झालावाड़ में वीआईपी की शादी बनी चर्चा, मेहमानों का दौर जारी झालावाड़। शहर मे इन दिनों वीआईपी मेहमानों का दौर जारी है बीती रात लोकसभा स्पीकर ओम बिरला झालावाड़ पहुचे ओर कोलाना में एक होटल में पहुचकर वर वधु को आशीर्वाद दिया। झालावाड़ में पूर्व जन अभाव अभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष सत्यनारायण गुप्ता की पोती के विवाह समारोह का आयोजन चल रहा है, ऐसे में बड़ी संख्या में राजनीतिक हस्तियों का झालावाड़ में आना जाना बना हुआ है। बीती रात करीब 8 बजे लोक सभा स्पीकर ओम बिरला, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी, छबड़ा विधायक प्रेम सिंह सिंघवी, पूर्व विधायक अनिल जैन,खानपुर विधायक सुरेश गुर्जर, भी पहुंचे और उन्होंने वर वधु को आशीर्वाद दिया, शादी समारोह में ओम बिरला के पहुंचने पर एसएन गुप्ता ने गर्म जोशी से स्वागत किया, उनका स्वागत कर दुपट्टा पहनाया, दो दिवसीय शादी समारोह में श्री निधि पुत्री संदीप गुप्ता ऋतु गुप्ता को आशीर्वाद देने के लिए कई राजनीतिक हस्तियों का आना जाना जारी है। वही आज सुबह से ही कई वीआईपी झालावाड़ पहुचेंगे।
झालावाड़ में वीआईपी की शादी बनी चर्चा, मेहमानों का दौर जारी झालावाड़। शहर मे इन दिनों वीआईपी मेहमानों का दौर जारी है बीती रात लोकसभा स्पीकर ओम बिरला झालावाड़ पहुचे ओर कोलाना में एक होटल में पहुचकर वर वधु को आशीर्वाद दिया। झालावाड़ में पूर्व जन अभाव अभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष सत्यनारायण गुप्ता की पोती के विवाह समारोह का आयोजन चल रहा है, ऐसे में बड़ी संख्या में राजनीतिक हस्तियों का झालावाड़ में आना जाना बना हुआ है। बीती रात करीब 8 बजे लोक सभा स्पीकर ओम बिरला,
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी, छबड़ा विधायक प्रेम सिंह सिंघवी, पूर्व विधायक अनिल जैन,खानपुर विधायक सुरेश गुर्जर, भी पहुंचे और उन्होंने वर वधु को आशीर्वाद दिया, शादी समारोह में ओम बिरला के पहुंचने पर एसएन गुप्ता ने गर्म जोशी से स्वागत किया, उनका स्वागत कर दुपट्टा पहनाया, दो दिवसीय शादी समारोह में श्री निधि पुत्री संदीप गुप्ता ऋतु गुप्ता को आशीर्वाद देने के लिए कई राजनीतिक हस्तियों का आना जाना जारी है। वही आज सुबह से ही कई वीआईपी झालावाड़ पहुचेंगे।
- User4704Asnawar, Jhalawar👏1 day ago
- चेचट कस्बे में सोमवार को एक अद्भुत हास्य कलाकार ने फिल्मों कि तर्ज पर एक व्यक्ति द्वारा ड़ाकू का वैसे बूसा पहनकर हाथ में नकली ऐरगनल लेकर बाजारों में घूमता हुआं दिखा जिसने भी देखा वह दग रह गया कि यह कोन लेकिन वह बस मनोरंजन करने बाजारों में घूमने वाला हास्य कलाकार था2
- बकानी:-कस्बे मे गुर्जर गौड़ ब्राम्हण समाज ने गणगौर का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया बकानी :- कस्बे में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज महिला मंडल ने गणगौर पर्व के अवसर पर कस्बे में ईसर जी और गौरा माता की शोभा यात्रा का आयोजन किया गौत्तम समाज महिला मंडल की अध्यक्ष दीप्ती शर्मा ने बताया कि महिला मंडल की और समाज के मंदिर पर गणगौर महोत्सव के तहत गौत्तम समाज के मंदिर के पास स्थित गौत्तम भवन में कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमे विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में समाज की महिलाओं ने भाग लिया। जोशी मोहल्ले में समाज के मंदिर से गणगौर की भव्य शोभायात्रा ढोल ढमाकों के साथ साथ कस्बे के विभिन्न मार्गों से निकाली गई। शोभा यात्रा में महिला मंडल के सभी सदस्य नाचते व गीत गाते हुए चल रहे थे। शोभा यात्रा का समापन समाज के मंदिर पर किया गया। ,समाज की महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।2
- रामगंजमंडी के फतेहपुर में बढ़ती महंगाई और रसोई गैस सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमतों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन पंचायत समिति सदस्य पूजा मेहरा के नेतृत्व में किया गया। इस धरना-प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और प्रधानमंत्री का पुतला जलाकर विरोध जताया। रविवार दोपहर करीब 2 बजे पूजा मेहरा ने बताया कि लगातार बढ़ती महंगाई से आमजन का जीवन प्रभावित हो रहा है और सरकार को इस पर तुरंत ठोस कदम उठाने चाहिए। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और मातृशक्ति शामिल रही।1
- कोटा के आरकेपुरम थाना क्षेत्र में एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। घटना गणेश नगर स्थित मकान नंबर 632 की है। यहां बृजेश कुमारी शर्मा (50) का शव घर के अंदर मिला। महिला घर में अकेली रहती थी। नीचे किरायेदार रहते हैं। रविवार सुबह दूध सप्लाई करने वाले व्यक्ति के आने पर घटना का पता चला। इसके बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम, एफएसएल और मोबाइल फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने शुरू किए। कैश और मकान के कागज गायब मिले मृतका के बेटे राकेश शर्मा ने बताया- सुबह कुछ लोगों को घर के आसपास देखा गया था। उनका कहना है कि दो युवक और एक महिला घर पर आए थे। बाद में वहां से जल्दी निकलते हुए दिखाई दिए। उन्होंने यह भी आशंका जताई कि घर से कुछ नकदी और मकान से जुड़े कागजात गायब हैं। सबूत जुटाए जा रहे आईपीएस सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने बताया- महिला संदिग्ध अवस्था में मिली है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर डिजिटल और भौतिक साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह हत्या है या प्राकृतिक मृत्यु। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।2
- हरनावदाशाहजी. कस्बे में पहली बार दूधिया रोशनी में होने जा रहे नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। आयोजक समिति मैदान समतलीकरण के साथ पिच तैयार करवाने में जुटी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार छीपाबड़ौद मार्ग स्थित खेल मैदान में 23 मार्च से खेल प्रतियोगिता की शुरुआत होगी। टेनिस बॉल से आयोजित प्रतियोगिता में सभी मैच रात्रिकालीन होंगे। आयोजक समिति ने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता टीम के लिए 71 हजार रुपए एवं उपविजेता के लिए 31 हजार रुपए की राशि निर्धारित की है जबकि भाग लेने वाली टीमों के लिए एंट्री फीस 2500 रुपए रखे हैं। प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले एक खिलाड़ी को मेन ऑफ दी सीरीज एवं बेस्ट बॉलर का चयन कर ट्रॉफी दी जाएगी। कस्बे में पहली बार हो रही नाईट क्रिकेट प्रतियोगिता को लेकर पिछले एक सप्ताह से तैयारियां की जा रही है। उबड खाबड मैदान को जेसीबी से समतल करवा कर सीमेंटेड पिच बनवाई है।3
- भारत विकास परिषद द्वारा 182 वां निःशुल्क नेत्र शिविर आयोजित,140 मरीजों की हुई जांच 38 मोतियाबिंद योग्य मरीजों को चिन्हित कर निरोग धाम हॉस्पिटल अकलेरा भेजा छीपाबड़ौद - भारत विकास परिषद की छीपाबड़ौद शाखा सेवा के पथ पर निरंतर अग्रसर है। परिषद के तत्वावधान में निरोगधाम जनकल्याण सेवा संस्था एवं जिला अंधता निवारण समिति झालावाड़ के सहयोग से रविवार को 182 वां निःशुल्क नेत्र जांच एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर का सफल आयोजन आर्य समाज भवन, हाट चौक में किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि थानाधिकारी योगेश चौहान द्वारा भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर की गई शाखा अध्यक्ष विक्रम सिंह हाड़ा ने मुख्य अतिथि चौहान एवं आसूचना कंवर पाल का तिलक लगाकर एवं अपर्णा पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। शिविर प्रभारी नरेन्द्र बाठला ने जानकारी दी कि यह विशेष शिविर गुप्त सहयोग के माध्यम से आयोजित किया गया।शिविर के दौरान निरोगधाम हॉस्पिटल, अकलेरा के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने अपनी सेवाएं दीं शिविर में पहुंचे 140 मरीजों की आंखों की सूक्ष्मता से जांच की गई। सभी जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। जांच के उपरांत 38 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन (लेंस प्रत्यारोपण) के योग्य पाया गया।चिन्हित मरीजों को ऑपरेशन हेतु अस्पताल लाने-ले जाने, भोजन, आवास, दवाइयां और चश्मा वितरण की समस्त व्यवस्थाएं पूरी तरह निःशुल्क रखी गई हैं।भारत विकास परिषद, छीपाबड़ौद शाखा ने अपनी सेवा यात्रा में एक बड़ा मील का पत्थर पार कर लिया है। अब तक आयोजित 182 शिविरों के माध्यम से कुल 94,070 मरीजों की आंखों की जांच की जा चुकी है। कुल 36,450 मरीजों का सफल लेंस प्रत्यारोपण (ऑपरेशन) किया गया है।शिविर को सफल बनाने में प्रांतीय संयोजक महेन्द्र नागर, जिला समन्वयक धीरज बाठला, सहप्रभारी लक्ष्मीकांत गौतम, अखिलेश गर्ग,दीपक जैन, पवन अहीर, रूपेश पारीक, आशीष बिंदल, रूपचंद शर्मा, धीरज जैन एवं समाजसेवी त्रिलोक खींची सहित परिषद के अनेक सदस्यों ने सक्रिय योगदान दिया।3
- ससद में मनेरगा के विषय बोले शिवराज सिंह चौहान रामप्रसाद धनगर कि खबर मनरेगा में मजदूर नहीं, मशीनें काम कर रही थी। ठेकेदार काम कर रहे थे। एक काम के कई टुकड़े करके दिए जा रहे थे। फर्जी बिल बनते थे, फर्जी वाउचर बनते थे, फर्जी जॉब कार्ड बनते थे। और मजदूर का पैसा खाते में डाल के बंदरबांट हो जाती थी। इस तरह की ये व्यापक पैमाने पर शिकायतें अलग-अलग राज्यों से शिकायतें आना प्रारंभ हुई और तब ये विचार हुआ क्या मनरेगा अपने उद्देश्य में सफल रही?1
- कनवास क्षेत्र में धूलेट से नयागांव तक 46 लाख रुपये की लागत से बनी सड़क को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने निर्माण में भारी अनियमितता और घटिया गुणवत्ता के आरोप लगाए हैं। नाराज ग्रामीणों ने खुद ही सड़क का डामरीकरण हाथों से उखाड़कर विरोध जताया। ग्रामीणों के अनुसार सड़क कुछ ही समय में खराब होने लगी है।1