झींझक कस्बे में छत से गिरकर युवक की मौत, शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम झींझक कस्बे में छत से गिरकर युवक की मौत, शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक कस्बे के अब्दुल कलाम नगर मोहल्ले में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में छत से गिरकर 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक रात में लघुशंका के लिए उठा था। इसी दौरान आंगन में जाल न होने के कारण वह छत से नीचे जा गिरा। गंभीर हालत में परिजन उसे उपचार के लिए कानपुर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। बुधवार दोपहर करीब दो बजे शव घर पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। अब्दुल कलाम नगर निवासी राजेश (30) पुत्र स्व. महावीर पुताई का कार्य कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। मृतक के भाई साजन ने बताया कि मंगलवार रात राजेश घर की छत पर सो रहा था। देर रात वह लघुशंका के लिए उठा। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे आंगन में जा गिरा। हादसे में राजेश गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए कानपुर लेकर जा रहे थे। रास्ते में उसकी हालत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया। बुधवार दोपहर करीब दो बजे शव घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी आशा देवी, मां कलावती और दोनों बेटियां सेजल (11) व काजल (5) शव से लिपटकर रोने लगीं। परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। राजेश की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घर का कमाने वाला सदस्य चले जाने से पत्नी और मासूम बेटियों के सामने परिवार के भरण-पोषण का संकट भी खड़ा हो गया है। घटना के बाद पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल बना हुआ है।
झींझक कस्बे में छत से गिरकर युवक की मौत, शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम झींझक कस्बे में छत से गिरकर युवक की मौत, शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक कस्बे के अब्दुल कलाम नगर मोहल्ले में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में छत से गिरकर 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक रात में लघुशंका के लिए उठा था। इसी दौरान आंगन में जाल न होने के कारण वह छत से नीचे जा गिरा। गंभीर हालत में परिजन उसे उपचार के लिए कानपुर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। बुधवार दोपहर करीब दो बजे शव घर पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। अब्दुल कलाम नगर निवासी राजेश (30) पुत्र स्व. महावीर पुताई का कार्य कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। मृतक के भाई साजन ने बताया कि मंगलवार रात राजेश घर की छत पर सो रहा था। देर रात वह लघुशंका के लिए उठा। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे आंगन में जा गिरा। हादसे में राजेश गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए कानपुर लेकर जा रहे थे। रास्ते में उसकी हालत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया। बुधवार दोपहर करीब दो बजे शव घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी आशा देवी, मां कलावती और दोनों बेटियां सेजल (11) व काजल (5) शव से लिपटकर रोने लगीं। परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। राजेश की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घर का कमाने वाला सदस्य चले जाने से पत्नी और मासूम बेटियों के सामने परिवार के भरण-पोषण का संकट भी खड़ा हो गया है। घटना के बाद पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल बना हुआ है।
- कौरोवा में अपना दल एस का कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम, आशीष पटेल ने 2027 के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संगठन मजबूत करने का दिया संदेश सिकंदरा। तहसील क्षेत्र के कौरोवा गांव के पास स्थित चंद्रिका मेंशन में बुधवार को करीब 2 बजे अपना दल एस की ओर से कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पार्टी नेता आशीष पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अपना दल एस वर्तमान समय में प्रदेश की सत्ता में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। एक समय ऐसा भी था, जब पार्टी समाप्त होने की कगार पर थी, लेकिन कार्यकर्ताओं की मेहनत और एकजुटता से संगठन मजबूत हुआ। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर वर्ष 2027 में पार्टी की ताकत को और मजबूत करने का आह्वान किया। आशीष पटेल ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए हर परिस्थिति में संयम बनाए रखने और संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रियता से काम करने की अपील की। कार्यक्रम में मुकेश पटेल, रामफल, बृजेश पटेल, हर्ष पटेल, आनंद, बाबू सिंह, प्रताप नारायण कटियार समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- झींझक कस्बे में छत से गिरकर युवक की मौत, शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम झींझक कस्बे में छत से गिरकर युवक की मौत, शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक कस्बे के अब्दुल कलाम नगर मोहल्ले में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में छत से गिरकर 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक रात में लघुशंका के लिए उठा था। इसी दौरान आंगन में जाल न होने के कारण वह छत से नीचे जा गिरा। गंभीर हालत में परिजन उसे उपचार के लिए कानपुर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। बुधवार दोपहर करीब दो बजे शव घर पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। अब्दुल कलाम नगर निवासी राजेश (30) पुत्र स्व. महावीर पुताई का कार्य कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। मृतक के भाई साजन ने बताया कि मंगलवार रात राजेश घर की छत पर सो रहा था। देर रात वह लघुशंका के लिए उठा। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे आंगन में जा गिरा। हादसे में राजेश गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए कानपुर लेकर जा रहे थे। रास्ते में उसकी हालत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया। बुधवार दोपहर करीब दो बजे शव घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी आशा देवी, मां कलावती और दोनों बेटियां सेजल (11) व काजल (5) शव से लिपटकर रोने लगीं। परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। राजेश की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घर का कमाने वाला सदस्य चले जाने से पत्नी और मासूम बेटियों के सामने परिवार के भरण-पोषण का संकट भी खड़ा हो गया है। घटना के बाद पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल बना हुआ है।1
- सरैया-देवरपुर की जर्जर सड़कों का मुद्दा लेकर SDM से मिला RLD प्रतिनिधिमंडल शव वाहन गड्ढे में फंसने का मामला भी उठाया, तत्काल मरम्मत और अतिक्रमण हटाने की मांग औरैया। जनपद में जर्जर सड़कों और आमजन की समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष सागर शुक्ला एडवोकेट के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी औरैया से मुलाकात कर लिखित प्रार्थना पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने सरैया मार्ग की खराब स्थिति, गहरे गड्ढों और संभावित अतिक्रमण का मुद्दा उठाते हुए सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की। अंतिम यात्रा में भी सड़क बनी परेशानी का कारण प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में सामने आई एक घटना का हवाला देते हुए बताया कि फफूंद निवासी योगेश तिवारी के भाई का कानपुर कार्डियोलॉजी में निधन हो गया था। परिजन शव लेकर घर लौट रहे थे, इसी दौरान सरैया के पास सड़क के गहरे गड्ढे में शव वाहन फंस गया। वाहन को निकालने के प्रयास किए गए, लेकिन सड़क की खराब स्थिति के कारण सफलता नहीं मिली। इसके बाद परिजनों को फफूंद से लोडर मंगवाकर शव को दूसरे वाहन में स्थानांतरित करना पड़ा। RLD जिलाध्यक्ष सागर शुक्ला एडवोकेट ने कहा कि यदि शव वाहन को भी सड़क की बदहाली के कारण रास्ते में रुकना पड़े, तो यह गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि इस मार्ग से गुजरने वाले एंबुलेंस, स्कूली छात्राओं, व्यापारियों, अधिवक्ताओं और आम राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। देवरपुर की सड़क का मुद्दा भी उठाया प्रतिनिधिमंडल ने देवरपुर गांव की खराब सड़क की समस्या भी SDM के समक्ष रखी। दोनों स्थानों पर स्थलीय निरीक्षण कराकर आवश्यक मरम्मत कराने तथा सरकारी अथवा सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण पाए जाने की स्थिति में नियमानुसार कार्रवाई की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल के अनुसार, SDM ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में जिला महामंत्री एडवोकेट गोपाल दास सर्राफ, वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट गोपाल स्वरूप गांधी, एडवोकेट मुकेश सविता, एडवोकेट मनीष गौतम, जिला सचिव जुनैद खान, एडवोकेट दुर्गेश तिवारी, प्राशू पाठक, मनीष कुमार, जिला महासचिव कासिम खान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।1
- औरैया सरैया व देवरपुर की जर्जर सड़कों की समस्या को लेकर RLD प्रतिनिधिमंडल ने SDM से की मुलाकात औरैया। जनपद में जर्जर सड़कों और आमजन की गंभीर समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय लोकदल औरैया के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष सागर शुक्ला एडवोकेट के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी औरैया से मुलाकात कर लिखित प्रार्थना पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने सरैया मार्ग की अत्यंत खराब स्थिति, गहरे गड्ढों तथा मार्ग पर संभावित अतिक्रमण का मुद्दा प्रमुखता से उठाते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की। शव को घर ले जाने के अंतिम सफर में भी सड़क ने नहीं दिया साथ, प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में सामने आई एक अत्यंत हृदयविदारक घटना से उपजिलाधिकारी महोदय को अवगत कराया। फफूंद निवासी श्री योगेश तिवारी जी के भाई का कानपुर कार्डियोलॉजी में निधन हो गया था। परिवार पहले ही अपने प्रियजन को खोने के गहरे दुख में था। परिजन कानपुर से शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए घर लौट रहे थे। लेकिन सरैया के पास सड़क के गहरे गड्ढे में शव वाहन फंस गया। परिजनों और आसपास के लोगों ने वाहन को निकालने का काफी प्रयास किया, लेकिन खराब सड़क के कारण वाहन आगे नहीं बढ़ सका। परिस्थिति ऐसी बनी कि परिवार को अपने मृत परिजन को घर तक ले जाने के लिए फफूंद से लोडर मंगवाना पड़ा और शव को दूसरे वाहन में स्थानांतरित करना पड़ा। यह दृश्य केवल सड़क की बदहाली नहीं, बल्कि उस परिवार की पीड़ा को दर्शाता है, जिसे अपने प्रियजन की मृत्यु के दुख के बीच अंतिम यात्रा में भी सड़क की बदहाल व्यवस्था का सामना करना पड़ा। RLD जिलाध्यक्ष सागर शुक्ला एडवोकेट ने कहा कि यदि किसी शव वाहन को भी सड़क के गड्ढों के कारण रास्ते में रुकना पड़े और परिवार को शव दूसरे वाहन में स्थानांतरित करना पड़े, तो यह स्थिति निश्चित रूप से गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि एंबुलेंस, स्कूली छात्राओं, व्यापारियों, अधिवक्ताओं और आम राहगीरों को भी इस मार्ग की बदहाली के कारण लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में सड़क की तत्काल मरम्मत जनहित में अत्यंत आवश्यक है। देवरपुर की सड़क की समस्या भी उठाई, प्रतिनिधिमंडल ने देवरपुर गांव की पूर्ण रूप से खराब सड़क की समस्या भी उपजिलाधिकारी महोदय के समक्ष रखी। दोनों स्थानों पर स्थलीय निरीक्षण कराकर आवश्यक मरम्मत कराने तथा मार्ग पर जहां भी सरकारी अथवा सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण पाया जाए, वहां नियमानुसार कार्रवाई की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उपजिलाधिकारी महोदय ने प्रकरण का शीघ्र निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। राष्ट्रीय लोकदल ने उम्मीद जताई कि संबंधित विभाग द्वारा शीघ्र स्थलीय कार्रवाई कर सरैया एवं देवरपुर क्षेत्र के लोगों को राहत प्रदान की जाएगी। प्रतिनिधि मंडल में जिला महामंत्री एडवोकेट गोपाल दास सर्राफ, वरिष्ठ अधिवक्ता एड गोपाल स्वरूप गांधी, एड मुकेश सविता, एड मनीष गौतम, जिला सचिव जुनैद खान, एड दुर्गेश तिवारी, प्राशू पाठक, मनीष कुमार, जिला महासचिव कासिम खान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।2
- औरैया जिले में दो दिवसीय राज्य स्तरीय दंगल का शानदार शुरुआत औरैया जिले में दो दिवसीय राज्य स्तरीय दंगल का शानदार आगाज़, पहले दिन जावेद गनी विजयी औरैया के अजीतमल तहसील स्थित ग्राम बिरुहूँनी के शिव मंदिर परिसर में महादेव दंगल कमेटी द्वारा आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय दंगल का पहले दिन शानदार आगाज़ हुआ। पहले दिन अखाड़े में कुश्ती प्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दंगल में जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड सहित उत्तर प्रदेश के कोने-कोने से चालीस से अधिक पहलवान पहुंचे। भूरा क्योंतरा, बेगू शेरपुर, कोसेंद्र कानपुर, काला बाराबंकी, कोमल हरियाणा और आलम पंजाब जैसे नामी पहलवानों ने अपने दांव-पेंच से दर्शकों को रोमांचित कर दिया। पहले दिन दो बड़े मुकाबले खास आकर्षण रहे। सबसे बड़ी कुश्ती गोरखपुर के आशीष पहलवान और जम्मू-कश्मीर के जावेद गनी के बीच हुई, जिसमें जावेद गनी विजयी रहे और इक्यासी हजार रुपये का इनाम जीता। दूसरी बड़ी कुश्ती कानपुर के अवनायक और उत्तराखंड के साबिर अली के बीच हुई, जिसमें अवनायक विजयी रहे। कमेटी की ओर से उन्हें होंडा बाइक और इक्यावन हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया गया। यह आयोजन स्वर्गीय लालजीत पहलवान राजापुर-दीघार की स्मृति में कराया जा रहा है। दंगल का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख रजनीश पांडेय ने किया। इस अवसर पर ऋतुराज दुबे, लव तिवारी, पूर्व अध्यक्ष अटसू स्वदेश प्रकाश पोरवाल सहित कमेटी के संरक्षक चंद्रहास पांडेय, अध्यक्ष पवन ठाकुर और प्रधान अवनीश पाल आदि मौजूद रहे।1
- श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पहुंची फिल्म ‘हनुमान अंश’ की टीम राम लला के दर्शनकिये । अयोध्या। फिल्म ‘हनुमान अंश’ की टीम ने बुधवार को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पहुंचकर रामलला के दर्शन किए। टीम के सदस्यों ने मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना कर भगवान श्रीराम का आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंदिर की भव्यता और आध्यात्मिक वातावरण से टीम के सदस्य अभिभूत नजर आए। फिल्म से जुड़े कलाकारों और अन्य सदस्यों ने रामलला के दर्शन के बाद मंदिर निर्माण और परिसर की व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली। टीम ने अयोध्या की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को करीब से महसूस किया। दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच टीम के सदस्यों ने अनुशासन के साथ पूजन किया। फिल्म ‘हनुमान अंश’ की टीम ने अयोध्या प्रवास को यादगार बताया। सदस्यों ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन करना उनके लिए विशेष आध्यात्मिक अनुभव रहा।1
- डेरापुर सीएचसी से 102 एंबुलेंस गायब, क्षतिग्रस्त हालत में मिली चोरी की सूचना से मचा हड़कंप डेरापुर सीएचसी से 102 एंबुलेंस गायब, क्षतिग्रस्त हालत में मिली चोरी की सूचना से मचा हड़कंप, पुलिस ने शुरू की जांच डेरापुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डेरापुर से बुधवार तड़के करीब 3:12 बजे 102 एंबुलेंस संख्या यूपी 32 एफजी 0502 के गायब होने की सूचना से हड़कंप मच गया। बताया गया कि एंबुलेंस चालक शैलेश यादव और ईएमटी इरम मरीज को छोड़ने के बाद एंबुलेंस को अस्पताल परिसर में खड़ा कर सो गए थे। सुबह जब दोनों की आंख खुली तो एंबुलेंस मौके से गायब मिली। एंबुलेंस गायब होने की सूचना से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। तलाश के दौरान एंबुलेंस थाना क्षेत्र के थानवापुर के पास क्षतिग्रस्त हालत में मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। एंबुलेंस किस तरह अस्पताल परिसर से बाहर निकली और किन परिस्थितियों में थानवापुर के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई, इसे लेकर पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। 102 एंबुलेंस के प्रोग्राम मैनेजर रंजन विश्वकर्मा ने बुधवार शाम करीब तीन बजे बताया कि उनके अनुसार किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा एंबुलेंस को ले जाया गया था और बाद में उसका एक्सीडेंट होने से एंबुलेंस क्षतिग्रस्त हो गई। उन्होंने बताया कि मामले में डेरापुर थाने में तहरीर दी जा रही है। उन्होंने कहा कि घटना की जांच करना पुलिस का काम है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। एंबुलेंस अस्पताल परिसर से किन परिस्थितियों में निकली और घटना के पीछे क्या कारण रहा, यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।1
- खबर कानपुर देहात पत्रकार इकबाल अहमद पिता पर पुत्र को पत्थर से कुचलकर हत्या करने का आरोप, इलाज के दौरान 25 वर्षीय युवक की मौत खबर कानपुर देहात पत्रकार इकबाल अहमद पिता पर पुत्र को पत्थर से कुचलकर हत्या करने का आरोप, इलाज के दौरान 25 वर्षीय युवक की मौत सिकंदरा, कानपुर देहात। सिकंदरा थाना क्षेत्र की रसधान चौकी अंतर्गत चितवाखेड़ा गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक पिता पर अपने ही 25 वर्षीय पुत्र पर पत्थर से हमला करने का आरोप लगा है। गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान अभिषेक कुशवाहा (25) के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, घटना के समय अभिषेक घर पर सो रहा था। मृतक की बहन ने आरोप लगाया कि इसी दौरान उसके पिता रामजीवन कुशवाहा ने पत्थर से अभिषेक पर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन आनन-फानन में घायल अभिषेक को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस घटना के कारणों और आरोपी की भूमिका को लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि तहरीर और जांच में सामने आए साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है और परिवार में कोहराम मचा हुआ है।3