Shuru
Apke Nagar Ki App…
VAJEER SHANI
More news from बिहार and nearby areas
- Post by VAJEER SHANI3
- isase bachne ke liye Sarkar ko kuchh karna chahie1
- ये सिर्फ एक गीत नहीं है, इस गीत की हर पंक्ति में सत्ता के खिलाफ एक महिला का दर्द छिपा हुआ है!! #bihar #bihari #geet #NitishKumar #CM #kamod #BiharPolitics #vairalvideo #reelsvideoシ1
- राजनीति उंगली से चलती है... गलत उठाई तो सब बर्बाद! PK की कहानी, मोतिहारी में कार्यकर्ताओं ने खूब बवाल काटा #पांचउंगलियां #राजनीतिकउंगलियां #प्रशांतकिशोर #जनसुराज #बिहारनवनिर्माण #बिहारबदलेगा #PrashantKishor #JanSuraaj #BiharPolitics #BiharNavNirman #PK #ThakurAvinashSuman #जयसियाराम #BiharElection2025 #नईराजनीति #मुट्ठीबनाओ #बिहारीअस्मिता #नीतीशकुमार #तेजस्वीयादव #बिहारकीआवाज #मोतिहारी1
- *तरियानी में एसपी शुभांक मिश्रा की अध्यक्षता में जनता दरबार, 19 मामलों का समाधान* **************************** शिवहर/ जिले के तरियानी थाना परिसर में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा के नेतृत्व में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 19 मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया, जबकि शेष मामलों के निष्पादन हेतु संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए। जनता दरबार में उपस्थित बेलहिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि नीरज कुमार ‘पप्पू’ ने बिजली विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि तरियानी प्रखंड में बिजली के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले लोगों के आवेदन निरस्त कर दिए जाते हैं। इसके बाद उनके घरों पर छापेमारी कर मुकदमा दर्ज किया जाता है। उन्होंने मांग की कि बिना उचित जांच के किसी पर कार्रवाई न की जाए। इसके अलावा उन्होंने वन विभाग से संबंधित मामला भी उठाया। उन्होंने बताया कि पंचायत से लगाए गए पेड़ों पर वन विभाग द्वारा नंबर लिखवाए जा रहे हैं, ताकि सड़क निर्माण के दौरान उन्हें अपना बताया जा सके। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में पंचायत के जो पेड़ कटेंगे, उसका मुआवजा पंचायत को मिलना चाहिए। पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने जनता को आश्वस्त किया कि आगे भी नियमित रूप से जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा, ताकि आम लोगों की समस्याओं का समय पर समाधान किया जा सके। मौके पर एसडीपीओ सुशील कुमार, तरियानी थाना अध्यक्ष विनय प्रसाद सहित बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं सैकड़ों की संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे। द वॉयस ऑफ़ बिहार न्यूज़ डेस्क के लिए जिला #संवाददाता विनोद सिंह #राजपूत की रिपोर्ट #ViralvideoSheoharpolice #Biharjantakiawazthevoic #ofBiharnewssitamarhi1
- *हरनहिया में मेगा बूथ कैंप का आयोजन,फाइलेरिया मुक्त शिवहर' के लिए अधिकारियों ने खुद खिलाई दवा।* (रवि कुमार भार्गव संपादक दैनिक अयोध्या टाइम्स बिहार) शिवहर 11 फरवरी 2026 शिवहर:-सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से शिवहर के हरनहिया में मेगा बूथ कैंप का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी (डीभीबीडीसी) मोहन कुमार द्वारा किया गया। इस मौके पर विश्व स्वास्थ्य संगठन के एनटीडी जोनल को-ऑर्डिनेटर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों और स्वास्थ्य कर्मियों ने फाइलेरिया उन्मूलन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। प्रोग्राम ऑफिसर नवीन कुमार मिश्रा, गांधी फैलो रागोतरा शुक्ला (पिरामल स्वास्थ्य) और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों को दवा के लाभ बताए। इस अभियान में जीविका की कम्युनिटी मोबिलाइज़र, स्वयं सहायता समूह की दीदियों और आशा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया।दवा के बाद होने वाले प्रभाव (एडीआर) पर दी गई जानकारी,विशेषज्ञों द्वारा लाभार्थियों को दवा सेवन के बाद होने वाले संभावित सामान्य प्रतिकूल प्रभावों (एडीआर) के बारे में विस्तार से समझाया गया, ताकि किसी भी भ्रांति को दूर किया जा सके। अधिकारियों ने अपील की कि फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से बचने के लिए पात्र लाभार्थी दवा का सेवन अनिवार्य रूप से करें। कार्यक्रम का समापन हम सब दवा खाएंगे, फाइलेरिया को हराएंगे” के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।1
- शिवहर मवेशी अस्पताल में निजी दवा बिक्री का खेल? डॉक्टर बोले – ले रहे थे ‘ज्ञानवर्धन1
- *फाइलेरिया उन्मूलन हेतु मेगा कैंप का शुभारंभ-8 लाख लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य।* (रवि कुमार भार्गव संपादक दैनिक अयोध्या टाइम्स बिहार) बेतिया 11 फरवरी 2026 बेतिया:-आज फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत बिहार के माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पांडेय जी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्यव्यापी फाइलेरिया मेगा कैंप का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पश्चिमी चंपारण जिले में प्रखंड बेतिया एवं चनपटिया के आंगनवाड़ी केंद्रों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिला पदाधिकारी द्वारा बेतिया नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या–32, मंशा टोला स्थित आंगनवाड़ी केंद्र संख्या–45 पर स्वयं उपस्थित होकर फाइलेरिया रोधी दवा डीईसी एवं अल्बेंडाज़ोल का सेवन कर तथा अन्य लाभुकों को दवा खिलाकर मेगा कैंप का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस पहल के माध्यम से आमजन को यह संदेश दिया गया कि फाइलेरिया से बचाव हेतु निर्धारित दवा का सेवन पूर्णतः सुरक्षित एवं आवश्यक है।जिले में आयोजित इस मेगा अभियान के अंतर्गत कुल 4100 आंगनवाड़ी केंद्रों पर विशेष कैंप लगाए गए हैं। अभियान को सफलतापूर्वक क्रियान्वित करने हेतु 2200 ड्रग एडमिनिस्ट्रेटर्स की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिले की लगभग 8 लाख आबादी को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह व्यापक जनभागीदारी आधारित प्रयास गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किए जाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसमें पश्चिमी चंपारण जिले की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई है।जिला पदाधिकारी ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि फाइलेरिया एक गंभीर परंतु रोके जा सकने वाला रोग है। सभी पात्र नागरिक निर्धारित तिथि पर दवा का सेवन अवश्य करें तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी दवा लेने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि दवा स्वास्थ्यकर्मियों/ड्रग एडमिनिस्ट्रेटर्स की निगरानी में ही सेवन की जानी है।मेगा कैंप के अवसर पर सिविल सर्जन श्री विजय कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी श्री रमेश चंद्रा, एनसीडीओ श्री मुर्तजा अंसारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (आईसीडीएस) श्रीमती कविता रानी, जीविका डीपीएम श्री निखिल कुमार, डीवीबीडीसीओ श्री हरेंद्र कुमार, पिरामल फाउंडेशन से डीएम राजू सिंह, एसपीएल दिव्यांक श्रीवास्तव, एलएस दीपमाला तथा गांधी फेलो दुर्गा एवं नंदनी सहित स्वास्थ्य, आईसीडीएस एवं सहयोगी संस्थाओं के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा संयुक्त रूप से संचालित यह अभियान जनस्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है,जिसका उद्देश्य फाइलेरिया उन्मूलन कर जिले को रोगमुक्त बनाना है।1