logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नौतन खुर्द में भीषण अगलगी, तीन घर जलकर राख,,,,,,,,,,,, नौतन खुर्द में भीषण अगलगी, तीन घर जलकर राख 3 लाख नकद व 4 लाख के आभूषण समेत लाखों की संपत्ति नष्ट मझौलिया से सत्यम श्रीवास्तव की रिपोर्ट बेतिया। मझौलिया थाना क्षेत्र के नौतन खुर्द पंचायत के वार्ड संख्या 03 में गुरुवार को भीषण अगलगी की घटना में एक ही परिवार के तीन घर जलकर राख हो गए। पीड़ित की पहचान बिजली महतो के रूप में हुई है। बताया जाता है कि आग पड़ोसी के घर से निकली चिंगारी के कारण लगी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। इस घटना में करीब 3 लाख रुपये नकद और 4 लाख रुपये के आभूषण जलकर नष्ट हो गए। गनीमत रही कि घटना के तुरंत बाद बारिश शुरू हो गई, जिससे आग पर काबू पाने में मदद मिली। अन्यथा नुकसान और भी अधिक हो सकता था। अगलगी में घरेलू सामान जैसे चावल, गेहूं, तीन साइकिल, चौकी, ट्रंक और कपड़े सहित अन्य सामग्री भी जलकर राख हो गई। पंचायत के मुखिया सौदागर साह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़ित ने मझौलिया थाना में आवेदन देकर सनहा दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने यह भी बताया कि पीड़ित ने घर निर्माण के लिए 3 लाख रुपये नकद रखे थे, जो आग की भेंट चढ़ गए।

14 hrs ago
user_A9Bharat News
A9Bharat News
Local News Reporter बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•

More news from बिहार and nearby areas
  • आज मजदूर दिवस के दिन मेरे बड़े बेटे मृत्यंजय राज का जन्मदिन घर परिवार में बहुत सुन्दर ढंग से मनाया गया। 01.05.2026.
    1
    आज मजदूर दिवस के दिन मेरे बड़े बेटे मृत्यंजय राज का जन्मदिन घर परिवार में बहुत सुन्दर ढंग से मनाया गया। 01.05.2026.
    user_Vivek Kumar (Shrivastava).
    Vivek Kumar (Shrivastava).
    Teacher बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    43 min ago
  • पश्चिम चंपारण के बेतिया स्थित बलिराम भवन के सभागार में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर एक भव्य और विचारोत्तेजक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां श्रमिक एकता, सम्मान और संघर्ष का सशक्त संदेश देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद वेदी पर माल्यार्पण के साथ हुई, जिसमें मजदूर आंदोलन में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद मजदूरों और नेताओं को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान पूरे सभागार में सम्मान और गर्व का वातावरण व्याप्त रहा। इसके बाद विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत मजदूरों को उनके समर्पण, जिम्मेदारी और श्रम के प्रति निष्ठा के लिए सम्मानित किया गया। फूलमाला और अंगवस्त्र देकर उन्हें मंच से सम्मानित किया गया, जिससे श्रमिकों का मनोबल और उत्साह बढ़ा। सम्मान पाने वालों में रिक्शा मजदूर सुभाष महतो, कृष्णा साह, गनेश राम, किरित चौधरी, जहुर मियाँ, नगीना प्रसाद, रसोईया नेत्री सुनिता देवी, सीमा देवी, रबेया खातून, खेत मजदूर सुबह मियाँ, पोलदार संघ के भूटकुन महतो, रसोईया संघ के नेता लालबाबु राम, रामाश्रय हजरा, शंभु नाथ मिश्र, खेत मजदूर नेता वीरन यादव और जिले के प्रसिद्ध कवि अरुण गोपाल शामिल रहे। इन सभी को सम्मानित कर यह संदेश दिया गया कि समाज के निर्माण में मजदूरों की भूमिका सबसे अहम है और उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृष्ण नन्दन सिंह ने की, जबकि एटक प्रभारी ओम प्रकाश क्रांति ने अपने संबोधन में मजदूर दिवस के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए वर्तमान समय में मजदूर संगठनों के सामने खड़ी चुनौतियों को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में श्रमिकों के अधिकारों पर कई तरह के दबाव बन रहे हैं और नए कानूनों के जरिए मजदूरों को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भारत जैसे देश में, जहां मजदूरों ने अपने संघर्ष और बलिदान से आजादी की नींव रखी है, वहां का मजदूर कभी भी कारपोरेट ताकतों या उनके समर्थक तंत्र के सामने झुकने वाला नहीं है। ओम प्रकाश क्रांति ने मजदूर संगठनों से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए जुझारू संघर्ष करें और हर स्तर पर मजदूरों की आवाज को बुलंद करें। उन्होंने दिल्ली-एनसीआर में गिरफ्तार मजदूर नेताओं की रिहाई की मांग को भी जोरदार तरीके से उठाया और सरकार से श्रमिक संगठनों के साथ सम्मानजनक वार्ता करने की अपील की। पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रमिक एकता, अधिकारों की रक्षा और सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष का संकल्प दोहराया गया। यह आयोजन न सिर्फ मजदूर दिवस का उत्सव बना, बल्कि आने वाले समय में श्रमिक आंदोलन को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी साबित हुआ, जहां हर मजदूर ने अपने हक के लिए लड़ने और समाज के नव निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
    1
    पश्चिम चंपारण के बेतिया स्थित बलिराम भवन के सभागार में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर एक भव्य और विचारोत्तेजक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां श्रमिक एकता, सम्मान और संघर्ष का सशक्त संदेश देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद वेदी पर माल्यार्पण के साथ हुई, जिसमें मजदूर आंदोलन में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद मजदूरों और नेताओं को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान पूरे सभागार में सम्मान और गर्व का वातावरण व्याप्त रहा।
इसके बाद विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत मजदूरों को उनके समर्पण, जिम्मेदारी और श्रम के प्रति निष्ठा के लिए सम्मानित किया गया। फूलमाला और अंगवस्त्र देकर उन्हें मंच से सम्मानित किया गया, जिससे श्रमिकों का मनोबल और उत्साह बढ़ा। सम्मान पाने वालों में रिक्शा मजदूर सुभाष महतो, कृष्णा साह, गनेश राम, किरित चौधरी, जहुर मियाँ, नगीना प्रसाद, रसोईया नेत्री सुनिता देवी, सीमा देवी, रबेया खातून, खेत मजदूर सुबह मियाँ, पोलदार संघ के भूटकुन महतो, रसोईया संघ के नेता लालबाबु राम, रामाश्रय हजरा, शंभु नाथ मिश्र, खेत मजदूर नेता वीरन यादव और जिले के प्रसिद्ध कवि अरुण गोपाल शामिल रहे। इन सभी को सम्मानित कर यह संदेश दिया गया कि समाज के निर्माण में मजदूरों की भूमिका सबसे अहम है और उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कृष्ण नन्दन सिंह ने की, जबकि एटक प्रभारी ओम प्रकाश क्रांति ने अपने संबोधन में मजदूर दिवस के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए वर्तमान समय में मजदूर संगठनों के सामने खड़ी चुनौतियों को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में श्रमिकों के अधिकारों पर कई तरह के दबाव बन रहे हैं और नए कानूनों के जरिए मजदूरों को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भारत जैसे देश में, जहां मजदूरों ने अपने संघर्ष और बलिदान से आजादी की नींव रखी है, वहां का मजदूर कभी भी कारपोरेट ताकतों या उनके समर्थक तंत्र के सामने झुकने वाला नहीं है।
ओम प्रकाश क्रांति ने मजदूर संगठनों से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए जुझारू संघर्ष करें और हर स्तर पर मजदूरों की आवाज को बुलंद करें। उन्होंने दिल्ली-एनसीआर में गिरफ्तार मजदूर नेताओं की रिहाई की मांग को भी जोरदार तरीके से उठाया और सरकार से श्रमिक संगठनों के साथ सम्मानजनक वार्ता करने की अपील की।
पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रमिक एकता, अधिकारों की रक्षा और सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष का संकल्प दोहराया गया। यह आयोजन न सिर्फ मजदूर दिवस का उत्सव बना, बल्कि आने वाले समय में श्रमिक आंदोलन को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी साबित हुआ, जहां हर मजदूर ने अपने हक के लिए लड़ने और समाज के नव निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    1 hr ago
  • Hamare gaw jo road hai ushka ishati bhut kharab hai ushe thik Kara dijiye bhanachak word no 12
    4
    Hamare gaw jo road hai ushka ishati bhut kharab hai ushe thik Kara dijiye
bhanachak word no 12
    user_Rajnish Kumar srivastava
    Rajnish Kumar srivastava
    मझौलिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    4 hrs ago

    user_RAVI PANDEY
    RAVI PANDEY
    Farmer मझौलिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    4 hrs ago
  • दहेज की मांग बनी मौत की वजह: विवाहिता की हत्या के बाद पंखे से लटकाया शव वायरल #Tags: #BettiahNews #Majhaulia #DowryDeath #CrimeNews #BiharCrime #JusticeForGuddiya #BreakingNews #DowrySystem #WomenSafety #PoliceInvestigation #GroundReport #ViralNews
    2
    दहेज की मांग बनी मौत की वजह: विवाहिता की हत्या के बाद पंखे से लटकाया शव
वायरल #Tags:
#BettiahNews #Majhaulia #DowryDeath #CrimeNews #BiharCrime #JusticeForGuddiya #BreakingNews #DowrySystem #WomenSafety #PoliceInvestigation #GroundReport #ViralNews
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    पत्रकार Bettiah, Pashchim Champaran•
    7 hrs ago
  • नाबालिग से दुष्कर्म मामले में सख्त फैसला, दोषी को 20 साल की सजा पोक्सो कोर्ट ने सुनाया निर्णय, 66 हजार जुर्माना व पीड़िता को 3 लाख मुआवजा बेतिया से सत्यम श्रीवास्तव की रिपोर्ट बेतिया। बेतिया व्यवहार न्यायालय ने नाबालिग से दुष्कर्म के एक गंभीर मामले में कड़ा फैसला सुनाते हुए दोषी को 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। रेप एवं पोक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार गुप्ता ने नामजद अभियुक्त निर्गुण राम को दोषी करार देते हुए यह सजा सुनाई। अदालत ने दोषी पर 66 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना नहीं देने की स्थिति में अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। दोषी निर्गुण राम बगहा पुलिस जिला के पटखौली थाना क्षेत्र अंतर्गत तीजा नगर वार्ड संख्या 1 का निवासी है। अदालत ने पीड़िता के हित को ध्यान में रखते हुए बिहार पीड़ित प्रतिकर योजना के तहत 3 लाख रुपये की सहायता राशि देने का भी आदेश दिया है। न्यायालय सूत्रों के अनुसार, घटना 9 जनवरी 2025 की है। दिन के करीब 11 बजे एक नाबालिग बच्ची साग तोड़ने के लिए खेत में गई थी। इसी दौरान आरोपी ने उसे जबरन पकड़कर दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता की मां ने बगहा महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस मामले की सुनवाई स्पीडी ट्रायल के तहत की गई और करीब एक वर्ष के भीतर सभी साक्ष्यों एवं गवाहों की सुनवाई पूरी करते हुए अदालत ने दोषी को कठोर सजा सुनाई, जिससे समाज में एक कड़ा संदेश गया है।
    1
    नाबालिग से दुष्कर्म मामले में सख्त फैसला, दोषी को 20 साल की सजा
पोक्सो कोर्ट ने सुनाया निर्णय, 66 हजार जुर्माना व पीड़िता को 3 लाख मुआवजा
बेतिया से सत्यम श्रीवास्तव की रिपोर्ट
बेतिया। बेतिया व्यवहार न्यायालय ने नाबालिग से दुष्कर्म के एक गंभीर मामले में कड़ा फैसला सुनाते हुए दोषी को 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है।
रेप एवं पोक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार गुप्ता ने नामजद अभियुक्त निर्गुण राम को दोषी करार देते हुए यह सजा सुनाई। अदालत ने दोषी पर 66 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना नहीं देने की स्थिति में अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
दोषी निर्गुण राम बगहा पुलिस जिला के पटखौली थाना क्षेत्र अंतर्गत तीजा नगर वार्ड संख्या 1 का निवासी है।
अदालत ने पीड़िता के हित को ध्यान में रखते हुए बिहार पीड़ित प्रतिकर योजना के तहत 3 लाख रुपये की सहायता राशि देने का भी आदेश दिया है।
न्यायालय सूत्रों के अनुसार, घटना 9 जनवरी 2025 की है। दिन के करीब 11 बजे एक नाबालिग बच्ची साग तोड़ने के लिए खेत में गई थी। इसी दौरान आरोपी ने उसे जबरन पकड़कर दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता की मां ने बगहा महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
इस मामले की सुनवाई स्पीडी ट्रायल के तहत की गई और करीब एक वर्ष के भीतर सभी साक्ष्यों एवं गवाहों की सुनवाई पूरी करते हुए अदालत ने दोषी को कठोर सजा सुनाई, जिससे समाज में एक कड़ा संदेश गया है।
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    Local News Reporter बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    12 hrs ago
  • rasti me pani lagni ke waja se logo ko jani ani me bhut dikkat ho raha hii
    1
    rasti me pani lagni ke waja se logo ko jani ani me bhut dikkat ho raha hii
    user_Manish kumar
    Manish kumar
    सुगौली, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    4 hrs ago
  • पश्चिम चंपारण जिले के चनपटिया प्रखंड क्षेत्र में स्थित मिश्रौली पेट्रोल पंप के समीप 30 अप्रैल की रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एक चलती स्कॉर्पियो कार अचानक आग का गोला बन गई। बताया जा रहा है कि यह वाहन मधुबनी से बारात लेकर लोरिया की ओर जा रहा था, तभी अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण कार में आग भड़क उठी और देखते ही देखते लपटों ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि चालक आग बुझाने की कोशिश कर रहा है, वहीं कार में सवार करीब छह लोग अपनी जान बचाने के लिए तुरंत गाड़ी से कूदकर बाहर निकलते हैं। हादसे के दौरान मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए मदद शुरू की और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन तब तक स्थानीय लोगों की मदद से आग काफी हद तक नियंत्रित की जा चुकी थी। इस पूरे घटनाक्रम में सबसे राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, हालांकि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। यह घटना एक बार फिर से वाहन सुरक्षा और मेंटेनेंस को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है, साथ ही आपात स्थिति में सतर्कता और स्थानीय सहयोग की अहमियत को भी उजागर करती है।
    1
    पश्चिम चंपारण जिले के चनपटिया प्रखंड क्षेत्र में स्थित मिश्रौली पेट्रोल पंप के समीप 30 अप्रैल की रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एक चलती स्कॉर्पियो कार अचानक आग का गोला बन गई। बताया जा रहा है कि यह वाहन मधुबनी से बारात लेकर लोरिया की ओर जा रहा था, तभी अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण कार में आग भड़क उठी और देखते ही देखते लपटों ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया।
घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि चालक आग बुझाने की कोशिश कर रहा है, वहीं कार में सवार करीब छह लोग अपनी जान बचाने के लिए तुरंत गाड़ी से कूदकर बाहर निकलते हैं। हादसे के दौरान मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए मदद शुरू की और आग पर काबू पाने का प्रयास किया।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन तब तक स्थानीय लोगों की मदद से आग काफी हद तक नियंत्रित की जा चुकी थी। इस पूरे घटनाक्रम में सबसे राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, हालांकि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
यह घटना एक बार फिर से वाहन सुरक्षा और मेंटेनेंस को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है, साथ ही आपात स्थिति में सतर्कता और स्थानीय सहयोग की अहमियत को भी उजागर करती है।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.