logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सुल्तानपुर में मनाया गया विश्व फार्मासिस्ट दिवस, 'स्वस्थ भविष्य के लिए फार्मासिस्टों को सशक्त बनाना' थीम पर हुई चर्चा *सुल्तानपुर।* अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन, शाखा-सुल्तानपुर के तत्वावधान में शुक्रवार, 25 सितंबर को विश्व फार्मासिस्ट दिवस धूमधाम से मनाया गया। शहर के निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में जिले भर से दर्जनों फार्मासिस्टों ने शिरकत की। इस वर्ष की थीम *"स्वस्थ भविष्य के लिए फार्मासिस्टों को सशक्त बनाना (Empowering Pharmacists for Healthier Futures)"* रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष *उदयभान सिंह* ने की। इस दौरान मंडल अध्यक्ष अयोध्या आलोक चौबे समेत संगठन के कई पदाधिकारियों के चित्र बैनर पर लगाए गए थे। अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष उदयभान सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ फार्मासिस्ट ही हैं। डॉक्टर के बाद मरीज का सबसे बड़ा भरोसा फार्मासिस्ट होता है। उन्होंने सभी फार्मासिस्टों से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने और अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में फार्मासिस्टों के हितों, भविष्य की चुनौतियों और उनकी भूमिका को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। अंत में सभी फार्मासिस्टों ने समाज को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने का संकल्प लिया।साथ ही आयोजको द्वारा स्वस्थ भविष्य के लिए फार्मासिस्टों को सशक्त बनाने को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। उक्त कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष उदय भान सिंह, मंडल अध्यक्ष आलोक पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष विशाल यादव, जिला संगठन प्रभारी आयुष जायसवाल,जिला उपाध्यक्ष आलोक पाठक, जिला कोषाध्यक्ष सतीश सिंह,मिडिया प्रभारी ताबिश खान, जिला सचिव रवि शंकर पाल समेत दर्जनों फार्मासिस्ट मौजूद रहें।

2 hrs ago
user_BREAKINGNEWS
BREAKINGNEWS
सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

सुल्तानपुर में मनाया गया विश्व फार्मासिस्ट दिवस, 'स्वस्थ भविष्य के लिए फार्मासिस्टों को सशक्त बनाना' थीम पर हुई चर्चा *सुल्तानपुर।* अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन, शाखा-सुल्तानपुर के तत्वावधान में शुक्रवार, 25 सितंबर को विश्व फार्मासिस्ट दिवस धूमधाम से मनाया गया। शहर के निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में जिले भर से दर्जनों फार्मासिस्टों ने शिरकत की। इस वर्ष की थीम *"स्वस्थ भविष्य के लिए फार्मासिस्टों को सशक्त बनाना (Empowering Pharmacists for Healthier Futures)"* रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष *उदयभान सिंह* ने की। इस दौरान मंडल अध्यक्ष अयोध्या आलोक चौबे समेत संगठन के कई पदाधिकारियों के चित्र बैनर पर लगाए गए थे। अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष उदयभान सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ फार्मासिस्ट ही हैं। डॉक्टर के बाद मरीज का सबसे बड़ा भरोसा फार्मासिस्ट होता है। उन्होंने सभी फार्मासिस्टों से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने और अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में फार्मासिस्टों के हितों, भविष्य की चुनौतियों और उनकी भूमिका को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। अंत में सभी फार्मासिस्टों ने समाज को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने का संकल्प लिया।साथ ही आयोजको द्वारा स्वस्थ भविष्य के लिए फार्मासिस्टों को सशक्त बनाने को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। उक्त कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष उदय भान सिंह, मंडल अध्यक्ष आलोक पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष विशाल यादव, जिला संगठन प्रभारी आयुष जायसवाल,जिला उपाध्यक्ष आलोक पाठक, जिला कोषाध्यक्ष सतीश सिंह,मिडिया प्रभारी ताबिश खान, जिला सचिव रवि शंकर पाल समेत दर्जनों फार्मासिस्ट मौजूद रहें।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सुल्तानपुर में व्यापारी के खाते से ₹1.82 लाख का फ्रॉड: पुलिस की हीला-हवाली के बाद कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज सुल्तानपुर में एक व्यापारी साइबर फ्रॉड का शिकार हो गया। पुलिस की लापरवाही के बाद पीड़ित को अदालत का दरवाजा खटखटाना पड़ा, जिसके बाद अब इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है। यह मामला सुल्तानपुर के अखण्डनगर थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवाई के रहने वाले संतोष कुमार जायसवाल (41) से जुड़ा है। वे 'सृष्टी इण्टर प्राइजेज' नाम की फर्म के मालिक हैं और उनका उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में फर्म के नाम से करंट अकाउंट है। 17 जुलाई 2026 को अज्ञात लोगों ने संतोष कुमार का मोबाइल हैक कर लिया। उनके बैंक खाते से 1 लाख 82 हजार रुपये निकाल लिए गए। पैसे कटने का मैसेज आने पर संतोष ने बैंक में पूछताछ की, जहां अधिकारियों ने साइबर फ्रॉड होने की पुष्टि की। पीड़ित ने 18 जुलाई 2026 को राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने साइबर क्राइम थाना सुलतानपुर में भी लिखित शिकायत दी थी। संतोष का आरोप है कि शिकायत के बाद भी साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस ने न तो समय पर एफआईआर दर्ज की और न ही रकम वापस दिलाने के लिए कोई ठोस कदम उठाया। पुलिस से कोई मदद न मिलने पर पीड़ित ने सुलतानपुर के अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (कक्ष संख्या-21) के न्यायालय में अर्जी दी। कोर्ट के आदेश पर अब धारा 173(4) BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले की जांच निरीक्षक जय प्रकाश सिंह को सौंपी गई है।
    1
    सुल्तानपुर में व्यापारी के खाते से ₹1.82 लाख का फ्रॉड: पुलिस की हीला-हवाली के बाद कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज
सुल्तानपुर में एक व्यापारी साइबर फ्रॉड का शिकार हो गया। पुलिस की लापरवाही के बाद पीड़ित को अदालत का दरवाजा खटखटाना पड़ा, जिसके बाद अब इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
यह मामला सुल्तानपुर के अखण्डनगर थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवाई के रहने वाले संतोष कुमार जायसवाल (41) से जुड़ा है। वे 'सृष्टी इण्टर प्राइजेज' नाम की फर्म के मालिक हैं और उनका उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में फर्म के नाम से करंट अकाउंट है।
17 जुलाई 2026 को अज्ञात लोगों ने संतोष कुमार का मोबाइल हैक कर लिया। उनके बैंक खाते से 1 लाख 82 हजार रुपये निकाल लिए गए। पैसे कटने का मैसेज आने पर संतोष ने बैंक में पूछताछ की, जहां अधिकारियों ने साइबर फ्रॉड होने की पुष्टि की।
पीड़ित ने 18 जुलाई 2026 को राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने साइबर क्राइम थाना सुलतानपुर में भी लिखित शिकायत दी थी। संतोष का आरोप है कि शिकायत के बाद भी साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस ने न तो समय पर एफआईआर दर्ज की और न ही रकम वापस दिलाने के लिए कोई ठोस कदम उठाया।
पुलिस से कोई मदद न मिलने पर पीड़ित ने सुलतानपुर के अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (कक्ष संख्या-21) के न्यायालय में अर्जी दी। कोर्ट के आदेश पर अब धारा 173(4) BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले की जांच निरीक्षक जय प्रकाश सिंह को सौंपी गई है।
    user_BREAKINGNEWS
    BREAKINGNEWS
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सुल्तानपुर: खानकाह कादरिया में 76वां सालाना उर्स 25 से 28 सितंबर तक, चार दिनों तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम गोसाईगंज। सुल्तानपुर जिले के गोसाईगंज स्थित खानकाह कादरिया दरगाह हजरत महबूब आरिफैन गौसाबाद शरीफ में 76वां सालाना उर्स आयोजित किया जा रहा है। उर्स को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चार दिनों तक धार्मिक एवं सूफियाना कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के अनुसार 25 सितंबर, शुक्रवार को कादरिया तरही मुशायरा होगा। 26 सितंबर, शनिवार को महफिल-ए-वअज़ का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद 27 सितंबर, रविवार को महफिल-ए-समा में सूफियाना कव्वाली होगी। उर्स के अंतिम दिन 28 सितंबर, सोमवार को महफिल-ए-मुबारकबाद का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों की ओर से जायरीनों एवं अकीदतमंदों से उर्स में शामिल होकर कार्यक्रमों में शिरकत करने की अपील की गई है। स्थान: खानकाह कादरिया, दरगाह हजरत महबूब आरिफैन, गौसाबाद शरीफ, गोसाईगंज, सुल्तानपुर।
    3
    सुल्तानपुर: खानकाह कादरिया में 76वां सालाना उर्स 25 से 28 सितंबर तक, चार दिनों तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम

गोसाईगंज। सुल्तानपुर जिले के गोसाईगंज स्थित खानकाह कादरिया दरगाह हजरत महबूब आरिफैन गौसाबाद शरीफ में 76वां सालाना उर्स आयोजित किया जा रहा है। उर्स को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चार दिनों तक धार्मिक एवं सूफियाना कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम के अनुसार 25 सितंबर, शुक्रवार को कादरिया तरही मुशायरा होगा। 26 सितंबर, शनिवार को महफिल-ए-वअज़ का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद 27 सितंबर, रविवार को महफिल-ए-समा में सूफियाना कव्वाली होगी।
उर्स के अंतिम दिन 28 सितंबर, सोमवार को महफिल-ए-मुबारकबाद का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों की ओर से जायरीनों एवं अकीदतमंदों से उर्स में शामिल होकर कार्यक्रमों में शिरकत करने की अपील की गई है।
स्थान: खानकाह कादरिया, दरगाह हजरत महबूब आरिफैन, गौसाबाद शरीफ, गोसाईगंज, सुल्तानपुर।
    user_लालजी
    लालजी
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • रायबरेली में शुरू हुई सपा की PDA यात्रा में खराब मौसम के बावजूद उमड़ा जनसैलाब, उत्तर प्रदेश के सियासी तापमान को बढ़ा देगा। रायबरेली में शुरू हुई सपा की PDA यात्रा में खराब मौसम के बावजूद उमड़ा जनसैलाब, उत्तर प्रदेश के सियासी तापमान को बढ़ा देगा।
    1
    रायबरेली में शुरू हुई सपा की PDA यात्रा में खराब मौसम के बावजूद उमड़ा जनसैलाब, उत्तर प्रदेश के सियासी तापमान को बढ़ा देगा।
रायबरेली में शुरू हुई सपा की PDA यात्रा में खराब मौसम के बावजूद उमड़ा जनसैलाब, उत्तर प्रदेश के सियासी तापमान को बढ़ा देगा।
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • सेवा संकल्प के तहत पौधरोपण व स्वच्छता अभियान ग्रामीणों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प सुल्तानपुर। जयसिंहपुर विकास खण्ड कूरेभार में संकल्प के अवसर पर ग्राम करिया बजना में पंचायत भवन परिसर में पौधरोपण एवं स्वच्छता अभियान चलाकर ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेमरी मंडल अध्यक्ष रोहित पांडेय ने पंचायत भवन परिसर में पौधरोपण किया। इस दौरान दो मोहगनी, दो कचनार तथा एक पाकड़ के पौधे लगाए गए। मुख्य अतिथि रोहित पांडेय ने कहा कि पेड़ केवल पर्यावरण को सुरक्षित रखने का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन और स्वच्छ हवा की सबसे बड़ी पूंजी हैं। प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण के साथ उनकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए। इसके साथ ही एम बजना करिया बाबा के देवस्थान पर स्वच्छता अभियान चलाकर परिसर को साफ-सुथरा किया गया। अभियान में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम में वन विभाग जयसिंहपुर रेंज के दरोगा मो जायर विभास सिंह राजपूत अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। वहीं ग्राम प्रधान बझना गुरुदीन, ग्राम सचिव दिलीप कुमार पाठक, ग्रामवासी तथा विभागीय नोडल सहित कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पौधों की सुरक्षा और नियमित देखभाल पर भी जोर दिया गया।
    1
    सेवा संकल्प के तहत पौधरोपण व स्वच्छता अभियान ग्रामीणों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
सुल्तानपुर। जयसिंहपुर विकास खण्ड कूरेभार में संकल्प के अवसर पर ग्राम करिया बजना में पंचायत भवन परिसर में पौधरोपण एवं स्वच्छता अभियान चलाकर ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेमरी मंडल अध्यक्ष रोहित पांडेय ने पंचायत भवन परिसर में पौधरोपण किया। इस दौरान दो मोहगनी, दो कचनार तथा एक पाकड़ के पौधे लगाए गए।
मुख्य अतिथि रोहित पांडेय ने कहा कि पेड़ केवल पर्यावरण को सुरक्षित रखने का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन और स्वच्छ हवा की सबसे बड़ी पूंजी हैं। प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण के साथ उनकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए।
इसके साथ ही एम बजना करिया बाबा के देवस्थान पर स्वच्छता अभियान चलाकर परिसर को साफ-सुथरा किया गया। अभियान में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में वन विभाग जयसिंहपुर रेंज के दरोगा मो जायर विभास सिंह राजपूत अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। वहीं ग्राम प्रधान बझना गुरुदीन, ग्राम सचिव दिलीप कुमार पाठक, ग्रामवासी तथा विभागीय नोडल सहित कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पौधों की सुरक्षा और नियमित देखभाल पर भी जोर दिया गया।
    user_पत्रकार पांडे
    पत्रकार पांडे
    Comedy club जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • गोसाईगंज बाजार खानकाह कादरिया का 76 वा सालाना उर्स ,हुआ शुरू, बाबा की दरगाह पर चढ़ेगी चादरे सुल्तानपुर जनपद के गोसाईगंज बाजार में ऐतिहासिक 76वां सालाना उर्स बड़े ही धूमधाम के साथ शुरू होने जा रहा है जहां पर मजार के अध्यक्ष बाबा ने बताया कि यह चार दिवसीय उर्स चलेगा जिसमें देश के कोने-कोने से आए हुए तमाम हजरात इस उर्स में शामिल हो रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ प्रशासनिक व्यवस्था भी सुरक्षा की दृष्टि से पूरी कर ली गई है, इस कार्यक्रम में तरही और मुशायरा का भी आयोजन किया गया है साथ-साथ बाबा की मजार पर चादरे में भी चढ़ेगी
    1
    गोसाईगंज बाजार खानकाह कादरिया का 76 वा सालाना उर्स ,हुआ शुरू, बाबा की दरगाह पर चढ़ेगी चादरे 
सुल्तानपुर जनपद के गोसाईगंज बाजार में ऐतिहासिक 76वां सालाना उर्स बड़े ही धूमधाम के साथ शुरू होने जा रहा है जहां पर मजार के अध्यक्ष बाबा ने बताया कि यह चार दिवसीय उर्स चलेगा जिसमें देश के कोने-कोने से आए हुए तमाम हजरात इस उर्स में शामिल हो रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ प्रशासनिक व्यवस्था भी सुरक्षा की दृष्टि से पूरी कर ली गई है, इस कार्यक्रम में तरही और मुशायरा का भी आयोजन किया गया है साथ-साथ बाबा की मजार पर चादरे में भी चढ़ेगी
    user_Ghanshyam Verma
    Ghanshyam Verma
    जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • गणेश भगवान मूर्ति विसर्जन के पहले निकली शोभायात्रा कस्वे वासियों ने किया पूजा अर्चना भीगी नेत्रो से भक्तों ने गणेश को किया विसर्जन अमेठी स्थानीय कस्बे में गणेश भगवान की एक छोटा तथा एक बड़ा पाण्डाल बना कर भक्तों ने दस दिनों तक पूजा अर्चना आरती किया कोतवाली तिराहा के पास स्थापित गणेश भगवान मूर्ति विसर्जन के पहले भक्तों ने पूर्व संध्या को हवन पूजन किया शुक्रवार की सुबह घड़ा भरा गया रिमझिम बरसात के चलते विसर्जन शोभा यात्रा निकालने में देरी हुई शाम के हलुआ भक्तों में वितरित किया भक्त गण देर शाम कस्वे में शोभा यात्रा निकाली गई भक्त गण अबीर गुलाल उड़ाते नृत्य करते हुए शोभा यात्रा निकाली नीरज मदन अग्रवाल अनिल तिवारी शिवा अग्रहरी सहित सैकड़ों भक्त गण गणेश भगवान मूर्ति को दशरथ घाट महाराजपुर में मालती नदी में विसर्जित किया
    1
    गणेश भगवान मूर्ति विसर्जन के पहले निकली शोभायात्रा कस्वे वासियों ने किया पूजा अर्चना 
भीगी नेत्रो से भक्तों ने गणेश को किया विसर्जन 
अमेठी 
स्थानीय कस्बे में गणेश भगवान की एक छोटा तथा एक बड़ा पाण्डाल बना कर भक्तों ने दस दिनों तक पूजा अर्चना आरती किया कोतवाली तिराहा के पास स्थापित गणेश भगवान मूर्ति विसर्जन के पहले भक्तों ने पूर्व संध्या को हवन पूजन किया शुक्रवार की सुबह घड़ा भरा गया रिमझिम बरसात के चलते विसर्जन शोभा यात्रा निकालने में देरी हुई शाम के हलुआ भक्तों में वितरित किया  भक्त गण देर शाम कस्वे में शोभा यात्रा निकाली गई भक्त गण अबीर गुलाल उड़ाते नृत्य करते हुए शोभा यात्रा निकाली   
नीरज मदन अग्रवाल अनिल तिवारी शिवा अग्रहरी  सहित सैकड़ों भक्त गण गणेश भगवान मूर्ति को दशरथ घाट महाराजपुर में मालती नदी में विसर्जित किया
    user_M news
    M news
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • गड्ढों में तब्दील चौकिया-लाल के पुरवा मार्ग, राहगीरों के लिए जानलेवा बनी बदहाल सड़क सड़क पर गड्ढे या गड्ढों में सड़क! चौकिया-लाल के पुरवा मार्ग की बदहाली से राहगीर बेहाल* लंभुआ/सुल्तानपुर। लंभुआ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मझुई के लाल के पुरवा मौजा को जोड़ने वाला चौकिया से लाल के पुरवा पिच मार्ग इन दिनों अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। सड़क की हालत ऐसी हो गई है कि राहगीर और वाहन चालक यह तक नहीं समझ पा रहे कि सड़क पर चल रहे हैं या गड्ढों के बीच रास्ता तलाश रहे हैं। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े और गहरे गड्ढे बन चुके हैं। कई स्थानों पर पिच पूरी तरह उखड़ गया है और गड्ढों ने सड़क का स्वरूप ही बदल दिया है। दोपहिया वाहन चालकों को इन गड्ढों से बचकर निकलना पड़ रहा है, जबकि चारपहिया वाहन चालकों को भी वाहन क्षतिग्रस्त होने का खतरा बना रहता है। बारिश के दौरान इन गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना और भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में राहगीरों को हर समय वाहन के अनियंत्रित होकर पलटने और हादसे का डर सताता रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मार्ग की हालत लंबे समय से खराब है, लेकिन जिम्मेदार विभाग की ओर से अब तक प्रभावी मरम्मत नहीं कराई गई। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से सड़क का स्थलीय निरीक्षण कराकर गड्ढों की मरम्मत और मार्ग का पुनः पिच निर्माण कराने की मांग की है।
    1
    गड्ढों में तब्दील चौकिया-लाल के पुरवा मार्ग, राहगीरों के लिए जानलेवा बनी बदहाल सड़क
सड़क पर गड्ढे या गड्ढों में सड़क! चौकिया-लाल के पुरवा मार्ग की बदहाली से राहगीर बेहाल* 
लंभुआ/सुल्तानपुर। लंभुआ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मझुई के लाल के पुरवा मौजा को जोड़ने वाला चौकिया से लाल के पुरवा पिच मार्ग इन दिनों अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। सड़क की हालत ऐसी हो गई है कि राहगीर और वाहन चालक यह तक नहीं समझ पा रहे कि सड़क पर चल रहे हैं या गड्ढों के बीच रास्ता तलाश रहे हैं।
सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े और गहरे गड्ढे बन चुके हैं। कई स्थानों पर पिच पूरी तरह उखड़ गया है और गड्ढों ने सड़क का स्वरूप ही बदल दिया है। दोपहिया वाहन चालकों को इन गड्ढों से बचकर निकलना पड़ रहा है, जबकि चारपहिया वाहन चालकों को भी वाहन क्षतिग्रस्त होने का खतरा बना रहता है।
बारिश के दौरान इन गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना और भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में राहगीरों को हर समय वाहन के अनियंत्रित होकर पलटने और हादसे का डर सताता रहता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि मार्ग की हालत लंबे समय से खराब है, लेकिन जिम्मेदार विभाग की ओर से अब तक प्रभावी मरम्मत नहीं कराई गई। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से सड़क का स्थलीय निरीक्षण कराकर गड्ढों की मरम्मत और मार्ग का पुनः पिच निर्माण कराने की मांग की है।
    user_क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    Court reporter Sultanpur, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • कन्नौज में बारिश से पलटी फॉर्च्यूनर, सिपाही पति-पत्नी ने 5 को बचाया: सुल्तानपुर जिला पंचायत अध्यक्ष गाड़ी में फंसी, राइफल से शीशे तोड़कर निकाला कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार दोपहर तेज बारिश के दौरान फॉर्च्यूनर कार डिवाइडर तोड़कर पलट गई। कार में सुल्तानपुर की जिला पंचायत अध्यक्ष उषा सिंह समेत 5 लोग फंस गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक सिपाही और उनकी पत्नी हादसा देखकर रुक गए। सिपाही ने तुरंत कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश शुरू की। कार के दरवाजे नहीं खुलने पर उन्होंने अपनी राइफल से कार के शीशे तोड़े। सिपाही की पत्नी ने आसपास से गुजर रहे वाहन चालकों से मदद मांगी। इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष समेत सभी 5 लोगों को एक-एक कर कार से बाहर निकाला। हादसे में घायल सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा करीब 2 बजे तालग्राम इलाके में हुआ। सुल्तानपुर की जिला पंचायत अध्यक्ष उषा सिंह फॉर्च्यूनर कार से लखनऊ से नोएडा जा रही थीं। कार सुल्तानपुर के धनपतगंज के रहने वाले विकास यादव चला रहे थे। कार में उषा सिंह के अलावा लखीमपुर के आयुष वर्मा, गनर हेड कांस्टेबल अरविंद कुमार और नोएडा की गीतांजलि सिंह भी सवार थीं। कार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर किलोमीटर 171 के पास पहुंची। इसी दौरान तेज बारिश और रफ्तार के कारण ड्राइवर कार पर नियंत्रण नहीं रख सके। कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद करीब 20 मीटर की फेंसिंग तोड़ते हुए दूसरी लेन में जाकर पलट गई। हादसे में कार सवार पांचों लोगों को चोट आई। इसी दौरान आशा ज्योति केंद्र, कन्नौज में तैनात महिला कांस्टेबल अर्चना सिंह अपने सिपाही पति अमित तेवतिया के साथ सौरिख से कन्नौज जा रही थीं। रास्ते में उन्होंने एक्सप्रेस-वे पर पलटी हुई फॉर्च्यूनर देखी। दोनों तुरंत गाड़ी रोककर मौके पर पहुंचे। कार में पांच लोग फंसे हुए थे। कार के दरवाजे नहीं खुल रहे थे। अमित तेवतिया ने तुरंत बचाव शुरू किया। उन्होंने अपनी सर्विस राइफल से कार के शीशे तोड़े और लोगों को बाहर निकालने का रास्ता बनाया। सभी लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद दोनों ने कंट्रोल रूम को हादसे की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही एंबुलेंस 172, थाना पुलिस और यूपीडा की टीम मौके पर पहुंच गई। यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी मनोहर सिंह और सेफ्टी वाहन की टीम ने बचाव कार्य में मदद की। घायल उषा सिंह, आयुष वर्मा और अरविंद कुमार को एंबुलेंस से इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज तिर्वा भेजा गया। बाकी घायलों को भी मौके पर प्राथमिक इलाज दिया गया। थाना प्रभारी रंजना पांडेय ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है।
    4
    कन्नौज में बारिश से पलटी फॉर्च्यूनर, सिपाही पति-पत्नी ने 5 को बचाया: सुल्तानपुर जिला पंचायत अध्यक्ष गाड़ी में फंसी, राइफल से शीशे तोड़कर निकाला

कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार दोपहर तेज बारिश के दौरान फॉर्च्यूनर कार डिवाइडर तोड़कर पलट गई। कार में सुल्तानपुर की जिला पंचायत अध्यक्ष उषा सिंह समेत 5 लोग फंस गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई
इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक सिपाही और उनकी पत्नी हादसा देखकर रुक गए। सिपाही ने तुरंत कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश शुरू की। कार के दरवाजे नहीं खुलने पर उन्होंने अपनी राइफल से कार के शीशे तोड़े।
सिपाही की पत्नी ने आसपास से गुजर रहे वाहन चालकों से मदद मांगी। इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष समेत सभी 5 लोगों को एक-एक कर कार से बाहर निकाला। हादसे में घायल सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा करीब 2 बजे तालग्राम इलाके में हुआ।
सुल्तानपुर की जिला पंचायत अध्यक्ष उषा सिंह फॉर्च्यूनर कार से लखनऊ से नोएडा जा रही थीं। कार सुल्तानपुर के धनपतगंज के रहने वाले विकास यादव चला रहे थे। कार में उषा सिंह के अलावा लखीमपुर के आयुष वर्मा, गनर हेड कांस्टेबल अरविंद कुमार और नोएडा की गीतांजलि सिंह भी सवार थीं।
कार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर किलोमीटर 171 के पास पहुंची। इसी दौरान तेज बारिश और रफ्तार के कारण ड्राइवर कार पर नियंत्रण नहीं रख सके। कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद करीब 20 मीटर की फेंसिंग तोड़ते हुए दूसरी लेन में जाकर पलट गई। हादसे में कार सवार पांचों लोगों को चोट आई।
इसी दौरान आशा ज्योति केंद्र, कन्नौज में तैनात महिला कांस्टेबल अर्चना सिंह अपने सिपाही पति अमित तेवतिया के साथ सौरिख से कन्नौज जा रही थीं। रास्ते में उन्होंने एक्सप्रेस-वे पर पलटी हुई फॉर्च्यूनर देखी।
दोनों तुरंत गाड़ी रोककर मौके पर पहुंचे। कार में पांच लोग फंसे हुए थे। कार के दरवाजे नहीं खुल रहे थे। अमित तेवतिया ने तुरंत बचाव शुरू किया। उन्होंने अपनी सर्विस राइफल से कार के शीशे तोड़े और लोगों को बाहर निकालने का रास्ता बनाया। सभी लोगों को बाहर निकाला।
इसके बाद दोनों ने कंट्रोल रूम को हादसे की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही एंबुलेंस 172, थाना पुलिस और यूपीडा की टीम मौके पर पहुंच गई। यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी मनोहर सिंह और सेफ्टी वाहन की टीम ने बचाव कार्य में मदद की।
घायल उषा सिंह, आयुष वर्मा और अरविंद कुमार को एंबुलेंस से इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज तिर्वा भेजा गया। बाकी घायलों को भी मौके पर प्राथमिक इलाज दिया गया। थाना प्रभारी रंजना पांडेय ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है।
    user_BREAKINGNEWS
    BREAKINGNEWS
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • रायबरेली । अखिलेश यादव का चुनावी शंखनाद रायबरेली । अखिलेश यादव का चुनावी शंखनाद* *रायबरेली । अखिलेश यादव का चुनावी शंखनाद रायबरेली । अखिलेश यादव का चुनावी शंखनाद*
    1
    रायबरेली । अखिलेश यादव का चुनावी शंखनाद रायबरेली । अखिलेश यादव का चुनावी शंखनाद*
*रायबरेली । अखिलेश यादव का चुनावी शंखनाद रायबरेली । अखिलेश यादव का चुनावी शंखनाद*
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.