Shuru
Apke Nagar Ki App…
UPSTF को मिलीं बड़ी सफ़लता STF ने कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की GD कांस्टेबल ऑनलाइन परीक्षा में प्रॉक्सी सर्वर एवं अन्य तकनीकी माध्यमों से धांधली करने के प्रकरण में वांछित UPSTF को मिलीं बड़ी सफ़लता STF ने कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की GD कांस्टेबल ऑनलाइन परीक्षा में प्रॉक्सी सर्वर एवं अन्य तकनीकी माध्यमों से धांधली करने के प्रकरण में वांछित हैकर अरुण कुमार यादव उर्फ Devil को UP STF द्वारा दिल्ली से गिरफ्तार!! STF ने परीक्षा में सेंध लगाने के लिए अपनाए जा रहे विभिन्न तकनीकी तरीकों तथा बरामद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के संबंध में अपर पुलिस महानिदेशक,कानून एवं व्यवस्था,उत्तर प्रदेश अमिताभ यश की बाइट!!
क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
UPSTF को मिलीं बड़ी सफ़लता STF ने कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की GD कांस्टेबल ऑनलाइन परीक्षा में प्रॉक्सी सर्वर एवं अन्य तकनीकी माध्यमों से धांधली करने के प्रकरण में वांछित UPSTF को मिलीं बड़ी सफ़लता STF ने कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की GD कांस्टेबल ऑनलाइन परीक्षा में प्रॉक्सी सर्वर एवं अन्य तकनीकी माध्यमों से धांधली करने के प्रकरण में वांछित हैकर अरुण कुमार यादव उर्फ Devil को UP STF द्वारा दिल्ली से गिरफ्तार!! STF ने परीक्षा में सेंध लगाने के लिए अपनाए जा रहे विभिन्न तकनीकी तरीकों तथा बरामद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के संबंध में अपर पुलिस महानिदेशक,कानून एवं व्यवस्था,उत्तर प्रदेश अमिताभ यश की बाइट!!
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- रायबरेली में शुरू हुई सपा की PDA यात्रा में खराब मौसम के बावजूद उमड़ा जनसैलाब, उत्तर प्रदेश के सियासी तापमान को बढ़ा देगा। रायबरेली में शुरू हुई सपा की PDA यात्रा में खराब मौसम के बावजूद उमड़ा जनसैलाब, उत्तर प्रदेश के सियासी तापमान को बढ़ा देगा।1
- जिला बार एसोसिएशन चुनाव पर हाईकोर्ट का अहम आदेश, जिला जज की निगरानी में होगा चुनाव मतपत्र लेकर भागने वालों की होगी न्यायिक जांच, दोषियों को स्थायी रूप से निष्कासित करने का दिया निर्देश सुलतानपुर। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर हाईकोर्ट में गुरुवार को सुनवाई हुई।हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान मौखिक आदेश दिया है कि बार एसोसिएशन का चुनाव जिला जज की निगरानी में बार की एल्डर्स कमेटी के सहयोग से कराया जाएगा। हाईकोर्ट ने पूर्व में चुनाव में मतगणना के दौरान हुए बवाल में मतपत्र लेकर भागने के मामले की न्यायिक जांच कराने का आदेश दिया है। यह जानकारी देते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद सिंह राजा ने बताया कि न्यायिक जांच में जिन लोगों के नाम मतपत्र लेकर भागने में सामने आएगा, उन्हें स्थायी रूप से निष्कासित (डिबार) करने का निर्देश हाईकोर्ट ने दिया है। साथ ही बार कार्यालय से सीसीटीवी का डीवीआर चोरी होने के मामले में दर्ज मुकदमे की विवेचना की निगरानी पुलिस अधीक्षक को करने का निर्देश भी हाईकोर्ट ने दिया है।हाईकोर्ट ने पूर्व अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह और सचिव दिनेश दुबे को 24 घंटे के भीतर एल्डर्स कमेटी को चार्ज सौंपने (हैंडओवर) का आदेश दिया है। बता दें कि दीवानी न्यायालय की अधिवक्ता शशि मिश्र ने जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में महिलाओं के लिए 30 फीसदी आरक्षण की मांग करते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इसके चलते चुनाव तीन बार टाल दिया गया था। हाईकोर्ट के निर्देश पर महिलाओं के लिए आरक्षण लागू होने के बाद बीते 9 सितंबर को जिला बार एसोसिएशन का चुनाव हुआ था। 10 सितंबर को मतगणना के दौरान धांधली के आरोप लगने पर विवाद हो गया था। इस दौरान कुछ लोग मतपत्र लेकर भाग गए थे। बार के ऑफिस में लगे सीसीटीवी का डीवीआर भी चुरा ले गए थे। मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन राजेंद्र प्रताप दुबे ने चुनाव रद्द कर इसकी सूचना हाईकोर्ट के साथ ही जिला जज व अन्य अधिकारियों को दे दी थी। उन्होंने हाईकोर्ट से बार एसोसिएशन का चुनाव जिला जज की देखरेख में कराने की मांग की थी।1
- *थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत कम्पटीशन कर तेज आवाज में डीजे बजाने एवं निर्धारित मानकों/निर्देशों की अवहेलना करने वाले 06 डीजे संचालक एवं कुछ अज्ञात डी.जे. संचालकों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत करने के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर महोदय की बाइट-*1
- गोसाईगंज बाजार खानकाह कादरिया का 76 वा सालाना उर्स ,हुआ शुरू, बाबा की दरगाह पर चढ़ेगी चादरे सुल्तानपुर जनपद के गोसाईगंज बाजार में ऐतिहासिक 76वां सालाना उर्स बड़े ही धूमधाम के साथ शुरू होने जा रहा है जहां पर मजार के अध्यक्ष बाबा ने बताया कि यह चार दिवसीय उर्स चलेगा जिसमें देश के कोने-कोने से आए हुए तमाम हजरात इस उर्स में शामिल हो रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ प्रशासनिक व्यवस्था भी सुरक्षा की दृष्टि से पूरी कर ली गई है, इस कार्यक्रम में तरही और मुशायरा का भी आयोजन किया गया है साथ-साथ बाबा की मजार पर चादरे में भी चढ़ेगी1
- सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, सार्वजनिक रास्ता बंद करने से ग्रामीण परेशान शिकायत के बाद बच्ची को धमकी देने का आरोप, पीड़िता ने डीएम-एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, सार्वजनिक रास्ता बंद करने से ग्रामीण परेशान शिकायत के बाद बच्ची को धमकी देने का आरोप, पीड़िता ने डीएम-एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार अमेठी। जिले के पीपरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नरबहनपुर, छिवरहा में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे और वर्षों पुराने सार्वजनिक रास्ते को बंद करने का मामला सामने आया है। गांव निवासी ममता सिंह ने इस संबंध में जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी पंकज मिश्र और पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है। साथ ही शिकायत के बाद अपनी बच्ची को जान से मारने और गायब करने की धमकी का भी गंभीर आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता ममता सिंह के अनुसार राजस्व अभिलेखों में ग्राम सभा की तीन जमीनें दर्ज हैं गाटा संख्या 400 नवीन परती,गाटा संख्या 423 खाल निकालने का स्थान, सुरक्षित खाते की भूमि- गाटा संख्या 434 गैर मुमकिन खाते की भूमि दर्ज है। आरोप है कि इन तीनों गाटा संख्याओं पर गांव के ही कुँवर विक्रम सिंह, सुभाष सिंह और विकास सिंह द्वारा कथित रूप से अवैध कब्जा कर व्यक्तिगत लाभ लिया जा रहा है, जिससे ग्राम सभा को राजस्व की क्षति हो रही है। इसके अलावा ममता सिंह ने बताया कि गाटा संख्या 401 से सटा हुआ वर्षों पुराना सार्वजनिक रास्ता जो ग्रामीणों के आवागमन का मुख्य साधन था, उसे भी बंद कर दिया गया है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि जब उसने इसकी शिकायत प्रशासन से की तो विपक्षी डब्लू सिंह और सोनू सिंह ने उसकी बच्ची को जान से मारने और गायब कर देने की धमकी दी। इस घटना के बाद से उसका पूरा परिवार दहशत में है। पीड़िता ने कहा है कि यदि उसे या उसकी बेटी को किसी प्रकार की हानि होती है तो उसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस मामले में एसडीएम अमेठी पंकज मिश्र ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, जांच के लिए कानूनगो और लेखपाल को मौके पर भेजकर पैमाइश के निर्देश दिए गए हैं। वहीं पीपरपुर कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि मामला राजस्व से जुड़ा हुआ है, इस संबंध में एसडीएम को पत्र भेजा गया है। राजस्व टीम की रिपोर्ट और अभिलेखों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि महिला की ओर से विपक्षी के खिलाफ पहले से ही एक मुकदमा दर्ज है।2
- फुरसतगंज पुलिस ने दो चोरी की बाइक के साथ वाहन चोर को दबोचा फुरसतगंज पुलिस ने दो चोरी की बाइक के साथ वाहन चोर को दबोचा अमेठी। ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत फुरसतगंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनीश कुमार पुत्र भागीरथ निवासी सोनवर्षा, थाना बल्दीराय, सुलतानपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार 25 सितंबर को चेकिंग अभियान के दौरान आरोपी को पकड़ा गया। उसके पास से हीरो सुपर स्प्लेंडर UP 44 AE 6805 और हीरो एचएफ डीलक्स UP 36 J 1013 बरामद हुईं। पूछताछ में वह दोनों बाइकों के कागजात नहीं दिखा सका और पुलिस को बताया कि बाइकें चोरी की हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि सुपर स्प्लेंडर की चोरी के संबंध में सुलतानपुर कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज है, जबकि एचएफ डीलक्स की चोरी का मुकदमा फुरसतगंज थाने में पहले से दर्ज है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 411 समेत संबंधित धाराओं में कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ सुलतानपुर और अयोध्या के थानों में भी मुकदमे दर्ज हैं।1
- रायबरेली । अखिलेश यादव का चुनावी शंखनाद रायबरेली । अखिलेश यादव का चुनावी शंखनाद* *रायबरेली । अखिलेश यादव का चुनावी शंखनाद रायबरेली । अखिलेश यादव का चुनावी शंखनाद*1
- *सुल्तानपुर में तेज आवाज में DJ कम्पटीशन करने वाले 6 DJ संचालकों पर केस दर्ज* सुल्तानपुर, थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में माननीय सुप्रीम कोर्ट, हाई कोर्ट एवं शासन के दिशा-निर्देशों की अवहेलना कर तेज आवाज में DJ बजाने और DJ कम्पटीशन कराने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। क्षेत्राधिकारी नगर ने बताया कि कुछ DJ संचालकों द्वारा ध्वनि विस्तारक यंत्रों का मानकों के विपरीत तेज ध्वनि में ट्वीटर हॉर्न का इस्तेमाल करते हुए DJ प्रतियोगिताएं की गईं। घटना का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने 6 चिन्हित DJ संचालकों एवं कुछ अज्ञात DJ संचालकों के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया है। प्रकरण में विधिक कार्रवाई की जा रही है। सीओ सिटी ने आम जनता और DJ संचालकों से अपील की है कि DJ का संचालन निर्धारित मानकों के अनुरूप ही करें, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।1
- प्राथमिक विद्यालय से चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार: पुलिस ने चोरी का सामान और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की सुल्तानपुर के जयसिंहपुर थाना पुलिस ने प्राथमिक विद्यालय डिहबा विरसिंहपुर में हुई चोरी का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी का सामान और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है। यह मामला 23 सितंबर को सामने आया था। प्राथमिक विद्यालय डिहबा विरसिंहपुर के सहायक अध्यापक विवेक कुमार ने जयसिंहपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 22 सितंबर की रात अज्ञात चोरों ने स्कूल में चोरी की थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भानू (20) पुत्र सुंदर निवासी निदुरा, सुनील (22) पुत्र जगलाल निवासी पटकौली भभोट और पूसू (28) पुत्र लोचन निवासी रामसिंह पूरेसमायन के रूप में हुई है। पूसू फिलहाल निदुरा गांव में रह रहा था। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक एचपी कंपनी का गैस सिलेंडर, एक लोहे का गैस चूल्हा, दो स्टील की बाल्टी और एक स्टील का ड्रम बरामद किया है। इसके अलावा, चोरी की वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक प्रेमनारायन राजपूत, उपनिरीक्षक राजेश कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार, कांस्टेबल श्याम सुंदर और कांस्टेबल अभिषेक सेन की टीम ने अंजाम दिया।1