logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

Aaj.. Rahul.. Gandhi.. Ka..brthde...hai..naukrika...mela...lgahuahai...tal..katora...stediemme..md.. Anish.. Kuraishi.. Fattepur.. Mushangar.. Kanpur.. Dihat.. U. P

16 hrs ago
user_MD ANISH KURAISHI
MD ANISH KURAISHI
Mechanic भोगनीपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
16 hrs ago

Aaj.. Rahul.. Gandhi.. Ka..brthde...hai..naukrika...mela...lgahuahai...tal..katora...stediemme..md.. Anish.. Kuraishi.. Fattepur.. Mushangar.. Kanpur.. Dihat.. U. P

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सीमेंट की कथित मांग से ‘नागिन डांस’ तक! रामपुरा इंस्पेक्टर लाइन हाजिर जालौन। रामपुरा थाना प्रभारी शिव प्रकाश सिंह पर भाजपा नेता दिनेश मिश्रा ने 20 बोरी सीमेंट मांगने, मांग पूरी न होने पर कमरे में बंद करने, अभद्रता और कथित तौर पर ‘नागिन डांस’ कराने का दबाव बनाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के बाद भाजपा नेताओं ने एसपी विनय कुमार सिंह से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की। मामले के बाद एसपी ने थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया और के.पी. सरोज को रामपुरा थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। भाजपा नेता ने मंडल अध्यक्ष को भी कथित धमकी दिए जाने का आरोप लगाया है। पूरे प्रकरण की जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट होगी। सवाल—थाने के अंदर आखिर क्या हुआ? जांच में क्या सामने आता है, यह अहम होगा। #JalaunNews #RamPura #UPPolice #BreakingNews #Jalaun
    1
    सीमेंट की कथित मांग से ‘नागिन डांस’ तक! रामपुरा इंस्पेक्टर लाइन हाजिर
जालौन। रामपुरा थाना प्रभारी शिव प्रकाश सिंह पर भाजपा नेता दिनेश मिश्रा ने 20 बोरी सीमेंट मांगने, मांग पूरी न होने पर कमरे में बंद करने, अभद्रता और कथित तौर पर ‘नागिन डांस’ कराने का दबाव बनाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।
शिकायत के बाद भाजपा नेताओं ने एसपी विनय कुमार सिंह से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की। मामले के बाद एसपी ने थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया और के.पी. सरोज को रामपुरा थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
भाजपा नेता ने मंडल अध्यक्ष को भी कथित धमकी दिए जाने का आरोप लगाया है। पूरे प्रकरण की जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट होगी।
सवाल—थाने के अंदर आखिर क्या हुआ? जांच में क्या सामने आता है, यह अहम होगा।
#JalaunNews #RamPura #UPPolice #BreakingNews #Jalaun
    user_पत्रकार विकाश सिंह
    पत्रकार विकाश सिंह
    कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • कौरोवा में अपना दल एस का कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम, आशीष पटेल ने 2027 के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संगठन मजबूत करने का दिया संदेश सिकंदरा। तहसील क्षेत्र के कौरोवा गांव के पास स्थित चंद्रिका मेंशन में बुधवार को करीब 2 बजे अपना दल एस की ओर से कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पार्टी नेता आशीष पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अपना दल एस वर्तमान समय में प्रदेश की सत्ता में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। एक समय ऐसा भी था, जब पार्टी समाप्त होने की कगार पर थी, लेकिन कार्यकर्ताओं की मेहनत और एकजुटता से संगठन मजबूत हुआ। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर वर्ष 2027 में पार्टी की ताकत को और मजबूत करने का आह्वान किया। आशीष पटेल ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए हर परिस्थिति में संयम बनाए रखने और संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रियता से काम करने की अपील की। कार्यक्रम में मुकेश पटेल, रामफल, बृजेश पटेल, हर्ष पटेल, आनंद, बाबू सिंह, प्रताप नारायण कटियार समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    कौरोवा में अपना दल एस का कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम, आशीष पटेल ने 2027 के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संगठन मजबूत करने का दिया संदेश
सिकंदरा। तहसील क्षेत्र के कौरोवा गांव के पास स्थित चंद्रिका मेंशन में बुधवार को करीब 2 बजे अपना दल एस की ओर से कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पार्टी नेता आशीष पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि अपना दल एस वर्तमान समय में प्रदेश की सत्ता में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। एक समय ऐसा भी था, जब पार्टी समाप्त होने की कगार पर थी, लेकिन कार्यकर्ताओं की मेहनत और एकजुटता से संगठन मजबूत हुआ। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर वर्ष 2027 में पार्टी की ताकत को और मजबूत करने का आह्वान किया।
आशीष पटेल ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए हर परिस्थिति में संयम बनाए रखने और संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रियता से काम करने की अपील की। कार्यक्रम में मुकेश पटेल, रामफल, बृजेश पटेल, हर्ष पटेल, आनंद, बाबू सिंह, प्रताप नारायण कटियार समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पहुंची फिल्म ‘हनुमान अंश’ की टीम राम लला के दर्शनकिये । अयोध्या। फिल्म ‘हनुमान अंश’ की टीम ने बुधवार को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पहुंचकर रामलला के दर्शन किए। टीम के सदस्यों ने मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना कर भगवान श्रीराम का आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंदिर की भव्यता और आध्यात्मिक वातावरण से टीम के सदस्य अभिभूत नजर आए। फिल्म से जुड़े कलाकारों और अन्य सदस्यों ने रामलला के दर्शन के बाद मंदिर निर्माण और परिसर की व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली। टीम ने अयोध्या की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को करीब से महसूस किया। दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच टीम के सदस्यों ने अनुशासन के साथ पूजन किया। फिल्म ‘हनुमान अंश’ की टीम ने अयोध्या प्रवास को यादगार बताया। सदस्यों ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन करना उनके लिए विशेष आध्यात्मिक अनुभव रहा।
    1
    श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पहुंची फिल्म ‘हनुमान अंश’ की टीम राम लला के दर्शनकिये ।
अयोध्या। फिल्म ‘हनुमान अंश’ की टीम ने बुधवार को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पहुंचकर रामलला के दर्शन किए। टीम के सदस्यों ने मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना कर भगवान श्रीराम का आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंदिर की भव्यता और आध्यात्मिक वातावरण से टीम के सदस्य अभिभूत नजर आए।
फिल्म से जुड़े कलाकारों और अन्य सदस्यों ने रामलला के दर्शन के बाद मंदिर निर्माण और परिसर की व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली। टीम ने अयोध्या की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को करीब से महसूस किया। दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच टीम के सदस्यों ने अनुशासन के साथ पूजन किया।
फिल्म ‘हनुमान अंश’ की टीम ने अयोध्या प्रवास को यादगार बताया। सदस्यों ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन करना उनके लिए विशेष आध्यात्मिक अनुभव रहा।
    user_कुमार पंकज
    कुमार पंकज
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • झींझक कस्बे में छत से गिरकर युवक की मौत, शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम झींझक कस्बे में छत से गिरकर युवक की मौत, शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक कस्बे के अब्दुल कलाम नगर मोहल्ले में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में छत से गिरकर 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक रात में लघुशंका के लिए उठा था। इसी दौरान आंगन में जाल न होने के कारण वह छत से नीचे जा गिरा। गंभीर हालत में परिजन उसे उपचार के लिए कानपुर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। बुधवार दोपहर करीब दो बजे शव घर पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। अब्दुल कलाम नगर निवासी राजेश (30) पुत्र स्व. महावीर पुताई का कार्य कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। मृतक के भाई साजन ने बताया कि मंगलवार रात राजेश घर की छत पर सो रहा था। देर रात वह लघुशंका के लिए उठा। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे आंगन में जा गिरा। हादसे में राजेश गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए कानपुर लेकर जा रहे थे। रास्ते में उसकी हालत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया। बुधवार दोपहर करीब दो बजे शव घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी आशा देवी, मां कलावती और दोनों बेटियां सेजल (11) व काजल (5) शव से लिपटकर रोने लगीं। परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। राजेश की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घर का कमाने वाला सदस्य चले जाने से पत्नी और मासूम बेटियों के सामने परिवार के भरण-पोषण का संकट भी खड़ा हो गया है। घटना के बाद पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल बना हुआ है।
    1
    झींझक कस्बे में छत से गिरकर युवक की मौत, शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम
झींझक कस्बे में छत से गिरकर युवक की मौत, शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम
मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक कस्बे के अब्दुल कलाम नगर मोहल्ले में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में छत से गिरकर 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक रात में लघुशंका के लिए उठा था। इसी दौरान आंगन में जाल न होने के कारण वह छत से नीचे जा गिरा। गंभीर हालत में परिजन उसे उपचार के लिए कानपुर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। बुधवार दोपहर करीब दो बजे शव घर पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
अब्दुल कलाम नगर निवासी राजेश (30) पुत्र स्व. महावीर पुताई का कार्य कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। मृतक के भाई साजन ने बताया कि मंगलवार रात राजेश घर की छत पर सो रहा था। देर रात वह लघुशंका के लिए उठा। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे आंगन में जा गिरा। हादसे में राजेश गंभीर रूप से घायल हो गया।
परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए कानपुर लेकर जा रहे थे। रास्ते में उसकी हालत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया। बुधवार दोपहर करीब दो बजे शव घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी आशा देवी, मां कलावती और दोनों बेटियां सेजल (11) व काजल (5) शव से लिपटकर रोने लगीं। परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया।
राजेश की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घर का कमाने वाला सदस्य चले जाने से पत्नी और मासूम बेटियों के सामने परिवार के भरण-पोषण का संकट भी खड़ा हो गया है। घटना के बाद पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल बना हुआ है।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • थाना रुरा साइबर हेल्प डेस्क द्वारा कार्यवाही करते हुए शिकायतकर्ता के खाते में ₹ 61,899.77/-को वापस कराया शिकायतकर्ता मनीष कुमार पुत्र हरिराम निवासी रोशनमऊ, थाना रुरा जनपद कानपुर देहात के खाता से साइबर फ्रॉड से 91,950/- रुपये कट जाने के सम्बन्ध में शिकायत दर्ज करायी गयी थी।उक्त शिकायत पर जांच एवं कार्यवाही करते हुए थाना रुरा साइबर हेल्प डेस्क द्वारा शिकायतकर्ता को 61,899.77 रुपए धनराशि उसके खाते में वापस करायी गयी। शेष धनराशि की वापसी के प्रयास किए जा रहे है।पुलिस की त्वरित कार्यवाही से शिकायतकर्ता ने जनपद कानपुर देहात पुलिस का धन्यवाद दिया।थाना रुरा साइबर हेल्प डेस्क द्वारा यह जानकारी साझा करने के साथ ही लोगों से अपील की गई कि बैकिंग जानकारी, ओटीपी व पासवर्ड की जानकारी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें।
    1
    थाना रुरा साइबर हेल्प डेस्क द्वारा कार्यवाही करते हुए शिकायतकर्ता के खाते में ₹ 61,899.77/-को वापस कराया
शिकायतकर्ता मनीष कुमार पुत्र हरिराम निवासी रोशनमऊ, थाना रुरा जनपद कानपुर देहात के खाता से साइबर फ्रॉड से 91,950/- रुपये कट जाने के सम्बन्ध में शिकायत दर्ज करायी गयी थी।उक्त शिकायत पर जांच एवं कार्यवाही करते हुए थाना रुरा साइबर हेल्प डेस्क द्वारा शिकायतकर्ता को 61,899.77 रुपए धनराशि उसके खाते में वापस करायी गयी। शेष धनराशि की वापसी के प्रयास किए जा रहे है।पुलिस की त्वरित कार्यवाही से शिकायतकर्ता ने जनपद कानपुर देहात पुलिस का धन्यवाद दिया।थाना रुरा साइबर हेल्प डेस्क द्वारा यह जानकारी साझा करने के साथ ही लोगों से अपील की गई कि बैकिंग जानकारी, ओटीपी व पासवर्ड की जानकारी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • डेरापुर सीएचसी से 102 एंबुलेंस गायब, क्षतिग्रस्त हालत में मिली चोरी की सूचना से मचा हड़कंप डेरापुर सीएचसी से 102 एंबुलेंस गायब, क्षतिग्रस्त हालत में मिली चोरी की सूचना से मचा हड़कंप, पुलिस ने शुरू की जांच डेरापुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डेरापुर से बुधवार तड़के करीब 3:12 बजे 102 एंबुलेंस संख्या यूपी 32 एफजी 0502 के गायब होने की सूचना से हड़कंप मच गया। बताया गया कि एंबुलेंस चालक शैलेश यादव और ईएमटी इरम मरीज को छोड़ने के बाद एंबुलेंस को अस्पताल परिसर में खड़ा कर सो गए थे। सुबह जब दोनों की आंख खुली तो एंबुलेंस मौके से गायब मिली। एंबुलेंस गायब होने की सूचना से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। तलाश के दौरान एंबुलेंस थाना क्षेत्र के थानवापुर के पास क्षतिग्रस्त हालत में मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। एंबुलेंस किस तरह अस्पताल परिसर से बाहर निकली और किन परिस्थितियों में थानवापुर के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई, इसे लेकर पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। 102 एंबुलेंस के प्रोग्राम मैनेजर रंजन विश्वकर्मा ने बुधवार शाम करीब तीन बजे बताया कि उनके अनुसार किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा एंबुलेंस को ले जाया गया था और बाद में उसका एक्सीडेंट होने से एंबुलेंस क्षतिग्रस्त हो गई। उन्होंने बताया कि मामले में डेरापुर थाने में तहरीर दी जा रही है। उन्होंने कहा कि घटना की जांच करना पुलिस का काम है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। एंबुलेंस अस्पताल परिसर से किन परिस्थितियों में निकली और घटना के पीछे क्या कारण रहा, यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
    1
    डेरापुर सीएचसी से 102 एंबुलेंस गायब, क्षतिग्रस्त हालत में मिली चोरी की सूचना से मचा हड़कंप
डेरापुर सीएचसी से 102 एंबुलेंस गायब, क्षतिग्रस्त हालत में मिली
चोरी की सूचना से मचा हड़कंप, पुलिस ने शुरू की जांच
डेरापुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डेरापुर से बुधवार तड़के करीब 3:12 बजे 102 एंबुलेंस संख्या यूपी 32 एफजी 0502 के गायब होने की सूचना से हड़कंप मच गया। बताया गया कि एंबुलेंस चालक शैलेश यादव और ईएमटी इरम मरीज को छोड़ने के बाद एंबुलेंस को अस्पताल परिसर में खड़ा कर सो गए थे। सुबह जब दोनों की आंख खुली तो एंबुलेंस मौके से गायब मिली।
एंबुलेंस गायब होने की सूचना से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। तलाश के दौरान एंबुलेंस थाना क्षेत्र के थानवापुर के पास क्षतिग्रस्त हालत में मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
एंबुलेंस किस तरह अस्पताल परिसर से बाहर निकली और किन परिस्थितियों में थानवापुर के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई, इसे लेकर पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है।
102 एंबुलेंस के प्रोग्राम मैनेजर रंजन विश्वकर्मा ने बुधवार शाम करीब तीन बजे बताया कि उनके अनुसार किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा एंबुलेंस को ले जाया गया था और बाद में उसका एक्सीडेंट होने से एंबुलेंस क्षतिग्रस्त हो गई। उन्होंने बताया कि मामले में डेरापुर थाने में तहरीर दी जा रही है। उन्होंने कहा कि घटना की जांच करना पुलिस का काम है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। एंबुलेंस अस्पताल परिसर से किन परिस्थितियों में निकली और घटना के पीछे क्या कारण रहा, यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • कस्बा रुरा के संकट मोचन बजरंग धाम मंदिर में बुढ़वा मंगल पर रामलीला मंचन कार्यक्रम का हुआ आयोजन बुढ़वा मंगल के अवसर पर कस्बा रुरा के बजरंग नगर स्तिथ सकंट मोचन बजरंग धाम मंदिर में रात्रिकालीन बेला में रामलीला मंचन कार्यक्रम का आयोजन हुआ।जिसमें दूर दराज से आए प्रसिद्ध कलाकारों ने सुंदर अभिनय किया।इस अवसर पर दूर दराज से आये हुए सैकड़ों भक्तों ने रामलीला कार्यक्रम का आनंद लिया और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
    1
    कस्बा रुरा के संकट मोचन बजरंग धाम मंदिर में बुढ़वा मंगल पर रामलीला मंचन कार्यक्रम का हुआ आयोजन
बुढ़वा मंगल के अवसर पर कस्बा रुरा के बजरंग नगर स्तिथ सकंट मोचन बजरंग धाम मंदिर में रात्रिकालीन बेला में रामलीला मंचन कार्यक्रम का आयोजन हुआ।जिसमें दूर दराज से आए प्रसिद्ध कलाकारों ने सुंदर अभिनय किया।इस अवसर पर दूर दराज से आये हुए सैकड़ों भक्तों ने रामलीला कार्यक्रम का आनंद लिया और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • खबर कानपुर देहात पत्रकार इकबाल अहमद पिता पर पुत्र को पत्थर से कुचलकर हत्या करने का आरोप, इलाज के दौरान 25 वर्षीय युवक की मौत खबर कानपुर देहात पत्रकार इकबाल अहमद पिता पर पुत्र को पत्थर से कुचलकर हत्या करने का आरोप, इलाज के दौरान 25 वर्षीय युवक की मौत सिकंदरा, कानपुर देहात। सिकंदरा थाना क्षेत्र की रसधान चौकी अंतर्गत चितवाखेड़ा गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक पिता पर अपने ही 25 वर्षीय पुत्र पर पत्थर से हमला करने का आरोप लगा है। गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान अभिषेक कुशवाहा (25) के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, घटना के समय अभिषेक घर पर सो रहा था। मृतक की बहन ने आरोप लगाया कि इसी दौरान उसके पिता रामजीवन कुशवाहा ने पत्थर से अभिषेक पर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन आनन-फानन में घायल अभिषेक को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस घटना के कारणों और आरोपी की भूमिका को लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि तहरीर और जांच में सामने आए साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है और परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
    3
    खबर कानपुर देहात
पत्रकार इकबाल अहमद

पिता पर पुत्र को पत्थर से कुचलकर हत्या करने का आरोप, इलाज के दौरान 25 वर्षीय युवक की मौत

खबर कानपुर देहात
पत्रकार इकबाल अहमद
पिता पर पुत्र को पत्थर से कुचलकर हत्या करने का आरोप, इलाज के दौरान 25 वर्षीय युवक की मौत
सिकंदरा, कानपुर देहात। सिकंदरा थाना क्षेत्र की रसधान चौकी अंतर्गत चितवाखेड़ा गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक पिता पर अपने ही 25 वर्षीय पुत्र पर पत्थर से हमला करने का आरोप लगा है। गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।
मृतक की पहचान अभिषेक कुशवाहा (25) के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, घटना के समय अभिषेक घर पर सो रहा था। मृतक की बहन ने आरोप लगाया कि इसी दौरान उसके पिता रामजीवन कुशवाहा ने पत्थर से अभिषेक पर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
परिजन आनन-फानन में घायल अभिषेक को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
पुलिस घटना के कारणों और आरोपी की भूमिका को लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि तहरीर और जांच में सामने आए साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है और परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
    user_Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar up voice news kanpur dehat सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • जालौन जालौन में तेज रफ़्तार ट्रक ने राहगीर को मारी टक्कर, जालौन जालौन में तेज रफ़्तार ट्रक ने राहगीर को मारी टक्कर, अस्पताल पहुँचते ही घायल को उतारते समय टूटा स्ट्रेचर, टक्कर लगने से राहगीर के सिर समेत शरीर में आई गंभीर चोटें, घायल को अस्पताल पहुंचाने के लिए मौके पर पहुंची NHAI की एंबुलेंस, अस्पताल पहुंचने के बाद घायल को उतारते समय NHAI की एम्बुलेंस के स्टेचर ने ही तोड़ा दम, NHAI एम्बुलेंस का स्टेचर टूटने से घायल जमीन पर गिरा, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के उसरगाँव स्थित ज्ञानी ढाबा के पास का मामला।
    2
    जालौन
जालौन में तेज रफ़्तार ट्रक ने राहगीर को मारी टक्कर,
जालौन
जालौन में तेज रफ़्तार ट्रक ने राहगीर को मारी टक्कर,
अस्पताल पहुँचते ही घायल को उतारते समय टूटा स्ट्रेचर,
टक्कर लगने से राहगीर के सिर समेत शरीर में आई गंभीर चोटें,
घायल को अस्पताल पहुंचाने के लिए मौके पर पहुंची NHAI की एंबुलेंस,
अस्पताल पहुंचने के बाद घायल को उतारते समय NHAI की एम्बुलेंस के स्टेचर ने ही तोड़ा दम,
NHAI एम्बुलेंस का स्टेचर टूटने से घायल जमीन पर गिरा, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल,
जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के उसरगाँव स्थित ज्ञानी ढाबा के पास का मामला।
    user_Dev Patel
    Dev Patel
    Local News Reporter कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.