कौरोवा में अपना दल एस का कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम, आशीष पटेल ने 2027 के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संगठन मजबूत करने का दिया संदेश सिकंदरा। तहसील क्षेत्र के कौरोवा गांव के पास स्थित चंद्रिका मेंशन में बुधवार को करीब 2 बजे अपना दल एस की ओर से कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पार्टी नेता आशीष पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अपना दल एस वर्तमान समय में प्रदेश की सत्ता में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। एक समय ऐसा भी था, जब पार्टी समाप्त होने की कगार पर थी, लेकिन कार्यकर्ताओं की मेहनत और एकजुटता से संगठन मजबूत हुआ। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर वर्ष 2027 में पार्टी की ताकत को और मजबूत करने का आह्वान किया। आशीष पटेल ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए हर परिस्थिति में संयम बनाए रखने और संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रियता से काम करने की अपील की। कार्यक्रम में मुकेश पटेल, रामफल, बृजेश पटेल, हर्ष पटेल, आनंद, बाबू सिंह, प्रताप नारायण कटियार समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कौरोवा में अपना दल एस का कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम, आशीष पटेल ने 2027 के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संगठन मजबूत करने का दिया संदेश सिकंदरा। तहसील क्षेत्र के कौरोवा गांव के पास स्थित चंद्रिका मेंशन में बुधवार को करीब 2 बजे अपना दल एस की ओर से कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पार्टी नेता आशीष पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अपना दल एस वर्तमान समय में प्रदेश की सत्ता में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। एक समय ऐसा भी था, जब पार्टी समाप्त होने की कगार पर थी, लेकिन कार्यकर्ताओं की मेहनत और एकजुटता से संगठन मजबूत हुआ। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर वर्ष 2027 में पार्टी की ताकत को और मजबूत करने का आह्वान किया। आशीष पटेल ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए हर परिस्थिति में संयम बनाए रखने और संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रियता से काम करने की अपील की। कार्यक्रम में मुकेश पटेल, रामफल, बृजेश पटेल, हर्ष पटेल, आनंद, बाबू सिंह, प्रताप नारायण कटियार समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- कौरौवा ओवरब्रिज के नीचे शिक्षक से मारपीट, 20 हजार रुपये और सोने की चेन लूटने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस सिकंदरा तहसील क्षेत्र के कौरौवा ओवरब्रिज के नीचे बुधवार दोपहर बाइक सवार चार अज्ञात लोगों ने एक शिक्षक को घेरकर मारपीट कर दी। आरोप है कि हमलावर शिक्षक की जेब में रखे 20 हजार रुपये और गले में पड़ी सोने की चेन निकालकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस और कांधी चौकी प्रभारी मलोक चंद्र ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की। सहजपुर गांव निवासी विनोद कुशवाहा कांधी इंटर कॉलेज में शिक्षक हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 2:40 बजे वह चंद्रिका मेंशन में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही वह कौरौवा ओवरब्रिज के नीचे पहुंचे, तभी बाइक सवार चार अज्ञात लोगों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। शिक्षक के मुताबिक, वह कुछ समझ पाते, इससे पहले ही आरोपियों ने उनकी जेब में रखे 20 हजार रुपये और गले में पड़ी सोने की चेन निकाल ली और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। कांधी चौकी प्रभारी मलोक चंद्र ने बताया कि जांच में प्रथम दृष्टया मारपीट की घटना सामने आई है। घटना सिकंदरा थाना क्षेत्र की है। उन्हें सिकंदरा भेजा गया है।1
- झींझक कस्बे में छत से गिरकर युवक की मौत, शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम झींझक कस्बे में छत से गिरकर युवक की मौत, शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक कस्बे के अब्दुल कलाम नगर मोहल्ले में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में छत से गिरकर 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक रात में लघुशंका के लिए उठा था। इसी दौरान आंगन में जाल न होने के कारण वह छत से नीचे जा गिरा। गंभीर हालत में परिजन उसे उपचार के लिए कानपुर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। बुधवार दोपहर करीब दो बजे शव घर पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। अब्दुल कलाम नगर निवासी राजेश (30) पुत्र स्व. महावीर पुताई का कार्य कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। मृतक के भाई साजन ने बताया कि मंगलवार रात राजेश घर की छत पर सो रहा था। देर रात वह लघुशंका के लिए उठा। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे आंगन में जा गिरा। हादसे में राजेश गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए कानपुर लेकर जा रहे थे। रास्ते में उसकी हालत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया। बुधवार दोपहर करीब दो बजे शव घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी आशा देवी, मां कलावती और दोनों बेटियां सेजल (11) व काजल (5) शव से लिपटकर रोने लगीं। परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। राजेश की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घर का कमाने वाला सदस्य चले जाने से पत्नी और मासूम बेटियों के सामने परिवार के भरण-पोषण का संकट भी खड़ा हो गया है। घटना के बाद पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल बना हुआ है।1
- झींझक कानपुर देहात नगरपालिका के वार्ड न 6 नेहरू नगर मे लावारिस खड़ा ऑटो कानपुर देहात के झींझक नगरपालिका के वार्ड न 6 नेहरू नगर ( किरपालपुर ) मे महीनों से लावारिस अवस्था मे खड़ा है एक ऑटो रिक्सा न मालिक का पता है न ही किसी व्यक्ति को इसकी जानकारी है जिस भाई का हो इसे अपने घर लेजाकर खड़ा करें क्यों की आजकल किसी का कोई भरोसा नहीं है1
- *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया* *रिपोर्ट – कुलदीप दिवाकर* *मो. 6395865784* सरैया-देवरपुर की जर्जर सड़कों का मुद्दा लेकर SDM से मिला RLD प्रतिनिधिमंडल शव वाहन गड्ढे में फंसने का मामला भी उठाया, तत्काल मरम्मत और अतिक्रमण हटाने की मांग औरैया। जनपद में जर्जर सड़कों और आमजन की समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष सागर शुक्ला एडवोकेट के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी औरैया से मुलाकात कर लिखित प्रार्थना पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने सरैया मार्ग की खराब स्थिति, गहरे गड्ढों और संभावित अतिक्रमण का मुद्दा उठाते हुए सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की। अंतिम यात्रा में भी सड़क बनी परेशानी का कारण प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में सामने आई एक घटना का हवाला देते हुए बताया कि फफूंद निवासी योगेश तिवारी के भाई का कानपुर कार्डियोलॉजी में निधन हो गया था। परिजन शव लेकर घर लौट रहे थे, इसी दौरान सरैया के पास सड़क के गहरे गड्ढे में शव वाहन फंस गया। वाहन को निकालने के प्रयास किए गए, लेकिन सड़क की खराब स्थिति के कारण सफलता नहीं मिली। इसके बाद परिजनों को फफूंद से लोडर मंगवाकर शव को दूसरे वाहन में स्थानांतरित करना पड़ा। RLD जिलाध्यक्ष सागर शुक्ला एडवोकेट ने कहा कि यदि शव वाहन को भी सड़क की बदहाली के कारण रास्ते में रुकना पड़े, तो यह गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि इस मार्ग से गुजरने वाले एंबुलेंस, स्कूली छात्राओं, व्यापारियों, अधिवक्ताओं और आम राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। देवरपुर की सड़क का मुद्दा भी उठाया प्रतिनिधिमंडल ने देवरपुर गांव की खराब सड़क की समस्या भी SDM के समक्ष रखी। दोनों स्थानों पर स्थलीय निरीक्षण कराकर आवश्यक मरम्मत कराने तथा सरकारी अथवा सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण पाए जाने की स्थिति में नियमानुसार कार्रवाई की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल के अनुसार, SDM ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में जिला महामंत्री एडवोकेट गोपाल दास सर्राफ, वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट गोपाल स्वरूप गांधी, एडवोकेट मुकेश सविता, एडवोकेट मनीष गौतम, जिला सचिव जुनैद खान, एडवोकेट दुर्गेश तिवारी, प्राशू पाठक, मनीष कुमार, जिला महासचिव कासिम खान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।1
- सरैया-देवरपुर की जर्जर सड़कों का मुद्दा लेकर SDM से मिला RLD प्रतिनिधिमंडल शव वाहन गड्ढे में फंसने का मामला भी उठाया, तत्काल मरम्मत और अतिक्रमण हटाने की मांग औरैया। जनपद में जर्जर सड़कों और आमजन की समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष सागर शुक्ला एडवोकेट के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी औरैया से मुलाकात कर लिखित प्रार्थना पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने सरैया मार्ग की खराब स्थिति, गहरे गड्ढों और संभावित अतिक्रमण का मुद्दा उठाते हुए सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की। अंतिम यात्रा में भी सड़क बनी परेशानी का कारण प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में सामने आई एक घटना का हवाला देते हुए बताया कि फफूंद निवासी योगेश तिवारी के भाई का कानपुर कार्डियोलॉजी में निधन हो गया था। परिजन शव लेकर घर लौट रहे थे, इसी दौरान सरैया के पास सड़क के गहरे गड्ढे में शव वाहन फंस गया। वाहन को निकालने के प्रयास किए गए, लेकिन सड़क की खराब स्थिति के कारण सफलता नहीं मिली। इसके बाद परिजनों को फफूंद से लोडर मंगवाकर शव को दूसरे वाहन में स्थानांतरित करना पड़ा। RLD जिलाध्यक्ष सागर शुक्ला एडवोकेट ने कहा कि यदि शव वाहन को भी सड़क की बदहाली के कारण रास्ते में रुकना पड़े, तो यह गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि इस मार्ग से गुजरने वाले एंबुलेंस, स्कूली छात्राओं, व्यापारियों, अधिवक्ताओं और आम राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। देवरपुर की सड़क का मुद्दा भी उठाया प्रतिनिधिमंडल ने देवरपुर गांव की खराब सड़क की समस्या भी SDM के समक्ष रखी। दोनों स्थानों पर स्थलीय निरीक्षण कराकर आवश्यक मरम्मत कराने तथा सरकारी अथवा सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण पाए जाने की स्थिति में नियमानुसार कार्रवाई की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल के अनुसार, SDM ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में जिला महामंत्री एडवोकेट गोपाल दास सर्राफ, वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट गोपाल स्वरूप गांधी, एडवोकेट मुकेश सविता, एडवोकेट मनीष गौतम, जिला सचिव जुनैद खान, एडवोकेट दुर्गेश तिवारी, प्राशू पाठक, मनीष कुमार, जिला महासचिव कासिम खान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।1
- औरैया सरैया व देवरपुर की जर्जर सड़कों की समस्या को लेकर RLD प्रतिनिधिमंडल ने SDM से की मुलाकात औरैया। जनपद में जर्जर सड़कों और आमजन की गंभीर समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय लोकदल औरैया के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष सागर शुक्ला एडवोकेट के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी औरैया से मुलाकात कर लिखित प्रार्थना पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने सरैया मार्ग की अत्यंत खराब स्थिति, गहरे गड्ढों तथा मार्ग पर संभावित अतिक्रमण का मुद्दा प्रमुखता से उठाते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की। शव को घर ले जाने के अंतिम सफर में भी सड़क ने नहीं दिया साथ, प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में सामने आई एक अत्यंत हृदयविदारक घटना से उपजिलाधिकारी महोदय को अवगत कराया। फफूंद निवासी श्री योगेश तिवारी जी के भाई का कानपुर कार्डियोलॉजी में निधन हो गया था। परिवार पहले ही अपने प्रियजन को खोने के गहरे दुख में था। परिजन कानपुर से शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए घर लौट रहे थे। लेकिन सरैया के पास सड़क के गहरे गड्ढे में शव वाहन फंस गया। परिजनों और आसपास के लोगों ने वाहन को निकालने का काफी प्रयास किया, लेकिन खराब सड़क के कारण वाहन आगे नहीं बढ़ सका। परिस्थिति ऐसी बनी कि परिवार को अपने मृत परिजन को घर तक ले जाने के लिए फफूंद से लोडर मंगवाना पड़ा और शव को दूसरे वाहन में स्थानांतरित करना पड़ा। यह दृश्य केवल सड़क की बदहाली नहीं, बल्कि उस परिवार की पीड़ा को दर्शाता है, जिसे अपने प्रियजन की मृत्यु के दुख के बीच अंतिम यात्रा में भी सड़क की बदहाल व्यवस्था का सामना करना पड़ा। RLD जिलाध्यक्ष सागर शुक्ला एडवोकेट ने कहा कि यदि किसी शव वाहन को भी सड़क के गड्ढों के कारण रास्ते में रुकना पड़े और परिवार को शव दूसरे वाहन में स्थानांतरित करना पड़े, तो यह स्थिति निश्चित रूप से गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि एंबुलेंस, स्कूली छात्राओं, व्यापारियों, अधिवक्ताओं और आम राहगीरों को भी इस मार्ग की बदहाली के कारण लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में सड़क की तत्काल मरम्मत जनहित में अत्यंत आवश्यक है। देवरपुर की सड़क की समस्या भी उठाई, प्रतिनिधिमंडल ने देवरपुर गांव की पूर्ण रूप से खराब सड़क की समस्या भी उपजिलाधिकारी महोदय के समक्ष रखी। दोनों स्थानों पर स्थलीय निरीक्षण कराकर आवश्यक मरम्मत कराने तथा मार्ग पर जहां भी सरकारी अथवा सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण पाया जाए, वहां नियमानुसार कार्रवाई की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उपजिलाधिकारी महोदय ने प्रकरण का शीघ्र निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। राष्ट्रीय लोकदल ने उम्मीद जताई कि संबंधित विभाग द्वारा शीघ्र स्थलीय कार्रवाई कर सरैया एवं देवरपुर क्षेत्र के लोगों को राहत प्रदान की जाएगी। प्रतिनिधि मंडल में जिला महामंत्री एडवोकेट गोपाल दास सर्राफ, वरिष्ठ अधिवक्ता एड गोपाल स्वरूप गांधी, एड मुकेश सविता, एड मनीष गौतम, जिला सचिव जुनैद खान, एड दुर्गेश तिवारी, प्राशू पाठक, मनीष कुमार, जिला महासचिव कासिम खान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।2
- कौरोवा में अपना दल एस का कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम, आशीष पटेल ने 2027 के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संगठन मजबूत करने का दिया संदेश सिकंदरा। तहसील क्षेत्र के कौरोवा गांव के पास स्थित चंद्रिका मेंशन में बुधवार को करीब 2 बजे अपना दल एस की ओर से कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पार्टी नेता आशीष पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अपना दल एस वर्तमान समय में प्रदेश की सत्ता में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। एक समय ऐसा भी था, जब पार्टी समाप्त होने की कगार पर थी, लेकिन कार्यकर्ताओं की मेहनत और एकजुटता से संगठन मजबूत हुआ। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर वर्ष 2027 में पार्टी की ताकत को और मजबूत करने का आह्वान किया। आशीष पटेल ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए हर परिस्थिति में संयम बनाए रखने और संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रियता से काम करने की अपील की। कार्यक्रम में मुकेश पटेल, रामफल, बृजेश पटेल, हर्ष पटेल, आनंद, बाबू सिंह, प्रताप नारायण कटियार समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- खबर कानपुर देहात पत्रकार इकबाल अहमद पिता पर पुत्र को पत्थर से कुचलकर हत्या करने का आरोप, इलाज के दौरान 25 वर्षीय युवक की मौत खबर कानपुर देहात पत्रकार इकबाल अहमद पिता पर पुत्र को पत्थर से कुचलकर हत्या करने का आरोप, इलाज के दौरान 25 वर्षीय युवक की मौत सिकंदरा, कानपुर देहात। सिकंदरा थाना क्षेत्र की रसधान चौकी अंतर्गत चितवाखेड़ा गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक पिता पर अपने ही 25 वर्षीय पुत्र पर पत्थर से हमला करने का आरोप लगा है। गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान अभिषेक कुशवाहा (25) के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, घटना के समय अभिषेक घर पर सो रहा था। मृतक की बहन ने आरोप लगाया कि इसी दौरान उसके पिता रामजीवन कुशवाहा ने पत्थर से अभिषेक पर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन आनन-फानन में घायल अभिषेक को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस घटना के कारणों और आरोपी की भूमिका को लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि तहरीर और जांच में सामने आए साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है और परिवार में कोहराम मचा हुआ है।3