Shuru
Apke Nagar Ki App…
“कोसीकला में ‘फरसा वाले बाबा’ की मौत पर बवाल! हाईवे जाम, इलाका बना छावनी”
Haryana Voice Palwal
“कोसीकला में ‘फरसा वाले बाबा’ की मौत पर बवाल! हाईवे जाम, इलाका बना छावनी”
More news from हरियाणा and nearby areas
- Post by Haryana Voice Palwal1
- पलवल हरियाणा सरकार के युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता, खेल, कानून एवं विधायी राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कार्यक्रम में लाभार्थियों को सहायक उपकरण वितरित किए। इस अवसर पर 100 से अधिक दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को लगभग 40 लाख रुपये की लागत से विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरण प्रदान किए गए। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने अपने संबोधन में कहा कि बड़ी कंपनियों को भी सीएसआर के माध्यम से समाज सेवा के कार्यों में बढ़-चढक़र भाग लेना चाहिए, जिससे समाज के कमजोर वर्गों को आगे बढऩे का अवसर मिल सके। वितरण शिविर के दौरान 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले लाभार्थियों को विशेष रूप से बैटरी चालित ई-रिक्शा, मोटराइज्ड व्हीलचेयर, ट्राइसाइकिल, इलेक्ट्रिक साइकिल, श्रवण यंत्र (हियरिंग एड) तथा अन्य आवश्यक उपकरण वितरित किए गए। इन उपकरणों का उद्देश्य दिव्यांगजनों के दैनिक जीवन को सुगम बनाना, उनकी गतिशीलता बढ़ाना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि वे समाज की मुख्यधारा में सक्रिय रूप से भागीदारी कर सकें। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों को सशक्त बनाना, उन्हें आत्मनिर्भरता की ओर प्रेरित करना तथा समाज की मुख्यधारा से जोडऩा रहा, ताकि वे सम्मानपूर्वक जीवन यापन कर सकें और अपने सपनों को साकार कर सकें।1
- Post by माथुर पत्रकार1
- Post by Ranjana rathor1
- Shubh Navratre/ Viyan sehgal of faridabad with Swadesh mandawari1
- एविएशन और पायलट सुरक्षा संवाद एक गंभीर विषय है...इसी की गंभीरता को लेकर ग्रुप कैप्टन सुशील भाटिया जी एक मिशन में लगे हैं, कन्वेंशन आन एविएशन और एयरोस्पेस सेफ्टी और क्वालिटी 17 अप्रैल को दिल्ली में आयोजित करने जा रहे हैं... जानिए राजपथ न्यूज़ पर....1
- हरियाणा में 6 साल में 18000 लोगों की हार्ट अटैक से मौत... सरकार ने विधानसभा में किया खुलासा हरियाणा विधानसभा में खुलासा हुआ कि जनवरी 2020 से जनवरी 2026 तक 18 से 45 साल की उम्र के लगभग 18,000 लोगों की मौत हार्ट अटैक या हार्ट फेलियर से हुई है. सरकार ने सदन में कांग्रेस के एक विधायक के सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी दी. हरियाणा विधानसभा में बुधवार को सामने आया कि जनवरी 2020 से जनवरी 2026 के बीच करीब 18,000 लोगों की मौत हार्ट अटैक या हार्ट फेलियर से हुई. इनमें मरने वालों की उम्र 18 से 45 साल थी. यह जानकारी राज्य सरकार ने कांग्रेस के एक विधायक के सवाल के जवाब में दी. एजेंसी के अनुसार, विधायक ने सवाल किया था कि 2020 से अब तक युवाओं (18-45 वर्ष) में हार्ट अटैक या हार्ट फेलियर के कारण हुई मौतों का साल-दर-साल और जिलेवार आंकड़ा क्या है, और क्या सरकार ने यह जांच की है कि इन मौतों का कोविड-19 या कोविड-19 वैक्सीनेशन से कोई संबंध है. सरकार ने स्पष्ट किया कि इस तरह का कोई सर्वे या स्टडी नहीं है. हालांकि, जिला स्तर से मिले डेटा के आधार पर मौतों की संख्या सामने आई है.1
- Post by Haryana Voice Palwal1