Shuru
Apke Nagar Ki App…
गया धाम जाने वाले यात्रियों को चेयरमैन ने किया सम्मानित हमीरपुर। सुमेरपुर क्षेत्र से गया धाम की धार्मिक यात्रा पर रवाना होने वाले नगर के यात्रियों को मंगलवार रात नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे ने सम्मानित कर विदाई दी। उन्होंने यात्रियों के माथे पर हल्दी-चावल का तिलक लगाया और मिष्ठान भेंट कर सुखद एवं सुरक्षित यात्रा की कामना की। रात करीब 10 बजे आयोजित विदाई कार्यक्रम में चेयरमैन धीरेंद्र शिवहरे ने कहा कि सभी यात्री सकुशल यात्रा पूरी कर वापस लौटें। उन्होंने कहा कि धार्मिक यात्राएं मन को शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करती हैं। विदाई के दौरान यात्रियों में उत्साह और प्रसन्नता का माहौल रहा। इस मौके पर शैलेंद्र सिंह छोटू, अखिलेश, आशीष साहू, आनंद तिवारी, संजय गुप्ता, सौरभ शुक्ला सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
संतोष कुमार चक्रवर्ती
गया धाम जाने वाले यात्रियों को चेयरमैन ने किया सम्मानित हमीरपुर। सुमेरपुर क्षेत्र से गया धाम की धार्मिक यात्रा पर रवाना होने वाले नगर के यात्रियों को मंगलवार रात नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे ने सम्मानित कर विदाई दी। उन्होंने यात्रियों के माथे पर हल्दी-चावल का तिलक लगाया और मिष्ठान भेंट कर सुखद एवं सुरक्षित यात्रा की कामना की। रात करीब 10 बजे आयोजित विदाई कार्यक्रम में चेयरमैन धीरेंद्र शिवहरे ने कहा कि सभी यात्री सकुशल यात्रा पूरी कर वापस लौटें। उन्होंने कहा कि धार्मिक यात्राएं मन को शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करती हैं। विदाई के दौरान यात्रियों में उत्साह और प्रसन्नता का माहौल रहा। इस मौके पर शैलेंद्र सिंह छोटू, अखिलेश, आशीष साहू, आनंद तिवारी, संजय गुप्ता, सौरभ शुक्ला सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- धारदार हथियार से दरवाजा फाड़ने का प्रयास, फायरिंग का आरोप हमीरपुर। सुमेरपुर क्षेत्र के चंद्रपुरवा बुजुर्ग गांव में मंगलवार रात करीब 11 बजे जमीन के पुराने विवाद को लेकर घर में घुसने के प्रयास और हवाई फायरिंग के आरोप से हड़कंप मच गया। पीड़ित ने परिवार के ही पप्पू साहू समेत चार-पांच लोगों पर गाली-गलौज करने, धारदार हथियार से दरवाजा फाड़कर घर में घुसने का प्रयास करने और तमंचे से हवाई फायरिंग कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। घटना के समय घर में सास-बहू मौजूद थीं। गांव निवासी रामलाल साहू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि जमीन को लेकर परिवार के लोगों से पुरानी रंजिश चल रही है। आरोप है कि मंगलवार रात पप्पू साहू अपने साथियों के साथ घर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए धारदार हथियार से दरवाजे पर वार कर अंदर घुसने का प्रयास किया। दहशत फैलाने के लिए तमंचे से हवाई फायरिंग किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। दरवाजे पर धारदार हथियार के प्रहार के निशान बताए गए हैं। थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल ने बताया कि मामले की जांच फैक्ट्री एरिया चौकी प्रभारी अंकित बैसला को सौंपी गई है। चौकी प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। जिस व्यक्ति पर आरोप लगाया गया है, उसकी मां का मंगलवार को निधन हुआ था। मौके पर फायरिंग के कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं और आसपास के लोगों ने भी किसी तरह का शोर सुनने की बात नहीं कही है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।1
- एकजुटता का संदेश देते हुए कार्यकर्ताओं ने किया आशीष पटेल का स्वागत 26 सितंबर को अनुप्रिया पटेल के कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा, कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जुटने का आह्वान रिपोर्टर शुभम साहू घाटमपुर घाटमपुर। अपना दल (एस) के वरिष्ठ नेता एवं मंत्री आशीष पटेल बुधवार को घाटमपुर पहुंचे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। नगर प्रवेश पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत करते हुए पार्टी की एकजुटता का संदेश दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। घाटमपुर पहुंचने के बाद मंत्री आशीष पटेल ने पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में आगामी 26 सितंबर को होने वाले पार्टी कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने आपसी एकता और संगठन की मजबूती का संदेश देते हुए मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। बैठक के दौरान आशीष पटेल ने पार्टी के संघर्ष और संगठन के सफर का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी 26 सितंबर को घाटमपुर पहुंचने वाली पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल के स्वागत की तैयारियों में पूरी तरह जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए आपसी समन्वय बनाए रखे। इसके बाद मंत्री आशीष पटेल ने प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मंच, कार्यकर्ताओं के बैठने की व्यवस्था, आने-जाने के मार्ग सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी ली। मौके पर मौजूद पार्टी पदाधिकारियों से तैयारियों के संबंध में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बताया गया कि 26 सितंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल घाटमपुर विधायक सरोज कुरील के आमंत्रण पर घाटमपुर पहुंचेंगी। इस दौरान वह क्षेत्रवासियों के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगी। कार्यक्रम को लेकर अपना दल (एस) के स्थानीय संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। आगामी चुनाव को देखते हुए संगठन की गतिविधियों और कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर भी बैठक में चर्चा की गई।4
- बुढ़वा मंगल के अवसर पर घाटमपुर में जगह-जगह भंडारे, कुष्मांडा देवी मंदिर में हुआ सुंदरकांड का पाठ घाटमपुर। बुढ़वा मंगल के पावन पर्व पर पूरे घाटमपुर क्षेत्र में भक्ति और आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। इस विशेष अवसर पर क्षेत्र में जगह-जगह विशाल भंडारों का आयोजन किया गया, जहां हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं, शाम को सुप्रसिद्ध कुष्मांडा देवी मंदिर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में गाजे-बाजे के साथ सामूहिक सुंदरकांड का पाठ आयोजित किया गया।सुबह से ही क्षेत्र के सभी हनुमान मंदिरों में बजरंगबली के दर्शन और पूजन के लिए भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं। श्रद्धालुओं ने सिंदूर, चोला और लड्डू चढ़ाकर सुख-समृद्धि की कामना की। दोपहर होते ही विभिन्न सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों द्वारा राहगीरों और भक्तों के लिए भंडारे शुरू किए गए, जो देर रात तक चलते रहे।शाम के समय उत्सव का मुख्य केंद्र कुष्मांडा देवी मंदिर स्थित हनुमान मंदिर रहा। जहाँ ढोल-मंजीरों और गाजे-बाजे की थाप पर भक्तों ने अत्यंत भावपूर्ण तरीके से सुंदरकांड का पाठ किया। सुंदरकांड की चौपाइयों से पूरा मंदिर परिसर सराबोर हो उठा और 'जय श्रीराम' व 'जय हनुमान' के जयकारों से वातावरण गूंजायमान हो गया। पाठ के समापन के बाद महाआरती हुई और उपस्थित सभी श्रद्धालुओं में विशेष प्रसाद वितरित किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में भारी संख्या में स्थानीय महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।1
- हमीरपुर :नवागत जिलाधिकारी श्री अशोक कुमार ने ग्रहण किया पदभार; कलेक्ट्रेट परिसर एवं विभिन्न अनुभागों का किया औचक निरीक्षण हमीरपुर। जनपद हमीरपुर के नवागत जिलाधिकारी श्री अशोक कुमार ने बुधवार को जनपद का कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के पश्चात जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर, वन स्टॉप सेंटर, महिला कल्याण विभाग, राजस्व अभिलेखागार (आरआरके), भूलेख एवं कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल एवं अनुभागों का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से विभागीय कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रख-रखाव तथा लंबित पत्रावलियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। नवागत जिलाधिकारी वर्ष 2014 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने अपने सेवाकाल में शासन एवं प्रशासन के विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया है। उन्होंने शासन में विभिन्न विभागों में कार्य करने के साथ-साथ गोंडा एवं फिरोजाबाद में मुख्य विकास अधिकारी के रूप में तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में अपर जिलाधिकारी एवं उपजिलाधिकारी सहित विभिन्न प्रशासनिक पदों पर अपनी सेवाएं प्रदान की हैं। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजस्व अभिलेखागार एवं अन्य पटल के निरीक्षण में पत्रावलियों एवं रजिस्टरों के सुव्यवस्थित रख-रखाव तथा लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने आईजीआरएस एवं जनसुनवाई पटल का अवलोकन करते हुए कहा कि आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की प्राथमिकताओं में है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। अभिलेखों के रख-रखाव को और अधिक सुगम एवं प्रभावी बनाने के लिए जिलाधिकारी ने इन्वेंट्री एवं रिकॉर्ड्स के ऑनलाइन डिजिटलीकरण की दिशा में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता एवं उनकी नियमित जांच सुनिश्चित करने को भी कहा। इसके उपरांत कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में जिलाधिकारी ने जनपद के वरिष्ठ पत्रकारों एवं मीडिया प्रतिनिधियों के साथ प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर लागू कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा तथा प्रत्येक व्यक्ति के जायज कार्य को पूरी संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के साथ कराने के लिए वे प्रतिबद्ध रहेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में कई व्यवस्थाएं अच्छी हैं, वहीं कुछ क्षेत्रों में सुधार की आवश्यकता है। ऐसी कमियों को चिन्हित कर उन्हें बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक कोई भी फरियादी अपनी समस्या लेकर उनसे मिल सकता है और जनसमस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों द्वारा जनपद के विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की ओर जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया गया। इनमें बाईपास निर्माण, स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार, राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम, बारिश से हुए नुकसान के सर्वेक्षण एवं संबंधित समस्याओं सहित अन्य विषय शामिल रहे। जिलाधिकारी ने संबंधित विषयों को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्यवाही एवं स्थलीय स्थिति का अवलोकन करने के निर्देश दिए। खनन एवं ओवरलोडिंग के संबंध में जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनपद में अवैध खनन एवं ओवरलोडिंग को किसी भी स्थिति में बढ़ावा नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। सड़कों की स्थिति एवं मरम्मत के संबंध में भी जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि जनपद में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने तथा विकास कार्यों को गति देने के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री अरुण कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री राकेश कुमार, अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्रीमती रिजवाना शाहिद, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे श्री विजय सिंह, कोषधिकारी श्रीमती अंकिता सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्री पैगाम हैदर, जिला सूचना अधिकारी श्री सतीश कुमार सहित समस्त उपजिलाधिकारी एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।3
- जालौन जालौन में मोबाइल छिनैती की वारदात से मचा हड़कंप, जालौन जालौन में मोबाइल छिनैती की वारदात से मचा हड़कंप, अंधेरे में घर लौट रही महिला को बाइक सवारों ने बनाया निशाना, मोबाइल की लाइट जलाकर घर लौट रही थी महिला, अंधेरे का फायदा उठाकर बाइक सवारों ने मोबाइल छीना, कस्तूरबा गांधी विद्यालय में खाना बनाकर घर लौट रही थी महिला, सुरही चौकी से चंद कदमों की दूरी पर हुई छिनैती, अचानक हुई वारदात से इलाके में मचा हड़कंप, महिला ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से की शिकायत, शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र की सुरही चौकी के पास की घटना।2
- *जिलाधिकारी ने जनसुनवाई में सुनीं जनसमस्याएं, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश* कानपुर देहात, 23 सितंबर 2026। जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट श्री कपिल सिंह ने आज कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जनसामान्य की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें एवं प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें राजस्व, भूमि विवाद, विकास कार्य, सामाजिक सुरक्षा योजनाएं, विद्युत, पेयजल, सड़क, पुलिस एवं अन्य जनहित से जुड़े प्रकरण शामिल रहे। जिलाधिकारी ने सभी शिकायतों का विभागवार परीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण शासन की मंशा के अनुरूप प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा शिकायतकर्ताओं को निर्धारित समयावधि में संतोषजनक समाधान उपलब्ध कराया जाए।2
- 🙏 बुढ़वा मंगलवार पर कुढ़नी दरबार में उमड़ा जनसैलाब | कुश वर्मा ने कराया भंडारा बुढ़वा मंगलवार के अवसर पर कुढ़नी दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। पूर्व ब्लॉक प्रमुख देवमई एवं जनता के सेवक कुश वर्मा जी की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। 🙏🚩 #BudhwaMangal #KudhniDarbar #Kudhni #Fatehpur #FatehpurNews #Bhandara #HanumanJi #Mangalwar #JaiShreeRam #JaiBajrangbali #KushVerma #Devmai #UPNews #ViralReels #TrendingReels #InstagramReels1
- मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के शुभारंभ में विधायक डॉ. मनोज प्रजापति ने किसानों से योजना का लाभ उठाने का किया आह्वान हमीरपुर। सुमेरपुर विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत छानी स्थित शुभ गेस्ट हाउस में बुधवार को मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा योजना के शुभारंभ का सजीव प्रसारण किसानों ने देखा। सदर विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति ने किसानों को योजना की जानकारी देते हुए बताया कि इसके तहत लघु एवं सीमांत किसानों को कृषि एवं कृषि आधारित गतिविधियों के लिए दीर्घकालीन ऋण सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम्य विकास बैंक की शाखाओं के माध्यम से पात्र किसानों को 6 प्रतिशत की प्रभावी ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराने की व्यवस्था है। उन्होंने किसानों से पात्रता और शर्तों की जानकारी लेकर योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। इस दौरान विधायक ने सहकारी ग्राम्य विकास बैंक से नियमित लेनदेन करने वाले पांच किसानों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में पीसीयू उप सभापति बृजकिशोर गुप्ता, जिला सहकारी बैंक उप सभापति संतोष गुप्ता, ब्लाक प्रमुख मुस्करा वीर नारायण राजपूत, ब्लाक प्रमुख मौदहा लाला राम निषाद सहित सहकारिता विभाग के अधिकारी, बैंक शाखा प्रबंधक, समितियों के अध्यक्ष-सचिव एवं किसान मौजूद रहे।2