सेवा संकल्प के तहत पौधरोपण व स्वच्छता अभियान ग्रामीणों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प सुल्तानपुर। जयसिंहपुर विकास खण्ड कूरेभार में संकल्प के अवसर पर ग्राम करिया बजना में पंचायत भवन परिसर में पौधरोपण एवं स्वच्छता अभियान चलाकर ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेमरी मंडल अध्यक्ष रोहित पांडेय ने पंचायत भवन परिसर में पौधरोपण किया। इस दौरान दो मोहगनी, दो कचनार तथा एक पाकड़ के पौधे लगाए गए। मुख्य अतिथि रोहित पांडेय ने कहा कि पेड़ केवल पर्यावरण को सुरक्षित रखने का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन और स्वच्छ हवा की सबसे बड़ी पूंजी हैं। प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण के साथ उनकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए। इसके साथ ही एम बजना करिया बाबा के देवस्थान पर स्वच्छता अभियान चलाकर परिसर को साफ-सुथरा किया गया। अभियान में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम में वन विभाग जयसिंहपुर रेंज के दरोगा मो जायर विभास सिंह राजपूत अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। वहीं ग्राम प्रधान बझना गुरुदीन, ग्राम सचिव दिलीप कुमार पाठक, ग्रामवासी तथा विभागीय नोडल सहित कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पौधों की सुरक्षा और नियमित देखभाल पर भी जोर दिया गया।
सेवा संकल्प के तहत पौधरोपण व स्वच्छता अभियान ग्रामीणों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प सुल्तानपुर। जयसिंहपुर विकास खण्ड कूरेभार में संकल्प के अवसर पर ग्राम करिया बजना में पंचायत भवन परिसर में पौधरोपण एवं स्वच्छता अभियान चलाकर ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेमरी मंडल अध्यक्ष रोहित पांडेय ने पंचायत भवन परिसर में पौधरोपण किया। इस दौरान दो मोहगनी, दो कचनार तथा एक पाकड़ के पौधे लगाए गए। मुख्य अतिथि रोहित पांडेय ने कहा कि पेड़ केवल पर्यावरण को सुरक्षित रखने का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन और स्वच्छ हवा की सबसे बड़ी पूंजी हैं। प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण के साथ उनकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए। इसके साथ ही एम बजना करिया बाबा के देवस्थान पर स्वच्छता अभियान चलाकर परिसर को साफ-सुथरा किया गया। अभियान में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम में वन विभाग जयसिंहपुर रेंज के दरोगा मो जायर विभास सिंह राजपूत अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। वहीं ग्राम प्रधान बझना गुरुदीन, ग्राम सचिव दिलीप कुमार पाठक, ग्रामवासी तथा विभागीय नोडल सहित कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पौधों की सुरक्षा और नियमित देखभाल पर भी जोर दिया गया।
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ जी से निवेदन है कि ऐसे जो सरकार की छवि खराब करें लेखपाल हो या चाहे जो हो उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई हो ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा लिखवा कर जेल भेज देना चाहिए और उनकी संपत्ति की जांच करवानी चाहिए 🙏🙏1
- सेवा संकल्प के तहत पौधरोपण व स्वच्छता अभियान ग्रामीणों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प सुल्तानपुर। जयसिंहपुर विकास खण्ड कूरेभार में संकल्प के अवसर पर ग्राम करिया बजना में पंचायत भवन परिसर में पौधरोपण एवं स्वच्छता अभियान चलाकर ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेमरी मंडल अध्यक्ष रोहित पांडेय ने पंचायत भवन परिसर में पौधरोपण किया। इस दौरान दो मोहगनी, दो कचनार तथा एक पाकड़ के पौधे लगाए गए। मुख्य अतिथि रोहित पांडेय ने कहा कि पेड़ केवल पर्यावरण को सुरक्षित रखने का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन और स्वच्छ हवा की सबसे बड़ी पूंजी हैं। प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण के साथ उनकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए। इसके साथ ही एम बजना करिया बाबा के देवस्थान पर स्वच्छता अभियान चलाकर परिसर को साफ-सुथरा किया गया। अभियान में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम में वन विभाग जयसिंहपुर रेंज के दरोगा मो जायर विभास सिंह राजपूत अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। वहीं ग्राम प्रधान बझना गुरुदीन, ग्राम सचिव दिलीप कुमार पाठक, ग्रामवासी तथा विभागीय नोडल सहित कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पौधों की सुरक्षा और नियमित देखभाल पर भी जोर दिया गया।1
- गोसाईगंज बाजार खानकाह कादरिया का 76 वा सालाना उर्स ,हुआ शुरू, बाबा की दरगाह पर चढ़ेगी चादरे सुल्तानपुर जनपद के गोसाईगंज बाजार में ऐतिहासिक 76वां सालाना उर्स बड़े ही धूमधाम के साथ शुरू होने जा रहा है जहां पर मजार के अध्यक्ष बाबा ने बताया कि यह चार दिवसीय उर्स चलेगा जिसमें देश के कोने-कोने से आए हुए तमाम हजरात इस उर्स में शामिल हो रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ प्रशासनिक व्यवस्था भी सुरक्षा की दृष्टि से पूरी कर ली गई है, इस कार्यक्रम में तरही और मुशायरा का भी आयोजन किया गया है साथ-साथ बाबा की मजार पर चादरे में भी चढ़ेगी1
- *सुल्तानपुर में आशा बहुओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन,18 महीने का बकाया मानदेय देने की मांग* सुल्तानपुर में शुक्रवार को आशा बहू कार्यकत्रियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा. आशा बहुओं ने कहा कि विधानसभा में मुख्यमंत्री की ओर से आशा बहुओं को सम्मानजनक मानदेय दिए जाने की घोषणा की गई थी, लेकिन घोषणा के बाद भी अब तक उनके मानदेय में बढ़ोतरी नहीं की गई है. कार्यकत्रियों ने सरकार से तत्काल मानदेय बढ़ाने की मांग की है. आशा बहू कल्याण संघ की प्रदेश अध्यक्ष सीमा सिंह के नेतृत्व में कार्यकत्रियां जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचीं. यहां उन्होंने अपनी समस्याओं से संबंधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा. आशा बहुओं का कहना है कि वे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं और अभियानों को धरातल तक पहुंचाने में लगातार काम कर रही हैं. इसके बावजूद उन्हें समय पर भुगतान नहीं मिल रहा है. आशा बहू कार्यकत्रियों ने बताया कि उनका करीब 18 महीने का भुगतान रुका हुआ है. लंबे समय से भुगतान नहीं होने के कारण उनके सामने आर्थिक परेशानियां खड़ी हो रही हैं. उन्होंने सरकार से मांग की कि लंबित भुगतान को तत्काल जारी किया जाए, ताकि आशा बहुओं को राहत मिल सके. कार्यकत्रियों का कहना है कि मुख्यमंत्री की ओर से विधानसभा में आशा बहुओं के मानदेय को सम्मानजनक स्तर तक बढ़ाने की घोषणा की गई थी. इसके बाद उन्हें उम्मीद थी कि जल्द ही मानदेय में बढ़ोतरी होगी, लेकिन अभी तक इस दिशा में अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है. आशा बहुओं ने सरकार से अपनी घोषणा को लागू करने की मांग की. प्रदेश अध्यक्ष सीमा सिंह ने कहा कि आशा बहुएं लंबे समय से अपनी समस्याओं को लेकर प्रशासन और संबंधित अधिकारियों के सामने अपनी बात रखती रही हैं. अब उनका कहना है कि केवल प्रशासन से बातचीत करने का कोई औचित्य नहीं रह गया है. यदि उनकी मांगों और बकाया भुगतान पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आशा बहुएं सीधे मुख्यमंत्री से मिलने गोरखपुर जाएंगी. सीमा सिंह ने कहा कि आशा बहुएं अपनी मांगों को लेकर पीछे हटने वाली नहीं हैं. उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द मानदेय बढ़ाने और 18 महीने से रुके भुगतान को जारी करने की मांग की है. आशा बहुओं ने स्पष्ट किया कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वे मुख्यमंत्री तक अपनी आवाज पहुंचाएंगी.4
- UPSTF को मिलीं बड़ी सफ़लता STF ने कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की GD कांस्टेबल ऑनलाइन परीक्षा में प्रॉक्सी सर्वर एवं अन्य तकनीकी माध्यमों से धांधली करने के प्रकरण में वांछित UPSTF को मिलीं बड़ी सफ़लता STF ने कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की GD कांस्टेबल ऑनलाइन परीक्षा में प्रॉक्सी सर्वर एवं अन्य तकनीकी माध्यमों से धांधली करने के प्रकरण में वांछित हैकर अरुण कुमार यादव उर्फ Devil को UP STF द्वारा दिल्ली से गिरफ्तार!! STF ने परीक्षा में सेंध लगाने के लिए अपनाए जा रहे विभिन्न तकनीकी तरीकों तथा बरामद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के संबंध में अपर पुलिस महानिदेशक,कानून एवं व्यवस्था,उत्तर प्रदेश अमिताभ यश की बाइट!!1
- *वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में सामूहिक गायन* वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में सामूहिक गायन कादीपुर, सुलतानपुर। सरस्वती शिशु मंदिर, झारखंड, कादीपुर में शुक्रवार को ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान, नई दिल्ली के तत्वावधान में ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम के अंतर्गत भव्य सामूहिक गायन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 11 बजे भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के करीब 600 भैया-बहनों, आचार्य परिवार, प्रबंध समिति के सदस्यों, पूर्व छात्रों एवं अभिभावकों ने सावधान की मुद्रा में एक साथ संपूर्ण वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया। सामूहिक गायन के दौरान विद्यालय परिसर देशभक्ति के भाव से ओत-प्रोत नजर आया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद जायसवाल ने वंदे मातरम् के स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह गीत भारतीयों में राष्ट्रप्रेम और एकता की भावना जागृत करने का महत्वपूर्ण माध्यम रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह विभाग संघचालक डॉ. हृदयराम ने जल, जंगल और जमीन के संरक्षण के साथ ही समाज में देशभक्ति एवं राष्ट्रसेवा की भावना जागृत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विद्यालय कोषाध्यक्ष संदीप अग्रहरि, बार एसोसिएशन अध्यक्ष श्री अशोक कुमार पाण्डेय एवं चिकित्सा प्रभारी डॉ. आमिर खान सहित अन्य अतिथियों की उपस्थिति रही। विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक कुमार उपाध्याय ने वंदे मातरम् को राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय चेतना का प्रेरणास्रोत बताते हुए कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, अभिभावकों, पूर्व छात्रों, आचार्यों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और राष्ट्रीय एकता की भावना देखने को मिली। सामूहिक गायन ने विद्यालय परिसर में देशभक्ति का वातावरण बना दिया।4
- UPSTF को मिलीं बड़ी सफ़लता STF ने कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की GD कांस्टेबल ऑनलाइन परीक्षा में प्रॉक्सी सर्वर एवं अन्य तकनीकी माध्यमों से धांधली करने के प्रकरण में वांछित हैकर अरुण कुमार यादव उर्फ Devil को UP STF द्वारा दिल्ली से गिरफ्तार!! Breaking News UPSTF को मिलीं बड़ी सफ़लता STF ने कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की GD कांस्टेबल ऑनलाइन परीक्षा में प्रॉक्सी सर्वर एवं अन्य तकनीकी माध्यमों से धांधली करने के प्रकरण में वांछित हैकर अरुण कुमार यादव उर्फ Devil को UP STF द्वारा दिल्ली से गिरफ्तार!! STF ने परीक्षा में सेंध लगाने के लिए अपनाए जा रहे विभिन्न तकनीकी तरीकों तथा बरामद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के संबंध में अपर पुलिस महानिदेशक,कानून एवं व्यवस्था,उत्तर प्रदेश अमिताभ यश की बाइट!!1
- सुल्तानपुर: खानकाह कादरिया में 76वां सालाना उर्स 25 से 28 सितंबर तक, चार दिनों तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम गोसाईगंज। सुल्तानपुर जिले के गोसाईगंज स्थित खानकाह कादरिया दरगाह हजरत महबूब आरिफैन गौसाबाद शरीफ में 76वां सालाना उर्स आयोजित किया जा रहा है। उर्स को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चार दिनों तक धार्मिक एवं सूफियाना कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के अनुसार 25 सितंबर, शुक्रवार को कादरिया तरही मुशायरा होगा। 26 सितंबर, शनिवार को महफिल-ए-वअज़ का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद 27 सितंबर, रविवार को महफिल-ए-समा में सूफियाना कव्वाली होगी। उर्स के अंतिम दिन 28 सितंबर, सोमवार को महफिल-ए-मुबारकबाद का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों की ओर से जायरीनों एवं अकीदतमंदों से उर्स में शामिल होकर कार्यक्रमों में शिरकत करने की अपील की गई है। स्थान: खानकाह कादरिया, दरगाह हजरत महबूब आरिफैन, गौसाबाद शरीफ, गोसाईगंज, सुल्तानपुर।3