logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नौगांव क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुबारिकपुर में लगा मेला नौगांव क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुबारिकपुर में बाल मेला हुआ आयोजित जिसका समय 5:00pm बजे से 12:00 तक जिसमें छोटे बच्चे हुए नौजवान बड़े बुजरात मेले की रौनक देखने पहुंचे

4 hrs ago
user_R Balvinder Singh
R Balvinder Singh
Court reporter रामगढ़, अलवर, राजस्थान•
4 hrs ago

नौगांव क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुबारिकपुर में लगा मेला नौगांव क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुबारिकपुर में बाल मेला हुआ आयोजित जिसका समय 5:00pm बजे से 12:00 तक जिसमें छोटे बच्चे हुए नौजवान बड़े बुजरात मेले की रौनक देखने पहुंचे

More news from राजस्थान and nearby areas
  • बाल मेला मनोरंजन
    1
    बाल मेला मनोरंजन
    user_R Balvinder Singh
    R Balvinder Singh
    Court reporter रामगढ़, अलवर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • Post by Janta Seva84
    1
    Post by Janta Seva84
    user_Janta Seva84
    Janta Seva84
    Local News Reporter अलवर, अलवर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • आईएएस बनने पर पंकज यादव का गांव में भव्य सम्मान पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव ने साफा-माला पहनाकर किया सम्मान, परिजनों का भी जताया आभार जयबीर सिंह ब्यूरो रिपोर्ट (कोटकासिम) खैरथल -तिजारा। कोटकासिम क्षेत्र के गांव बिलाहेडी के आईएएस बनने पर पंकज पुत्र राम सिंह यादव (गुरुजी बिलाहेडी गांव वाले) का गांव की ओर से भव्य मान-सम्मान किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय परिषद के सदस्य व पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव अपनी पूरी टीम के साथ कार्यक्रम में पहुंचे। पूर्व विधायक ने पंकज यादव को साफा व माला पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि पंकज ने न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे गांव और 84 क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस दौरान उन्होंने छात्र के माता-पिता एवं उनकी पत्नी का भी विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया, जिन्होंने इस सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह ने भी पंकज यादव की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए उनका जोरदार स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रामनिवास यादव, मंडल अध्यक्ष यशपाल शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष रमेश यादव, मुनेश यादव, चंदन सिंह, धर्मचंद गुरुजी सहित समस्त गांव एवं बस्ती के लोग मौजूद रहे।
    4
    आईएएस बनने पर पंकज यादव का गांव में भव्य सम्मान
पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव ने साफा-माला पहनाकर किया सम्मान, परिजनों का भी जताया आभार
जयबीर सिंह ब्यूरो रिपोर्ट (कोटकासिम) खैरथल -तिजारा।
कोटकासिम क्षेत्र के गांव बिलाहेडी के आईएएस बनने पर पंकज पुत्र राम सिंह यादव (गुरुजी बिलाहेडी गांव वाले) का गांव की ओर से भव्य मान-सम्मान किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय परिषद के सदस्य व पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव अपनी पूरी टीम के साथ कार्यक्रम में पहुंचे।
पूर्व विधायक ने पंकज यादव को साफा व माला पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि पंकज ने न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे गांव और 84 क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस दौरान उन्होंने छात्र के माता-पिता एवं उनकी पत्नी का भी विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया, जिन्होंने इस सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह ने भी पंकज यादव की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए उनका जोरदार स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रामनिवास यादव, मंडल अध्यक्ष यशपाल शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष रमेश यादव, मुनेश यादव, चंदन सिंह, धर्मचंद गुरुजी सहित समस्त गांव एवं बस्ती के लोग मौजूद रहे।
    user_Choudhary Jaibeer Singh
    Choudhary Jaibeer Singh
    News Anchor अलवर, अलवर, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • राजस्थान में सुखदेव गोगामेड़ी हत्याकांड को लेकर सियासत और जनआंदोलन तेज हो गया है। शीला और सपना के बीच अब सीधी टक्कर की स्थिति बन गई है, जहां दोनों ने एक ही दिन बड़े प्रदर्शन का ऐलान किया है। इसी बीच शेखावत ने मुख्यमंत्री आवास के घेराव की चेतावनी दी है। साथ ही, शीला से आत्मदाह जैसे कड़े कदम उठाने की बात सामने आने से मामला और गंभीर हो गया है। बढ़ते तनाव को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है। अब सबकी नजरें उस दिन पर हैं, जब यह आंदोलन बड़ा रूप ले सकता है और न्याय की मांग को लेकर जोरदार शक्ति प्रदर्शन देखने को मिल सकता है।
    1
    राजस्थान में सुखदेव गोगामेड़ी हत्याकांड को लेकर सियासत और जनआंदोलन तेज हो गया है। शीला और सपना के बीच अब सीधी टक्कर की स्थिति बन गई है, जहां दोनों ने एक ही दिन बड़े प्रदर्शन का ऐलान किया है।
इसी बीच शेखावत ने मुख्यमंत्री आवास के घेराव की चेतावनी दी है। साथ ही, शीला से आत्मदाह जैसे कड़े कदम उठाने की बात सामने आने से मामला और गंभीर हो गया है।
बढ़ते तनाव को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है। अब सबकी नजरें उस दिन पर हैं, जब यह आंदोलन बड़ा रूप ले सकता है और न्याय की मांग को लेकर जोरदार शक्ति प्रदर्शन देखने को मिल सकता है।
    user_एस एस मिडिया अलवर
    एस एस मिडिया अलवर
    Local News Reporter मालखेड़ा, अलवर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • Post by संवाददाता दैनिक कंचन केसरी
    1
    Post by संवाददाता दैनिक कंचन केसरी
    user_संवाददाता दैनिक कंचन केसरी
    संवाददाता दैनिक कंचन केसरी
    पत्रकार खैरथल, अलवर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • विश्रान्ति ध्यान-योग प्रकल्प का भव्य शुभारम्भ व सर्वधर्म समागाम का हुआ आयोजन सारे जहाँ से अच्छा हिंदुस्ताँ हमारा - स्वामी धर्मदेव जी महाराज किशनगढ़ बास। विश्रान्ति ध्यान-योग प्रकल्प का भव्य शुभारम्भ व सर्वधर्म समागाम परम् वन्दननीय महामंडलेश्वर श्री स्वामी धरमदेव जी महाराज और पूजनीय संत महंत एवं विद्दज्जनों के शुभ आशीर्वाद तथा प्रेमपूर्ण किशनगढ़ बास के मौठूका रोड़ ग्राम देवता मे किया गया। आचार्य विजय सेवक (विश्रान्ति) नें बताया कि कार्यक्रम के तहत प्रातः 09 बजे हवन एवं ध्वजारोहण, 11 बजे सतसंग सभा दोपहर 1:30 बजे ईश प्रसादम् कार्यक्रम आयोजित किया गया तथा कार्यक्रम का संचालन सूरत सिंह खैरिया ने किया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में महामंडलेश्वर श्री स्वामी धरमदेव जी महाराज, आचार्य विजय सेवक जी, स्वामी लाल गिरी जी बोलनी, स्वामी सुधानंद जी हाजीपुर (खेड़ी) इस्माइलपुर दरबार के गद्दी नसीन नसीन ललित जी, उर्दू के विद्वान मौलाना अकबर कासमी का विश्रांति स्थल में सूरत सिंह खैरिया, जसवंत यादव, मोहम्मद कासिम मेवाती, पंजाबी समाज के जिला अध्यक्ष कपिल शर्मा सहित उपस्थित अन्य सेवादारों ने माल्यार्पण कर एवं पटका भेंट कर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम को के दौरान अपने प्रवचन सम्बोधन में महामंडलेश्वर श्री स्वामी धरमदेव जी महाराज ने कहा कि सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा क्योंकि इस देश में हर धर्म, जाति, संप्रदाय व हर वर्ग के लोग आपसी भाईचारे के साथ रहते हैं। उन्होंने कहा कि मैं दुनिया के करीब 28 देशों में घूम कर आया हूं, जब में लंदन यूनिवर्सिटी में अपना प्रवचन दे रहा था तो मैंने कहा कि आपका शहर बहुत ही सुंदर है, बहुत ही अच्छा है लेकिन मैंने कहा कि सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा। भारत देश हमारा है भारत हमें अपनी जान से भी प्यार है, इसलिए सारी दुनिया को जीना सिखाया है। हिंदुस्तान एक ऐसा देश है जो सबका भला चाहता है, सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयाः। सर्वे भद्राणि पश्यन्तु, मा कश्चिद् दुःखभाग्भवेत्॥ सभी सुखी हों, सभी निरोग (बीमारियों से मुक्त) हों सभी शुभ (अच्छा) देखें, कोई भी दुःख का भागी न बने। विश्व का कल्याण हो, सारी दुनिया का भला हो भारत की आवाज है और इसे भारत का बच्चा-बच्चा बोलता है। यह संदेश मेरे भारत ने दिया भारत की धरा नें दिया है। विश्रांति ध्यान-योग प्रकल्प के शुभारम्भ व सर्वधर्म समागाम में विधायक दीपचंद खैरिया, रामगढ़ के पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा, प्रधान पंचायत समिति किशनगढ़ बास बीपी सुमन, जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष बलराम यादव, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ओबीसी प्रकोष्ठ के महासचिव एवं अलवर जिले के प्रभारी जसवंत यादव, मेव पंचायत के प्रवक्ता मोहम्मद कासिम मेवाती, अलवर जिला मेव पंचायत के सदर शेर मोहम्मद, भाजपा नेता डॉक्टर दिनेश यादव, शहर कांग्रेस अध्यक्ष संस्कार अग्रवाल, पंजाबी समाज के जिला अध्यक्ष कपिल शर्मा, पेंशनर्स समाज के जिला अध्यक्ष सुल्तान सिंह यादव, पूर्व मेवात अध्यक्ष दीन मोहम्मद मांगलिका, एजीएम जयपुर डिस्कॉम नरपल सिंह रेवाड़ी, सुनील शास्त्री हरियाणा सहित सैकड़ो महिला पुरुष श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में पहुंचकर स्वामी जी का आशीर्वाद लिया।
    1
    विश्रान्ति ध्यान-योग प्रकल्प का भव्य शुभारम्भ व सर्वधर्म समागाम का हुआ आयोजन
सारे जहाँ से अच्छा हिंदुस्ताँ हमारा - स्वामी धर्मदेव जी महाराज
किशनगढ़ बास। विश्रान्ति ध्यान-योग प्रकल्प का भव्य शुभारम्भ व सर्वधर्म समागाम परम् वन्दननीय महामंडलेश्वर श्री स्वामी धरमदेव जी महाराज और पूजनीय संत महंत एवं विद्दज्जनों के शुभ आशीर्वाद तथा प्रेमपूर्ण किशनगढ़ बास के मौठूका रोड़ ग्राम देवता मे किया गया।
आचार्य विजय सेवक (विश्रान्ति) नें बताया कि कार्यक्रम के तहत प्रातः 09 बजे हवन एवं ध्वजारोहण, 11 बजे सतसंग सभा दोपहर 1:30 बजे ईश प्रसादम् कार्यक्रम आयोजित किया गया तथा कार्यक्रम का संचालन सूरत सिंह खैरिया ने किया। 
कार्यक्रम के प्रारम्भ में महामंडलेश्वर श्री स्वामी धरमदेव जी महाराज, आचार्य विजय सेवक जी, स्वामी लाल गिरी जी बोलनी, स्वामी सुधानंद जी हाजीपुर (खेड़ी) इस्माइलपुर दरबार के गद्दी नसीन नसीन ललित जी, उर्दू के विद्वान मौलाना अकबर कासमी का विश्रांति स्थल में सूरत सिंह खैरिया, जसवंत यादव, मोहम्मद कासिम मेवाती, पंजाबी समाज के जिला अध्यक्ष कपिल शर्मा सहित उपस्थित अन्य सेवादारों ने माल्यार्पण कर एवं पटका भेंट कर भव्य स्वागत किया।
कार्यक्रम को के दौरान अपने प्रवचन सम्बोधन में महामंडलेश्वर श्री स्वामी धरमदेव जी महाराज ने कहा कि सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा क्योंकि इस देश में हर धर्म, जाति, संप्रदाय व हर वर्ग के लोग आपसी भाईचारे के साथ रहते हैं। उन्होंने कहा कि मैं दुनिया के करीब 28 देशों में घूम कर आया हूं, जब में लंदन यूनिवर्सिटी में अपना प्रवचन दे रहा था तो मैंने कहा कि आपका शहर बहुत ही सुंदर है, बहुत ही अच्छा है लेकिन मैंने कहा कि सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा। भारत देश हमारा है भारत हमें अपनी जान से भी प्यार है, इसलिए सारी दुनिया को जीना सिखाया है।
हिंदुस्तान एक ऐसा देश है जो सबका भला चाहता है, सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयाः।
सर्वे भद्राणि पश्यन्तु, मा कश्चिद् दुःखभाग्भवेत्॥
सभी सुखी हों, सभी निरोग (बीमारियों से मुक्त) हों
सभी शुभ (अच्छा) देखें, कोई भी दुःख का भागी न बने।
विश्व का कल्याण हो, सारी दुनिया का भला हो भारत की आवाज है और इसे भारत का बच्चा-बच्चा बोलता है।
यह संदेश मेरे भारत ने दिया भारत की धरा नें दिया है।
विश्रांति ध्यान-योग प्रकल्प के शुभारम्भ व सर्वधर्म समागाम में विधायक दीपचंद खैरिया, रामगढ़ के पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा, प्रधान पंचायत समिति किशनगढ़ बास बीपी सुमन, जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष बलराम यादव, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ओबीसी प्रकोष्ठ के महासचिव एवं अलवर जिले के प्रभारी जसवंत यादव, मेव पंचायत के प्रवक्ता मोहम्मद कासिम मेवाती, अलवर जिला मेव पंचायत के सदर शेर मोहम्मद, भाजपा नेता डॉक्टर दिनेश यादव, शहर कांग्रेस अध्यक्ष संस्कार अग्रवाल, पंजाबी समाज के जिला अध्यक्ष कपिल शर्मा, पेंशनर्स समाज के जिला अध्यक्ष सुल्तान सिंह यादव, पूर्व मेवात अध्यक्ष दीन मोहम्मद मांगलिका, एजीएम जयपुर डिस्कॉम नरपल सिंह रेवाड़ी, सुनील शास्त्री हरियाणा सहित सैकड़ो महिला पुरुष श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में पहुंचकर स्वामी जी का आशीर्वाद लिया।
    user_सुनील कान्त गोल्डी
    सुनील कान्त गोल्डी
    रिपोर्टर किशनगढ़ बास, अलवर, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • राजकीय महाविद्यालय, राजगढ़ में शहीद दिवस मनाया गया। यह आयोजन राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 23 से 30 मार्च तक चलने वाले 'वंदे मातरम् @150 (विशेष चरण)' कार्यक्रम का हिस्सा था। इस अवसर पर देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की प्रतिमाओं पर पुष्पमाला अर्पित कर की गई। उपस्थित लोगों ने 2 मिनट का मौन रखकर इन महान शहीदों को श्रद्धांजलि दी। सभी उपस्थित लोगों ने शहीदों के बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। समारोह का उद्देश्य राष्ट्रगीत वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ को सार्थक बनाना और विद्यार्थियों में देशभक्ति एवं सांस्कृतिक चेतना का संचार करना रहा । 'वंदे मातरम् हमारी राष्ट्रीय भावना का प्रतीक' कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. के. एल. मीना ने अपने संबोधन में कहा कि भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु का बलिदान भारत के स्वतंत्रता संग्राम का स्वर्णिम अध्याय है। उनका साहस, देशप्रेम और त्याग हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। डॉ. मीना ने यह भी कहा कि वंदे मातरम् हमारी राष्ट्रीय भावना का प्रतीक है, जो हमें एकता और समर्पण का संदेश देता है। कार्यक्रम संयोजक प्रो. जगत सिंह ने संबोधन में कहा कि 150 साल पहले 'वंदे मातरम गीत की रचना की गई थी। भारत के नागरिकों ने एक लंबी लड़ाई के बाद 1947 में देश को आजाद करवाया। ये आजादी एकाएक एक क्षण में नहीं आई, बल्कि अनेक प्रयासों के बाद 1947 में ये परिस्थिति हमें मिली। उस स्थिति में जो मुख्य घटनाएं हुई, उसी दौरान राष्ट्रीय चेतना को जागृत करने के लिए ऋषि बंकिम चंद्र चटर्जी के द्वारा लिखी गई आनंद मठ की ये कविता 'वंदे मातरम' चेतना की वाहक है जिसने देश को एकत्रित किया। प्रो देशराज वर्मा ने वंदे मातरम् की ऐतिहासिक भूमिका, स्वतंत्रता आंदोलन में उसके महत्व और युवाओं में राष्ट्रभावना के संवर्धन की आवश्यकता पर अपने विचार व्यक्त किए। प्रो. पूर्णमल मीना ने आयोजन की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए इसे विद्यार्थियों के व्यक्तित्व व राष्ट्रबोध विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। हार्टफूलनेस के प्रशिक्षक रामकरण सैनी, प्रो. आंचल मीना एवं प्रो. चिरंजी लाल रैगर ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए शहीदों के त्याग और समर्पण को याद किया तथा युवाओं से राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया। अंत में, सभी ने राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।
    3
    राजकीय महाविद्यालय, राजगढ़ में शहीद दिवस मनाया गया। यह आयोजन राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 23 से 30 मार्च तक चलने वाले 'वंदे मातरम् @150 (विशेष चरण)' कार्यक्रम का हिस्सा था।
इस अवसर पर देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की प्रतिमाओं पर पुष्पमाला अर्पित कर की गई। उपस्थित लोगों ने 2 मिनट का मौन रखकर इन महान शहीदों को श्रद्धांजलि दी। सभी उपस्थित लोगों ने शहीदों के बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। समारोह का उद्देश्य राष्ट्रगीत वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ को सार्थक बनाना और विद्यार्थियों में देशभक्ति एवं सांस्कृतिक चेतना का संचार करना रहा ।
'वंदे मातरम् हमारी राष्ट्रीय भावना का प्रतीक' कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. के. एल. मीना ने अपने संबोधन में कहा कि भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु का बलिदान भारत के स्वतंत्रता संग्राम का स्वर्णिम अध्याय है। उनका साहस, देशप्रेम और त्याग हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। डॉ. मीना ने यह भी कहा कि वंदे मातरम् हमारी राष्ट्रीय भावना का प्रतीक है, जो हमें एकता और समर्पण का संदेश देता है। कार्यक्रम संयोजक प्रो. जगत सिंह ने संबोधन में कहा कि 150 साल पहले 'वंदे मातरम गीत की रचना की गई थी। भारत के नागरिकों ने एक लंबी लड़ाई के बाद 1947 में देश को आजाद करवाया। ये आजादी एकाएक एक क्षण में नहीं आई, बल्कि अनेक प्रयासों के बाद 1947 में ये परिस्थिति हमें मिली। उस स्थिति में जो मुख्य घटनाएं हुई, उसी दौरान राष्ट्रीय चेतना को जागृत करने के लिए ऋषि बंकिम चंद्र चटर्जी के द्वारा लिखी गई आनंद मठ की ये कविता 'वंदे मातरम' चेतना की वाहक है जिसने देश को एकत्रित किया। प्रो देशराज वर्मा ने वंदे मातरम् की ऐतिहासिक भूमिका, स्वतंत्रता आंदोलन में उसके महत्व और युवाओं में राष्ट्रभावना के संवर्धन की आवश्यकता पर अपने विचार व्यक्त किए। प्रो. पूर्णमल मीना ने आयोजन की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए इसे विद्यार्थियों के व्यक्तित्व व राष्ट्रबोध विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। हार्टफूलनेस के प्रशिक्षक रामकरण सैनी, प्रो. आंचल मीना एवं प्रो. चिरंजी लाल रैगर ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए शहीदों के त्याग और समर्पण को याद किया तथा युवाओं से राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया। अंत में, सभी ने राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।
    user_Neeraj Maheshwari
    Neeraj Maheshwari
    Reporters राजगढ़, अलवर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • नौगांव क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुबारिकपुर में बाल मेला हुआ आयोजित जिसका समय 5:00pm बजे से 12:00 तक जिसमें छोटे बच्चे हुए नौजवान बड़े बुजरात मेले की रौनक देखने पहुंचे
    1
    नौगांव क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुबारिकपुर में बाल मेला हुआ आयोजित जिसका समय 5:00pm बजे से 12:00 तक जिसमें छोटे बच्चे हुए नौजवान बड़े बुजरात मेले की रौनक देखने पहुंचे
    user_R Balvinder Singh
    R Balvinder Singh
    Court reporter रामगढ़, अलवर, राजस्थान•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.