Shuru
Apke Nagar Ki App…
गणेश भगवान मूर्ति विसर्जन के पहले निकली शोभायात्रा कस्वे वासियों ने किया पूजा अर्चना भीगी नेत्रो से भक्तों ने गणेश को किया विसर्जन अमेठी स्थानीय कस्बे में गणेश भगवान की एक छोटा तथा एक बड़ा पाण्डाल बना कर भक्तों ने दस दिनों तक पूजा अर्चना आरती किया कोतवाली तिराहा के पास स्थापित गणेश भगवान मूर्ति विसर्जन के पहले भक्तों ने पूर्व संध्या को हवन पूजन किया शुक्रवार की सुबह घड़ा भरा गया रिमझिम बरसात के चलते विसर्जन शोभा यात्रा निकालने में देरी हुई शाम के हलुआ भक्तों में वितरित किया भक्त गण देर शाम कस्वे में शोभा यात्रा निकाली गई भक्त गण अबीर गुलाल उड़ाते नृत्य करते हुए शोभा यात्रा निकाली नीरज मदन अग्रवाल अनिल तिवारी शिवा अग्रहरी सहित सैकड़ों भक्त गण गणेश भगवान मूर्ति को दशरथ घाट महाराजपुर में मालती नदी में विसर्जित किया
M news
गणेश भगवान मूर्ति विसर्जन के पहले निकली शोभायात्रा कस्वे वासियों ने किया पूजा अर्चना भीगी नेत्रो से भक्तों ने गणेश को किया विसर्जन अमेठी स्थानीय कस्बे में गणेश भगवान की एक छोटा तथा एक बड़ा पाण्डाल बना कर भक्तों ने दस दिनों तक पूजा अर्चना आरती किया कोतवाली तिराहा के पास स्थापित गणेश भगवान मूर्ति विसर्जन के पहले भक्तों ने पूर्व संध्या को हवन पूजन किया शुक्रवार की सुबह घड़ा भरा गया रिमझिम बरसात के चलते विसर्जन शोभा यात्रा निकालने में देरी हुई शाम के हलुआ भक्तों में वितरित किया भक्त गण देर शाम कस्वे में शोभा यात्रा निकाली गई भक्त गण अबीर गुलाल उड़ाते नृत्य करते हुए शोभा यात्रा निकाली नीरज मदन अग्रवाल अनिल तिवारी शिवा अग्रहरी सहित सैकड़ों भक्त गण गणेश भगवान मूर्ति को दशरथ घाट महाराजपुर में मालती नदी में विसर्जित किया
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- गणेश भगवान मूर्ति विसर्जन के पहले निकली शोभायात्रा कस्वे वासियों ने किया पूजा अर्चना भीगी नेत्रो से भक्तों ने गणेश को किया विसर्जन अमेठी स्थानीय कस्बे में गणेश भगवान की एक छोटा तथा एक बड़ा पाण्डाल बना कर भक्तों ने दस दिनों तक पूजा अर्चना आरती किया कोतवाली तिराहा के पास स्थापित गणेश भगवान मूर्ति विसर्जन के पहले भक्तों ने पूर्व संध्या को हवन पूजन किया शुक्रवार की सुबह घड़ा भरा गया रिमझिम बरसात के चलते विसर्जन शोभा यात्रा निकालने में देरी हुई शाम के हलुआ भक्तों में वितरित किया भक्त गण देर शाम कस्वे में शोभा यात्रा निकाली गई भक्त गण अबीर गुलाल उड़ाते नृत्य करते हुए शोभा यात्रा निकाली नीरज मदन अग्रवाल अनिल तिवारी शिवा अग्रहरी सहित सैकड़ों भक्त गण गणेश भगवान मूर्ति को दशरथ घाट महाराजपुर में मालती नदी में विसर्जित किया1
- सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, सार्वजनिक रास्ता बंद करने से ग्रामीण परेशान शिकायत के बाद बच्ची को धमकी देने का आरोप, पीड़िता ने डीएम-एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, सार्वजनिक रास्ता बंद करने से ग्रामीण परेशान शिकायत के बाद बच्ची को धमकी देने का आरोप, पीड़िता ने डीएम-एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार अमेठी। जिले के पीपरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नरबहनपुर, छिवरहा में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे और वर्षों पुराने सार्वजनिक रास्ते को बंद करने का मामला सामने आया है। गांव निवासी ममता सिंह ने इस संबंध में जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी पंकज मिश्र और पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है। साथ ही शिकायत के बाद अपनी बच्ची को जान से मारने और गायब करने की धमकी का भी गंभीर आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता ममता सिंह के अनुसार राजस्व अभिलेखों में ग्राम सभा की तीन जमीनें दर्ज हैं गाटा संख्या 400 नवीन परती,गाटा संख्या 423 खाल निकालने का स्थान, सुरक्षित खाते की भूमि- गाटा संख्या 434 गैर मुमकिन खाते की भूमि दर्ज है। आरोप है कि इन तीनों गाटा संख्याओं पर गांव के ही कुँवर विक्रम सिंह, सुभाष सिंह और विकास सिंह द्वारा कथित रूप से अवैध कब्जा कर व्यक्तिगत लाभ लिया जा रहा है, जिससे ग्राम सभा को राजस्व की क्षति हो रही है। इसके अलावा ममता सिंह ने बताया कि गाटा संख्या 401 से सटा हुआ वर्षों पुराना सार्वजनिक रास्ता जो ग्रामीणों के आवागमन का मुख्य साधन था, उसे भी बंद कर दिया गया है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि जब उसने इसकी शिकायत प्रशासन से की तो विपक्षी डब्लू सिंह और सोनू सिंह ने उसकी बच्ची को जान से मारने और गायब कर देने की धमकी दी। इस घटना के बाद से उसका पूरा परिवार दहशत में है। पीड़िता ने कहा है कि यदि उसे या उसकी बेटी को किसी प्रकार की हानि होती है तो उसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस मामले में एसडीएम अमेठी पंकज मिश्र ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, जांच के लिए कानूनगो और लेखपाल को मौके पर भेजकर पैमाइश के निर्देश दिए गए हैं। वहीं पीपरपुर कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि मामला राजस्व से जुड़ा हुआ है, इस संबंध में एसडीएम को पत्र भेजा गया है। राजस्व टीम की रिपोर्ट और अभिलेखों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि महिला की ओर से विपक्षी के खिलाफ पहले से ही एक मुकदमा दर्ज है।2
- फुरसतगंज पुलिस ने दो चोरी की बाइक के साथ वाहन चोर को दबोचा फुरसतगंज पुलिस ने दो चोरी की बाइक के साथ वाहन चोर को दबोचा अमेठी। ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत फुरसतगंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनीश कुमार पुत्र भागीरथ निवासी सोनवर्षा, थाना बल्दीराय, सुलतानपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार 25 सितंबर को चेकिंग अभियान के दौरान आरोपी को पकड़ा गया। उसके पास से हीरो सुपर स्प्लेंडर UP 44 AE 6805 और हीरो एचएफ डीलक्स UP 36 J 1013 बरामद हुईं। पूछताछ में वह दोनों बाइकों के कागजात नहीं दिखा सका और पुलिस को बताया कि बाइकें चोरी की हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि सुपर स्प्लेंडर की चोरी के संबंध में सुलतानपुर कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज है, जबकि एचएफ डीलक्स की चोरी का मुकदमा फुरसतगंज थाने में पहले से दर्ज है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 411 समेत संबंधित धाराओं में कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ सुलतानपुर और अयोध्या के थानों में भी मुकदमे दर्ज हैं।1
- सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, शिकायत के बाद बच्ची को धमकी देने का भी दावा अमेठी। ग्राम नरबहनपुर (छिवरहा) निवासी ममता सिंह ने सरकारी भूमि पर कथित अवैध कब्जे और वर्षों पुराने सार्वजनिक रास्ते को बंद किए जाने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी, एसडीएम अमेठी पंकज मिश्र और पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। महिला ने शिकायत के बाद अपनी बच्ची को जान से मारने और गायब करने की धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया है। उसने मामले की जांच कर कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। ममता सिंह के मुताबिक ग्राम सभा नरबहनपुर के राजस्व अभिलेखों में गाटा संख्या 400 नवीन परती, गाटा संख्या 423 खाल निकालने का स्थान (सुरक्षित खाते की भूमि) और गाटा संख्या 434 गैर मुमकिन खाते की भूमि दर्ज है। आरोप है कि इन जमीनों पर कुँवर विक्रम सिंह, सुभाष सिंह और विकास सिंह द्वारा कथित रूप से कब्जा कर व्यक्तिगत लाभ लिया जा रहा है। इससे ग्राम सभा को राजस्व की क्षति होने का भी आरोप लगाया गया है। महिला ने बताया कि गाटा संख्या 401 से सटकर जाने वाला वर्षों पुराना ग्रामीणों के आवागमन का रास्ता भी कथित रूप से बंद कर दिया गया है। उसने मौके पर पैमाइश कराकर राजस्व अभिलेखों के आधार पर स्थिति स्पष्ट कराने की मांग की है। ममता सिंह ने आरोप लगाया कि शिकायत के बाद डब्लू सिंह और सोनू सिंह ने उसकी बच्ची को जान से मारने और गायब करने की धमकी दी। महिला का कहना है कि धमकी के बाद उसका परिवार भयभीत है। उसने कहा कि यदि उसे या उसकी बेटी को कोई नुकसान होता है तो इसकी जिम्मेदारी पुलिस-प्रशासन की होगी। एसडीएम पंकज मिश्र ने बताया कि मामला संज्ञान में है और जांच के लिए कानूनगो व लेखपाल को निर्देश दिए गए हैं। वहीं पीपरपुर कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि मामला राजस्व से संबंधित है और इस संबंध में एसडीएम को पत्र भेजा गया है। उन्होंने बताया कि राजस्व टीम की पैमाइश और अभिलेखों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी ने यह भी कहा कि महिला की ओर से विपक्षी के खिलाफ पहले से मुकदमा दर्ज कराया गया है।4
- संग्रामपुर में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत जनपद अमेठी के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, संग्रामपुर में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए आकर्षक एवं संदेशपरक रंगोलियां बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में खुशी और अंशिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। किंजल, सेजल और नेहा ने द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि खुशबू और लक्ष्मी तृतीय स्थान पर रहीं। विद्यालय की प्राचार्या बिंदु मैम ने विजेता छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने छात्राओं की रचनात्मकता की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।3
- सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत जनपद अमेठी के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, संग्रामपुर में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत जनपद अमेठी के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, संग्रामपुर में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए आकर्षक एवं संदेशपरक रंगोलियां बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में खुशी और अंशिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। किंजल, सेजल और नेहा ने द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि खुशबू और लक्ष्मी तृतीय स्थान पर रहीं। विद्यालय की प्राचार्या बिंदु मैम ने विजेता छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने छात्राओं की रचनात्मकता की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।3
- हत्या के दोषी सेना के रिटायर्ड हवलदार व भाई को उम्रकैद, कोर्ट ने दोषियों पर लगाया 1.54 लाख रुपये जुर्माना सुलतानपुर। अयोध्या बक्श सिंह हत्याकांड के मामले में जिला जज सुनील कुमार ने शुक्रवार को दोषी अमेठी जिले के मुंशीगंज थाने के ग्राम रघुनाथपुर डिहवा के सेना के रिटायर्ड हवलदार गिरीश कुमार पांडेय व उसके भाई सतीश पांडेय को उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोषियों पर 1.54 लाख रुपये जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना से 75 हजार रुपये मृतक की पत्नी व 25 हजार रुपये चोटहिल मान सिंह को मिलेगा। बीते बुधवार को जिला जज ने दोनों को दोषी करार देते हुए जेल भेजने का आदेश दिया था और सजा सुनाने के लिए शुक्रवार की तिथि तय की थी। तीसरे आरोपी विनीत पांडेय की सुनवाई के दौरान मौत हो गई है। डीजीसी क्रिमिनल पवन दुबे के मुताबिक अमेठी जिले के मुंशीगंज थाने के ग्राम पूरे दुर्गा पट्टी टंडवा निवासी अयोध्या बक्श सिंह का पड़ोस के गांव रघुनाथपुर डिहवा निवासी गिरीश कुमार पांडेय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि 30 जुलाई 2010 को अयोध्या बक्श सिंह की आबादी की जमीन को ट्रैक्टर से जोताकर आरोपियों ने खेत में मिलाना शुरू किया था। मना करने पर आरोपियों ने अयोध्या बक्श सिंह (45) की लाइसेंसी रायफल से गोली मारकर हत्या कर दी थी। बीच बचाव करने पर आरोपियों ने अयोध्या बक्श सिंह के पुत्र मान सिंह को रायफल की बट व लाठी से मारकर घायल कर दिया था। लाइसेंसी रायफल आरोपी गिरीश कुमार पांडेय की थी। वह घटना के समय सेना में हवलदार था। मृतक के पुत्र जितेंद्र सिंह ने आरोपी गिरीश कुमार पांडेय और उसके भाई सतीश पांडेय व विनीत पांडेय के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। *आठ लोगों की गवाही पर हुई सजा* केस की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने हत्याकांड की साबित करने के लिए आठ लोगों की गवाही कराई। डीजीसी क्रिमिनल पवन दुबे व वादी मुकदमा के वकील नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि वादी मुकदमा जितेंद्र सिंह समेत आठ लोगों की गवाही से मर्डर का आरोप साबित हुआ है और कोर्ट ने दोषियों को सजा सुनाकर जेल भेज दिया है। वहीं, बचाव पक्ष ने भी आरोपियों को बेगुनाह साबित करने के लिए चार लोगों की गवाही कराई लेकिन आरोपी सजा से बच नहीं पाए। *तहसील में चल रहा था हदबरारी का मुकदमा* वादी मुकदमा के वकील नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि घटना से पहले दोनों पक्षों के बीच गौरीगंज तहसील में हदबरारी का मुकदमा चल रहा था। आरोपी गिरीश कुमार पांडेय के पक्ष ने जमीन की पैमाइश का केस दायर किया था। जबकि मृतक पक्ष ने नक्शा दुरुस्ती का केस दायर किया था। *16 साल बाद मिला न्याय, बेटे ने फैसले पर जताया संतोष* मृतक अयोध्या बक्श सिंह के बेटे मान सिंह ने कोर्ट के फैसले पर संतोष जताया है। कहा कि, कोर्ट के फैसले से उन्हें न्याय मिला है। हालांकि, फैसले के लिए 16 साल तक इंतजार करना पड़ा है। घटना के समय मान सिंह बालिग थे जबकि उनके दो भाई व पांच बहनें नाबालिग थी। मान सिंह ने केस की पैरवी की थी।1
- जमीन विवाद में बच्ची को धमकी का आरोप, महिला ने प्रशासन से मांगी सुरक्षा जमीन विवाद में बच्ची को धमकी का आरोप, महिला ने प्रशासन से मांगी सुरक्षा अमेठी। पीपरपुर क्षेत्र के नरबहनपुर (छिवरहा) गांव में जमीन को लेकर चल रहा विवाद अब धमकी के आरोप तक पहुंच गया है। गांव निवासी ममता सिंह ने अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर सरकारी भूमि पर कथित कब्जे और ग्रामीणों के पुराने रास्ते को बंद किए जाने की शिकायत की है। साथ ही शिकायत के बाद अपनी बच्ची को जान से मारने और गायब करने की धमकी मिलने का आरोप लगाया है। ममता सिंह के मुताबिक गांव के राजस्व अभिलेखों में गाटा संख्या 400 नवीन परती, 423 खाल निकालने का स्थान और 434 गैर मुमकिन भूमि दर्ज है। आरोप है कि इन जमीनों पर कुँवर विक्रम सिंह, सुभाष सिंह और विकास सिंह ने कथित रूप से कब्जा कर रखा है। महिला ने गाटा संख्या 401 से लगे पुराने रास्ते को भी बंद किए जाने की बात कही है। महिला का आरोप है कि शिकायत के बाद डब्लू सिंह और सोनू सिंह ने उसकी बेटी को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। उसने मामले की निष्पक्ष जांच कराने के साथ परिवार की सुरक्षा की मांग की है। एसडीएम पंकज मिश्र ने बताया कि प्रकरण की जांच के लिए कानूनगो और लेखपाल को निर्देश दिए गए हैं। पीपरपुर कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि मामला राजस्व विभाग से जुड़ा है और पैमाइश के बाद अभिलेखों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।1