कन्नौज में बारिश से पलटी फॉर्च्यूनर, सिपाही पति-पत्नी ने 5 को बचाया: सुल्तानपुर जिला पंचायत अध्यक्ष गाड़ी में फंसी, राइफल से शीशे तोड़कर निकाला कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार दोपहर तेज बारिश के दौरान फॉर्च्यूनर कार डिवाइडर तोड़कर पलट गई। कार में सुल्तानपुर की जिला पंचायत अध्यक्ष उषा सिंह समेत 5 लोग फंस गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक सिपाही और उनकी पत्नी हादसा देखकर रुक गए। सिपाही ने तुरंत कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश शुरू की। कार के दरवाजे नहीं खुलने पर उन्होंने अपनी राइफल से कार के शीशे तोड़े। सिपाही की पत्नी ने आसपास से गुजर रहे वाहन चालकों से मदद मांगी। इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष समेत सभी 5 लोगों को एक-एक कर कार से बाहर निकाला। हादसे में घायल सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा करीब 2 बजे तालग्राम इलाके में हुआ। सुल्तानपुर की जिला पंचायत अध्यक्ष उषा सिंह फॉर्च्यूनर कार से लखनऊ से नोएडा जा रही थीं। कार सुल्तानपुर के धनपतगंज के रहने वाले विकास यादव चला रहे थे। कार में उषा सिंह के अलावा लखीमपुर के आयुष वर्मा, गनर हेड कांस्टेबल अरविंद कुमार और नोएडा की गीतांजलि सिंह भी सवार थीं। कार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर किलोमीटर 171 के पास पहुंची। इसी दौरान तेज बारिश और रफ्तार के कारण ड्राइवर कार पर नियंत्रण नहीं रख सके। कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद करीब 20 मीटर की फेंसिंग तोड़ते हुए दूसरी लेन में जाकर पलट गई। हादसे में कार सवार पांचों लोगों को चोट आई। इसी दौरान आशा ज्योति केंद्र, कन्नौज में तैनात महिला कांस्टेबल अर्चना सिंह अपने सिपाही पति अमित तेवतिया के साथ सौरिख से कन्नौज जा रही थीं। रास्ते में उन्होंने एक्सप्रेस-वे पर पलटी हुई फॉर्च्यूनर देखी। दोनों तुरंत गाड़ी रोककर मौके पर पहुंचे। कार में पांच लोग फंसे हुए थे। कार के दरवाजे नहीं खुल रहे थे। अमित तेवतिया ने तुरंत बचाव शुरू किया। उन्होंने अपनी सर्विस राइफल से कार के शीशे तोड़े और लोगों को बाहर निकालने का रास्ता बनाया। सभी लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद दोनों ने कंट्रोल रूम को हादसे की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही एंबुलेंस 172, थाना पुलिस और यूपीडा की टीम मौके पर पहुंच गई। यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी मनोहर सिंह और सेफ्टी वाहन की टीम ने बचाव कार्य में मदद की। घायल उषा सिंह, आयुष वर्मा और अरविंद कुमार को एंबुलेंस से इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज तिर्वा भेजा गया। बाकी घायलों को भी मौके पर प्राथमिक इलाज दिया गया। थाना प्रभारी रंजना पांडेय ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है।
कन्नौज में बारिश से पलटी फॉर्च्यूनर, सिपाही पति-पत्नी ने 5 को बचाया: सुल्तानपुर जिला पंचायत अध्यक्ष गाड़ी में फंसी, राइफल से शीशे तोड़कर निकाला कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार दोपहर तेज बारिश के दौरान फॉर्च्यूनर कार डिवाइडर तोड़कर पलट गई। कार में सुल्तानपुर की जिला पंचायत अध्यक्ष उषा सिंह समेत 5 लोग फंस गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक सिपाही और उनकी पत्नी हादसा देखकर रुक गए। सिपाही ने तुरंत कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश शुरू की। कार के दरवाजे नहीं खुलने पर उन्होंने अपनी राइफल से कार के शीशे तोड़े। सिपाही की पत्नी
ने आसपास से गुजर रहे वाहन चालकों से मदद मांगी। इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष समेत सभी 5 लोगों को एक-एक कर कार से बाहर निकाला। हादसे में घायल सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा करीब 2 बजे तालग्राम इलाके में हुआ। सुल्तानपुर की जिला पंचायत अध्यक्ष उषा सिंह फॉर्च्यूनर कार से लखनऊ से नोएडा जा रही थीं। कार सुल्तानपुर के धनपतगंज के रहने वाले विकास यादव चला रहे थे। कार में उषा सिंह के अलावा लखीमपुर के आयुष वर्मा, गनर हेड कांस्टेबल अरविंद कुमार और नोएडा की गीतांजलि सिंह भी सवार थीं। कार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर किलोमीटर 171 के पास पहुंची। इसी दौरान
तेज बारिश और रफ्तार के कारण ड्राइवर कार पर नियंत्रण नहीं रख सके। कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद करीब 20 मीटर की फेंसिंग तोड़ते हुए दूसरी लेन में जाकर पलट गई। हादसे में कार सवार पांचों लोगों को चोट आई। इसी दौरान आशा ज्योति केंद्र, कन्नौज में तैनात महिला कांस्टेबल अर्चना सिंह अपने सिपाही पति अमित तेवतिया के साथ सौरिख से कन्नौज जा रही थीं। रास्ते में उन्होंने एक्सप्रेस-वे पर पलटी हुई फॉर्च्यूनर देखी। दोनों तुरंत गाड़ी रोककर मौके पर पहुंचे। कार में पांच लोग फंसे हुए थे। कार के दरवाजे नहीं खुल रहे थे। अमित तेवतिया ने तुरंत बचाव शुरू किया। उन्होंने अपनी
सर्विस राइफल से कार के शीशे तोड़े और लोगों को बाहर निकालने का रास्ता बनाया। सभी लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद दोनों ने कंट्रोल रूम को हादसे की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही एंबुलेंस 172, थाना पुलिस और यूपीडा की टीम मौके पर पहुंच गई। यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी मनोहर सिंह और सेफ्टी वाहन की टीम ने बचाव कार्य में मदद की। घायल उषा सिंह, आयुष वर्मा और अरविंद कुमार को एंबुलेंस से इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज तिर्वा भेजा गया। बाकी घायलों को भी मौके पर प्राथमिक इलाज दिया गया। थाना प्रभारी रंजना पांडेय ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है।
- पाँच वर्ष बीतने को, फिर भी नाली नहीं बनी; ग्राम गोपालपुर की सड़क बारिश में बन जाती है छोटी नदी जनपद सुल्तानपुर के ब्लॉक अखंडनगर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोपालपुर में नाली का निर्माण न होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हल्की बारिश होते ही सड़क पानी से भरकर छोटी नदी का रूप ले लेती है, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है। बच्चे, बुजुर्ग और आम ग्रामीण भारी कष्ट झेलते हुए घरों से बाहर निकलने को मजबूर हैं।ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान को कई बार इस समस्या से अवगत कराया और नाली निर्माण कराने की माँग की। प्रधान का जवाब हर बार एक ही रहा कि अभी बजट उपलब्ध नहीं है, बजट आने पर नाली का निर्माण करवा दिया जाएगा। लेकिन पाँच वर्ष बीतने को हैं और नाली का निर्माण अभी तक शुरू तक नहीं हुआ है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि बार-बार आश्वासन दिए जाने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। वे प्रशासन से तत्काल ध्यान देने और जिम्मेदार अधिकारियों पर जवाबदेही तय करने की माँग कर रहे हैं, ताकि मानसून से पहले इस समस्या का स्थायी समाधान हो सके।1
- सुल्तानपुर में मनाया गया विश्व फार्मासिस्ट दिवस, 'स्वस्थ भविष्य के लिए फार्मासिस्टों को सशक्त बनाना' थीम पर हुई चर्चा *सुल्तानपुर।* अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन, शाखा-सुल्तानपुर के तत्वावधान में शुक्रवार, 25 सितंबर को विश्व फार्मासिस्ट दिवस धूमधाम से मनाया गया। शहर के निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में जिले भर से दर्जनों फार्मासिस्टों ने शिरकत की। इस वर्ष की थीम *"स्वस्थ भविष्य के लिए फार्मासिस्टों को सशक्त बनाना (Empowering Pharmacists for Healthier Futures)"* रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष *उदयभान सिंह* ने की। इस दौरान मंडल अध्यक्ष अयोध्या आलोक चौबे समेत संगठन के कई पदाधिकारियों के चित्र बैनर पर लगाए गए थे। अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष उदयभान सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ फार्मासिस्ट ही हैं। डॉक्टर के बाद मरीज का सबसे बड़ा भरोसा फार्मासिस्ट होता है। उन्होंने सभी फार्मासिस्टों से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने और अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में फार्मासिस्टों के हितों, भविष्य की चुनौतियों और उनकी भूमिका को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। अंत में सभी फार्मासिस्टों ने समाज को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने का संकल्प लिया।साथ ही आयोजको द्वारा स्वस्थ भविष्य के लिए फार्मासिस्टों को सशक्त बनाने को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। उक्त कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष उदय भान सिंह, मंडल अध्यक्ष आलोक पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष विशाल यादव, जिला संगठन प्रभारी आयुष जायसवाल,जिला उपाध्यक्ष आलोक पाठक, जिला कोषाध्यक्ष सतीश सिंह,मिडिया प्रभारी ताबिश खान, जिला सचिव रवि शंकर पाल समेत दर्जनों फार्मासिस्ट मौजूद रहें।1
- *सुल्तानपुर में आशा बहुओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन,18 महीने का बकाया मानदेय देने की मांग* सुल्तानपुर में शुक्रवार को आशा बहू कार्यकत्रियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा. आशा बहुओं ने कहा कि विधानसभा में मुख्यमंत्री की ओर से आशा बहुओं को सम्मानजनक मानदेय दिए जाने की घोषणा की गई थी, लेकिन घोषणा के बाद भी अब तक उनके मानदेय में बढ़ोतरी नहीं की गई है. कार्यकत्रियों ने सरकार से तत्काल मानदेय बढ़ाने की मांग की है. आशा बहू कल्याण संघ की प्रदेश अध्यक्ष सीमा सिंह के नेतृत्व में कार्यकत्रियां जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचीं. यहां उन्होंने अपनी समस्याओं से संबंधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा. आशा बहुओं का कहना है कि वे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं और अभियानों को धरातल तक पहुंचाने में लगातार काम कर रही हैं. इसके बावजूद उन्हें समय पर भुगतान नहीं मिल रहा है. आशा बहू कार्यकत्रियों ने बताया कि उनका करीब 18 महीने का भुगतान रुका हुआ है. लंबे समय से भुगतान नहीं होने के कारण उनके सामने आर्थिक परेशानियां खड़ी हो रही हैं. उन्होंने सरकार से मांग की कि लंबित भुगतान को तत्काल जारी किया जाए, ताकि आशा बहुओं को राहत मिल सके. कार्यकत्रियों का कहना है कि मुख्यमंत्री की ओर से विधानसभा में आशा बहुओं के मानदेय को सम्मानजनक स्तर तक बढ़ाने की घोषणा की गई थी. इसके बाद उन्हें उम्मीद थी कि जल्द ही मानदेय में बढ़ोतरी होगी, लेकिन अभी तक इस दिशा में अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है. आशा बहुओं ने सरकार से अपनी घोषणा को लागू करने की मांग की. प्रदेश अध्यक्ष सीमा सिंह ने कहा कि आशा बहुएं लंबे समय से अपनी समस्याओं को लेकर प्रशासन और संबंधित अधिकारियों के सामने अपनी बात रखती रही हैं. अब उनका कहना है कि केवल प्रशासन से बातचीत करने का कोई औचित्य नहीं रह गया है. यदि उनकी मांगों और बकाया भुगतान पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आशा बहुएं सीधे मुख्यमंत्री से मिलने गोरखपुर जाएंगी. सीमा सिंह ने कहा कि आशा बहुएं अपनी मांगों को लेकर पीछे हटने वाली नहीं हैं. उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द मानदेय बढ़ाने और 18 महीने से रुके भुगतान को जारी करने की मांग की है. आशा बहुओं ने स्पष्ट किया कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वे मुख्यमंत्री तक अपनी आवाज पहुंचाएंगी.4
- UPSTF को मिलीं बड़ी सफ़लता STF ने कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की GD कांस्टेबल ऑनलाइन परीक्षा में प्रॉक्सी सर्वर एवं अन्य तकनीकी माध्यमों से धांधली करने के प्रकरण में वांछित हैकर अरुण कुमार यादव उर्फ Devil को UP STF द्वारा दिल्ली से गिरफ्तार!! Breaking News UPSTF को मिलीं बड़ी सफ़लता STF ने कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की GD कांस्टेबल ऑनलाइन परीक्षा में प्रॉक्सी सर्वर एवं अन्य तकनीकी माध्यमों से धांधली करने के प्रकरण में वांछित हैकर अरुण कुमार यादव उर्फ Devil को UP STF द्वारा दिल्ली से गिरफ्तार!! STF ने परीक्षा में सेंध लगाने के लिए अपनाए जा रहे विभिन्न तकनीकी तरीकों तथा बरामद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के संबंध में अपर पुलिस महानिदेशक,कानून एवं व्यवस्था,उत्तर प्रदेश अमिताभ यश की बाइट!!1
- गोसाईगंज में 76वां सालाना उर्स 25 से, चार दिन होंगे सूफियाना कार्यक्रम सुल्तानपुर। खानकाह कादरिया दरगाह हजरत महबूब आरिफैन गौसाबाद शरीफ में 76वां सालाना उर्स शुक्रवार से शुरू होगा। चार दिवसीय उर्स को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजकों के अनुसार 25 सितंबर को कादरिया तरही मुशायरा, 26 सितंबर को महफिल-ए-वअज और 27 सितंबर को महफिल-ए-समा में सूफियाना कव्वाली का आयोजन होगा। 28 सितंबर को उर्स के अंतिम दिन महफिल-ए-मुबारकबाद होगी। आयोजकों ने जायरीनों और अकीदतमंदों से उर्स में पहुंचकर कार्यक्रमों में शिरकत करने की अपील की है।1
- *बारिश में अनियंत्रित होकर पलटी फॉर्च्यूनर, जिला पंचायत अध्यक्ष उषा सिंह समेत पांच घायल* *बारिश में अनियंत्रित होकर पलटी फॉर्च्यूनर, जिला पंचायत अध्यक्ष उषा सिंह समेत पांच घायल* *राइफल की बट से शीशा तोड़कर सिपाही दंपती ने कार में फंसे लोगों को निकाला बाहर* जनसंदेश टाइम्स क्राइम ब्यूरो सुल्तानपुर/कन्नौज। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार दोपहर बारिश के दौरान तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर की फेंसिंग तोड़ते हुए दूसरी लेन में पहुंचकर पलट गई। हादसे में सुल्तानपुर की जिला पंचायत अध्यक्ष उषा सिंह समेत कार सवार पांच लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद कार में फंसे लोगों की मदद के लिए महिला कांस्टेबल और उनके पति तत्काल मौके पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे फॉर्च्यूनर लखनऊ से नोएडा की ओर जा रही थी। कार को धनपतगंज थाना क्षेत्र के पूरे सीताराम दुबे निवासी विकास यादव चला रहे थे। कार में जिला पंचायत अध्यक्ष उषा सिंह, आयुष वर्मा निवासी लखीमपुर, हेड कांस्टेबल अरविंद कुमार और गीतांजलि सिंह निवासी नोएडा भी सवार थे। बताया गया कि बारिश के बीच तेज रफ्तार होने के कारण चालक का वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा। कन्नौज क्षेत्र में किलोमीटर 171 के आसपास फॉर्च्यूनर अनियंत्रित होकर डिवाइडर की करीब 20 मीटर फेंसिंग तोड़ती हुई दूसरी लेन में पहुंच गई और पलट गई। हादसे में कार सवार सभी पांच लोगों को चोटें आईं। राइफल की बट से तोड़ा कार का शीशा हादसे के बाद कार में लोग फंसे हुए थे। इसी दौरान आशा ज्योति केंद्र कन्नौज में तैनात महिला कांस्टेबल अर्चना सिंह अपने पति अमित तेवतिया के साथ सौरिख से कन्नौज की ओर जा रही थीं। दुर्घटनाग्रस्त कार देखकर दोनों तत्काल रुके और बचाव कार्य में जुट गए। कार का शीशा नहीं खुलने पर सिपाही दंपती ने राइफल की बट की मदद से शीशा तोड़ा और अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद कंट्रोल रूम को हादसे की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही एंबुलेंस, थाना पुलिस और यूपीडा की टीम मौके पर पहुंच गई। यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी मनोहर सिंह और सेफ्टी वाहन के कर्मचारियों ने भी राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग किया। घायलों में जिला पंचायत अध्यक्ष उषा सिंह, आयुष वर्मा और हेड कांस्टेबल अरविंद कुमार को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज तिर्वा भेजा गया, जहां उनका उपचार कराया गया। अन्य घायलों को भी प्राथमिक उपचार दिया गया। पुलिस के अनुसार हादसे की प्रारंभिक वजह बारिश के दौरान तेज रफ्तार में वाहन अनियंत्रित होना बताई जा रही है।1
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ जी से निवेदन है कि ऐसे जो सरकार की छवि खराब करें लेखपाल हो या चाहे जो हो उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई हो ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा लिखवा कर जेल भेज देना चाहिए और उनकी संपत्ति की जांच करवानी चाहिए 🙏🙏1
- 25 सितंबर को नारा मधईपुर में खानापूर्ति - 4 बीघा छोड़कर जर्जर मकान पर चली JCB, ग्रामीणों में उबाल* कादीपुर/सुल्तानपुर।* ग्राम सभा नारा मधईपुर में 25 सितंबर को प्रशासन की कार्रवाई सिर्फ खानापूर्ति बनकर रह गई। पूरे 4 बीघा रकबे से कब्जा हटाने के बजाय एक पुराने जर्जर मकान पर ही JCB चला दी गई। इससे ग्राम प्रधान और ग्रामीणों में भारी गुस्सा है। ग्राम प्रधान और ग्रामीणों ने बताया कि असली कब्जा गाटा संख्या 648, 649 सहित 4 बीघा में है, जिस पर सबसे ज्यादा जमीन *रामाशंकर यादव और उनके परिवार* ने कब्जा कर रखी है। मौके पर नया पक्का मकान, शौचालय, पशुबाड़ा बना है और उसर खाते पर भी कब्जा है। इसी अतिक्रमण के कारण ग्राम सभा का विकास कार्य बाधित है और उसर खाते की सालों से सफाई नहीं हो पा रही है। इसी को लेकर ग्रामीणों ने हाईकोर्ट में रिट दायर की थी, जिसमें *30 सितंबर तक अवैध अतिक्रमण हटाकर पूरी रिपोर्ट* हाईकोर्ट में मांगी गई थी। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री कार्यालय में डिप्टी सेक्रेटरी रामगोपाल सिंह को भी पूरी जानकारी दी थी। लेकिन स्थानीय लेखपाल राम यज्ञ यादव और तहसीलदार उमेश चंद्र यादव की सांठगांठ से रिश्तेदारी निभाते हुए नया अतिक्रमण नहीं हटाया गया। जिस गाटे पर नोटिस चिपकाई गई थी, उसके पूरे रकबे को भी खाली नहीं कराया गया, सिर्फ कोटा पूर्ति कर दी गई और एक जर्जर मकान गिराकर फोटो खिंचवा ली गई। ग्रामीणों का आरोप है कि लेखपाल राम यज्ञ यादव और तहसीलदार उमेश चंद्र यादव द्वारा *सरकार की छवि धूमिल करने का प्रयास* किया जा रहा है। नया पक्का कब्जा छोड़कर पुराने मकान पर JCB चलाकर शासन, ईमानदार छवि रखने वाले जिलाधिकारी और हाईकोर्ट को गुमराह किया जा रहा है। प्रधान ने कहा - जो वास्तव में कब्जा है, उसे नहीं हटाया गया। ग्रामीणों ने कहा जब तक 4 बीघा का पूरा अतिक्रमण नहीं हटेगा, आंदोलन जारी रहेगा,1