*वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में सामूहिक गायन* वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में सामूहिक गायन कादीपुर, सुलतानपुर। सरस्वती शिशु मंदिर, झारखंड, कादीपुर में शुक्रवार को ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान, नई दिल्ली के तत्वावधान में ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम के अंतर्गत भव्य सामूहिक गायन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 11 बजे भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के करीब 600 भैया-बहनों, आचार्य परिवार, प्रबंध समिति के सदस्यों, पूर्व छात्रों एवं अभिभावकों ने सावधान की मुद्रा में एक साथ संपूर्ण वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया। सामूहिक गायन के दौरान विद्यालय परिसर देशभक्ति के भाव से ओत-प्रोत नजर आया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद जायसवाल ने वंदे मातरम् के स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह गीत भारतीयों में राष्ट्रप्रेम और एकता की भावना जागृत करने का महत्वपूर्ण माध्यम रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह विभाग संघचालक डॉ. हृदयराम ने जल, जंगल और जमीन के संरक्षण के साथ ही समाज में देशभक्ति एवं राष्ट्रसेवा की भावना जागृत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विद्यालय कोषाध्यक्ष संदीप अग्रहरि, बार एसोसिएशन अध्यक्ष श्री अशोक कुमार पाण्डेय एवं चिकित्सा प्रभारी डॉ. आमिर खान सहित अन्य अतिथियों की उपस्थिति रही। विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक कुमार उपाध्याय ने वंदे मातरम् को राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय चेतना का प्रेरणास्रोत बताते हुए कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, अभिभावकों, पूर्व छात्रों, आचार्यों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और राष्ट्रीय एकता की भावना देखने को मिली। सामूहिक गायन ने विद्यालय परिसर में देशभक्ति का वातावरण बना दिया।
*वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में सामूहिक गायन* वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में सामूहिक गायन कादीपुर, सुलतानपुर। सरस्वती शिशु मंदिर, झारखंड, कादीपुर में शुक्रवार को ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान, नई दिल्ली के तत्वावधान में ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम के अंतर्गत भव्य सामूहिक गायन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का
शुभारंभ प्रातः 11 बजे भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के करीब 600 भैया-बहनों, आचार्य परिवार, प्रबंध समिति के सदस्यों, पूर्व छात्रों एवं अभिभावकों ने सावधान की मुद्रा में एक साथ संपूर्ण वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया। सामूहिक गायन के दौरान विद्यालय परिसर देशभक्ति के भाव से ओत-प्रोत नजर आया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद जायसवाल ने
वंदे मातरम् के स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह गीत भारतीयों में राष्ट्रप्रेम और एकता की भावना जागृत करने का महत्वपूर्ण माध्यम रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह विभाग संघचालक डॉ. हृदयराम ने जल, जंगल और जमीन के संरक्षण के साथ ही समाज में देशभक्ति एवं राष्ट्रसेवा की भावना जागृत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विद्यालय कोषाध्यक्ष संदीप अग्रहरि, बार एसोसिएशन अध्यक्ष श्री अशोक कुमार पाण्डेय
एवं चिकित्सा प्रभारी डॉ. आमिर खान सहित अन्य अतिथियों की उपस्थिति रही। विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक कुमार उपाध्याय ने वंदे मातरम् को राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय चेतना का प्रेरणास्रोत बताते हुए कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, अभिभावकों, पूर्व छात्रों, आचार्यों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और राष्ट्रीय एकता की भावना देखने को मिली। सामूहिक गायन ने विद्यालय परिसर में देशभक्ति का वातावरण बना दिया।
- *वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में सामूहिक गायन* वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में सामूहिक गायन कादीपुर, सुलतानपुर। सरस्वती शिशु मंदिर, झारखंड, कादीपुर में शुक्रवार को ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान, नई दिल्ली के तत्वावधान में ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम के अंतर्गत भव्य सामूहिक गायन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 11 बजे भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के करीब 600 भैया-बहनों, आचार्य परिवार, प्रबंध समिति के सदस्यों, पूर्व छात्रों एवं अभिभावकों ने सावधान की मुद्रा में एक साथ संपूर्ण वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया। सामूहिक गायन के दौरान विद्यालय परिसर देशभक्ति के भाव से ओत-प्रोत नजर आया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद जायसवाल ने वंदे मातरम् के स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह गीत भारतीयों में राष्ट्रप्रेम और एकता की भावना जागृत करने का महत्वपूर्ण माध्यम रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह विभाग संघचालक डॉ. हृदयराम ने जल, जंगल और जमीन के संरक्षण के साथ ही समाज में देशभक्ति एवं राष्ट्रसेवा की भावना जागृत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विद्यालय कोषाध्यक्ष संदीप अग्रहरि, बार एसोसिएशन अध्यक्ष श्री अशोक कुमार पाण्डेय एवं चिकित्सा प्रभारी डॉ. आमिर खान सहित अन्य अतिथियों की उपस्थिति रही। विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक कुमार उपाध्याय ने वंदे मातरम् को राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय चेतना का प्रेरणास्रोत बताते हुए कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, अभिभावकों, पूर्व छात्रों, आचार्यों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और राष्ट्रीय एकता की भावना देखने को मिली। सामूहिक गायन ने विद्यालय परिसर में देशभक्ति का वातावरण बना दिया।4
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ जी से निवेदन है कि ऐसे जो सरकार की छवि खराब करें लेखपाल हो या चाहे जो हो उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई हो ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा लिखवा कर जेल भेज देना चाहिए और उनकी संपत्ति की जांच करवानी चाहिए 🙏🙏1
- सेवा संकल्प के तहत पौधरोपण व स्वच्छता अभियान ग्रामीणों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प सुल्तानपुर। जयसिंहपुर विकास खण्ड कूरेभार में संकल्प के अवसर पर ग्राम करिया बजना में पंचायत भवन परिसर में पौधरोपण एवं स्वच्छता अभियान चलाकर ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेमरी मंडल अध्यक्ष रोहित पांडेय ने पंचायत भवन परिसर में पौधरोपण किया। इस दौरान दो मोहगनी, दो कचनार तथा एक पाकड़ के पौधे लगाए गए। मुख्य अतिथि रोहित पांडेय ने कहा कि पेड़ केवल पर्यावरण को सुरक्षित रखने का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन और स्वच्छ हवा की सबसे बड़ी पूंजी हैं। प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण के साथ उनकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए। इसके साथ ही एम बजना करिया बाबा के देवस्थान पर स्वच्छता अभियान चलाकर परिसर को साफ-सुथरा किया गया। अभियान में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम में वन विभाग जयसिंहपुर रेंज के दरोगा मो जायर विभास सिंह राजपूत अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। वहीं ग्राम प्रधान बझना गुरुदीन, ग्राम सचिव दिलीप कुमार पाठक, ग्रामवासी तथा विभागीय नोडल सहित कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पौधों की सुरक्षा और नियमित देखभाल पर भी जोर दिया गया।1
- गोसाईगंज बाजार खानकाह कादरिया का 76 वा सालाना उर्स ,हुआ शुरू, बाबा की दरगाह पर चढ़ेगी चादरे सुल्तानपुर जनपद के गोसाईगंज बाजार में ऐतिहासिक 76वां सालाना उर्स बड़े ही धूमधाम के साथ शुरू होने जा रहा है जहां पर मजार के अध्यक्ष बाबा ने बताया कि यह चार दिवसीय उर्स चलेगा जिसमें देश के कोने-कोने से आए हुए तमाम हजरात इस उर्स में शामिल हो रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ प्रशासनिक व्यवस्था भी सुरक्षा की दृष्टि से पूरी कर ली गई है, इस कार्यक्रम में तरही और मुशायरा का भी आयोजन किया गया है साथ-साथ बाबा की मजार पर चादरे में भी चढ़ेगी1
- *हाईवे पर खड़े खराब ट्रक में पीछे से घुसा तेज रफ्तार ट्रक, चालक केबिन में फंसा; दो गंभीर घायल* लम्भुआ, सुलतानपुर लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र में वाराणसी लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग-731 पर शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। हाईवे पर पहले से खराब खड़े एक ट्रक में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया। हादसे की सूचना मिलते ही डायल-112, फायर सर्विस और लम्भुआ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस और फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर केबिन में फंसे चालक को बाहर निकाला। घायलों को एनएचएआई एम्बुलेंस और 108 एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लम्भुआ पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत देखते हुए मेडिकल कॉलेज सुलतानपुर रेफर कर दिया गया। गंभीर रूप से घायलों की पहचान योगेश यादव (30 वर्ष) निवासी जिला मैनपुरी जिनकी हालत चिन्ता जनक बनी है वहीं लालू पुत्र प्रमोद कुमार (28 वर्ष) निवासी करेली, जिला मैनपुरी के रूप में हुई है वा हालत खतरे से वाहर है। बताया गया कि ट्रक कोलकाता से लखनऊ की ओर जा रहा था। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर हाईवे पर यातायात बहाल कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।3
- तेज अज्ञात डीजे चलाने वाले पर दर्ज हुआ फिर FIR जल्द ही होगी गिरफ्तारी । *थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत कम्पटीशन कर तेज आवाज में डीजे बजाने एवं निर्धारित मानकों/निर्देशों की अवहेलना करने वाले 06 डीजे संचालक एवं कुछ अज्ञात डी.जे. संचालकों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत करने के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर महोदय की बाइट-*1
- अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरा बुलेट सवार, गंभीर रूप से घायल पट्टी नगर स्थित सिविल लाइन रोड पर एक अनियंत्रित बुलेट सवार युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल उपचार के लिए पास के एक निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया। जानकारी के अनुसार, अतरौरा गांव निवासी निखिल अपनी बुलेट बाइक से किसी काम से जा रहा था। जैसे ही वह पट्टी नगर स्थित सिविल लाइन रोड बजरंग क्लीनिक के सामने पहुंचा, तभी अचानक उसकी बुलेट अनियंत्रित हो गई। नियंत्रण खोने के कारण वह सड़क पर गिरकर बुरी तरह चोटिल हो गया। दुर्घटना होते ही आसपास मौजूद राहगीर और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल युवक को उठाया और प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी निजी अस्पताल/चिकित्सक के पास पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।1
- ओवरब्रिज पर मौत का मंजर, बाइक भिड़ंत के बाद युवक पर चढ़ा वाहन, चालक फरार1