हत्या के दोषी सेना के रिटायर्ड हवलदार व भाई को उम्रकैद, कोर्ट ने दोषियों पर लगाया 1.54 लाख रुपये जुर्माना सुलतानपुर। अयोध्या बक्श सिंह हत्याकांड के मामले में जिला जज सुनील कुमार ने शुक्रवार को दोषी अमेठी जिले के मुंशीगंज थाने के ग्राम रघुनाथपुर डिहवा के सेना के रिटायर्ड हवलदार गिरीश कुमार पांडेय व उसके भाई सतीश पांडेय को उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोषियों पर 1.54 लाख रुपये जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना से 75 हजार रुपये मृतक की पत्नी व 25 हजार रुपये चोटहिल मान सिंह को मिलेगा। बीते बुधवार को जिला जज ने दोनों को दोषी करार देते हुए जेल भेजने का आदेश दिया था और सजा सुनाने के लिए शुक्रवार की तिथि तय की थी। तीसरे आरोपी विनीत पांडेय की सुनवाई के दौरान मौत हो गई है। डीजीसी क्रिमिनल पवन दुबे के मुताबिक अमेठी जिले के मुंशीगंज थाने के ग्राम पूरे दुर्गा पट्टी टंडवा निवासी अयोध्या बक्श सिंह का पड़ोस के गांव रघुनाथपुर डिहवा निवासी गिरीश कुमार पांडेय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि 30 जुलाई 2010 को अयोध्या बक्श सिंह की आबादी की जमीन को ट्रैक्टर से जोताकर आरोपियों ने खेत में मिलाना शुरू किया था। मना करने पर आरोपियों ने अयोध्या बक्श सिंह (45) की लाइसेंसी रायफल से गोली मारकर हत्या कर दी थी। बीच बचाव करने पर आरोपियों ने अयोध्या बक्श सिंह के पुत्र मान सिंह को रायफल की बट व लाठी से मारकर घायल कर दिया था। लाइसेंसी रायफल आरोपी गिरीश कुमार पांडेय की थी। वह घटना के समय सेना में हवलदार था। मृतक के पुत्र जितेंद्र सिंह ने आरोपी गिरीश कुमार पांडेय और उसके भाई सतीश पांडेय व विनीत पांडेय के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। *आठ लोगों की गवाही पर हुई सजा* केस की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने हत्याकांड की साबित करने के लिए आठ लोगों की गवाही कराई। डीजीसी क्रिमिनल पवन दुबे व वादी मुकदमा के वकील नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि वादी मुकदमा जितेंद्र सिंह समेत आठ लोगों की गवाही से मर्डर का आरोप साबित हुआ है और कोर्ट ने दोषियों को सजा सुनाकर जेल भेज दिया है। वहीं, बचाव पक्ष ने भी आरोपियों को बेगुनाह साबित करने के लिए चार लोगों की गवाही कराई लेकिन आरोपी सजा से बच नहीं पाए। *तहसील में चल रहा था हदबरारी का मुकदमा* वादी मुकदमा के वकील नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि घटना से पहले दोनों पक्षों के बीच गौरीगंज तहसील में हदबरारी का मुकदमा चल रहा था। आरोपी गिरीश कुमार पांडेय के पक्ष ने जमीन की पैमाइश का केस दायर किया था। जबकि मृतक पक्ष ने नक्शा दुरुस्ती का केस दायर किया था। *16 साल बाद मिला न्याय, बेटे ने फैसले पर जताया संतोष* मृतक अयोध्या बक्श सिंह के बेटे मान सिंह ने कोर्ट के फैसले पर संतोष जताया है। कहा कि, कोर्ट के फैसले से उन्हें न्याय मिला है। हालांकि, फैसले के लिए 16 साल तक इंतजार करना पड़ा है। घटना के समय मान सिंह बालिग थे जबकि उनके दो भाई व पांच बहनें नाबालिग थी। मान सिंह ने केस की पैरवी की थी।

- गड्ढों में तब्दील चौकिया-लाल के पुरवा मार्ग, राहगीरों के लिए जानलेवा बनी बदहाल सड़क सड़क पर गड्ढे या गड्ढों में सड़क! चौकिया-लाल के पुरवा मार्ग की बदहाली से राहगीर बेहाल* लंभुआ/सुल्तानपुर। लंभुआ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मझुई के लाल के पुरवा मौजा को जोड़ने वाला चौकिया से लाल के पुरवा पिच मार्ग इन दिनों अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। सड़क की हालत ऐसी हो गई है कि राहगीर और वाहन चालक यह तक नहीं समझ पा रहे कि सड़क पर चल रहे हैं या गड्ढों के बीच रास्ता तलाश रहे हैं। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े और गहरे गड्ढे बन चुके हैं। कई स्थानों पर पिच पूरी तरह उखड़ गया है और गड्ढों ने सड़क का स्वरूप ही बदल दिया है। दोपहिया वाहन चालकों को इन गड्ढों से बचकर निकलना पड़ रहा है, जबकि चारपहिया वाहन चालकों को भी वाहन क्षतिग्रस्त होने का खतरा बना रहता है। बारिश के दौरान इन गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना और भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में राहगीरों को हर समय वाहन के अनियंत्रित होकर पलटने और हादसे का डर सताता रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मार्ग की हालत लंबे समय से खराब है, लेकिन जिम्मेदार विभाग की ओर से अब तक प्रभावी मरम्मत नहीं कराई गई। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से सड़क का स्थलीय निरीक्षण कराकर गड्ढों की मरम्मत और मार्ग का पुनः पिच निर्माण कराने की मांग की है।1
- सुल्तानपुर में मनाया गया विश्व फार्मासिस्ट दिवस, 'स्वस्थ भविष्य के लिए फार्मासिस्टों को सशक्त बनाना' थीम पर हुई चर्चा *सुल्तानपुर।* अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन, शाखा-सुल्तानपुर के तत्वावधान में शुक्रवार, 25 सितंबर को विश्व फार्मासिस्ट दिवस धूमधाम से मनाया गया। शहर के निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में जिले भर से दर्जनों फार्मासिस्टों ने शिरकत की। इस वर्ष की थीम *"स्वस्थ भविष्य के लिए फार्मासिस्टों को सशक्त बनाना (Empowering Pharmacists for Healthier Futures)"* रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष *उदयभान सिंह* ने की। इस दौरान मंडल अध्यक्ष अयोध्या आलोक चौबे समेत संगठन के कई पदाधिकारियों के चित्र बैनर पर लगाए गए थे। अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष उदयभान सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ फार्मासिस्ट ही हैं। डॉक्टर के बाद मरीज का सबसे बड़ा भरोसा फार्मासिस्ट होता है। उन्होंने सभी फार्मासिस्टों से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने और अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में फार्मासिस्टों के हितों, भविष्य की चुनौतियों और उनकी भूमिका को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। अंत में सभी फार्मासिस्टों ने समाज को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने का संकल्प लिया।साथ ही आयोजको द्वारा स्वस्थ भविष्य के लिए फार्मासिस्टों को सशक्त बनाने को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। उक्त कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष उदय भान सिंह, मंडल अध्यक्ष आलोक पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष विशाल यादव, जिला संगठन प्रभारी आयुष जायसवाल,जिला उपाध्यक्ष आलोक पाठक, जिला कोषाध्यक्ष सतीश सिंह,मिडिया प्रभारी ताबिश खान, जिला सचिव रवि शंकर पाल समेत दर्जनों फार्मासिस्ट मौजूद रहें।1
- *सुल्तानपुर में आशा बहुओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन,18 महीने का बकाया मानदेय देने की मांग* सुल्तानपुर में शुक्रवार को आशा बहू कार्यकत्रियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा. आशा बहुओं ने कहा कि विधानसभा में मुख्यमंत्री की ओर से आशा बहुओं को सम्मानजनक मानदेय दिए जाने की घोषणा की गई थी, लेकिन घोषणा के बाद भी अब तक उनके मानदेय में बढ़ोतरी नहीं की गई है. कार्यकत्रियों ने सरकार से तत्काल मानदेय बढ़ाने की मांग की है. आशा बहू कल्याण संघ की प्रदेश अध्यक्ष सीमा सिंह के नेतृत्व में कार्यकत्रियां जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचीं. यहां उन्होंने अपनी समस्याओं से संबंधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा. आशा बहुओं का कहना है कि वे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं और अभियानों को धरातल तक पहुंचाने में लगातार काम कर रही हैं. इसके बावजूद उन्हें समय पर भुगतान नहीं मिल रहा है. आशा बहू कार्यकत्रियों ने बताया कि उनका करीब 18 महीने का भुगतान रुका हुआ है. लंबे समय से भुगतान नहीं होने के कारण उनके सामने आर्थिक परेशानियां खड़ी हो रही हैं. उन्होंने सरकार से मांग की कि लंबित भुगतान को तत्काल जारी किया जाए, ताकि आशा बहुओं को राहत मिल सके. कार्यकत्रियों का कहना है कि मुख्यमंत्री की ओर से विधानसभा में आशा बहुओं के मानदेय को सम्मानजनक स्तर तक बढ़ाने की घोषणा की गई थी. इसके बाद उन्हें उम्मीद थी कि जल्द ही मानदेय में बढ़ोतरी होगी, लेकिन अभी तक इस दिशा में अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है. आशा बहुओं ने सरकार से अपनी घोषणा को लागू करने की मांग की. प्रदेश अध्यक्ष सीमा सिंह ने कहा कि आशा बहुएं लंबे समय से अपनी समस्याओं को लेकर प्रशासन और संबंधित अधिकारियों के सामने अपनी बात रखती रही हैं. अब उनका कहना है कि केवल प्रशासन से बातचीत करने का कोई औचित्य नहीं रह गया है. यदि उनकी मांगों और बकाया भुगतान पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आशा बहुएं सीधे मुख्यमंत्री से मिलने गोरखपुर जाएंगी. सीमा सिंह ने कहा कि आशा बहुएं अपनी मांगों को लेकर पीछे हटने वाली नहीं हैं. उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द मानदेय बढ़ाने और 18 महीने से रुके भुगतान को जारी करने की मांग की है. आशा बहुओं ने स्पष्ट किया कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वे मुख्यमंत्री तक अपनी आवाज पहुंचाएंगी.4
- UPSTF को मिलीं बड़ी सफ़लता STF ने कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की GD कांस्टेबल ऑनलाइन परीक्षा में प्रॉक्सी सर्वर एवं अन्य तकनीकी माध्यमों से धांधली करने के प्रकरण में वांछित हैकर अरुण कुमार यादव उर्फ Devil को UP STF द्वारा दिल्ली से गिरफ्तार!! Breaking News UPSTF को मिलीं बड़ी सफ़लता STF ने कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की GD कांस्टेबल ऑनलाइन परीक्षा में प्रॉक्सी सर्वर एवं अन्य तकनीकी माध्यमों से धांधली करने के प्रकरण में वांछित हैकर अरुण कुमार यादव उर्फ Devil को UP STF द्वारा दिल्ली से गिरफ्तार!! STF ने परीक्षा में सेंध लगाने के लिए अपनाए जा रहे विभिन्न तकनीकी तरीकों तथा बरामद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के संबंध में अपर पुलिस महानिदेशक,कानून एवं व्यवस्था,उत्तर प्रदेश अमिताभ यश की बाइट!!1
- गोसाईगंज में 76वां सालाना उर्स 25 से, चार दिन होंगे सूफियाना कार्यक्रम सुल्तानपुर। खानकाह कादरिया दरगाह हजरत महबूब आरिफैन गौसाबाद शरीफ में 76वां सालाना उर्स शुक्रवार से शुरू होगा। चार दिवसीय उर्स को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजकों के अनुसार 25 सितंबर को कादरिया तरही मुशायरा, 26 सितंबर को महफिल-ए-वअज और 27 सितंबर को महफिल-ए-समा में सूफियाना कव्वाली का आयोजन होगा। 28 सितंबर को उर्स के अंतिम दिन महफिल-ए-मुबारकबाद होगी। आयोजकों ने जायरीनों और अकीदतमंदों से उर्स में पहुंचकर कार्यक्रमों में शिरकत करने की अपील की है।1
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ जी से निवेदन है कि ऐसे जो सरकार की छवि खराब करें लेखपाल हो या चाहे जो हो उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई हो ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा लिखवा कर जेल भेज देना चाहिए और उनकी संपत्ति की जांच करवानी चाहिए 🙏🙏1
- सेवा संकल्प के तहत पौधरोपण व स्वच्छता अभियान ग्रामीणों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प सुल्तानपुर। जयसिंहपुर विकास खण्ड कूरेभार में संकल्प के अवसर पर ग्राम करिया बजना में पंचायत भवन परिसर में पौधरोपण एवं स्वच्छता अभियान चलाकर ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेमरी मंडल अध्यक्ष रोहित पांडेय ने पंचायत भवन परिसर में पौधरोपण किया। इस दौरान दो मोहगनी, दो कचनार तथा एक पाकड़ के पौधे लगाए गए। मुख्य अतिथि रोहित पांडेय ने कहा कि पेड़ केवल पर्यावरण को सुरक्षित रखने का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन और स्वच्छ हवा की सबसे बड़ी पूंजी हैं। प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण के साथ उनकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए। इसके साथ ही एम बजना करिया बाबा के देवस्थान पर स्वच्छता अभियान चलाकर परिसर को साफ-सुथरा किया गया। अभियान में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम में वन विभाग जयसिंहपुर रेंज के दरोगा मो जायर विभास सिंह राजपूत अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। वहीं ग्राम प्रधान बझना गुरुदीन, ग्राम सचिव दिलीप कुमार पाठक, ग्रामवासी तथा विभागीय नोडल सहित कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पौधों की सुरक्षा और नियमित देखभाल पर भी जोर दिया गया।1
- दिनांक 23.09.2026 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत तिकोनिया पार्क के पास एक अज्ञात वाहन द्वारा युवती को टक्कर मार देने एवं थाना *दिनांक 23.09.2026 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत तिकोनिया पार्क के पास एक अज्ञात वाहन द्वारा युवती को टक्कर मार देने एवं थाना को0नगर पुलिस द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं घटना में प्रयोग की जाने वाले वाहन की बरामदगी के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर महोदय की बाइट-*1