श्रीनगर थाना परिसर में गिरा 100 साल पुराना पीपल का पेड़, पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त श्रीनगर थाना परिसर में बुधवार देर शाम आई तेज आंधी और बारिश ने भारी नुकसान पहुंचाया। तेज हवा के झोंकों के कारण थाना परिसर में स्थित करीब 100 वर्ष पुराना पीपल का विशाल वृक्ष अचानक धराशायी हो गया। पेड़ गिरने के दौरान पास में खड़ी पुलिस की एक गाड़ी उसकी चपेट में आ गई, जिससे वाहन को आंशिक क्षति पहुंची। गुरुवार के दोपहर करीब 1 बजे थानाध्यक्ष अमित कुमार पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस आंधी-पानी का असर पूरे थाना क्षेत्र में देखने को मिला है। कई किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं, वहीं अनेक घरों के छप्पर उड़ गए। तेज हवा के कारण कई जगह पेड़ गिरने से आवागमन भी प्रभावित हुआ। प्रशासन द्वारा गिर चुके पेड़ों को हटाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है, ताकि यातायात सामान्य हो सके। साथ ही, बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई थी, जिसे बहाल करने के प्रयास जारी हैं। स्थानीय लोग इस प्राकृतिक आपदा से काफी प्रभावित हुए हैं।
श्रीनगर थाना परिसर में गिरा 100 साल पुराना पीपल का पेड़, पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त श्रीनगर थाना परिसर में बुधवार देर शाम आई तेज आंधी और बारिश ने भारी नुकसान पहुंचाया। तेज हवा के झोंकों के कारण थाना परिसर में स्थित करीब 100 वर्ष पुराना पीपल का विशाल वृक्ष अचानक धराशायी हो गया। पेड़ गिरने के दौरान पास में खड़ी पुलिस की एक गाड़ी उसकी चपेट में आ गई, जिससे वाहन को आंशिक क्षति पहुंची। गुरुवार के दोपहर करीब 1 बजे थानाध्यक्ष अमित कुमार पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस आंधी-पानी का असर पूरे थाना क्षेत्र में देखने को मिला है। कई किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं, वहीं अनेक घरों के छप्पर उड़ गए। तेज हवा के कारण कई जगह पेड़ गिरने से आवागमन भी प्रभावित हुआ। प्रशासन द्वारा गिर चुके पेड़ों को हटाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है, ताकि यातायात सामान्य हो सके। साथ ही, बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई थी, जिसे बहाल करने के प्रयास जारी हैं। स्थानीय लोग इस प्राकृतिक आपदा से काफी प्रभावित हुए हैं।
- मझौलिया थाना क्षेत्र के धोकराहा वार्ड नंबर 11 मठ टोला में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां 26 वर्षीय विवाहिता गुड़िया देवी की हत्या कर उसके शव को घर में लगे पंखे से लटका दिया गया। घटना को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई, लेकिन परिजनों ने इसे साफ तौर पर हत्या बताते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष अमर कुमार के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में मृतका के पति जितेंद्र कुमार शर्मा ने प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है, जिसमें सास बिंदु देवी (45), ससुर बच्चू शर्मा (50), देवर मन्नू शर्मा (28) और भाभी चांदनी देवी (25) पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। एफआईआर में यह भी उल्लेख किया गया है कि मृतका से दहेज में दो लाख रुपये की मांग की जा रही थी। रकम नहीं मिलने पर आरोपियों ने इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार, घटना के दिन दोपहर करीब 12 बजे बच्चों के विवाद को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा और मारपीट की सूचना मिली थी। तत्काल 112 नंबर की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया गया था। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त मृतका का पति जितेंद्र कुमार शर्मा मजदूरी करने मधुबन गया हुआ था। इसी दौरान घर में मौजूद अन्य आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया और बाद में शव को पंखे से लटका कर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है। यह घटना एक बार फिर दहेज प्रथा की भयावह सच्चाई को उजागर करती है, जिसने एक और घर की खुशियों को मातम में बदल दिया।1
- मझौलिया प्रखंड क्षेत्र में बुधवार के देर साम आई तेज आंधी और बारिश ने भारी तबाही मचा दी। अहवरशेख पंचायत के वार्ड नंबर 4 और 5 समेत कई गांवों में कच्चे घरों के छप्पर उड़ गए, जबकि कई मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए। अचानक आए इस तूफान से ग्रामीणों को संभलने का मौका भी नहीं मिला। ग्रामीणों के अनुसार, अख्तर अंसारी के लाल टोला जाने वाली सड़क पर पेड़ गिर जाने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। वहीं अकबर अंसारी, जापान भाई, शंकर पटेल और नागेंद्र यादव समेत कई लोगों के घरों को नुकसान पहुंचा है। इस आंधी का असर शादी समारोहों पर भी पड़ा, जहां कई जगहों पर बारात की तैयारियां और पंडाल पूरी तरह बर्बाद हो गए। नानो सती-जगदीशपुर मुख्य मार्ग पर भी कई पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित रहा। साथ ही, कई स्थानों पर विद्युत पोल क्षतिग्रस्त होने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। प्रशासन और बिजली विभाग की टीमें स्थिति सामान्य करने में जुटी हैं, जबकि ग्रामीणों में नुकसान को लेकर चिंता बनी हुई है।1
- नगर निगम क्षेत्र में लगेंगे 100 हाई मास्ट, 5000 उच्च शक्ति स्ट्रीट लाइट: गरिमा1
- हाल में हुई बारिश से किसानों में खुशी की लहर है। इसी मौके का फायदा उठाने के लिए किसानों को सलाह है कि हरी खाद का उपयोग एवं रासायनिक उर्वरक का संतुलित उपयोग करना है। आधुनिक समय में यही दोहरी रणनीति खेत और किसान दोनों की समृद्धि की गारंटी है। केंद्र के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. अभिषेक प्रताप सिंह ने कहा कि सिर्फ रासायनिक खाद या सिर्फ जैविक खाद से नहीं, बल्कि दोनों के वैज्ञानिक मेल से ही खेत की सेहत और किसान की जेब मजबूत होगी। "अभी हुई बारिश से खेत में नमी है। यह हरी खाद वाली फसलें जैसे मूंग, उड़द, ढैंचा की बुवाई का सुनहरा मौका है। इसे खेत में मिलाकर उर्वरा शक्ति बढ़ाएं और आगामी खरीफ में नाइट्रोजन वाले उर्वरक 20% तक कम करके भी सफल उत्पादन लें, डॉ. सिंह ने चेताया कि लगातार रासायनिक खाद डालने से मिट्टी सख्त हो रही है और जैविक कार्बन में कमी आ रही है। वहीं, सिर्फ हरी खाद से फसल की पूरी पोषण जरूरत पूरी नहीं हो सकती। "समाधान है - पहले हरी खाद से मिट्टी बनाओ, फिर जरूरत भर उर्वरक डालो।" *हरी खाद: मिट्टी की रीढ़* फसल उत्पादन वैज्ञानिक डॉ. हर्षा बी. आर. ने कहा कि खरीफ से पहले ढैंचा, सनई, मूंग या लोबिया को 40-45 दिन उगाकर खेत में जोत देना हरी खाद कहलाता है। इससे खेत में राइजोबियम बैक्टीरिया 1 एकड़ में 25-30 किलो यूरिया के बराबर नाइट्रोजन जोड़ते हैं। साथ ही 4-5 टन जैविक पदार्थ मिलने से मिट्टी भुरभुरी होती है। पानी की बचत के साथ मिट्टी की जलधारण क्षमता 30% बढ़ती है, जिससे 1-2 सिंचाई कम लगती है। डॉ. सिंह ने बताया कि मृदा स्वास्थ्य कार्ड के आधार पर NPK डालें। हरी खाद नाइट्रोजन देती है, लेकिन फास्फोरस, पोटाश, जिंक व सल्फर की कमी उर्वरक से पूरी करनी पड़ती है। संतुलित रासायनिक उर्वरक से फसल में कीट एवं रोगों के प्रकोप में भी कमी आती है। हरी खाद से यूरिया बचेगा, संतुलित डोज से बाकी खाद की बर्बादी रुकेगी। उपज 20-25% ज्यादा जीवित मिट्टी एवं पूरा पोषण के साथ बंपर पैदावार। मिट्टी की सेहत सुधरती है मृदा का pH मान संतुलित होगा, केंचुए व मित्र जीवाणुओं की संख्या बढ़ेगी। गुणवत्ता बेहतर दाने का वजन, चमक व भंडारण क्षमता बढ़ेगी। हरी खाद मिट्टी की जान है, उर्वरक तुरंत का टॉनिक। दोनों मिलेंगे तो खेत सोना उगलेगा और किसान की समृद्धि पक्की होगी इस अवसर पर केंद्र के श्याम कुमार भार्गव, इकबाल कुमार, किसान सलाहकार केशव कुमार एवं प्रगतिशील किसान मोहन सिंह, शौकत अली, महेंद्र सिंह सहित दर्जनों किसान उपस्थित थे।3
- सिवान में एक युवक को मारी गोली मौके पे हुई मौत - एक युवक की स्थिति नाज़ुक1
- बुधवार की देर शाम सुगौली क्षेत्र में आयी आंधी-तूफान और बारिश से हुई क्षति,मक्का फसल और आम के पेड़ों पर पड़ा भारी असर। कृषि विभाग जुटा क्षति के आकलन में।1
- गया में बवाल: बालू माफिया के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, पुलिस से हिंसक झड़प1
- श्रीनगर थाना परिसर में बुधवार देर शाम आई तेज आंधी और बारिश ने भारी नुकसान पहुंचाया। तेज हवा के झोंकों के कारण थाना परिसर में स्थित करीब 100 वर्ष पुराना पीपल का विशाल वृक्ष अचानक धराशायी हो गया। पेड़ गिरने के दौरान पास में खड़ी पुलिस की एक गाड़ी उसकी चपेट में आ गई, जिससे वाहन को आंशिक क्षति पहुंची। गुरुवार के दोपहर करीब 1 बजे थानाध्यक्ष अमित कुमार पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस आंधी-पानी का असर पूरे थाना क्षेत्र में देखने को मिला है। कई किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं, वहीं अनेक घरों के छप्पर उड़ गए। तेज हवा के कारण कई जगह पेड़ गिरने से आवागमन भी प्रभावित हुआ। प्रशासन द्वारा गिर चुके पेड़ों को हटाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है, ताकि यातायात सामान्य हो सके। साथ ही, बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई थी, जिसे बहाल करने के प्रयास जारी हैं। स्थानीय लोग इस प्राकृतिक आपदा से काफी प्रभावित हुए हैं।1