नाबालिग से दुष्कर्म मामले में सख्त फैसला, दोषी को 20 साल की सजा पोक्सो कोर्ट ने सुनाया निर्णय, 66 हजार जुर्माना व पीड़िता को 3 लाख मुआवजा बेतिया से सत्यम श्रीवास्तव की रिपोर्ट बेतिया। बेतिया व्यवहार न्यायालय ने नाबालिग से दुष्कर्म के एक गंभीर मामले में कड़ा फैसला सुनाते हुए दोषी को 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। रेप एवं पोक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार गुप्ता ने नामजद अभियुक्त निर्गुण राम को दोषी करार देते हुए यह सजा सुनाई। अदालत ने दोषी पर 66 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना नहीं देने की स्थिति में अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। दोषी निर्गुण राम बगहा पुलिस जिला के पटखौली थाना क्षेत्र अंतर्गत तीजा नगर वार्ड संख्या 1 का निवासी है। अदालत ने पीड़िता के हित को ध्यान में रखते हुए बिहार पीड़ित प्रतिकर योजना के तहत 3 लाख रुपये की सहायता राशि देने का भी आदेश दिया है। न्यायालय सूत्रों के अनुसार, घटना 9 जनवरी 2025 की है। दिन के करीब 11 बजे एक नाबालिग बच्ची साग तोड़ने के लिए खेत में गई थी। इसी दौरान आरोपी ने उसे जबरन पकड़कर दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता की मां ने बगहा महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस मामले की सुनवाई स्पीडी ट्रायल के तहत की गई और करीब एक वर्ष के भीतर सभी साक्ष्यों एवं गवाहों की सुनवाई पूरी करते हुए अदालत ने दोषी को कठोर सजा सुनाई, जिससे समाज में एक कड़ा संदेश गया है।
नाबालिग से दुष्कर्म मामले में सख्त फैसला, दोषी को 20 साल की सजा पोक्सो कोर्ट ने सुनाया निर्णय, 66 हजार जुर्माना व पीड़िता को 3 लाख मुआवजा बेतिया से सत्यम श्रीवास्तव की रिपोर्ट बेतिया। बेतिया व्यवहार न्यायालय ने नाबालिग से दुष्कर्म के एक गंभीर मामले में कड़ा फैसला सुनाते हुए दोषी को 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। रेप एवं पोक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार गुप्ता ने नामजद अभियुक्त निर्गुण राम को दोषी करार देते हुए यह सजा सुनाई। अदालत ने दोषी पर 66 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना नहीं देने की स्थिति में अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। दोषी निर्गुण राम बगहा पुलिस जिला के पटखौली थाना क्षेत्र अंतर्गत तीजा नगर वार्ड संख्या 1 का निवासी है। अदालत ने पीड़िता के हित को ध्यान में रखते हुए बिहार पीड़ित प्रतिकर योजना के तहत 3 लाख रुपये की सहायता राशि देने का भी आदेश दिया है। न्यायालय सूत्रों के अनुसार, घटना 9 जनवरी 2025 की है। दिन के करीब 11 बजे एक नाबालिग बच्ची साग तोड़ने के लिए खेत में गई थी। इसी दौरान आरोपी ने उसे जबरन पकड़कर दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता की मां ने बगहा महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस मामले की सुनवाई स्पीडी ट्रायल के तहत की गई और करीब एक वर्ष के भीतर सभी साक्ष्यों एवं गवाहों की सुनवाई पूरी करते हुए अदालत ने दोषी को कठोर सजा सुनाई, जिससे समाज में एक कड़ा संदेश गया है।
- जीएमसीएच बेतिया में वायरल वीडियो से हड़कंप, गार्ड द्वारा एक्स-रे करने का दावा अस्पताल प्रशासन ने दिए जांच के आदेश, 24 घंटे में रिपोर्ट तलब बेतिया से सत्यम श्रीवास्तव की रिपोर्ट बेतिया। पश्चिम चंपारण के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच) बेतिया एक बार फिर विवादों में घिर गया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक कथित वीडियो ने अस्पताल की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि अस्पताल के रेडियोलॉजी विभाग में एक निजी एजेंसी गोस्वामी कंपनी का सुरक्षा गार्ड मरीज का एक्स-रे करता हुआ दिखाई दे रहा है। हालांकि इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हो सकी है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर लोगों के बीच चर्चा तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो किसी मरीज के परिजन द्वारा रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा किया गया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया। आम तौर पर एक्स-रे जैसी तकनीकी प्रक्रिया प्रशिक्षित रेडियोग्राफर द्वारा की जाती है, ऐसे में वायरल वीडियो में सुरक्षा गार्ड की भूमिका को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह मरीजों की सुरक्षा के साथ गंभीर लापरवाही मानी जाएगी। इस मामले पर अस्पताल अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वायरल वीडियो को गंभीरता से लिया गया है। रेडियोलॉजी विभाग और संबंधित एजेंसी को जांच के निर्देश दिए गए हैं तथा 24 घंटे के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच में यदि कोई अनियमितता सामने आती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद एक बार फिर यह सवाल उठने लगा है कि जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में ऐसी स्थिति क्यों बन रही है। क्या यह स्टाफ की कमी का परिणाम है या फिर निगरानी में लापरवाही? फिलहाल, पूरे मामले की सच्चाई जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।1
- मझौलिया प्रखंड क्षेत्र में बुधवार के देर साम आई तेज आंधी और बारिश ने भारी तबाही मचा दी। अहवरशेख पंचायत के वार्ड नंबर 4 और 5 समेत कई गांवों में कच्चे घरों के छप्पर उड़ गए, जबकि कई मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए। अचानक आए इस तूफान से ग्रामीणों को संभलने का मौका भी नहीं मिला। ग्रामीणों के अनुसार, अख्तर अंसारी के लाल टोला जाने वाली सड़क पर पेड़ गिर जाने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। वहीं अकबर अंसारी, जापान भाई, शंकर पटेल और नागेंद्र यादव समेत कई लोगों के घरों को नुकसान पहुंचा है। इस आंधी का असर शादी समारोहों पर भी पड़ा, जहां कई जगहों पर बारात की तैयारियां और पंडाल पूरी तरह बर्बाद हो गए। नानो सती-जगदीशपुर मुख्य मार्ग पर भी कई पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित रहा। साथ ही, कई स्थानों पर विद्युत पोल क्षतिग्रस्त होने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। प्रशासन और बिजली विभाग की टीमें स्थिति सामान्य करने में जुटी हैं, जबकि ग्रामीणों में नुकसान को लेकर चिंता बनी हुई है।1
- Post by News of Kushinagar1
- बीते दो दिन पहले तेज आंधी में पेड़ गिरने से एक व्यक्ति कि मौत मासूम बच्चा घायल इस घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया1
- ssssssszz Dungarpur jila Rajasthan1
- नवनिर्मित सड़क बनी अवैध पार्किंग का अड्डा, राहगीरों की जान जोखिम में बेतिया के मीना बाजार से बड़ा रमना मुख्य द्वार की ओर जाने वाली नवनिर्मित सड़क इन दिनों राहगीरों के लिए मुसीबत का सबब बन गई है। जिस सड़क का निर्माण सुगम आवागमन के लिए किया गया था, अब वह पूरी तरह से अवैध पार्किंग क्षेत्र में तब्दील हो चुकी है। सड़क के दोनों ओर बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों के कारण रास्ता बेहद संकरा हो गया है, जिससे पैदल चलने वालों और वाहन चालकों को निकलने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। बाजार का मुख्य मार्ग होने के कारण यहाँ सुबह से शाम तक भारी भीड़ रहती है, ऐसे में सड़क पर खड़ी गाड़ियाँ किसी बड़ी दुर्घटना को दावत दे रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह स्थिति न केवल यातायात को प्रभावित कर रही है, बल्कि आपातकालीन स्थिति में एम्बुलेंस या दमकल की गाड़ियों के लिए भी बाधा बन सकती है। सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि नगर प्रशासन इस पूरी अव्यवस्था से अवगत है, फिर भी अब तक अतिक्रमणकारियों और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई है। प्रशासन की इस अनदेखी के कारण बाजार आने वाले लोगों में भारी रोष व्याप्त है और वे जल्द से जल्द इस सड़क को पार्किंग मुक्त करने की मांग कर रहे हैं।1
- नौतन थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया। पांडेय टोला प्लांट के समीप की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने एक संदिग्ध बाइक को रोकने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की मौजूदगी देखते ही बाइक सवार तस्कर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर बाइक की गहन तलाशी ली, जिसमें कुल 43.61 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। जब्त शराब में 8 पीएम फ्रूटी और बीयर की बोतलें शामिल हैं, जो अवैध रूप से बिहार में खपाने के लिए लाई जा रही थीं। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि पुलिस को पहले से ही पुख्ता सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश से दियारा क्षेत्र के रास्ते शराब की एक बड़ी खेप नौतन इलाके में प्रवेश करने वाली है। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संभावित मार्गों पर घेराबंदी कर सघन जांच अभियान शुरू कर दिया। इसी दौरान पांडेय टोला प्लांट के पास यह सफलता हाथ लगी, जिससे तस्करी के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। पुलिस ने मौके से बरामद शराब और बाइक को जब्त कर थाना लाया है तथा इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। फरार तस्कर की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है, ताकि पूरे गिरोह का खुलासा किया जा सके। स्थानीय लोगों के बीच इस कार्रवाई को लेकर चर्चा का माहौल है, वहीं पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शराब तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह सख्ती से जारी रहेगा। थानाध्यक्ष ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध शराब के कारोबार की सूचना मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर इस अवैध धंधे पर पूरी तरह लगाम लगाई जा सके।1
- नौतन खुर्द में भीषण अगलगी, तीन घर जलकर राख 3 लाख नकद व 4 लाख के आभूषण समेत लाखों की संपत्ति नष्ट मझौलिया से सत्यम श्रीवास्तव की रिपोर्ट बेतिया। मझौलिया थाना क्षेत्र के नौतन खुर्द पंचायत के वार्ड संख्या 03 में गुरुवार को भीषण अगलगी की घटना में एक ही परिवार के तीन घर जलकर राख हो गए। पीड़ित की पहचान बिजली महतो के रूप में हुई है। बताया जाता है कि आग पड़ोसी के घर से निकली चिंगारी के कारण लगी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। इस घटना में करीब 3 लाख रुपये नकद और 4 लाख रुपये के आभूषण जलकर नष्ट हो गए। गनीमत रही कि घटना के तुरंत बाद बारिश शुरू हो गई, जिससे आग पर काबू पाने में मदद मिली। अन्यथा नुकसान और भी अधिक हो सकता था। अगलगी में घरेलू सामान जैसे चावल, गेहूं, तीन साइकिल, चौकी, ट्रंक और कपड़े सहित अन्य सामग्री भी जलकर राख हो गई। पंचायत के मुखिया सौदागर साह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़ित ने मझौलिया थाना में आवेदन देकर सनहा दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने यह भी बताया कि पीड़ित ने घर निर्माण के लिए 3 लाख रुपये नकद रखे थे, जो आग की भेंट चढ़ गए।1
- श्रीनगर थाना परिसर में बुधवार देर शाम आई तेज आंधी और बारिश ने भारी नुकसान पहुंचाया। तेज हवा के झोंकों के कारण थाना परिसर में स्थित करीब 100 वर्ष पुराना पीपल का विशाल वृक्ष अचानक धराशायी हो गया। पेड़ गिरने के दौरान पास में खड़ी पुलिस की एक गाड़ी उसकी चपेट में आ गई, जिससे वाहन को आंशिक क्षति पहुंची। गुरुवार के दोपहर करीब 1 बजे थानाध्यक्ष अमित कुमार पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस आंधी-पानी का असर पूरे थाना क्षेत्र में देखने को मिला है। कई किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं, वहीं अनेक घरों के छप्पर उड़ गए। तेज हवा के कारण कई जगह पेड़ गिरने से आवागमन भी प्रभावित हुआ। प्रशासन द्वारा गिर चुके पेड़ों को हटाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है, ताकि यातायात सामान्य हो सके। साथ ही, बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई थी, जिसे बहाल करने के प्रयास जारी हैं। स्थानीय लोग इस प्राकृतिक आपदा से काफी प्रभावित हुए हैं।1