23 मार्च से होगी नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट, हरनावदाशाहजी में पहली बार आयोजन हरनावदाशाहजी. कस्बे में पहली बार दूधिया रोशनी में होने जा रहे नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। आयोजक समिति मैदान समतलीकरण के साथ पिच तैयार करवाने में जुटी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार छीपाबड़ौद मार्ग स्थित खेल मैदान में 23 मार्च से खेल प्रतियोगिता की शुरुआत होगी। टेनिस बॉल से आयोजित प्रतियोगिता में सभी मैच रात्रिकालीन होंगे। आयोजक समिति ने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता टीम के लिए 71 हजार रुपए एवं उपविजेता के लिए 31 हजार रुपए की राशि निर्धारित की है जबकि भाग लेने वाली टीमों के लिए एंट्री फीस 2500 रुपए रखे हैं। प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले एक खिलाड़ी को मेन ऑफ दी सीरीज एवं बेस्ट बॉलर का चयन कर ट्रॉफी दी जाएगी। कस्बे में पहली बार हो रही नाईट क्रिकेट प्रतियोगिता को लेकर पिछले एक सप्ताह से तैयारियां की जा रही है। उबड खाबड मैदान को जेसीबी से समतल करवा कर सीमेंटेड पिच बनवाई है।
23 मार्च से होगी नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट, हरनावदाशाहजी में पहली बार आयोजन हरनावदाशाहजी. कस्बे में पहली बार दूधिया रोशनी में होने जा रहे नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। आयोजक समिति मैदान समतलीकरण के साथ पिच तैयार करवाने में जुटी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार छीपाबड़ौद मार्ग स्थित खेल मैदान में 23 मार्च
से खेल प्रतियोगिता की शुरुआत होगी। टेनिस बॉल से आयोजित प्रतियोगिता में सभी मैच रात्रिकालीन होंगे। आयोजक समिति ने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता टीम के लिए 71 हजार रुपए एवं उपविजेता के लिए 31 हजार रुपए की राशि निर्धारित की है जबकि भाग लेने वाली टीमों के लिए एंट्री फीस 2500 रुपए रखे हैं।
प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले एक खिलाड़ी को मेन ऑफ दी सीरीज एवं बेस्ट बॉलर का चयन कर ट्रॉफी दी जाएगी। कस्बे में पहली बार हो रही नाईट क्रिकेट प्रतियोगिता को लेकर पिछले एक सप्ताह से तैयारियां की जा रही है। उबड खाबड मैदान को जेसीबी से समतल करवा कर सीमेंटेड पिच बनवाई है।
- User9984Baran, Rajasthan😂53 min ago
- लव जिहाद के खिलाफ हिंदू संगठनों ने उपखंड अधिकारी को सोपा ज्ञापन छीपाबड़ौद - बारां छीपाबड़ौद कस्बे में कथित तौर पर लव जिहाद रैकेट का मामला सामने आया है जिसको लेकर छीपाबड़ौद सर्व हिंदू समाज ने छीपाबड़ौद उप जिला कलेक्टर अभिमन्यु सिंह कुंतल को जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग की है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि एक युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने की घटना सामने आई, जिसे बाद में पुलिस की मदद से बरामद कर लिया गया। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि मामले से जुड़े कुछ तथ्यों को लेकर समाज में असंतोष है और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। साथ ही कस्बे में संचालित एक संस्था की गतिविधियों पर भी सवाल उठाते हुए उसकी जांच कराने की मांग रखी गई है। समाज के लोगों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की है। इस दौरान विभिन्न हिन्दू संगठनो के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।4
- हरनावदाशाहजी. कस्बे में पहली बार दूधिया रोशनी में होने जा रहे नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। आयोजक समिति मैदान समतलीकरण के साथ पिच तैयार करवाने में जुटी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार छीपाबड़ौद मार्ग स्थित खेल मैदान में 23 मार्च से खेल प्रतियोगिता की शुरुआत होगी। टेनिस बॉल से आयोजित प्रतियोगिता में सभी मैच रात्रिकालीन होंगे। आयोजक समिति ने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता टीम के लिए 71 हजार रुपए एवं उपविजेता के लिए 31 हजार रुपए की राशि निर्धारित की है जबकि भाग लेने वाली टीमों के लिए एंट्री फीस 2500 रुपए रखे हैं। प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले एक खिलाड़ी को मेन ऑफ दी सीरीज एवं बेस्ट बॉलर का चयन कर ट्रॉफी दी जाएगी। कस्बे में पहली बार हो रही नाईट क्रिकेट प्रतियोगिता को लेकर पिछले एक सप्ताह से तैयारियां की जा रही है। उबड खाबड मैदान को जेसीबी से समतल करवा कर सीमेंटेड पिच बनवाई है।3
- शाहाबाद। शाहबाद घाटी संरक्षण संघर्ष समिति के प्रशान्त पाटनी एडवोकेट सहित अन्य लोगों ने महामहिम राष्ट्रपति, द्रौपदी मुर्मू जी के नाम का ज्ञापन शाहाबाद अतिरिक्त जिला कलेक्टर को सौंपा जिसमें शाहबाद, जिला बारां के कंजर्वेशन रिजर्व फॉरेस्ट के घने जंगल में ग्रीनको एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के प्रस्तावित बिजली परियोजना (पंप्ड स्टोरेज प्लांट) के लिए लाखों पेड़ों की कटाई रोकने एवं बिजली परियोजना को अन्यत्र स्थापित करने की मांग कीगई। ज्ञापन के अनुसार शाहबाद घाटी संरक्षण संघर्ष समिति, देशभर के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि और क्षेत्र के निवासी राजस्थान के बारां जिले में स्थित 'शाहबाद कंजर्वेशन रिजर्व फॉरेस्ट' के अस्तित्व पर मंडरा रहे गंभीर संकट की ओर ध्यान आकृष्ट कर। इस जंगल में 'ग्रीनको एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड' द्वारा एक पंप्ड स्टोरेज हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट प्रस्तावित है, जो इस पूरे वन क्षेत्र की पारिस्थितिकी को नष्ट कर देगा। इस विनाशकारी परियोजना से होने वाले नुकसान और इसके विरोध के मुख्य कारण निम्नलिखित हैं: 1. लाखों पेड़ों की कटाई और जैव विविधता का विनाशः इस परियोजना के लिए 408 हेक्टेयर वन भूमि तथा अतिरिक्त 200 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाना है। इसके निर्माण में लगभग 5 लाख हरे पेड़ों की कटाई होगी। इसके कारण होने वाली औद्योगिक गतिविधियों से लगभग 1000 वर्ग किलोमीटर का जंगल क्षेत्र सीधे तौर पर खतरे में आ जाएगा। देश में पाए जाने वाले 450 औषधीय पौधों में से 332 प्रजातियों, दुर्लभ सिलेजिनेला पौधे, और IUCN की रेड लिस्ट में शामिल अनेक पादप एवं जीव जन्तुओं की कई संकटग्रस्त प्रजातियों केवल इसी जंगल में पाई जाती हैं। यहाँ गिद्ध जैसे लुप्तप्राय पक्षी आज भी नेस्टिंग करते हैं। माननीय सुप्रीम कोर्ट के जलवायु परिवर्तन से होने वाले दुष्प्रभाव अनुच्छेद 21 (जीवन का अधिकार) और अनुच्छेद 14 (समानता का अधिकार) का सीधा उल्लंघन हैं। वन (संरक्षण) अधिनियम 1980 के तहत आरक्षित वन क्षेत्र का उपयोग गैर-वन प्रयोजनों के लिए अवैध है। शाहबाद जंगल केवल राजस्थान की ही नहीं बल्कि पूरे देश की पर्यावरणीय धरोहर है। बिजली परियोजनाएं किसी वैकल्पिक स्थान पर लगाई जा सकती हैं, लेकिन सदियों में विकसित हुए प्राकृतिक जंगल का कोई विकल्प नहीं है ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि राष्ट्रीय हित, जैव विविधता, वन्यजीव (विशेषकर चीता प्रोजेक्ट), भूमिगत वर्षा जल संरक्षण और सहरिया जनजाति के संरक्षण को ध्यान में रखते हुए इसके अलावा भी महत्वपूर्ण यह है कि राजस्थान में देश में सर्वाधिक कम 9.6 प्रतिशत भूभाग पर ही जंगल हैं इन्हें अब और अधिक क्षति नहीं पहुंचाई जा सकती। ग्रीनको एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड की इस प्रस्तावित परियोजना को तुरंत निरस्त करने या इसे किसी अन्य गैर-वन क्षेत्र में स्थानांतरित करने के निर्देश प्रदान करने की कृपा करें, ताकि देश को ग्लोबल वार्मिंग एवं क्लाइमेट चेंज के खतरों से बचाया जा सके। ज्ञापन देने वाले बालों में रोबिन सिंह, प्रशांत पाटनी, गब्बर सहित, शशांक, धनराज मीणा, परमानंद सहित दर्जनों पर्यावरण प्रेमी मौजूद रहे।4
- जय श्री टेकरी सरकार जय श्री सीताराम1
- Post by Gopal Kirar पत्रकार बमोरी1
- मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के छापीहेड़ा से एक सकारात्मक और प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई है, जहां गो सेवकों द्वारा गौ माता के लिए चारा एकत्रित किया जा रहा है। गो सेवक घर-घर जाकर लोगों से सहयोग मांग रहे हैं और जो भी संभव हो, चारा एवं धनराशि के रूप में सहायता जुटा रहे हैं। उनका कहना है कि गौ माता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है, और इस कार्य में समाज के हर वर्ग को आगे आकर सहयोग करना चाहिए। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना की है और बढ़-चढ़कर योगदान दे रहे हैं। गो सेवकों की यह पहल न केवल गौ संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना को भी मजबूत कर रही है।"1
- बकानी:-कस्बे मे गुर्जर गौड़ ब्राम्हण समाज ने गणगौर का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया बकानी :- कस्बे में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज महिला मंडल ने गणगौर पर्व के अवसर पर कस्बे में ईसर जी और गौरा माता की शोभा यात्रा का आयोजन किया गौत्तम समाज महिला मंडल की अध्यक्ष दीप्ती शर्मा ने बताया कि महिला मंडल की और समाज के मंदिर पर गणगौर महोत्सव के तहत गौत्तम समाज के मंदिर के पास स्थित गौत्तम भवन में कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमे विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में समाज की महिलाओं ने भाग लिया। जोशी मोहल्ले में समाज के मंदिर से गणगौर की भव्य शोभायात्रा ढोल ढमाकों के साथ साथ कस्बे के विभिन्न मार्गों से निकाली गई। शोभा यात्रा में महिला मंडल के सभी सदस्य नाचते व गीत गाते हुए चल रहे थे। शोभा यात्रा का समापन समाज के मंदिर पर किया गया। ,समाज की महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।2
- भारत विकास परिषद द्वारा 182 वां निःशुल्क नेत्र शिविर आयोजित,140 मरीजों की हुई जांच 38 मोतियाबिंद योग्य मरीजों को चिन्हित कर निरोग धाम हॉस्पिटल अकलेरा भेजा छीपाबड़ौद - भारत विकास परिषद की छीपाबड़ौद शाखा सेवा के पथ पर निरंतर अग्रसर है। परिषद के तत्वावधान में निरोगधाम जनकल्याण सेवा संस्था एवं जिला अंधता निवारण समिति झालावाड़ के सहयोग से रविवार को 182 वां निःशुल्क नेत्र जांच एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर का सफल आयोजन आर्य समाज भवन, हाट चौक में किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि थानाधिकारी योगेश चौहान द्वारा भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर की गई शाखा अध्यक्ष विक्रम सिंह हाड़ा ने मुख्य अतिथि चौहान एवं आसूचना कंवर पाल का तिलक लगाकर एवं अपर्णा पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। शिविर प्रभारी नरेन्द्र बाठला ने जानकारी दी कि यह विशेष शिविर गुप्त सहयोग के माध्यम से आयोजित किया गया।शिविर के दौरान निरोगधाम हॉस्पिटल, अकलेरा के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने अपनी सेवाएं दीं शिविर में पहुंचे 140 मरीजों की आंखों की सूक्ष्मता से जांच की गई। सभी जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। जांच के उपरांत 38 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन (लेंस प्रत्यारोपण) के योग्य पाया गया।चिन्हित मरीजों को ऑपरेशन हेतु अस्पताल लाने-ले जाने, भोजन, आवास, दवाइयां और चश्मा वितरण की समस्त व्यवस्थाएं पूरी तरह निःशुल्क रखी गई हैं।भारत विकास परिषद, छीपाबड़ौद शाखा ने अपनी सेवा यात्रा में एक बड़ा मील का पत्थर पार कर लिया है। अब तक आयोजित 182 शिविरों के माध्यम से कुल 94,070 मरीजों की आंखों की जांच की जा चुकी है। कुल 36,450 मरीजों का सफल लेंस प्रत्यारोपण (ऑपरेशन) किया गया है।शिविर को सफल बनाने में प्रांतीय संयोजक महेन्द्र नागर, जिला समन्वयक धीरज बाठला, सहप्रभारी लक्ष्मीकांत गौतम, अखिलेश गर्ग,दीपक जैन, पवन अहीर, रूपेश पारीक, आशीष बिंदल, रूपचंद शर्मा, धीरज जैन एवं समाजसेवी त्रिलोक खींची सहित परिषद के अनेक सदस्यों ने सक्रिय योगदान दिया।3