Shuru
Apke Nagar Ki App…
सम्मान से कोई समझौता नहीं होगा। अगर आपने भाजपा से कोई समझौता कर लिया है तो वह आपका निर्णय है, लेकिन केवल एक उम्मीदवार खड़ा करके सेक्युलर लोगों की आंखों में धूल झोंकने से कोई फायदा नहीं होगा। सम्मान से कोई समझौता नहीं होगा। अगर आपने भाजपा से कोई समझौता कर लिया है तो वह आपका निर्णय है, लेकिन केवल एक उम्मीदवार खड़ा करके सेक्युलर लोगों की आंखों में धूल झोंकने से कोई फायदा नहीं होगा। अगर सच में अपने उम्मीदवार को ईमानदारी से जिताना चाहते हैं तो AIMIM के शीर्ष नेतृत्व से सम्मानजनक तरीके से बात कीजिए। वह दौर अब खत्म हो चुका है जब आप किसी को भी उम्मीदवार बना देते थे और लोग आंख बंद करके वोट दे देते थे। अब राजनीति में बराबरी, इज़्ज़त और पारदर्शिता के साथ ही बात होगी। #AIMIM #AkhtarulIman #AsaduddinOwaisi #bihar
Seemanchal Bytes
सम्मान से कोई समझौता नहीं होगा। अगर आपने भाजपा से कोई समझौता कर लिया है तो वह आपका निर्णय है, लेकिन केवल एक उम्मीदवार खड़ा करके सेक्युलर लोगों की आंखों में धूल झोंकने से कोई फायदा नहीं होगा। सम्मान से कोई समझौता नहीं होगा। अगर आपने भाजपा से कोई समझौता कर लिया है तो वह आपका निर्णय है, लेकिन केवल एक उम्मीदवार खड़ा करके सेक्युलर लोगों की आंखों में धूल झोंकने से कोई फायदा नहीं होगा। अगर सच में अपने उम्मीदवार को ईमानदारी से जिताना चाहते हैं तो AIMIM के शीर्ष नेतृत्व से सम्मानजनक तरीके से बात कीजिए। वह दौर अब खत्म हो चुका है जब आप किसी को भी उम्मीदवार बना देते थे और लोग आंख बंद करके वोट दे देते थे। अब राजनीति में बराबरी, इज़्ज़त और पारदर्शिता के साथ ही बात होगी। #AIMIM #AkhtarulIman #AsaduddinOwaisi #bihar
More news from बिहार and nearby areas
- RPIA rashtriy sachiv basukinath sah kanaujiya purv sansad pratyashi Katihar Bihar All india relwe Shu shine workar unian rastiya upadhyaksh 14 April Baba bheemrav Ambedkar jayanti samaroh Katihar Bihar1
- अंबेडकर जयंती पर कटिहार को बड़ी सौगात: घर-घर पहुंचेगी पाइपलाइन प्राकृतिक गैस कटिहार जिले में आज 14 अप्रैल, अंबेडकर जयंती के अवसर पर विकास की एक महत्वपूर्ण पहल की गई। भेड़िया रहिका स्थित पाइपलाइन प्राकृतिक गैस के जिला विनियमन केंद्र का उद्घाटन जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी द्वारा किया गया। इस परियोजना के शुरू होने से जिले में स्वच्छ, सुरक्षित और सतत ईंधन आपूर्ति की दिशा में नई शुरुआत मानी जा रही है। उद्घाटन के बाद तेजा टोला में उपभोक्ता संजय कुमार ठाकुर के घर पाइपलाइन प्राकृतिक गैस कनेक्शन का भी विधिवत शुभारंभ किया गया। इसके साथ ही कटिहार में अब घरों तक सीधे गैस पहुंचाने की व्यवस्था लागू हो गई है, जिससे लोगों को गैस सिलेंडर के झंझट से राहत मिलेगी। यह सेवा न केवल समय की बचत करेगी, बल्कि रसोई को अधिक सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल भी बनाएगी। विशेषज्ञों के अनुसार पाइपलाइन प्राकृतिक गैस पारंपरिक ईंधनों की तुलना में सस्ती, प्रदूषण रहित और निरंतर उपलब्ध रहने वाली ऊर्जा है। इससे घरेलू उपयोग के साथ-साथ छोटे व्यवसायों को भी लाभ मिलेगा। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिकों में उत्साह का माहौल देखा गया। यह पहल जिले के शहरी विकास और जीवन स्तर सुधार की दिशा में एक अहम कदम साबित होगी।1
- जोगबनी से अजय प्रसाद की रिपोर्ट भारत-नेपाल सीमा से सटे जोगबनी के निकट नेपाल के रानी मिल्स क्षेत्र स्थित जनविकास माध्यमिक विद्यालय में हिन्दू स्वयंसेवक संघ नेपाल, कोशी संभाग के तत्वावधान में प्रारम्भिक वर्ग का सफल आयोजन किया गया। इस वर्ग का उद्देश्य केवल नारों तक सीमित न रहकर युवाओं में संस्कार, अनुशासन और चरित्र निर्माण के माध्यम से राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान प्रातः शाखा, संध्या शाखा एवं बौद्धिक सत्रों का नियमित आयोजन किया गया। प्रातः शाखा में व्यायाम, खेल, गीत और प्रार्थना के माध्यम से प्रतिभागियों में ऊर्जा, समयपालन एवं आत्मनियंत्रण का विकास किया गया। वहीं संध्या शाखा में समूह आधारित गतिविधियों से सहयोग, नेतृत्व और सेवाभाव को मजबूत किया गया। इस मौके पर राज्य सभा प्रमुख अरविंद ठाकुर ने कहां की बौद्धिक सत्रों में इतिहास, संस्कृति और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध जैसे विषयों पर चर्चा कर युवाओं की सोच को सकारात्मक दिशा दी गई। वर्ग के समापन अवसर पर प्रशिक्षित स्वयंसेवकों ने घोष के साथ पथ संचलन (नगर परिक्रमा) किया, जिसमें स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया और उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम ने क्षेत्र के युवाओं में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया।2
- सिमराही EO पर 2.49 करोड़ की खरीद में अनियमितता के आरोप, EO ने बताया बेबुनियाद1
- Post by Araria News1
- Post by Ramsingh82355298904
- RPIA rashtriy sachiv basukinath sah kanaujiya purv sansad pratyashi Katihar Bihar All india relwe Shu shine workar unian rastiya upadhyaksh 14 April Baba bheemrav Ambedkar jayanti samaroh Katihar Bihar1
- कटिहार में बाबा साहब आंबेडकर की जयंती पर भव्य रैली, जनसैलाब उमड़ा कटिहार। भारत के संविधान निर्माता भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर कटिहार में भव्य रैली का आयोजन किया गया। “आरक्षण बचाओ, संविधान बचाओ संघर्ष समिति” के नेतृत्व में निकाली गई इस रैली में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। पूरे शहर में बाबा साहब के प्रति श्रद्धा और सम्मान का माहौल देखने को मिला। रैली की शुरुआत कटिहार के राजेंद्र स्टेडियम से हुई, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए शहर चौक, जीआरपी चौक होते हुए आंबेडकर चौक पहुंची। इस दौरान रैली में शामिल लोगों ने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर बाबा साहब के विचारों और संविधान की रक्षा के समर्थन में नारे लगाए। चारों ओर “जय भीम” और “संविधान बचाओ” के नारों से शहर गूंज उठा। आंबेडकर चौक पहुंचने के बाद रैली में शामिल लोगों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों को याद किया। इस दौरान वक्ताओं ने बाबा साहब के योगदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान संस्था के अनुरंजन पासवान ने कहा कि “आरक्षण बचाओ, संविधान बचाओ संघर्ष समिति” के बैनर तले कटिहार जिले के हर घर से लोग इस ऐतिहासिक रैली में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से चारों ओर जनसैलाब उमड़ा है, वह बाबा साहब के प्रति लोगों की आस्था और उनके विचारों की प्रासंगिकता को दर्शाता है। उन्होंने रैली में भाग लेने वाले सभी लोगों का दिल से आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया। वहीं, संस्था के भोला पासवान और शिव शंकर पासवान ने कहा कि आज बाबा साहब का 135वां जन्मोत्सव पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने देश को एक मजबूत संविधान दिया, जिसने सभी नागरिकों को समान अधिकार और न्याय का मार्ग दिखाया। उनके विचार आज भी समाज को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। रैली में शामिल लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। महिलाएं, युवा और बुजुर्ग सभी वर्ग के लोग इसमें बढ़-चढ़कर शामिल हुए। पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रशासन भी मुस्तैद नजर आया, जिससे रैली शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इस आयोजन ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि बाबा साहब आंबेडकर के विचार और उनका संघर्ष आज भी लोगों के दिलों में जीवित है और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा3
- Post by Ramsingh82355298904