Shuru
Apke Nagar Ki App…
जालौन जालौन में तेज रफ़्तार ट्रक ने राहगीर को मारी टक्कर, जालौन जालौन में तेज रफ़्तार ट्रक ने राहगीर को मारी टक्कर, अस्पताल पहुँचते ही घायल को उतारते समय टूटा स्ट्रेचर, टक्कर लगने से राहगीर के सिर समेत शरीर में आई गंभीर चोटें, घायल को अस्पताल पहुंचाने के लिए मौके पर पहुंची NHAI की एंबुलेंस, अस्पताल पहुंचने के बाद घायल को उतारते समय NHAI की एम्बुलेंस के स्टेचर ने ही तोड़ा दम, NHAI एम्बुलेंस का स्टेचर टूटने से घायल जमीन पर गिरा, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के उसरगाँव स्थित ज्ञानी ढाबा के पास का मामला।
Dev Patel
जालौन जालौन में तेज रफ़्तार ट्रक ने राहगीर को मारी टक्कर, जालौन जालौन में तेज रफ़्तार ट्रक ने राहगीर को मारी टक्कर, अस्पताल पहुँचते ही घायल को उतारते समय टूटा स्ट्रेचर, टक्कर लगने से राहगीर के सिर समेत शरीर में आई गंभीर चोटें, घायल को अस्पताल पहुंचाने के लिए मौके पर पहुंची NHAI की एंबुलेंस, अस्पताल पहुंचने के बाद घायल को उतारते समय NHAI की एम्बुलेंस के स्टेचर ने ही तोड़ा दम, NHAI एम्बुलेंस का स्टेचर टूटने से घायल जमीन पर गिरा, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के उसरगाँव स्थित ज्ञानी ढाबा के पास का मामला।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सीमेंट की कथित मांग से ‘नागिन डांस’ तक! रामपुरा इंस्पेक्टर लाइन हाजिर जालौन। रामपुरा थाना प्रभारी शिव प्रकाश सिंह पर भाजपा नेता दिनेश मिश्रा ने 20 बोरी सीमेंट मांगने, मांग पूरी न होने पर कमरे में बंद करने, अभद्रता और कथित तौर पर ‘नागिन डांस’ कराने का दबाव बनाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के बाद भाजपा नेताओं ने एसपी विनय कुमार सिंह से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की। मामले के बाद एसपी ने थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया और के.पी. सरोज को रामपुरा थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। भाजपा नेता ने मंडल अध्यक्ष को भी कथित धमकी दिए जाने का आरोप लगाया है। पूरे प्रकरण की जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट होगी। सवाल—थाने के अंदर आखिर क्या हुआ? जांच में क्या सामने आता है, यह अहम होगा। #JalaunNews #RamPura #UPPolice #BreakingNews #Jalaun1
- कस्बा रुरा के संकट मोचन बजरंग धाम मंदिर में बुढ़वा मंगल पर रामलीला मंचन कार्यक्रम का हुआ आयोजन बुढ़वा मंगल के अवसर पर कस्बा रुरा के बजरंग नगर स्तिथ सकंट मोचन बजरंग धाम मंदिर में रात्रिकालीन बेला में रामलीला मंचन कार्यक्रम का आयोजन हुआ।जिसमें दूर दराज से आए प्रसिद्ध कलाकारों ने सुंदर अभिनय किया।इस अवसर पर दूर दराज से आये हुए सैकड़ों भक्तों ने रामलीला कार्यक्रम का आनंद लिया और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।1
- कौरोवा में अपना दल एस का कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम, आशीष पटेल ने 2027 के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संगठन मजबूत करने का दिया संदेश सिकंदरा। तहसील क्षेत्र के कौरोवा गांव के पास स्थित चंद्रिका मेंशन में बुधवार को करीब 2 बजे अपना दल एस की ओर से कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पार्टी नेता आशीष पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अपना दल एस वर्तमान समय में प्रदेश की सत्ता में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। एक समय ऐसा भी था, जब पार्टी समाप्त होने की कगार पर थी, लेकिन कार्यकर्ताओं की मेहनत और एकजुटता से संगठन मजबूत हुआ। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर वर्ष 2027 में पार्टी की ताकत को और मजबूत करने का आह्वान किया। आशीष पटेल ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए हर परिस्थिति में संयम बनाए रखने और संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रियता से काम करने की अपील की। कार्यक्रम में मुकेश पटेल, रामफल, बृजेश पटेल, हर्ष पटेल, आनंद, बाबू सिंह, प्रताप नारायण कटियार समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- झींझक कस्बे में छत से गिरकर युवक की मौत, शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम झींझक कस्बे में छत से गिरकर युवक की मौत, शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक कस्बे के अब्दुल कलाम नगर मोहल्ले में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में छत से गिरकर 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक रात में लघुशंका के लिए उठा था। इसी दौरान आंगन में जाल न होने के कारण वह छत से नीचे जा गिरा। गंभीर हालत में परिजन उसे उपचार के लिए कानपुर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। बुधवार दोपहर करीब दो बजे शव घर पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। अब्दुल कलाम नगर निवासी राजेश (30) पुत्र स्व. महावीर पुताई का कार्य कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। मृतक के भाई साजन ने बताया कि मंगलवार रात राजेश घर की छत पर सो रहा था। देर रात वह लघुशंका के लिए उठा। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे आंगन में जा गिरा। हादसे में राजेश गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए कानपुर लेकर जा रहे थे। रास्ते में उसकी हालत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया। बुधवार दोपहर करीब दो बजे शव घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी आशा देवी, मां कलावती और दोनों बेटियां सेजल (11) व काजल (5) शव से लिपटकर रोने लगीं। परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। राजेश की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घर का कमाने वाला सदस्य चले जाने से पत्नी और मासूम बेटियों के सामने परिवार के भरण-पोषण का संकट भी खड़ा हो गया है। घटना के बाद पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल बना हुआ है।1
- भोपाल - मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा से शहरों से गांवों तक आसान होगा सफर मध्यप्रदेश में शहरों से गांवों तक सुगम, सुरक्षित और बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की शुरुआत होने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 25 सितंबर 2026 को भोपाल के दशहरा मैदान में इस सेवा का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के माध्यम से शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों के बीच परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा यात्रियों के आवागमन को अधिक सुविधाजनक बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इससे शहरों से गांवों तक आने-जाने वाले यात्रियों को सुगम एवं सुरक्षित परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में नई पहल होगी। सरकार की इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर परिवहन नेटवर्क से जोड़ना और आम नागरिकों के सफर को आसान बनाना है। सेवा के शुभारंभ के साथ प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को नई गति मिलने की उम्मीद है।1
- सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए कानपुर देहात पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए 391 वाहनों का चालान किया गया पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से जनपदीय पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत बिना नंबर प्लेट के वाहन, ट्रिपल राइडिंग, हेलमेट न पहनना, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाना आदि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कठोर कार्यवाही की गई। अभियान के दौरान *कुल 391 वाहनों* का चालान किया गया। इसके साथ ही, जनपदीय पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें। यह अभियान जनपद में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और दुर्घटनाओं को कम करने के लिए निरंतर जारी रहेगा।1
- डेरापुर सीएचसी से 102 एंबुलेंस गायब, क्षतिग्रस्त हालत में मिली चोरी की सूचना से मचा हड़कंप डेरापुर सीएचसी से 102 एंबुलेंस गायब, क्षतिग्रस्त हालत में मिली चोरी की सूचना से मचा हड़कंप, पुलिस ने शुरू की जांच डेरापुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डेरापुर से बुधवार तड़के करीब 3:12 बजे 102 एंबुलेंस संख्या यूपी 32 एफजी 0502 के गायब होने की सूचना से हड़कंप मच गया। बताया गया कि एंबुलेंस चालक शैलेश यादव और ईएमटी इरम मरीज को छोड़ने के बाद एंबुलेंस को अस्पताल परिसर में खड़ा कर सो गए थे। सुबह जब दोनों की आंख खुली तो एंबुलेंस मौके से गायब मिली। एंबुलेंस गायब होने की सूचना से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। तलाश के दौरान एंबुलेंस थाना क्षेत्र के थानवापुर के पास क्षतिग्रस्त हालत में मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। एंबुलेंस किस तरह अस्पताल परिसर से बाहर निकली और किन परिस्थितियों में थानवापुर के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई, इसे लेकर पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। 102 एंबुलेंस के प्रोग्राम मैनेजर रंजन विश्वकर्मा ने बुधवार शाम करीब तीन बजे बताया कि उनके अनुसार किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा एंबुलेंस को ले जाया गया था और बाद में उसका एक्सीडेंट होने से एंबुलेंस क्षतिग्रस्त हो गई। उन्होंने बताया कि मामले में डेरापुर थाने में तहरीर दी जा रही है। उन्होंने कहा कि घटना की जांच करना पुलिस का काम है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। एंबुलेंस अस्पताल परिसर से किन परिस्थितियों में निकली और घटना के पीछे क्या कारण रहा, यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।1
- खबर कानपुर देहात पत्रकार इकबाल अहमद पिता पर पुत्र को पत्थर से कुचलकर हत्या करने का आरोप, इलाज के दौरान 25 वर्षीय युवक की मौत खबर कानपुर देहात पत्रकार इकबाल अहमद पिता पर पुत्र को पत्थर से कुचलकर हत्या करने का आरोप, इलाज के दौरान 25 वर्षीय युवक की मौत सिकंदरा, कानपुर देहात। सिकंदरा थाना क्षेत्र की रसधान चौकी अंतर्गत चितवाखेड़ा गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक पिता पर अपने ही 25 वर्षीय पुत्र पर पत्थर से हमला करने का आरोप लगा है। गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान अभिषेक कुशवाहा (25) के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, घटना के समय अभिषेक घर पर सो रहा था। मृतक की बहन ने आरोप लगाया कि इसी दौरान उसके पिता रामजीवन कुशवाहा ने पत्थर से अभिषेक पर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन आनन-फानन में घायल अभिषेक को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस घटना के कारणों और आरोपी की भूमिका को लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि तहरीर और जांच में सामने आए साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है और परिवार में कोहराम मचा हुआ है।3
- जालौन जालौन में तेज रफ़्तार ट्रक ने राहगीर को मारी टक्कर, जालौन जालौन में तेज रफ़्तार ट्रक ने राहगीर को मारी टक्कर, अस्पताल पहुँचते ही घायल को उतारते समय टूटा स्ट्रेचर, टक्कर लगने से राहगीर के सिर समेत शरीर में आई गंभीर चोटें, घायल को अस्पताल पहुंचाने के लिए मौके पर पहुंची NHAI की एंबुलेंस, अस्पताल पहुंचने के बाद घायल को उतारते समय NHAI की एम्बुलेंस के स्टेचर ने ही तोड़ा दम, NHAI एम्बुलेंस का स्टेचर टूटने से घायल जमीन पर गिरा, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के उसरगाँव स्थित ज्ञानी ढाबा के पास का मामला।2