logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बुढ़वा मंगल के अवसर पर घाटमपुर में जगह-जगह भंडारे, कुष्मांडा देवी मंदिर में हुआ सुंदरकांड का पाठ घाटमपुर। बुढ़वा मंगल के पावन पर्व पर पूरे घाटमपुर क्षेत्र में भक्ति और आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। इस विशेष अवसर पर क्षेत्र में जगह-जगह विशाल भंडारों का आयोजन किया गया, जहां हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं, शाम को सुप्रसिद्ध कुष्मांडा देवी मंदिर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में गाजे-बाजे के साथ सामूहिक सुंदरकांड का पाठ आयोजित किया गया।सुबह से ही क्षेत्र के सभी हनुमान मंदिरों में बजरंगबली के दर्शन और पूजन के लिए भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं। श्रद्धालुओं ने सिंदूर, चोला और लड्डू चढ़ाकर सुख-समृद्धि की कामना की। दोपहर होते ही विभिन्न सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों द्वारा राहगीरों और भक्तों के लिए भंडारे शुरू किए गए, जो देर रात तक चलते रहे।शाम के समय उत्सव का मुख्य केंद्र कुष्मांडा देवी मंदिर स्थित हनुमान मंदिर रहा। जहाँ ढोल-मंजीरों और गाजे-बाजे की थाप पर भक्तों ने अत्यंत भावपूर्ण तरीके से सुंदरकांड का पाठ किया। सुंदरकांड की चौपाइयों से पूरा मंदिर परिसर सराबोर हो उठा और 'जय श्रीराम' व 'जय हनुमान' के जयकारों से वातावरण गूंजायमान हो गया। पाठ के समापन के बाद महाआरती हुई और उपस्थित सभी श्रद्धालुओं में विशेष प्रसाद वितरित किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में भारी संख्या में स्थानीय महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

15 hrs ago
user_Satish Kumar,9648888580
Satish Kumar,9648888580
Journalist Ghatampur, Kanpur Nagar•
15 hrs ago

बुढ़वा मंगल के अवसर पर घाटमपुर में जगह-जगह भंडारे, कुष्मांडा देवी मंदिर में हुआ सुंदरकांड का पाठ घाटमपुर। बुढ़वा मंगल के पावन पर्व पर पूरे घाटमपुर क्षेत्र में भक्ति और आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। इस विशेष अवसर पर क्षेत्र में जगह-जगह विशाल भंडारों का आयोजन किया गया, जहां हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं, शाम को सुप्रसिद्ध कुष्मांडा देवी मंदिर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में गाजे-बाजे के साथ सामूहिक सुंदरकांड का पाठ आयोजित किया गया।सुबह से ही क्षेत्र के सभी हनुमान मंदिरों में बजरंगबली के दर्शन और पूजन के लिए भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं। श्रद्धालुओं ने सिंदूर, चोला और लड्डू चढ़ाकर सुख-समृद्धि की कामना की। दोपहर होते ही विभिन्न सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों द्वारा राहगीरों और भक्तों के लिए भंडारे शुरू किए गए, जो देर रात तक चलते रहे।शाम के समय उत्सव का मुख्य केंद्र कुष्मांडा देवी मंदिर स्थित हनुमान मंदिर रहा। जहाँ ढोल-मंजीरों और गाजे-बाजे की थाप पर भक्तों ने अत्यंत भावपूर्ण तरीके से सुंदरकांड का पाठ किया। सुंदरकांड की चौपाइयों से पूरा मंदिर परिसर सराबोर हो उठा और 'जय श्रीराम' व 'जय हनुमान' के जयकारों से वातावरण गूंजायमान हो गया। पाठ के समापन के बाद महाआरती हुई और उपस्थित सभी श्रद्धालुओं में विशेष प्रसाद वितरित किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में भारी संख्या में स्थानीय महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • 10 हजार की सैलरी नहीं दी तो फूंक दिया सूरत में 24 करोड़ का कपड़ा मार्केट, 17 दुकानें खाक, मालिक को 6 करोड़ का चूना बिग ब्रेकिंग न्यूज़ सूरत, गुजरात । यहाँ बारडोली रोड पर स्थित श्याम संगिनी कपड़ा बाजार की छठी मंजिल पर 'जगदंबा टेक्सटाइल' दुकान के एक पूर्व अकाउंटेंट (विनोद सावले) ने मात्र 10,000 रुपये का बकाया वेतन न मिलने पर आग लगा दी थी। इस आगजनी में 17 दुकानें जलकर खाक हो गईं और करोड़ों का नुकसान हुआ।
    1
    10 हजार की सैलरी नहीं दी तो फूंक दिया सूरत में 24 करोड़ का कपड़ा मार्केट, 17 दुकानें खाक, मालिक को 6 करोड़ का चूना
बिग ब्रेकिंग न्यूज़ सूरत, गुजरात ।
यहाँ बारडोली रोड पर स्थित श्याम संगिनी कपड़ा बाजार की छठी मंजिल पर 'जगदंबा टेक्सटाइल' दुकान के एक पूर्व अकाउंटेंट (विनोद सावले) ने मात्र 10,000 रुपये का बकाया वेतन न मिलने पर आग लगा दी थी। इस आगजनी में 17 दुकानें जलकर खाक हो गईं और करोड़ों का नुकसान हुआ।
    user_MAKKI TV
    MAKKI TV
    Mediation service कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • रमईपुर में बारिश के बाद जलभराव, कच्चे रास्ते पर पानी से लोग परेशान कानपुर नगर के रमईपुर क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के बाद गांव की गलियों और खेतों के पास वाले इंटरलॉकिंग रास्ते पर घुटने तक पानी भर गया है। > आने-जाने वाला मुख्य रास्ता पूरी तरह से कीचड़ और पानी से भरा है, जिससे बच्चों और बुजुर्गों को निकलने में काफी दिक्कत हो रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द पानी निकासी की मांग की है। > > वीडियो - रमईपुर चौराहा के पास से > > अपने क्षेत्र की सभी खबरें देखने और खबरें शेयर करके कमाई करने के लिए शुरू ऐप डाउनलोड करें 👇🏻
    4
    रमईपुर में बारिश के बाद जलभराव, कच्चे रास्ते पर पानी से लोग परेशान
कानपुर नगर के रमईपुर क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के बाद गांव की गलियों और खेतों के पास वाले इंटरलॉकिंग रास्ते पर घुटने तक पानी भर गया है। 
> आने-जाने वाला मुख्य रास्ता पूरी तरह से कीचड़ और पानी से भरा है, जिससे बच्चों और बुजुर्गों को निकलने में काफी दिक्कत हो रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द पानी निकासी की मांग की है।
> 
> वीडियो - रमईपुर चौराहा के पास से
> 
> अपने क्षेत्र की सभी खबरें देखने और खबरें शेयर करके कमाई करने के लिए शुरू ऐप डाउनलोड करें 👇🏻
    user_Jitendra Singh
    Jitendra Singh
    Restaurant Kanpur, Kanpur Nagar•
    15 hrs ago
  • Aaj.. Rahul.. Gandhi.. Ka..brthde...hai..naukrika...mela...lgahuahai...tal..katora...stediemme..md.. Anish.. Kuraishi.. Fattepur.. Mushangar.. Kanpur.. Dihat.. U. P
    1
    Aaj.. Rahul.. Gandhi.. Ka..brthde...hai..naukrika...mela...lgahuahai...tal..katora...stediemme..md.. Anish.. Kuraishi.. Fattepur.. Mushangar.. Kanpur.. Dihat.. U. P
    user_MD ANISH KURAISHI
    MD ANISH KURAISHI
    Mechanic भोगनीपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • Billi mausi I hai apne sath Apne bacchon Ko Lai Ho jaaye hamen niyamon Se Koi Dil bhi aati Hai bacchon ka bhojan karte Lakshmi ka suchak hai Delhi mein se Jay Shri Ram Billi mausi jaane karte hain Billi mausi ka sabka Dhyan dete Hindu sajate Hain jaharveer
    2
    Billi mausi I hai apne sath Apne bacchon Ko Lai Ho jaaye hamen niyamon Se Koi Dil bhi aati Hai bacchon ka bhojan karte Lakshmi ka suchak hai Delhi mein se Jay Shri Ram
Billi mausi jaane karte hain Billi mausi ka sabka Dhyan dete Hindu sajate Hain jaharveer
    user_Rajkumar
    Rajkumar
    Security Guard Kanpur, Kanpur Nagar•
    16 hrs ago
  • ganesh mahotsav maswanpur kanpur nagar dance compitition
    1
    ganesh mahotsav maswanpur 
kanpur nagar dance compitition
    user_Anoop Nishad Kanpur
    Anoop Nishad Kanpur
    कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • जालौन जालौन में मोबाइल छिनैती की वारदात से मचा हड़कंप, जालौन जालौन में मोबाइल छिनैती की वारदात से मचा हड़कंप, अंधेरे में घर लौट रही महिला को बाइक सवारों ने बनाया निशाना, मोबाइल की लाइट जलाकर घर लौट रही थी महिला, अंधेरे का फायदा उठाकर बाइक सवारों ने मोबाइल छीना, कस्तूरबा गांधी विद्यालय में खाना बनाकर घर लौट रही थी महिला, सुरही चौकी से चंद कदमों की दूरी पर हुई छिनैती, अचानक हुई वारदात से इलाके में मचा हड़कंप, महिला ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से की शिकायत, शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र की सुरही चौकी के पास की घटना।
    2
    जालौन

जालौन में मोबाइल छिनैती की वारदात से मचा हड़कंप,
जालौन
जालौन में मोबाइल छिनैती की वारदात से मचा हड़कंप,
अंधेरे में घर लौट रही महिला को बाइक सवारों ने बनाया निशाना,
मोबाइल की लाइट जलाकर घर लौट रही थी महिला,
अंधेरे का फायदा उठाकर बाइक सवारों ने मोबाइल छीना,
कस्तूरबा गांधी विद्यालय में खाना बनाकर घर लौट रही थी महिला,
सुरही चौकी से चंद कदमों की दूरी पर हुई छिनैती,
अचानक हुई वारदात से इलाके में मचा हड़कंप,
महिला ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से की शिकायत,
शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की,
जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र की सुरही चौकी के पास की घटना।
    user_Dev Patel
    Dev Patel
    Local News Reporter कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • गया धाम जाने वाले यात्रियों को चेयरमैन ने किया सम्मानित हमीरपुर। सुमेरपुर क्षेत्र से गया धाम की धार्मिक यात्रा पर रवाना होने वाले नगर के यात्रियों को मंगलवार रात नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे ने सम्मानित कर विदाई दी। उन्होंने यात्रियों के माथे पर हल्दी-चावल का तिलक लगाया और मिष्ठान भेंट कर सुखद एवं सुरक्षित यात्रा की कामना की। रात करीब 10 बजे आयोजित विदाई कार्यक्रम में चेयरमैन धीरेंद्र शिवहरे ने कहा कि सभी यात्री सकुशल यात्रा पूरी कर वापस लौटें। उन्होंने कहा कि धार्मिक यात्राएं मन को शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करती हैं। विदाई के दौरान यात्रियों में उत्साह और प्रसन्नता का माहौल रहा। इस मौके पर शैलेंद्र सिंह छोटू, अखिलेश, आशीष साहू, आनंद तिवारी, संजय गुप्ता, सौरभ शुक्ला सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    1
    गया धाम जाने वाले यात्रियों को चेयरमैन ने किया सम्मानित
हमीरपुर। सुमेरपुर क्षेत्र से गया धाम की धार्मिक यात्रा पर रवाना होने वाले नगर के यात्रियों को मंगलवार रात नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे ने सम्मानित कर विदाई दी। उन्होंने यात्रियों के माथे पर हल्दी-चावल का तिलक लगाया और मिष्ठान भेंट कर सुखद एवं सुरक्षित यात्रा की कामना की।
रात करीब 10 बजे आयोजित विदाई कार्यक्रम में चेयरमैन धीरेंद्र शिवहरे ने कहा कि सभी यात्री सकुशल यात्रा पूरी कर वापस लौटें। उन्होंने कहा कि धार्मिक यात्राएं मन को शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करती हैं। विदाई के दौरान यात्रियों में उत्साह और प्रसन्नता का माहौल रहा।
इस मौके पर शैलेंद्र सिंह छोटू, अखिलेश, आशीष साहू, आनंद तिवारी, संजय गुप्ता, सौरभ शुक्ला सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • आज सुबह होर्मुज जलडमरूमध्य में आवागमन नियमों का उल्लंघन करने के कारण क्रांतिकारी गार्ड द्वारा जिस अमीराती जहाज को निशाना बनाया गया था, वह यही है।
    1
    आज सुबह होर्मुज जलडमरूमध्य में आवागमन नियमों का उल्लंघन करने के कारण क्रांतिकारी गार्ड द्वारा जिस अमीराती जहाज को निशाना बनाया गया था, वह यही है।
    user_MAKKI TV
    MAKKI TV
    Mediation service कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Ramaipur Kanpur me musladhar barish, sadak par bhara paani - yatayat thap Kanpur Nagar ke Ramaipur kshetra me aaj subah se musladhar barish ho rahi hai. Barish ki wajah se main sadak par ghutno tak paani bhar gaya hai. Din me hi andhera chha gaya hai aur gaadiyon ko light jalakar chalna pad raha hai. Dukanon ke bahar lage tirpal tez hawa se hil rahe hain. Lagatar ho rahi barish se aam janjivan ast-vyast ho gaya hai. Dukandaron aur raahgiron ko kafi pareshani ka samna karna pad raha hai. Sthaniya logon ne prashasan se jal-nikasi ki vyavastha karne ki maang ki hai. *Location - Ramaipur, Kanpur Nagar*
    1
    Ramaipur Kanpur me musladhar barish, sadak par bhara paani - yatayat thap
Kanpur Nagar ke Ramaipur kshetra me aaj subah se musladhar barish ho rahi hai.
Barish ki wajah se main sadak par ghutno tak paani bhar gaya hai. Din me hi andhera chha gaya hai aur gaadiyon ko light jalakar chalna pad raha hai. Dukanon ke bahar lage tirpal tez hawa se hil rahe hain.
Lagatar ho rahi barish se aam janjivan ast-vyast ho gaya hai. Dukandaron aur raahgiron ko kafi pareshani ka samna karna pad raha hai. Sthaniya logon ne prashasan se jal-nikasi ki vyavastha karne ki maang ki hai.
*Location - Ramaipur, Kanpur Nagar*
    user_Jitendra Singh
    Jitendra Singh
    Restaurant Kanpur, Kanpur Nagar•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.