प्रधानमंत्री मोदी ने मैसूर में विवेक स्मारक का किया उद्घाटन, युवाओं की उपलब्धियों की सराहना बेंगलुरू/मैसूर(दलपतसिंह भायल)प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मैसूर स्थित श्री रामकृष्ण मठ द्वारा निर्मित विवेक स्मारक का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कामना व्यक्त की कि यह स्मारक साधुओं, तपस्वियों और भक्तों के लिए प्रेरणा एवं आध्यात्मिक साधना का प्रमुख केंद्र बने। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने रामायण के सात खंडों सहित अन्य पुस्तकों का भी लोकार्पण किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि मैसूर देश की सांस्कृतिक, साहित्यिक और आध्यात्मिक विरासत का महत्वपूर्ण केंद्र है तथा श्री रामकृष्ण मठ और मिशन ने इस परंपरा को समृद्ध बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कवि कुवेम्पु भी मैसूर प्रवास के दौरान रामकृष्ण आश्रम में ठहरे थे। स्वामी विवेकानंद के जीवन में मैसूर के योगदान का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि अमेरिका जाने से पहले वे यहां आए थे और अमेरिका से मैसूर के तत्कालीन महाराजा को पत्र भी लिखा था। प्रधानमंत्री ने कहा कि रामकृष्ण मठ ने अपने 100 वर्ष पूरे कर लिए हैं और सेवा व परोपकार की इसकी परंपरा समाज के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विवेक स्मारक आने वाली पीढ़ियों के लिए आध्यात्मिक चेतना का केंद्र बनेगा। उन्होंने भारत के युवाओं की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि आज भारत स्टार्टअप, मोबाइल फोन निर्माण, डिजिटल समाधान और सेमीकंडक्टर जैसे क्षेत्रों में विश्व स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया अभियान की सफलता में युवाओं का सबसे बड़ा योगदान है। प्रधानमंत्री ने कन्नड़ भाषा में सभी का अभिवादन करते हुए अपने संबोधन की शुरुआत मां चामुंडेश्वरी को नमन से की। उन्होंने कहा कि उनके जीवन और विचारों के निर्माण में रामकृष्ण मिशन का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख करते हुए बताया कि शिक्षा के बुनियादी ढांचे का आधुनिकीकरण किया जा रहा है, अटल टिंकरिंग लैब्स स्थापित की जा रही हैं तथा मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई मातृभाषा में उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही, खेलो इंडिया जैसी योजनाओं के माध्यम से युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर दिया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने स्वामी विवेकानंद के जीवन और संदेश पर आधारित प्रस्तुतियां दीं तथा श्री रामकृष्ण आश्रम पर एक लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई। प्रधानमंत्री ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की, ध्यान लगाया, पूजा-अर्चना की, विवेक स्मारक का अवलोकन किया तथा आश्रम परिसर में पौधारोपण कर उसे जल भी अर्पित किया। इस अवसर पर थावर चंद गहलोत, बी. वाई. विजयेंद्र, यदुवीर कृष्णदत्त चामराजा वोडेयार सहित अनेक जनप्रतिनिधि, संत-महात्मा एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री मोदी ने मैसूर में विवेक स्मारक का किया उद्घाटन, युवाओं की उपलब्धियों की सराहना बेंगलुरू/मैसूर(दलपतसिंह भायल)प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मैसूर स्थित श्री रामकृष्ण मठ द्वारा निर्मित विवेक स्मारक का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कामना व्यक्त की कि यह स्मारक साधुओं, तपस्वियों और भक्तों के लिए प्रेरणा एवं आध्यात्मिक साधना का प्रमुख केंद्र बने। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने रामायण के सात खंडों सहित अन्य पुस्तकों का भी लोकार्पण किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि मैसूर देश की सांस्कृतिक, साहित्यिक और आध्यात्मिक विरासत का महत्वपूर्ण केंद्र है तथा श्री रामकृष्ण मठ और मिशन ने इस परंपरा को समृद्ध बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कवि कुवेम्पु भी मैसूर प्रवास के दौरान रामकृष्ण आश्रम में ठहरे थे। स्वामी विवेकानंद के जीवन में मैसूर के योगदान का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि अमेरिका जाने से पहले वे यहां आए थे और अमेरिका से मैसूर के तत्कालीन महाराजा को पत्र भी लिखा था। प्रधानमंत्री ने कहा कि रामकृष्ण मठ ने अपने 100 वर्ष पूरे कर लिए हैं और सेवा व परोपकार की इसकी परंपरा समाज के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विवेक स्मारक आने वाली पीढ़ियों के लिए आध्यात्मिक चेतना का केंद्र बनेगा। उन्होंने भारत के युवाओं की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि आज भारत स्टार्टअप, मोबाइल फोन
निर्माण, डिजिटल समाधान और सेमीकंडक्टर जैसे क्षेत्रों में विश्व स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया अभियान की सफलता में युवाओं का सबसे बड़ा योगदान है। प्रधानमंत्री ने कन्नड़ भाषा में सभी का अभिवादन करते हुए अपने संबोधन की शुरुआत मां चामुंडेश्वरी को नमन से की। उन्होंने कहा कि उनके जीवन और विचारों के निर्माण में रामकृष्ण मिशन का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख करते हुए बताया कि शिक्षा के बुनियादी ढांचे का आधुनिकीकरण किया जा रहा है, अटल टिंकरिंग लैब्स स्थापित की जा रही हैं तथा मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई मातृभाषा में उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही, खेलो इंडिया जैसी योजनाओं के माध्यम से युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर दिया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने स्वामी विवेकानंद के जीवन और संदेश पर आधारित प्रस्तुतियां दीं तथा श्री रामकृष्ण आश्रम पर एक लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई। प्रधानमंत्री ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की, ध्यान लगाया, पूजा-अर्चना की, विवेक स्मारक का अवलोकन किया तथा आश्रम परिसर में पौधारोपण कर उसे जल भी अर्पित किया। इस अवसर पर थावर चंद गहलोत, बी. वाई. विजयेंद्र, यदुवीर कृष्णदत्त चामराजा वोडेयार सहित अनेक जनप्रतिनिधि, संत-महात्मा एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
- बारिस बहुत दिन बाद आज बारिश आने से गर्मी और उम्स बड़ा वातावरण से छुटकारा मिला आज कोजरा गांव में जमाजम बारिश की धमाकेदार एंट्री हो गई है गर्मी और उमस से थोड़ा बहुत छुटकारा मिला है और किसानों के लिए भी अपनी फसलों को जीवादन मिलने की संभावना और थोड़ी बहुत बारिश आकर फिर वापस धूप खिल गई है2
- रक्षाबंधन पर डाक विभाग की विशेष सौगात अब राखी और उपहार भेजें सुरक्षित, सस्ते और समय पर मनोज शर्मा, वॉइस ऑफ मारवाड़ पाली, 01 अगस्त। आगामी रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए डाक विभाग ने भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह के इस पावन पर्व को यादगार बनाने के लिए विशेष "राखी स्पेशल सेवा" शुरू की है। अधीक्षक डाकघर, पाली श्री तरुण कुमार शर्मा ने बताया कि बहनों द्वारा अपने भाइयों को सुरक्षित एवं समय पर राखी पहुँचाने के उद्देश्य से डाक विभाग द्वारा विशेष राखी स्पेशल कवर उपलब्ध कराए गए हैं। छोटे राखी कवर का मूल्य मात्र ₹10 तथा बड़े राखी कवर का मूल्य ₹15 निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त राखी के साथ उपहार एवं अन्य सामग्री भेजने के लिए विशेष राखी गिफ्ट बॉक्स भी उपलब्ध है, जिसकी कीमत ₹30 है। उन्होंने बताया कि डाक विभाग की यह विशेष सुविधा देश के किसी भी कोने में रहने वाले भाई-बहनों के प्रेम और विश्वास को समय पर एक-दूसरे तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम है। विभाग ने रक्षाबंधन के अवसर पर डाक के त्वरित निस्तारण एवं समयबद्ध वितरण के लिए विशेष व्यवस्थाएँ भी की हैं। श्री शर्मा ने आमजन से अपील की है कि वे रक्षाबंधन से पूर्व अपनी राखी एवं उपहार निकटतम डाकघर से समय रहते बुक कराएं, ताकि भाई-बहन के स्नेह का यह पावन संदेश समय पर अपने गंतव्य तक पहुँच सके। "डाक विभाग – रिश्तों की डोर, विश्वास के साथ हर घर तक।"1
- स्व. श्री राजकुमार सिंह भण्डारी की प्रतिमा अनावरण समारोह दिव्यलोक सेवा संस्थान, चौपासनी हाउसिंग बोर्ड, जोधपुर में स्वर्गीय श्री राजकुमार सिंह भण्डारी की प्रतिमा का अनावरण अत्यंत गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। दिव्यलोक सेवा संस्थान, चौपासनी हाउसिंग बोर्ड, जोधपुर में स्वर्गीय श्री राजकुमार सिंह भण्डारी की प्रतिमा का अनावरण अत्यंत गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। यह अवसर केवल एक प्रतिमा के अनावरण का नहीं, बल्कि एक ऐसे व्यक्तित्व के आदर्शों, सेवा-भाव और समाज के प्रति उनके अमूल्य योगदान को स्मरण करने का था, जिन्होंने अपने जीवन से अनेक लोगों को प्रेरणा प्रदान की। समारोह में उपस्थित अतिथियों ने स्व. भण्डारी जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन सेवा, समर्पण, सादगी और मानवीय मूल्यों का अनुपम उदाहरण था। वक्ताओं ने उनके द्वारा समाजहित में किए गए कार्यों को याद करते हुए कहा कि उनकी स्मृतियाँ और आदर्श आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।1
- साचोर तहसील के हाडेशा गांव में जोरदार बारिश फुल बारिश फूल बारिश सिटी में1
- ओल्ड सिटी वार्ड 12 नया वार्ड नंबर 14 में दाईजी पुलिया मार्ग पर मंदिरों के बाहर उफनते सिवरेज आम जन परेशान प्रशासन मस्त ओल्ड सिटी वार्ड नंबर 14 में एक बारिश में ही स्मार्ट सिटी के कामों की पोल खुल रही है दाईजी पुलिया मार्ग पर एक बारिश में ही सिवरेज उफनने लग गए है और सबसे बड़ी बात यहाँ मंदिर है और जो भी श्रद्धालु दर्शन करने आ रहे है बदबू से परेशान हो रहे है कई बार स्मार्ट सिटी के अधिकारी ओर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि को क्षेत्र वासियों ने बताया पर स्थाई समाधान नहीं हुआ1
- राजस्थान में पंचायत चुनाव को लेकर जोर की तैयार बैठक हुई राजस्थान1
- वंदना पेट्रोल पंप के पास बड़ा हादसा टला, डंपर की चपेट में आया बाइक सवार बालोतरा : शहर के खेड़ रोड स्थित वंदना पेट्रोल पंप के पास शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। तेज रफ्तार डंपर की चपेट में एक बाइक सवार आ गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर एकत्र हो गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी।सूचना पर बालोतरा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारु कराया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना गंभीर था कि कुछ पल की चूक से बड़ा नुकसान हो सकता था। पुलिस ने डंपर चालक और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।_1