logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

NHI की लापारवाही से जा सकती थी जान, रोड के साइड गढ्ढा में गिरी बरेजा कार

2 hrs ago
user_Nagendra Yadav
Nagendra Yadav
Voice of people तमकुही राज, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

NHI की लापारवाही से जा सकती थी जान, रोड के साइड गढ्ढा में गिरी बरेजा कार

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कुशीनगर में हाई वोल्टेज ड्रामा: प्रेमी को छुड़ाने की जिद में जियो टॉवर पर चढ़ी युवती। कुशीनगर जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत दुदही टैक्सी स्टैंड पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवती जियो के टॉवर पर चढ़ गई। युवती के टॉवर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही आसपास भारी भीड़ इकट्ठा हो गई और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि युवती का आरोप है कि उसके प्रेमी टुनटुन को उसकी मां की शिकायत पर पुलिस ने जेल भेज दिया है। इसी बात से आक्रोशित होकर युवती टॉवर पर चढ़ गई और अपने प्रेमी को रिहा कराने की जिद पर अड़ गई। वह लगातार नीचे खड़े लोगों और पुलिस से अपने प्रेमी को छोड़ने की मांग करती रही।
    1
    कुशीनगर में हाई वोल्टेज ड्रामा: प्रेमी को छुड़ाने की जिद में जियो टॉवर पर चढ़ी युवती।
कुशीनगर जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत दुदही टैक्सी स्टैंड पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवती जियो के टॉवर पर चढ़ गई। युवती के टॉवर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही आसपास भारी भीड़ इकट्ठा हो गई और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
बताया जा रहा है कि युवती का आरोप है कि उसके प्रेमी टुनटुन को उसकी मां की शिकायत पर पुलिस ने जेल भेज दिया है। इसी बात से आक्रोशित होकर युवती टॉवर पर चढ़ गई और अपने प्रेमी को रिहा कराने की जिद पर अड़ गई। वह लगातार नीचे खड़े लोगों और पुलिस से अपने प्रेमी को छोड़ने की मांग करती रही।
    user_Times Update
    Times Update
    Media Consultant कुशी नगर, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बैरिया अंचल के लौकरिया मुसहर टोली में शुक्रवार को हुई अग्निकांड की घटना से प्रभावित परिवारों के बीच पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी सह पायनियर कोचिंग के डायरेक्टर अमित गिरी ने राहत सामग्री का वितरण किया। इस दौरान पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। राहत सामग्री में आवश्यक खाद्य पदार्थ एवं दैनिक उपयोग की वस्तुएं शामिल थीं, जिससे पीड़ितों को तत्काल राहत मिल सके। अमित गिरी ने कहा कि इस कठिन समय में वे पीड़ित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं। और आगे भी खड़ा रहूंगा।भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी हर संभव सहायता और सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से भी अपील की कि पीड़ितों के पुनर्वास के लिए शीघ्र आवश्यक कदम उठाए जाएं, ताकि प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द राहत मिले।स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे समय में समाज के जागरूक लोगों को आगे आना चाहिए। राहत वितरण कार्यक्रम के दौरान कई सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
    1
    बैरिया अंचल के लौकरिया मुसहर टोली में शुक्रवार को हुई अग्निकांड की घटना से प्रभावित परिवारों के बीच पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी सह पायनियर कोचिंग के डायरेक्टर अमित गिरी ने राहत सामग्री का वितरण किया। इस दौरान पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। राहत सामग्री में आवश्यक खाद्य पदार्थ एवं दैनिक उपयोग की वस्तुएं शामिल थीं, जिससे पीड़ितों को तत्काल राहत मिल सके।
अमित गिरी ने कहा कि इस कठिन समय में वे पीड़ित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं। और आगे भी खड़ा रहूंगा।भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी हर संभव सहायता और सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से भी अपील की कि पीड़ितों के पुनर्वास के लिए शीघ्र आवश्यक कदम उठाए जाएं, ताकि प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द राहत मिले।स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे समय में समाज के जागरूक लोगों को आगे आना चाहिए। राहत वितरण कार्यक्रम के दौरान कई सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
    user_Akash Kumar
    Akash Kumar
    TV News Anchor नौतन, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    11 hrs ago
  • बगहा पुलिस द्वारा जनता चौपाल में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं को सीधे सुना गया। इस पहल से आम लोगों को थाने के चक्कर लगाने से राहत मिली और मौके पर ही कई मामलों का समाधान किया गया। पुलिस और जनता के बीच विश्वास बढ़ाने की दिशा में यह एक सराहनीय कदम है। इस तरह की पहल से कानून व्यवस्था के प्रति लोगों का भरोसा और मजबूत
    1
    बगहा पुलिस द्वारा जनता चौपाल में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं को सीधे सुना गया।
इस पहल से आम लोगों को थाने के चक्कर लगाने से राहत मिली और मौके पर ही कई मामलों का समाधान किया गया।
पुलिस और जनता के बीच विश्वास बढ़ाने की दिशा में यह एक सराहनीय कदम है।
इस तरह की पहल से कानून व्यवस्था के प्रति लोगों का भरोसा और मजबूत
    user_Abhishek Kumar Shrivastava
    Abhishek Kumar Shrivastava
    Court reporter नौतन, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    22 hrs ago
  • विकास की राह पर अग्रसर हुआ पडरौना अब धरातल पर साकार होती नजर आ रही है। पडरौना,कुशीनगर। पडरौना वासियों की वर्षों पुरानी आकांक्षा अब धरातल पर साकार होती नजर आ रही है। सोमवार को निर्माणाधीन पडरौना बस स्टेशन का स्थलीय निरीक्षण कर कार्य की प्रगति का जायजा लेने पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता व राज्यसभा के सांसद आरपीएन सिंह ने कहीं। उन्होंने इस दौरान विभागीय अधिकारियों को चेताया 15 जून तक सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लिए जाएं,ताकि यात्रियों को शीघ्र ही यह सौगात मिल सके। इस अवसर पर सदर विधायक पडरौना श्री मनीष जायसवाल, ब्लाक प्रमुख आशुतोष सिंह बहुगुणा, मंडल अध्यक्ष भुवनेश्वर त्रिपाठी मौजूद रहे।
    1
    विकास की राह पर अग्रसर हुआ पडरौना अब धरातल पर साकार होती नजर आ रही है।
पडरौना,कुशीनगर। पडरौना वासियों की वर्षों पुरानी आकांक्षा अब धरातल पर साकार होती नजर आ रही है। सोमवार को निर्माणाधीन पडरौना बस स्टेशन का स्थलीय निरीक्षण कर कार्य की प्रगति का जायजा लेने पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता व राज्यसभा के सांसद आरपीएन सिंह ने कहीं। उन्होंने इस दौरान विभागीय अधिकारियों को चेताया 15 जून तक सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लिए जाएं,ताकि यात्रियों को शीघ्र ही यह सौगात मिल सके।
इस अवसर पर सदर विधायक पडरौना श्री मनीष जायसवाल, ब्लाक प्रमुख आशुतोष सिंह बहुगुणा, मंडल अध्यक्ष भुवनेश्वर त्रिपाठी  मौजूद रहे।
    user_Salma khatoon
    Salma khatoon
    Audio visual consultant पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    6 min ago
  • ➡️लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को लिखी चिट्ठी, 14 अप्रैल को डॉ. अबेडकर की जयंती है। मुख्यमंत्री श्री योगी ने पत्र में कहा‘महान व्यक्तित्व को कृतज्ञता अर्पित करें। ‘हमारी सरकार ने बाबा साहेब के विचार अपनाए’, ‘बाबा साहेब के विचार अपनाकर संकल्प पूरा होगा’, उन्होंने‘समरस, सशक्त, समृद्ध प्रदेश के निर्माण का संकल्प’, प्रदेशवासी घर में अच्छी पुस्तकें रखें, स्वयं पढ़ें और बच्चों को भी प्रेरित करें। श्री योगी ने कहा तभी बाबासाहेब का सपना साकार होगा। ➡️लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जन भवन लखनऊ में आदर्श माध्यमिक विद्यालय के नए भवन का उद्घाटन किया और "हमारा जन भवन" नामक पुस्तक का विमोचन किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य और चालक को जन भवन लखनऊ स्कूल की नई बस की चाबी सौंपी गई। बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने इस कार्यक्रम में संबोधित करते हुए बताया कि राजभवन परिसर में 1961 से संचालित परिषदीय विद्यालय का कायाकल्प किया गया है। यह विद्यालय अब कक्षा 10 तक उच्चीकृत किया गया है और इसमें 14 कक्षा-कक्ष, कंप्यूटर लैब और एआई लैब जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। योगी सरकार ने पिछले 9 वर्षों में "ऑपरेशन कायाकल्प" के माध्यम से परिषदीय विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं में सुधार किया है। "स्कूल चलो अभियान" के तहत बच्चों को स्कूल लाने के प्रयास किए गए हैं, जिससे नामांकन बढ़ा है और ड्रॉपआउट दर कम हुई है। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों को भी कक्षा 8 से 12 तक उच्चीकृत किया जा रहा है, जिससे 746 बालिका विद्यालयों को लाभ होगा। योगी सरकार का लक्ष्य है कि हर ब्लॉक में बालिकाओं के लिए 12वीं तक की शिक्षा वाला एक विद्यालय हो। "लर्निंग बाय डूइंग" कार्यक्रम और 2021 की राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत बच्चों को व्यावहारिक ज्ञान प्रदान किया जा रहा है। योगी सरकार बच्चों के भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए हर संभव सुविधा प्रदान करने पर केंद्रित है। ➡️लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने सरकारी आवास 5- कालिदास मार्ग, लखनऊ में आयोजित जनता दर्शन में लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के साथ जन-समस्याओं के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए । ➡️लखनऊ- काकोरी में बुजुर्ग शांति देवी हत्याकांड मामला, पोस्टमॉर्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं, विसरा जांच के लिए सैंपल सुरक्षित रखा गया, बहू पर रोटी में जहर देकर हत्या का आरोप, प्रेम प्रसंग में सास के बाधा बनने की आशंका, बहू शालिनी और भांजे करन पर केस दर्ज, मुख्य आरोपी करन की तलाश में पुलिस ➡️लखनऊ- लखनऊ में स्मार्ट प्रीपेड मीटरों से उपभोक्ता नाराज़, 7 हजार उपभोक्ताओं ने हटाने के लिए दिए आवेदन, पुराने पोस्टपेड मीटर लगाने की मांग की, मीटर की कार्यप्रणाली पर उपभोक्ताओं ने किए सवाल, रिचार्ज के बाद भी घंटों बिजली न आने की शिकायत ➡️लखनऊ- UP रेरा की घर खरीदारों के लिए एडवाइजरी जारी, मकान-प्लॉट के नाम पर बढ़ती ठगी पर चेतावनी, गारंटीड रिटर्न जैसे ऑफर से सावधान रहने की अपील, लोग बिल्डर-प्रमोटर लुभावने वादों से फंसा रहे, ऐसे मामलों में खरीदारों को हुआ भारी नुकसान, रेरा ने ठगी से बचने के लिए गाइडलाइन जारी की ➡️लखनऊ- ATS जांच में संदिग्ध आतंकी कनेक्शन, आकिब के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी, पासपोर्ट निरस्तीकरण की प्रक्रिया भी शुरू, 4 बार सऊदी अरब जा चुका है आकिब, अगस्त 2025 से विदेश में ही है आकिब, 2018 में बना था आकिब का पासपोर्ट, जांच एजेंसी ने खंगाली पूरी ट्रैवल हिस्ट्री, आरोपी को वापस लाने की कवायद तेज ➡️लखनऊ- गोमतीनगर भरवारा रेलवे क्रॉसिंग ओवरब्रिज मामला, हाईकोर्ट में अगली सुनवाई 22 अप्रैल को तय, कोर्ट ने मुआवजा वितरण पर लगाई रोक, अनुमति बिना अधिगृहीत जमीन का भुगतान नहीं होगा, जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही है खंडपीठ ➡️झांसी- फर्जी GST बिलिंग का बड़ा खुलासा, सरकारी राजस्व को भारी नुकसान पहुंचाने मामला, ITC घोटाले में आरोपी अशोक कुमार अरेस्ट, 1 करोड़ का फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट पास का आरोप, 78 फर्जी GST इनवॉइस और ई-वे बिल बरामद, 16 सिम कार्ड और मोबाइल फोन भी जब्त, फर्जी कंपनियां बनाकर सर्कुलर ट्रेडिंग का खुलासा, गिरोह करोड़ों का कर रहा था फर्जी खेल, कई अन्य आरोपी अभी फरार, नवाबाद थाना पुलिस ने की कार्रवाई ➡️प्रयागराज- कोडीन कफ सिरप मामले से जुड़ी खबर, मामले में दो और अभियुक्त गिरफ्तार, सोनभद्र पुलिस ने प्रयागराज से पकड़ा, विनोद वर्मा और बेटा संस्कार वर्मा अरेस्ट, सोनभद्र पुलिस गिरफ्तार कर साथ ले गई, अतरसुया के पजावा चौराहे से किया अरेस्ट ➡️ मिर्जापुर- अधिवक्ता हत्याकांड मामले में दूसरी मुठभेड़, दूसरा आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, एसओजी और पुलिस टीम ने किया अरेस्ट, बदमाश इंद्रासन बिंद किया गया अरेस्ट, मुठभेड़ के दौरान आरोपी ने की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैरों में लगी गोली, कटरा क्षेत्र के सोनवर्षा में पुलिस मुठभेड़ ➡️बलिया- दोस्त ने ही दोस्त को मारी गोली, आरोपी 2 दोस्त मौके से हुए फरार, प्रेम प्रसंग में गोली मारने की आशंका, दोस्त को मृत समझकर फरार हुए, घायल आर्यन यादव बिहार का निवासी, बलिया बॉर्डर पर लाकर मारी गोली-ASP, नरही थाना के सोहाव गांव की घटना ➡️अमरोहा- एसपी लखन सिंह की बड़ी कार्रवाई, अनुशासनहीनता, लापरवाही पर एक्शन, चौकी इंचार्ज व दो सिपाही सस्पेंड किए, भूड़ चौकी प्रभारी संजीव किए गए सस्पेंड, सिपाही मोमिन व संदीप किए गए सस्पेंड, अमरोहा नगर कोतवाली के भूड़ चौकी का मामला ➡️संभल- संभल में अंबेडकर प्रतिमा को लेकर बवाल, बिना अनुमति मूर्ति स्थापना पर हंगामा, SDM, तहसीलदार, CO और पुलिस मौके पर, महिलाओं ने चप्पल लेकर किया विरोध, हिरासत में लिए युवकों को भीड़ ने छुड़ाया, मूर्ति स्थापना को लेकर गांव में तनाव, कुढ़ फतेहगढ़ क्षेत्र के डारनी गांव का मामला ➡️गाजियाबाद- बाइक स्टंट के दौरान युवती की मौत, स्पोर्ट्स बाइक से स्टंट करना पड़ा भारी, तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल, पीछे बैठा युवक बना रहा था वीडियो, वेव सिटी थाना NH9 पर दर्दनाक हादसा ➡️गोंडा- धानेपुर में चाकू से गोदकर व्यक्ति की हत्या, भांजे के विवाद में समझौता कराने गया मामा, बीच-बचाव के दौरान मामा पर चाकू से हमला, पिंकू उर्फ आनंद पांडे की इलाज के दौरान मौत, धानेपुर थाना क्षेत्र के बेलहरी गांव का था मृतक, इलाके में मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी ➡️सीतापुर- संदिग्ध हालत में युवती ने लगाई फांसी, मंगेतर से फोन पर बात कर लगाई फांसी, फंदे पर लटकता देख लोगों ने उतारा नीचे, नाजुक हालत में युवती हायर सेंटर रेफर, मां ने दहेज की बढ़ती मांग बताई वजह, 15 मई को होनी है प्रीती व बीरू की शादी, बिसवां कोतवाली क्षेत्र के शहरूवा का मामला ➡️पीलीभीत- राजस्व परिषद का आदेश अनसुना करने का आरोप, पीड़ित अभी भी तहसीलदार के काट रहा है चक्कर, आशीष गुप्ता ने 2 माह बाद भी नहीं किया अनुपालन, खरीदारी के बाद जमीन की नहीं हुई दाखिल खारिज, बैनामे के आधार पर दाखिल खारिज करने का आदेश, तहसीलदार पर विपक्षी से साठ गांठ करने का आरोप, पूरनपुर तहसील में तैनात है तहसीलदार आशीष गुप्ता ➡️प्रयागराज- बुजुर्ग महिला की हत्या से मची सनसनी, गले से सोने और चांदी के जेवर गायब, लूटपाट के बाद हत्या करने की आशंका, गला दबाकर 62 वर्षीय महिला की हत्या, 2 युवकों से पुलिस टीम कर रही पूछताछ, 16 वर्षीय नातिन के साथ रहती थी महिला, यमुनानगर के मांडा थाना क्षेत्र की वारदात ➡️ मथुरा- वृन्दावन में स्ट्रीमर हादसे में बड़ा अपडेट, रेस्क्यू के दौरान 3 और शव बरामद, गोताखोरों ने शवों को बाहर निकाला, अब तक यमुना से 15 शव बरामद, एक और लापता की तलाश अभी जारी, 10 अप्रैल को हुआ था स्ट्रीमर हादसा ➡️चंदौली- तेज रफ्तार डंपर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, बुजुर्ग की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत, ग्रामीणों ने आरोपी ड्राइवर को पकड़ा, आक्रोशित लोगों ने किया रोड जाम, पुलिस समझाने का कर रही प्रयास, बबुरी क्षेत्र के बिठवल के पास की घटना ➡️संभल- शादी में डीजे पर नाचने पर विवाद, महिलाओं से लोगों ने की अभद्रता, नोकझोंक के बाद जमकर मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, असमोली क्षेत्र के मदाला का वीडियो ➡️रुद्रप्रयाग- केदारनाथ धाम यात्रा की तैयारियां जोरों पर, DM ने होटल एसोसिएशन के साथ की बैठक, विभिन्न व्यवस्थाओं पर की गई विस्तृत चर्चा, गैस उपलब्धता को लेकर दिया आश्वासन, स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की दी हिदायत ➡️पटना- बिहार में नेतृत्व परिवर्तन अब तय, कल इस्तीफा देंगे सीएम नीतीश कुमार, आखिरी कैबिनेट बैठक में शामिल होंगे, बैठक के बाद राजभवन में इस्तीफा देंगे, NDA विधानमंडल दल का नया नेता चुना जाएगा, संकेत से साफ है कि सम्राट चौधरी ही CM होंगे, सम्राट चौधरी 15 अप्रैल को शपथ ग्रहण करेंगे ➡️वाराणसी- होटल में आग लगने से मचा हड़कंप, आग लगने से मची अफरा तफरी, आधा दर्जन पर्यटक हादसे में घायल, घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका, लक्सा इलाके के होटल HM की घटना ➡️मुजफ्फरनगर- पश्चिमी यूपी के दौरे पर सीएम योगी, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर का करेंगे दौरा, नुमाइश ग्राउंड में करेंगे रोजगार मेले का उद्घाटन, मंत्री जयंत चौधरी भी कार्यक्रम में रहेंगे मौजूद, 10 हजार से अधिक युवाओं को देंगे रोजगार, नुमाइश ग्राउंड में सभा को सीएम करेंगे संबोधित, अहिल्याबाई की मूर्ति का भी अनावरण करेंगे ➡️ नोएडा- कंपनी के श्रमिकों का भारी हंगामा, प्रदर्शन, पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे, बवाल, पुलिस के साथ प्रदर्शनकारी श्रमिकों की झड़प, उग्र प्रदर्शनकारियों ने गाड़ी आग के हवाले की, सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर भारी बवाल, कंपनी के बाहर प्रदर्शनकारियों ने की तोड़फोड़, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की गाड़ी भी पलटी, नोएडा के फेज 2 थाना क्षेत्र में बड़ा हंगामा ➡️अमेरिका- ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की, तस्वीर में डोनाल्ड ट्रंप खुद जीसस क्राइस्ट बने हैं, ईश्वर का अवतार बन गए हैं प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप, आज ही ट्रंप ने धर्मगुरु पोप लियो को भला बुरा कहा, उसके बाद तस्वीर जारी की, ट्रंप ही अब जीसस क्राइस्ट ➡️झारखंड- आबकारी भर्ती परीक्षा पेपर लीक में एक्शन, 159 अभ्यर्थी और पांच अन्य लोग गिरफ्तार, पेपर लीक के आरोप में 164 लोग गिरफ्तार, पकड़े गए पांचों मुख्य आरोपी गैंग के सदस्य, इमारत से 159 अभ्यर्थी गिरफ्तार किए गए, तमाड़ पुलिस थाना क्षेत्र के रड़गांव से अरेस्ट, झारखंड आबकारी कॉन्स्टेबल परीक्षा का मामला ।
    1
    ➡️लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  प्रदेशवासियों को लिखी चिट्ठी, 14 अप्रैल को डॉ. अबेडकर की जयंती है। मुख्यमंत्री श्री योगी ने पत्र में कहा‘महान व्यक्तित्व को कृतज्ञता अर्पित करें। ‘हमारी सरकार ने बाबा साहेब के विचार अपनाए’, ‘बाबा साहेब के विचार अपनाकर संकल्प पूरा होगा’, उन्होंने‘समरस, सशक्त, समृद्ध प्रदेश के निर्माण का संकल्प’, प्रदेशवासी घर में अच्छी पुस्तकें रखें, स्वयं पढ़ें और बच्चों को भी प्रेरित करें। श्री योगी ने कहा तभी बाबासाहेब का सपना साकार होगा।
➡️लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जन भवन लखनऊ में आदर्श माध्यमिक विद्यालय के नए भवन का उद्घाटन किया और "हमारा जन भवन" नामक पुस्तक का विमोचन किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य और चालक को जन भवन लखनऊ स्कूल की नई बस की चाबी सौंपी गई।
बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने इस कार्यक्रम में संबोधित करते हुए बताया कि राजभवन परिसर में 1961 से संचालित परिषदीय विद्यालय का कायाकल्प किया गया है।
यह विद्यालय अब कक्षा 10 तक उच्चीकृत किया गया है और इसमें 14 कक्षा-कक्ष, कंप्यूटर लैब और एआई लैब जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं।
योगी  सरकार ने पिछले 9 वर्षों में "ऑपरेशन कायाकल्प" के माध्यम से परिषदीय विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं में सुधार किया है।
"स्कूल चलो अभियान" के तहत बच्चों को स्कूल लाने के प्रयास किए गए हैं, जिससे नामांकन बढ़ा है और ड्रॉपआउट दर कम हुई है।
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों को भी कक्षा 8 से 12 तक उच्चीकृत किया जा रहा है, जिससे 746 बालिका विद्यालयों को लाभ होगा।
योगी सरकार का लक्ष्य है कि हर ब्लॉक में बालिकाओं के लिए 12वीं तक की शिक्षा वाला एक विद्यालय हो।
"लर्निंग बाय डूइंग" कार्यक्रम और 2021 की राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत बच्चों को व्यावहारिक ज्ञान प्रदान किया जा रहा है।
योगी सरकार बच्चों के भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए हर संभव सुविधा प्रदान करने पर केंद्रित है।
➡️लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ   अपने सरकारी आवास 5- कालिदास मार्ग, लखनऊ में आयोजित जनता दर्शन में लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के साथ जन-समस्याओं के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए ।
➡️लखनऊ- काकोरी में बुजुर्ग शांति देवी हत्याकांड मामला, पोस्टमॉर्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं, विसरा जांच के लिए सैंपल सुरक्षित रखा गया, बहू पर रोटी में जहर देकर हत्या का आरोप, प्रेम प्रसंग में सास के बाधा बनने की आशंका, बहू शालिनी और भांजे करन पर केस दर्ज, मुख्य आरोपी करन की तलाश में पुलिस
➡️लखनऊ- लखनऊ में स्मार्ट प्रीपेड मीटरों से उपभोक्ता नाराज़, 7 हजार उपभोक्ताओं ने हटाने के लिए दिए आवेदन, पुराने पोस्टपेड मीटर लगाने की मांग की, मीटर की कार्यप्रणाली पर उपभोक्ताओं ने किए सवाल, रिचार्ज के बाद भी घंटों बिजली न आने की शिकायत
➡️लखनऊ- UP रेरा की घर खरीदारों के लिए एडवाइजरी जारी, मकान-प्लॉट के नाम पर बढ़ती ठगी पर चेतावनी, गारंटीड रिटर्न जैसे ऑफर से सावधान रहने की अपील, लोग बिल्डर-प्रमोटर लुभावने वादों से फंसा रहे, ऐसे मामलों में खरीदारों को हुआ भारी नुकसान, रेरा ने ठगी से बचने के लिए गाइडलाइन जारी की
➡️लखनऊ- ATS जांच में संदिग्ध आतंकी कनेक्शन, आकिब के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी, पासपोर्ट निरस्तीकरण की प्रक्रिया भी शुरू, 4 बार सऊदी अरब जा चुका है आकिब, अगस्त 2025 से विदेश में ही है आकिब, 2018 में बना था आकिब का पासपोर्ट, जांच एजेंसी ने खंगाली पूरी ट्रैवल हिस्ट्री, आरोपी को वापस लाने की कवायद तेज
➡️लखनऊ- गोमतीनगर भरवारा रेलवे क्रॉसिंग ओवरब्रिज मामला, हाईकोर्ट में अगली सुनवाई 22 अप्रैल को तय, कोर्ट ने मुआवजा वितरण पर लगाई रोक, अनुमति बिना अधिगृहीत जमीन का भुगतान नहीं होगा, जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही है खंडपीठ
➡️झांसी- फर्जी GST बिलिंग का बड़ा खुलासा, सरकारी राजस्व को भारी नुकसान पहुंचाने मामला, ITC घोटाले में आरोपी अशोक कुमार अरेस्ट, 1 करोड़ का फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट पास का आरोप, 78 फर्जी GST इनवॉइस और ई-वे बिल बरामद, 16 सिम कार्ड और मोबाइल फोन भी जब्त, फर्जी कंपनियां बनाकर सर्कुलर ट्रेडिंग का खुलासा, गिरोह करोड़ों का कर रहा था फर्जी खेल, कई अन्य आरोपी अभी फरार, नवाबाद थाना पुलिस ने की कार्रवाई
➡️प्रयागराज- कोडीन कफ सिरप मामले से जुड़ी खबर, मामले में दो और अभियुक्त गिरफ्तार, सोनभद्र पुलिस ने प्रयागराज से पकड़ा, विनोद वर्मा और बेटा संस्कार वर्मा अरेस्ट, सोनभद्र पुलिस गिरफ्तार कर साथ ले गई, अतरसुया के पजावा चौराहे से किया अरेस्ट
➡️ मिर्जापुर- अधिवक्ता हत्याकांड मामले में दूसरी मुठभेड़, दूसरा आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, एसओजी और पुलिस टीम ने किया अरेस्ट, बदमाश इंद्रासन बिंद किया गया अरेस्ट, मुठभेड़ के दौरान आरोपी ने की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैरों में लगी गोली, कटरा क्षेत्र के सोनवर्षा में पुलिस मुठभेड़
➡️बलिया- दोस्त ने ही दोस्त को मारी गोली, आरोपी 2 दोस्त मौके से हुए फरार, प्रेम प्रसंग में गोली मारने की आशंका, दोस्त को मृत समझकर फरार हुए, घायल आर्यन यादव बिहार का निवासी, बलिया बॉर्डर पर लाकर मारी गोली-ASP, नरही थाना के सोहाव गांव की घटना
➡️अमरोहा- एसपी लखन सिंह की बड़ी कार्रवाई, अनुशासनहीनता, लापरवाही पर एक्शन, चौकी इंचार्ज व दो सिपाही सस्पेंड किए, भूड़ चौकी प्रभारी संजीव किए गए सस्पेंड, सिपाही मोमिन व संदीप किए गए सस्पेंड, अमरोहा नगर कोतवाली के भूड़ चौकी का मामला
➡️संभल- संभल में अंबेडकर प्रतिमा को लेकर बवाल, बिना अनुमति मूर्ति स्थापना पर हंगामा, SDM, तहसीलदार, CO और पुलिस मौके पर, महिलाओं ने चप्पल लेकर किया विरोध, हिरासत में लिए युवकों को भीड़ ने छुड़ाया, मूर्ति स्थापना को लेकर गांव में तनाव, कुढ़ फतेहगढ़ क्षेत्र के डारनी गांव का मामला
➡️गाजियाबाद- बाइक स्टंट के दौरान युवती की मौत, स्पोर्ट्स बाइक से स्टंट करना पड़ा भारी, तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल, पीछे बैठा युवक बना रहा था वीडियो, वेव सिटी थाना NH9 पर दर्दनाक हादसा
➡️गोंडा- धानेपुर में चाकू से गोदकर व्यक्ति की हत्या, भांजे के विवाद में समझौता कराने गया मामा, बीच-बचाव के दौरान मामा पर चाकू से हमला, पिंकू उर्फ आनंद पांडे की इलाज के दौरान मौत, धानेपुर थाना क्षेत्र के बेलहरी गांव का था मृतक, इलाके में मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
➡️सीतापुर- संदिग्ध हालत में युवती ने लगाई फांसी, मंगेतर से फोन पर बात कर लगाई फांसी, फंदे पर लटकता देख लोगों ने उतारा नीचे, नाजुक हालत में युवती हायर सेंटर रेफर, मां ने दहेज की बढ़ती मांग बताई वजह, 15 मई को होनी है प्रीती व बीरू की शादी, बिसवां कोतवाली क्षेत्र के शहरूवा का मामला
➡️पीलीभीत- राजस्व परिषद का आदेश अनसुना करने का आरोप, पीड़ित अभी भी तहसीलदार के काट रहा है चक्कर, आशीष गुप्ता ने 2 माह बाद भी नहीं किया अनुपालन, खरीदारी के बाद जमीन की नहीं हुई दाखिल खारिज, बैनामे के आधार पर दाखिल खारिज करने का आदेश, तहसीलदार पर विपक्षी से साठ गांठ करने का आरोप, पूरनपुर तहसील में तैनात है तहसीलदार आशीष गुप्ता
➡️प्रयागराज- बुजुर्ग महिला की हत्या से मची सनसनी, गले से सोने और चांदी के जेवर गायब, लूटपाट के बाद हत्या करने की आशंका, गला दबाकर 62 वर्षीय महिला की हत्या, 2 युवकों से पुलिस टीम कर रही पूछताछ, 16 वर्षीय नातिन के साथ रहती थी महिला, यमुनानगर के मांडा थाना क्षेत्र की वारदात
➡️ मथुरा- वृन्दावन में स्ट्रीमर हादसे में बड़ा अपडेट, रेस्क्यू के दौरान 3 और शव बरामद, गोताखोरों ने शवों को बाहर निकाला, अब तक यमुना से 15 शव बरामद, एक और लापता की तलाश अभी जारी, 10 अप्रैल को हुआ था स्ट्रीमर हादसा
➡️चंदौली- तेज रफ्तार डंपर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, बुजुर्ग की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत, ग्रामीणों ने आरोपी ड्राइवर को पकड़ा, आक्रोशित लोगों ने किया रोड जाम, पुलिस समझाने का कर रही प्रयास, बबुरी क्षेत्र के बिठवल के पास की घटना
➡️संभल- शादी में डीजे पर नाचने पर विवाद, महिलाओं से लोगों ने की अभद्रता, नोकझोंक के बाद जमकर मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, असमोली क्षेत्र के मदाला का वीडियो
➡️रुद्रप्रयाग- केदारनाथ धाम यात्रा की तैयारियां जोरों पर, DM ने होटल एसोसिएशन के साथ की बैठक, विभिन्न व्यवस्थाओं पर की गई विस्तृत चर्चा, गैस उपलब्धता को लेकर दिया आश्वासन, स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की दी हिदायत
➡️पटना- बिहार में नेतृत्व परिवर्तन अब तय, कल इस्तीफा देंगे सीएम नीतीश कुमार, आखिरी कैबिनेट बैठक में शामिल होंगे, बैठक के बाद राजभवन में इस्तीफा देंगे, NDA विधानमंडल दल का नया नेता चुना जाएगा, संकेत से साफ है कि सम्राट चौधरी ही CM होंगे, सम्राट चौधरी 15 अप्रैल को शपथ ग्रहण करेंगे
➡️वाराणसी- होटल में आग लगने से मचा हड़कंप, आग लगने से मची अफरा तफरी, आधा दर्जन पर्यटक हादसे में घायल, घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका, लक्सा इलाके के होटल HM की घटना
➡️मुजफ्फरनगर- पश्चिमी यूपी के दौरे पर सीएम योगी, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर का करेंगे दौरा, नुमाइश ग्राउंड में करेंगे रोजगार मेले का उद्घाटन, मंत्री जयंत चौधरी भी कार्यक्रम में रहेंगे मौजूद, 10 हजार से अधिक युवाओं को देंगे रोजगार, नुमाइश ग्राउंड में सभा को सीएम करेंगे संबोधित, अहिल्याबाई की मूर्ति का भी अनावरण करेंगे
➡️ नोएडा- कंपनी के श्रमिकों का भारी हंगामा, प्रदर्शन, पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे, बवाल, पुलिस के साथ प्रदर्शनकारी श्रमिकों की झड़प, उग्र प्रदर्शनकारियों ने गाड़ी आग के हवाले की, सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर भारी बवाल, कंपनी के बाहर प्रदर्शनकारियों ने की तोड़फोड़, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की गाड़ी भी पलटी, नोएडा के फेज 2 थाना क्षेत्र में बड़ा हंगामा
➡️अमेरिका- ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की, तस्वीर में डोनाल्ड ट्रंप खुद जीसस क्राइस्ट बने हैं, ईश्वर का अवतार बन गए हैं प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप, आज ही ट्रंप ने धर्मगुरु पोप लियो को भला बुरा कहा, उसके बाद तस्वीर जारी की, ट्रंप ही अब जीसस क्राइस्ट
➡️झारखंड- आबकारी भर्ती परीक्षा पेपर लीक में एक्शन, 159 अभ्यर्थी और पांच अन्य लोग गिरफ्तार, पेपर लीक के आरोप में 164 लोग गिरफ्तार, पकड़े गए पांचों मुख्य आरोपी गैंग के सदस्य, इमारत से 159 अभ्यर्थी गिरफ्तार किए गए, तमाड़ पुलिस थाना क्षेत्र के रड़गांव से अरेस्ट, झारखंड आबकारी कॉन्स्टेबल परीक्षा का मामला ।
    user_Abulaish Ansari Kushinagr News
    Abulaish Ansari Kushinagr News
    Youth Social Services Organisation पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    39 min ago
  • ब्रेकिंग न्यूज : जेडीयू के बाहुबली विधायक अमरेंद्र कुमार उर्फ पप्पू पांडेय की मुश्किलें बढ़ गई हैं। गोपालगंज पुलिस ने कुचायकोट से विधायक अमरेंद्र कुमार उर्फ पप्पू पांडेय, उनके भाई सतीश पांडेय और सीए राहुल तिवारी के खिलाफ गैरजमानती वारंट लिया है।पुलिस की टीम सूबह 6 बजे विधायक पप्पू पांडेय के पैतृक गांव नया गांव तुलसिया पहुंची। जहां करीब 2 घंटे तक छापेमारी करने के बाद वहां से 8 बजे हथुआ स्थित पेट्रोल पंप पहुंचकर छापेमारी कर रही है। हालांकि इस कार्रवार्ड में अभी तक पुलिस के हाथ खाली है। विधायक की गिरफ्तारी के लिए मोतिहारी में भी छापेमारी चल रही है। अब जानिए पूरा मामला क्या है : जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमराव गांव के रहने वाले जितेंद्र कुमार राय ने 1 अप्रैल को कुचायकोट थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी। डसमें बताया गया, बेलवा गांव में किरण सिन्हा की 16 एकड 93 डिसमिल जमीन है। जदयू विधायक पप्पू पांडेय के लोगों ने 5 कमरों के ताले तोडकर अपना ताला लगा दिया और जान मारने की नीयत से फायरिंग भी की। किसी तरह अपनी जान बचा पाए और इसकी सुचना पुलिस को दिया। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहंचकर कुछ अपराधियों को पकड़ा जबकि कुछ भाग गए। पुलिस ने इस मामले में 4 लोगों को अरेस्ट किया है। पुलिस के मुताबिक, अपराध की साजिश सतीश पाण्डेय विधायक अमरेन्द्र कूुमार पाण्डेय उर्फ पप्पू पाण्डेय ने रची है। कुचायकोट पुलिस ने कोर्ट में फरारी की रिपोर्ट दाखिल कर वारंट जारी करने का आवेदन दिया था. जिसके बाद कोर्ट ने तीनों के खिलाफ वारंट जारी किया है। SP विनय तिवारी ने विधायक और उनके भार्ड की अरेस्टिंग के लिए पुलिस की दो टीमों को लगाया है। भू-माफियाओं को संरक्षण देने और अपराधियों का मनोबल बढाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। तीनों आरोपितों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी...
    1
    ब्रेकिंग न्यूज  :  जेडीयू के बाहुबली विधायक अमरेंद्र कुमार उर्फ पप्पू पांडेय की मुश्किलें बढ़ गई हैं। गोपालगंज पुलिस ने कुचायकोट से विधायक अमरेंद्र कुमार उर्फ पप्पू पांडेय, उनके भाई सतीश पांडेय और सीए राहुल तिवारी के खिलाफ गैरजमानती वारंट लिया है।पुलिस की टीम सूबह 6 बजे विधायक पप्पू पांडेय के पैतृक गांव नया गांव तुलसिया पहुंची। जहां करीब 2 घंटे तक छापेमारी करने के बाद वहां से 8 बजे हथुआ स्थित पेट्रोल पंप पहुंचकर छापेमारी कर रही है। हालांकि इस कार्रवार्ड में अभी तक पुलिस के हाथ खाली है। विधायक की गिरफ्तारी के लिए मोतिहारी में भी छापेमारी चल रही है।
अब जानिए पूरा मामला क्या है :
जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमराव गांव के रहने वाले जितेंद्र कुमार राय ने 1 अप्रैल को कुचायकोट थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी। डसमें बताया गया, बेलवा गांव में किरण सिन्हा की 16 एकड 93 डिसमिल जमीन है। जदयू विधायक पप्पू पांडेय के लोगों ने 5 कमरों के ताले तोडकर अपना ताला लगा दिया और जान मारने की नीयत से फायरिंग भी की। किसी तरह अपनी जान बचा पाए और इसकी सुचना पुलिस को दिया। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहंचकर कुछ अपराधियों को पकड़ा जबकि कुछ भाग गए। पुलिस ने इस मामले में 4 लोगों को अरेस्ट किया है। पुलिस के मुताबिक, अपराध की साजिश सतीश पाण्डेय विधायक अमरेन्द्र कूुमार पाण्डेय उर्फ पप्पू पाण्डेय ने रची है। कुचायकोट पुलिस ने कोर्ट में फरारी की रिपोर्ट दाखिल कर वारंट जारी करने का आवेदन दिया था. जिसके बाद कोर्ट ने तीनों के खिलाफ वारंट जारी किया है।
SP विनय तिवारी ने विधायक और उनके भार्ड की अरेस्टिंग के लिए पुलिस की दो टीमों को लगाया है। भू-माफियाओं को संरक्षण देने और अपराधियों का मनोबल बढाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। तीनों आरोपितों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी...
    user_Gopalganj Local News
    Gopalganj Local News
    मैं डीबी एडिटोरियल में काम करता हूं। Gopalganj, Bihar•
    2 hrs ago
  • इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दुर्गेश राय जी, श्रीमती सुनीता शाही जी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री अजय राय जी, डॉ. डी. एन. कुशवाहा जी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्री पशुपतिनाथ जायसवाल जी, श्री कन्हैया शर्मा जी, श्री रामबृक्ष गिरी जी, सांसद प्रतिनिधि श्री सुरेंद्र कुशवाहा जी, मंडल अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह जी, श्री सुरेंद्र सिंह जी, पूर्व मंडल अध्यक्षगण, महिला मोर्चा की सम्मानित पदाधिकारी एवं देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं के उत्साह और संगठन की एकजुटता से निश्चित ही आगामी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक विजय प्राप्त होगी।
    1
    इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दुर्गेश राय जी, श्रीमती सुनीता शाही जी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री अजय राय जी, डॉ. डी. एन. कुशवाहा जी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्री पशुपतिनाथ जायसवाल जी, श्री कन्हैया शर्मा जी, श्री रामबृक्ष गिरी जी, सांसद प्रतिनिधि श्री सुरेंद्र कुशवाहा जी, मंडल अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह जी, श्री सुरेंद्र सिंह जी, पूर्व मंडल अध्यक्षगण, महिला मोर्चा की सम्मानित पदाधिकारी एवं देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी कार्यकर्ताओं के उत्साह और संगठन की एकजुटता से निश्चित ही आगामी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक विजय प्राप्त होगी।
    user_News of Kushinagar
    News of Kushinagar
    Classified ads newspaper publisher तमकुही राज, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • *शटर में फंसी चोर की गर्दन, योग मुद्रा" में लटक कर बिताई रात.* गाजियाबाद के वैशाली (UP) में एक चोर रात के अंधेरे में क्लीनिक का शटर फैला कर अंदर घुसने चला था। शटर थोड़ा फैला, चोर पहले मुर्गी घुसाई। शटर और दीवार के बीच चोर की गर्दन ऐसी फंसी कि पूरी रात उसे “योग मुद्रा” में लटककर बितानी पड़ी। सुबह क्लीनिक वाले पहुंचे तो नज़ारा देख दंग रह गए।शटर में "ताला" की जगह "मानव लटका" हुआ था। दुकानदार सूचना देकर पुलिस बुला लिया और चोर का गर्दन बाहर निकाला गया और चोर मारे शर्म के रोने लगा।
    1
    *शटर में फंसी चोर की गर्दन, योग मुद्रा" में लटक कर बिताई रात.*
गाजियाबाद के वैशाली (UP) में एक चोर रात के अंधेरे में क्लीनिक का शटर फैला कर अंदर घुसने चला था। 
शटर थोड़ा फैला, चोर पहले मुर्गी घुसाई। शटर और दीवार के बीच चोर की गर्दन ऐसी फंसी कि पूरी रात उसे “योग मुद्रा” में लटककर बितानी पड़ी।
सुबह क्लीनिक वाले पहुंचे तो नज़ारा देख दंग रह गए।शटर में "ताला" की जगह "मानव लटका" हुआ था। दुकानदार सूचना देकर पुलिस बुला लिया और चोर का गर्दन बाहर निकाला गया और चोर मारे शर्म के रोने लगा।
    user_Times Update
    Times Update
    Media Consultant कुशी नगर, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • आज मनाई जाएगी बाबा साहब अंबेडकर की जयंती खबर का असर संवाददाता कुशीनगर पडरौना धूम धाम से मनाया जाएगा बाबा साहब अंबेडकर की जयंती बाबा साहेब की जयंती समारोह को लेकर पडरौना के अंबेडकर पार्क में साफ सफाई वह बाबा साहब की प्रतिमा की रंगई वह पुताई व अम्बेडकर पार्क की सफाई का कार्य चल रहा है बसपा के पूर्व विधान सभा अध्यक्ष सुरेश प्रसाद. अवधेश प्रसाद. ने बाबा साहेब की जयंती मे समय से पहुंचने और कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की आज बाबा साहेब की जयंती पर साफ सफाई को लेकर नगर पालिका परिषद के कर्मचारी सहित बसपा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुरेश प्रसाद. अवधेश प्रसाद. राजेश प्रसाद.संजय गौतम. नागेंद्र सिंह बच्चू लाला अर्जिका ननंद गौतम आदि लोग मौजूद रहे
    4
    आज मनाई जाएगी बाबा साहब अंबेडकर की जयंती 
खबर का असर संवाददाता कुशीनगर पडरौना  धूम धाम से मनाया जाएगा बाबा साहब अंबेडकर की जयंती 
बाबा साहेब की जयंती समारोह को लेकर पडरौना के अंबेडकर पार्क में साफ सफाई वह बाबा साहब की प्रतिमा की रंगई वह पुताई व अम्बेडकर पार्क की सफाई  का कार्य चल रहा है बसपा के पूर्व विधान सभा अध्यक्ष सुरेश प्रसाद. अवधेश प्रसाद. ने बाबा साहेब की जयंती मे समय से पहुंचने और कार्यक्रम को  सफल बनाने की अपील की आज बाबा साहेब की जयंती पर साफ सफाई को लेकर नगर पालिका परिषद के कर्मचारी सहित बसपा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुरेश प्रसाद. अवधेश प्रसाद. राजेश प्रसाद.संजय गौतम. नागेंद्र सिंह  बच्चू लाला अर्जिका ननंद गौतम आदि लोग मौजूद रहे
    user_Salma khatoon
    Salma khatoon
    Audio visual consultant पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    11 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.