जुड़ा सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक दलित युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर लंबे समय तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी युवक ने पहले उसे शादी का विश्वास दिलाया और उसके साथ संबंध बनाए। इस दौरान आरोपी ने उसकी अश्लील तस्वीरें भी बना लीं और बाद में उन्हें वायरल करने की धमकी देकर लगातार उसका शोषण करता रहा। जब पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया। घटना के बाद न्याय के लिए भटक रही पीड़िता ने

पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि वह कई बार पुलिस अधिकारियों के कार्यालय के चक्कर लगा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। पीड़िता ने मामले में हीलाहवाली और लापरवाही का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। इस घटना से क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है और महिला सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे मामलों में पुलिस को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि पीड़ित को न्याय मिल सके और अपराधियों के हौसले पस्त हों। फिलहाल, मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में पहुंच चुका है और जांच के बाद कार्रवाई की बात कही जा रही है। अब देखना होगा कि पीड़िता को कब तक न्याय मिल पाता है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • रिपोर्टर शुभम साहू घाटमपुर एंकर।कानपुर के घाटमपुर क्षेत्र में ओलावृष्टि से तबाह किसानों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। किसानों की पकी फसल तो दैवीय आपदा ने लगभग चौपट की कर दी अब मुआवजा जांच को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पतारा ब्लॉक के दतारी गांव के किसानों का आरोप है कि बिना सही और पूरी जांच के ही नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर दी गई।जिससे उन्हें उचित मुआवजा मिलने की उम्मीद टूटती नजर आ रही है। वीओ:घाटमपुर तहसील क्षेत्र के कई गांवों में हाल ही में हुई ओलावृष्टि ने गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। किसानों के अनुसार उनकी फसल को 40 से 50 प्रतिशत से अधिक नुकसान हुआ है। लेकिन आरोप है कि क्षेत्रीय लेखपाल और तहसील कर्मचारी मौके पर पहुंचे बिना ही कागजों में जांच पूरी कर चुके हैं। किसानों का कहना है कि तहसील से जांच करने आई टीम ने केवल कुछ ही गांवों का निरीक्षण किया और वापस लौट गई। जबकि क्षेत्र के लगभग सभी गांवों में ओलावृष्टि से भारी नुकसान हुआ है। इसके बावजूद बाकी गांवों की अनदेखी कर दी गई। पीड़ित किसानों का आरोप है कि लगातार शिकायत के बाद भी नुकसान को महज 10 से 15 प्रतिशत दिखाकर मामला खत्म करने की कोशिश की जा रही है। जिससे किसानों में भारी नाराजगी है। किसानों का कहना है कि उनकी पूरी फसल बर्बाद हो चुकी है और अब सरकार से मिलने वाली सहायता ही उनकी एकमात्र उम्मीद है। लेकिन जांच में लापरवाही के चलते वह उम्मीद भी टूटती नजर आ रही है। वहीं क्षेत्र के शत्रुघ्न सिंह, कुलदीप सिंह, राजेन्द्र सिंह, गंगा प्रसाद प्रजापति, शोभा सिंह और अनूप तिवारी समेत कई किसानों ने एकजुट होकर निष्पक्ष सर्वे और उचित मुआवजे की मांग उठाई है। अब देखना होगा कि प्रशासन किसानों की शिकायतों को कितनी गंभीरता से लेता है और क्या सभी प्रभावित गांवों में दोबारा जांच कराकर उन्हें न्याय दिलाने की दिशा में कोई ठोस कदम उठाया जाता है।
    1
    रिपोर्टर शुभम साहू घाटमपुर 
एंकर।कानपुर के घाटमपुर क्षेत्र में ओलावृष्टि से तबाह किसानों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। किसानों की पकी फसल तो दैवीय आपदा ने लगभग चौपट की कर दी अब मुआवजा जांच को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पतारा ब्लॉक के दतारी गांव के किसानों का आरोप है कि बिना सही और पूरी जांच के ही नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर दी गई।जिससे उन्हें उचित मुआवजा मिलने की उम्मीद टूटती नजर आ रही है।
वीओ:घाटमपुर तहसील क्षेत्र के कई गांवों में हाल ही में हुई ओलावृष्टि ने गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। किसानों के अनुसार उनकी फसल को 40 से 50 प्रतिशत से अधिक नुकसान हुआ है। लेकिन आरोप है कि क्षेत्रीय लेखपाल और तहसील कर्मचारी मौके पर पहुंचे बिना ही कागजों में जांच पूरी कर चुके हैं।
किसानों का कहना है कि तहसील से जांच करने आई टीम ने केवल कुछ ही गांवों का निरीक्षण किया और वापस लौट गई। जबकि क्षेत्र के लगभग सभी गांवों में ओलावृष्टि से भारी नुकसान हुआ है। इसके बावजूद बाकी गांवों की अनदेखी कर दी गई।
पीड़ित किसानों का आरोप है कि लगातार शिकायत के बाद भी नुकसान को महज 10 से 15 प्रतिशत दिखाकर मामला खत्म करने की कोशिश की जा रही है। जिससे किसानों में भारी नाराजगी है।
किसानों का कहना है कि उनकी पूरी फसल बर्बाद हो चुकी है और अब सरकार से मिलने वाली सहायता ही उनकी एकमात्र उम्मीद है। लेकिन जांच में लापरवाही के चलते वह उम्मीद भी टूटती नजर आ रही है।
वहीं क्षेत्र के शत्रुघ्न सिंह, कुलदीप सिंह, राजेन्द्र सिंह, गंगा प्रसाद प्रजापति, शोभा सिंह और अनूप तिवारी समेत कई किसानों ने एकजुट होकर निष्पक्ष सर्वे और उचित मुआवजे की मांग उठाई है।
अब देखना होगा कि प्रशासन किसानों की शिकायतों को कितनी गंभीरता से लेता है और क्या सभी प्रभावित गांवों में दोबारा जांच कराकर उन्हें न्याय दिलाने की दिशा में कोई ठोस कदम उठाया जाता है।
    user_Shubham sahu Reporter
    Shubham sahu Reporter
    Local News Reporter घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • घाटमपुर-क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव के पास शाम को प्लाट से वापस लौट रहे साइकिल सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया जिसके चलते वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। घाटमपुर मोहल्ले के कुष्मांडा नगर निवासी विशाल पुत्र अमिताभ के द्वारा बताया गया कि वह जगन्नाथपुर गांव के पास स्थित अपने प्लाट से वापस साइकिल से आ रहा था।तभी अचानक पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने साइकिल में टक्कर मार दिया जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों द्वारा घायल अवस्था में युवक को घाटमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आया गया जहां उसका उपचार किया गया।
    1
    घाटमपुर-क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव के पास शाम को प्लाट से वापस लौट रहे साइकिल सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया जिसके चलते वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। घाटमपुर मोहल्ले के कुष्मांडा नगर निवासी विशाल पुत्र अमिताभ के द्वारा बताया गया कि वह जगन्नाथपुर गांव के पास स्थित अपने प्लाट से वापस साइकिल से आ रहा था।तभी अचानक पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने साइकिल में टक्कर मार दिया जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों द्वारा घायल अवस्था में युवक को घाटमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आया गया जहां उसका उपचार किया गया।
    user_Satish Kumar,9648888580
    Satish Kumar,9648888580
    Journalist Ghatampur, Kanpur Nagar•
    4 hrs ago
  • हमीरपुर। देशभक्तों की देश के प्रति भूमिका के मद्देनजर वर्णिता संस्था के तत्वावधान में विमर्श विविधा के अन्तर्गत जिनका देश ऋणी है के तहत सुमेरपुर कस्बे में संस्था के अध्यक्ष डा. भवानीदीन ने एक बेमिसाल क्रांतिचेता मंगल पाण्डेय की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि मंगल पान्डेय सही मायने में मां भारती के सच्चे सपूत थे। देश के प्रति इनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। इनका बलिया के निकट नगवा गांव में दिवाकर पान्डेय और अभयरानी के घर 19 जुलाई 1827 को जन्म हुआ था। ये 22 वर्ष की उम्र में सेना में भर्ती हो गये थे। बैरकपुर छावनी में तैनाती के समय जब पता चला कि कारतूस के बाहरी आवरण में गाय और सुअर की चर्बी का इस्तेमाल किया जा रहा है तो इन्होंने विरोध किया। इस पर अंग्रेज अधिकारी ने इन्हें गिरफ्तार करने का हुकुम दिया। तब मंगल पान्डेय ने गोरे अधिकारी पर गोली चलाकर घायल कर दिया।गोरे अधिकारी ने अन्य सैनिकों को मंगल को पकड़ने का आदेश दिया, मगर सारे सैनिकों ने मना कर दिया। बाद में इन्हें गिरफ्तार कर 8 अप्रैल 1857 को फांसी पर लटका दिया गया और ये देश के लिए कुर्बान हो गये। इस कार्यक्रम में अशोक अवस्थी, सिद्धा, महावीर प्रजापति, रामनरायन सोनकर, विकास, दमाराम सोनकर, प्रेम, प्रिन्स, रिचा, होरी लाल, राहुल प्रजापति आदि शामिल रहे।
    1
    हमीरपुर। देशभक्तों की देश के प्रति भूमिका के मद्देनजर वर्णिता संस्था के तत्वावधान में विमर्श विविधा के अन्तर्गत जिनका देश ऋणी है के तहत सुमेरपुर कस्बे में संस्था के अध्यक्ष डा. भवानीदीन ने एक बेमिसाल क्रांतिचेता मंगल पाण्डेय की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि मंगल पान्डेय सही मायने में मां भारती के सच्चे सपूत थे। देश के प्रति इनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। इनका बलिया के निकट नगवा गांव में दिवाकर पान्डेय और अभयरानी के घर 19 जुलाई 1827 को जन्म हुआ था। ये 22 वर्ष की उम्र में सेना में भर्ती हो गये थे। बैरकपुर छावनी में तैनाती के समय जब पता चला कि कारतूस के बाहरी आवरण में गाय और सुअर की चर्बी का इस्तेमाल किया जा रहा है तो इन्होंने विरोध किया। इस पर अंग्रेज अधिकारी ने इन्हें गिरफ्तार करने का हुकुम दिया। तब मंगल पान्डेय ने गोरे अधिकारी पर गोली चलाकर घायल कर दिया।गोरे अधिकारी ने अन्य सैनिकों को मंगल को पकड़ने का आदेश दिया, मगर सारे सैनिकों ने मना कर दिया। बाद में इन्हें गिरफ्तार कर 8 अप्रैल 1857 को फांसी पर लटका दिया गया और ये देश के लिए कुर्बान हो गये। इस कार्यक्रम में अशोक अवस्थी, सिद्धा, महावीर प्रजापति, रामनरायन सोनकर, विकास, दमाराम सोनकर, प्रेम, प्रिन्स, रिचा, होरी लाल, राहुल प्रजापति आदि शामिल रहे।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • आवारा सांडों ने इलाके में मचाया जमकर तांडव, दो आवारा सांडों के बीच जमकर हुई लड़ाई, लड़के-लड़ते आवारा सांड रोडवेज बस से टकराया यातायात हुआ बाधित, स्थानीय लोगों ने सांडों के ऊपर पानी डालकर उन्हें भगाया, बुल फाइट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, बुल फाइट की वजह से आएदिन होते रहते हैं हादसे प्रशासन मौन, राठ कोतवाली क्षेत्र के काजीपुरा इलाके का मामला ।
    4
    आवारा सांडों ने इलाके में मचाया जमकर तांडव, 
दो आवारा सांडों के बीच जमकर हुई लड़ाई,
लड़के-लड़ते आवारा सांड रोडवेज बस से टकराया यातायात हुआ बाधित,
स्थानीय लोगों ने सांडों के ऊपर पानी डालकर उन्हें भगाया, 
बुल फाइट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, 
बुल फाइट की वजह से आएदिन होते रहते हैं हादसे प्रशासन मौन,
राठ कोतवाली क्षेत्र के काजीपुरा इलाके का मामला ।
    user_Sheelu Nishad
    Sheelu Nishad
    Classified ads newspaper publisher हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • कानपुर बच्ची की हैंडराइटिंग से डीएम हुए प्रभावित ऑफिस बुलाकर बच्ची को किया सम्मानित। जमीन विवाद को लेकर डीएम कार्यालय में दी थी एप्लीकेशन। एप्लीकेशन की राइटिंग देख डीएम हुए प्रभावित। डीएम ऑफिस में बच्ची को सम्मानित कर किया उत्सवर्धन। डीएम के द्वारा सम्मानित होने पर बच्ची हुई उत्साहित
    1
    कानपुर बच्ची की हैंडराइटिंग से डीएम हुए प्रभावित ऑफिस बुलाकर बच्ची को किया सम्मानित।
जमीन विवाद को लेकर डीएम कार्यालय में दी थी एप्लीकेशन।
एप्लीकेशन की राइटिंग देख डीएम हुए प्रभावित।
डीएम ऑफिस में बच्ची को सम्मानित कर किया उत्सवर्धन।
डीएम के द्वारा सम्मानित होने पर बच्ची हुई उत्साहित
    user_VS live news
    VS live news
    Local News Reporter कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • कानपुर घाटमपुर। फिल्मी एक्शन और किसी हाई-टेक ऑपरेशन से कम नहीं थी पुलिस की वो हैरतअंगेज़ कार्रवाई, जिसने एक विशाल अंतर्राज्यीय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश कर दिया है। कानपुर के रेउना गांव में पुलिस ने ना सिर्फ सटीक घेराबंदी की, बल्कि ड्रोन कैमरों की मदद से पूरे इलाके की रेकी कर 'गाँव-लिंक' ठगों के नेटवर्क पर सर्जिकल स्ट्राइक की। इस अभियान में कुल 19 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से बड़ी संख्या में मोबाइल फोन और म्यूल अकाउंट्स बरामद हुए हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस 'ड्रोन-धमाका' ऑपरेशन को अंजाम देने से पहले गहन प्लानिंग की गई। ड्रोन कैमरों के जरिए गांव के चप्पे-चप्पे पर नजर रखी गई, जिससे ठगों के हर मूवमेंट को ट्रैक किया जा सके। इसके बाद, एक बार चेतावनी देने के बाद, भारी पुलिस बल ने रेउना गांव को चारों ओर से घेर लिया। यह कार्रवाई इतनी सुनियोजित थी कि ठगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। यह ऑपरेशन किसी 'जामताड़ा' शैली की ठगी से भी दो कदम आगे निकला, जहां एक पूरा गांव मिलकर सरकारी योजनाओं का फायदा उठाने वाले सीधे-सादे लोगों को बड़े पैमाने पर ठगी का शिकार बना रहा था। इन शातिर साइबर अपराधियों ने सैकड़ों लोगों को सरकारी योजनाओं, लॉटरी या अन्य लुभावने झांसों में फंसाकर लाखों-करोड़ों का चूना लगाया था। फिलहाल, पकड़े गए सभी 19 आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है। उम्मीद है कि आज पुलिस इस पूरे अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क और इसके पीछे के बड़े नामों को लेकर चौंकाने वाला खुलासा कर सकती है। घाटमपुर पुलिस की इस कार्रवाई ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि अपराध चाहे कितना भी हाई-टेक क्यों न हो, कानून के हाथ लंबे होते हैं।
    1
    कानपुर घाटमपुर। फिल्मी एक्शन और किसी हाई-टेक ऑपरेशन से कम नहीं थी पुलिस की वो हैरतअंगेज़ कार्रवाई, जिसने एक विशाल अंतर्राज्यीय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश कर दिया है। कानपुर के रेउना गांव में पुलिस ने ना सिर्फ सटीक घेराबंदी की, बल्कि ड्रोन कैमरों की मदद से पूरे इलाके की रेकी कर 'गाँव-लिंक' ठगों के नेटवर्क पर सर्जिकल स्ट्राइक की। इस अभियान में कुल 19 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से बड़ी संख्या में मोबाइल फोन और म्यूल अकाउंट्स बरामद हुए हैं।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस 'ड्रोन-धमाका' ऑपरेशन को अंजाम देने से पहले गहन प्लानिंग की गई। ड्रोन कैमरों के जरिए गांव के चप्पे-चप्पे पर नजर रखी गई, जिससे ठगों के हर मूवमेंट को ट्रैक किया जा सके। इसके बाद, एक बार चेतावनी देने के बाद, भारी पुलिस बल ने रेउना गांव को चारों ओर से घेर लिया। यह कार्रवाई इतनी सुनियोजित थी कि ठगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। यह ऑपरेशन किसी 'जामताड़ा' शैली की ठगी से भी दो कदम आगे निकला, जहां एक पूरा गांव मिलकर सरकारी योजनाओं का फायदा उठाने वाले सीधे-सादे लोगों को बड़े पैमाने पर ठगी का शिकार बना रहा था। इन शातिर साइबर अपराधियों ने सैकड़ों लोगों को सरकारी योजनाओं, लॉटरी या अन्य लुभावने झांसों में फंसाकर लाखों-करोड़ों का चूना लगाया था। फिलहाल, पकड़े गए सभी 19 आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है। उम्मीद है कि आज पुलिस इस पूरे अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क और इसके पीछे के बड़े नामों को लेकर चौंकाने वाला खुलासा कर सकती है। घाटमपुर पुलिस की इस कार्रवाई ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि अपराध चाहे कितना भी हाई-टेक क्यों न हो, कानून के हाथ लंबे होते हैं।
    user_Vipin patrkaar G.t.m
    Vipin patrkaar G.t.m
    पत्रकार Kanpur Nagar, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • स्पेशल 26’ स्टाइल में LPG की चोरी! पेट्रोलियम अधिकारी बनकर आए बदमाश, दो गैस सिलेंडर उठाकर फरारकानपुर में ‘स्पेशल 26’ फिल्म की तरह चोरी की हैरतअंगेज वारदात सामने आई है. पेट्रोलियम अधिकारी बनकर आए बदमाशों ने जांच के नाम पर एक घर से दो गैस सिलेंडर चोरी कर लिए. पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई. अक्षय कुमार और अनुपम खेर की फिल्म ‘स्पेशल 26' में दिखाया गया तरीका अब रील से निकलकर रियल लाइफ में नजर आने लगा है. कानपुर में कुछ शातिर ठगों ने बिल्कुल उसी अंदाज में वारदात को अंजाम दिया, जैसा फिल्म में दिखाया गया था. खुद को पेट्रोलियम कंपनी का अधिकारी बताकर ये बदमाश एक घर में घुसे और जांच के नाम पर दो गैस सिलेंडर लेकर फरार हो गए. हैरानी की बात यह है कि पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, लेकिन वारदात को रोकने का किसी को मौका तक नहीं मिला. यह पूरा मामला कानपुर के गोविंदनगर थाना क्षेत्र की चरण सिंह कॉलोनी का है. जहां एक ओर लोग रसोई गैस की किल्लत से परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर बदमाश गैस सिलेंडर जैसी जरूरी चीज को ही निशाना बना रहे हैं. ठगों ने खुद को इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन का अधिकारी बताकर घर में एंट्री ली और पूरी प्लानिंग के साथ चोरी को अंजाम दिया. घर में सिर्फ महिलाएं थीं मौजूद चरण सिंह कॉलोनी निवासी कीर्ति वर्मा एक निजी स्कूल में शिक्षिका हैं. सोमवार सुबह वह स्कूल चली गई थीं और उनके भाई विजय भी काम पर बाहर थे. घर में उनकी भाभी सरोजनी और 10 साल की मासूम बच्ची मौजूद थी. इसी बात का फायदा उठाकर दोपहर करीब 12:30 बजे बाइक से आए दो युवक उनके घर पहुंचे. जांच के नाम पर सिलेंडर ले गए युवकों ने खुद को पेट्रोलियम कंपनी का अधिकारी बताया और कहा कि वे गैस सिलेंडर की सुरक्षा जांच करने आए हैं. उनकी बातों में आकर सरोजनी ने उन्हें घर के अंदर आने दिया. किचन में पहुंचते ही एक युवक ने रेगुलेटर खोलकर भरा हुआ सिलेंडर बाहर निकाला, जबकि दूसरे ने पास में रखा खाली सिलेंडर भी उठा लिया.
    1
    स्पेशल 26’ स्टाइल में LPG की चोरी! पेट्रोलियम अधिकारी बनकर आए बदमाश, दो गैस सिलेंडर उठाकर फरारकानपुर में ‘स्पेशल 26’ फिल्म की तरह चोरी की हैरतअंगेज वारदात सामने आई है. पेट्रोलियम अधिकारी बनकर आए बदमाशों ने जांच के नाम पर एक घर से दो गैस सिलेंडर चोरी कर लिए. पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई.
अक्षय कुमार और अनुपम खेर की फिल्म ‘स्पेशल 26' में दिखाया गया तरीका अब रील से निकलकर रियल लाइफ में नजर आने लगा है. कानपुर में कुछ शातिर ठगों ने बिल्कुल उसी अंदाज में वारदात को अंजाम दिया, जैसा फिल्म में दिखाया गया था. खुद को पेट्रोलियम कंपनी का अधिकारी बताकर ये बदमाश एक घर में घुसे और जांच के नाम पर दो गैस सिलेंडर लेकर फरार हो गए. हैरानी की बात यह है कि पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, लेकिन वारदात को रोकने का किसी को मौका तक नहीं मिला.
यह पूरा मामला कानपुर के गोविंदनगर थाना क्षेत्र की चरण सिंह कॉलोनी का है. जहां एक ओर लोग रसोई गैस की किल्लत से परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर बदमाश गैस सिलेंडर जैसी जरूरी चीज को ही निशाना बना रहे हैं. ठगों ने खुद को इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन का अधिकारी बताकर घर में एंट्री ली और पूरी प्लानिंग के साथ चोरी को अंजाम दिया.
घर में सिर्फ महिलाएं थीं मौजूद
चरण सिंह कॉलोनी निवासी कीर्ति वर्मा एक निजी स्कूल में शिक्षिका हैं. सोमवार सुबह वह स्कूल चली गई थीं और उनके भाई विजय भी काम पर बाहर थे. घर में उनकी भाभी सरोजनी और 10 साल की मासूम बच्ची मौजूद थी. इसी बात का फायदा उठाकर दोपहर करीब 12:30 बजे बाइक से आए दो युवक उनके घर पहुंचे.
जांच के नाम पर सिलेंडर ले गए
युवकों ने खुद को पेट्रोलियम कंपनी का अधिकारी बताया और कहा कि वे गैस सिलेंडर की सुरक्षा जांच करने आए हैं. उनकी बातों में आकर सरोजनी ने उन्हें घर के अंदर आने दिया. किचन में पहुंचते ही एक युवक ने रेगुलेटर खोलकर भरा हुआ सिलेंडर बाहर निकाला, जबकि दूसरे ने पास में रखा खाली सिलेंडर भी उठा लिया.
    user_अमित श्रीवास्तव
    अमित श्रीवास्तव
    BA,LLB Kanpur, Kanpur Nagar•
    2 hrs ago
  • मुख्यालय में दो पक्षों में विवाद हुआ, लाठी डंडो से एक दूसरे की पिटाई का वीडियो वायरल, मारपीट के दौरान दो युवकों के सर फटे, पुलिस चौकी के पास बीच सडक पर दिनदहाड़े भिडे दो पक्ष, सदर कोतवाली क्षेत्र के यमुना पुल के पास का मामला...।।
    1
    मुख्यालय में दो पक्षों में विवाद हुआ,
लाठी डंडो से एक दूसरे की पिटाई का वीडियो वायरल,
मारपीट के दौरान दो युवकों के सर फटे,
पुलिस चौकी के पास बीच सडक पर दिनदहाड़े भिडे दो पक्ष,
सदर कोतवाली क्षेत्र के यमुना पुल के पास का मामला...।।
    user_Sheelu Nishad
    Sheelu Nishad
    Classified ads newspaper publisher हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.