धारदार हथियार से दरवाजा फाड़ने का प्रयास, फायरिंग का आरोप हमीरपुर। सुमेरपुर क्षेत्र के चंद्रपुरवा बुजुर्ग गांव में मंगलवार रात करीब 11 बजे जमीन के पुराने विवाद को लेकर घर में घुसने के प्रयास और हवाई फायरिंग के आरोप से हड़कंप मच गया। पीड़ित ने परिवार के ही पप्पू साहू समेत चार-पांच लोगों पर गाली-गलौज करने, धारदार हथियार से दरवाजा फाड़कर घर में घुसने का प्रयास करने और तमंचे से हवाई फायरिंग कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। घटना के समय घर में सास-बहू मौजूद थीं। गांव निवासी रामलाल साहू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि जमीन को लेकर परिवार के लोगों से पुरानी रंजिश चल रही है। आरोप है कि मंगलवार रात पप्पू साहू अपने साथियों के साथ घर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए धारदार हथियार से दरवाजे पर वार कर अंदर घुसने का प्रयास किया। दहशत फैलाने के लिए तमंचे से हवाई फायरिंग किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। दरवाजे पर धारदार हथियार के प्रहार के निशान बताए गए हैं। थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल ने बताया कि मामले की जांच फैक्ट्री एरिया चौकी प्रभारी अंकित बैसला को सौंपी गई है। चौकी प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। जिस व्यक्ति पर आरोप लगाया गया है, उसकी मां का मंगलवार को निधन हुआ था। मौके पर फायरिंग के कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं और आसपास के लोगों ने भी किसी तरह का शोर सुनने की बात नहीं कही है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

- हमीरपुर :विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति ने किसानों को योजना की जानकारी देकर लाभ उठाने का किया आह्वान हमीरपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आज 23 सितम्बर, 2026 को लखनऊ स्थित 5, कालिदास मार्ग से मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर योजना के ई-पोर्टल के साथ सहकारिता विभाग, उत्तर प्रदेश के ‘उर्वरक सेतु मोबाइल ऐप’ तथा उत्तर प्रदेश को-ऑपरेटिव डेटाबेस सेंटर के मोबाइल ऐप UPCDC का भी शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के शुभारंभ कार्यक्रम का जनपद हमीरपुर में भी सजीव प्रसारण किया गया। ग्राम पंचायत छानी स्थित शुभ गेस्ट हाउस, राठ रोड में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के किसानों ने सहभागिता करते हुए लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा। इस अवसर पर मा. विधायक सदर डॉ. मनोज कुमार प्रजापति ने किसानों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना की प्रमुख विशेषताओं एवं किसानों के लिए इसके महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि योजना के माध्यम से लघु एवं सीमांत कृषकों को कृषि एवं कृषि आधारित गतिविधियों के लिए आवश्यक वित्तीय सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम्य विकास बैंक लिमिटेड की शाखाओं के माध्यम से पात्र किसानों को 06 प्रतिशत की प्रभावी ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे योजना की पात्रता एवं शर्तों की जानकारी प्राप्त कर इसका अधिक से अधिक लाभ उठाएं। मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के अंतर्गत लघु एवं सीमांत कृषकों तथा नियमित रूप से ऋण का लेनदेन एवं अदायगी करने वाले पात्र किसानों को लाभान्वित किया जाना है। योजना के तहत कृषि एवं कृषि आधारित गतिविधियों सहित पात्र गतिविधियों के लिए दीर्घकालीन ऋण सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। योजना की प्रक्रिया को ऑनलाइन एवं पारदर्शी बनाए जाने की व्यवस्था की गई है, जिससे पात्र किसानों को ऋण प्राप्त करने में सुविधा हो सके। कार्यक्रम में मा. विधायक द्वारा उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम्य विकास बैंक से नियमित लेनदेन करने वाले पांच कृषकों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर किसानों को योजना की ऋण सुविधा, पात्रता एवं लाभ के संबंध में जानकारी भी प्रदान की गई। कार्यक्रम में पी०सी०यू० के उप सभापति श्री बृजकिशोर गुप्ता, जिला सहकारी बैंक हमीरपुर के उप सभापति श्री संतोष गुप्ता, संचालक श्री किशन ब्यास एवं श्री राम सेवक, ब्लाक प्रमुख मुस्करा श्री वीर नारायण राजपूत, ब्लाक प्रमुख मौदहा श्री लाला राम निषाद, प्रतिनिधि ब्लाक प्रमुख राठ श्री अमर चन्द्र अनुरागी, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता हमीरपुर श्री रमाकान्त द्विवेदी, जिला सूचना अधिकारी श्री सतीश कुमार, प्रबंधक पीसीएफ श्री शरद यादव, अध्यक्ष डी०सी०डी०एफ० श्री जितेन्द्र सिंह, अध्यक्ष उ०प्र० सहकारी ग्राम्य विकास बैंक शाखा हमीरपुर श्री राम विलास श्रीवास, उ०प्र० सहकारी ग्राम्य विकास बैंक शाखा मौदहा के श्री अतुल सिंह परिहार, शाखा राठ के श्री नीलेश अग्रवाल, सहकारिता विभाग के समस्त अपर जिला सहकारी अधिकारी, जनपद हमीरपुर, उ०प्र० ग्राम्य विकास बैंक की तीनों शाखाओं के शाखा प्रबन्धक, सहकारी समितियों के अध्यक्ष एवं सचिव तथा सम्मानित कृषक बंधु उपस्थित रहे।2
- जालौन जालौन में महिला सिपाही से अभद्रता के आरोप में दीवान निलंबित, जालौन जालौन में महिला सिपाही से अभद्रता के आरोप में दीवान निलंबित, महिला सिपाही की शिकायत पर एसपी विनय कुमार सिंह ने की कार्रवाई, आटा थाने में तैनात दीवान अभिषेक दीक्षित पर था महिला सिपाही से अभद्रता का आरोप, थाना परिसर में अभद्रता और गाली गलौच करने का दीवान पर आरोप, सीओ कालपी राजेश कमल की जांच रिपोर्ट के आधार पर एसपी ने की कार्रवाई, जालौन के आटा थाना का मामला।2
- घर में निकला विशाल अजगर, मचा हड़कंप! रेस्क्यू टीम ने पकड़ा, जंगल में छोड़ा1
- कानपुर देहात बनवारीपुर गांव राशन कोटे को लेकर आखिर ग्रामीणों ने क्या बोला मामला अप कानपुर देहात के सिकंदरा तहसील क्षेत्र के गांव बनवारीपुर का है जहां पर राशन कोटे को लेकर ग्रामीणों ने सिकंदरा तहसील में प्रार्थना पत्र दिया था और लगाई थी न्याय की गुहार राशन कोटे को लेकर आखिर ग्रामीणों ने क्या बोला1
- थाना रुरा साइबर हेल्प डेस्क द्वारा कार्यवाही करते हुए शिकायतकर्ता के खाते में ₹ 61,899.77/-को वापस कराया शिकायतकर्ता मनीष कुमार पुत्र हरिराम निवासी रोशनमऊ, थाना रुरा जनपद कानपुर देहात के खाता से साइबर फ्रॉड से 91,950/- रुपये कट जाने के सम्बन्ध में शिकायत दर्ज करायी गयी थी।उक्त शिकायत पर जांच एवं कार्यवाही करते हुए थाना रुरा साइबर हेल्प डेस्क द्वारा शिकायतकर्ता को 61,899.77 रुपए धनराशि उसके खाते में वापस करायी गयी। शेष धनराशि की वापसी के प्रयास किए जा रहे है।पुलिस की त्वरित कार्यवाही से शिकायतकर्ता ने जनपद कानपुर देहात पुलिस का धन्यवाद दिया।थाना रुरा साइबर हेल्प डेस्क द्वारा यह जानकारी साझा करने के साथ ही लोगों से अपील की गई कि बैकिंग जानकारी, ओटीपी व पासवर्ड की जानकारी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें।1
- Aaj.. Rahul.. Gandhi.. Ka..brthde...hai..naukrika...mela...lgahuahai...tal..katora...stediemme..md.. Anish.. Kuraishi.. Fattepur.. Mushangar.. Kanpur.. Dihat.. U. P1
- गया धाम जाने वाले यात्रियों को चेयरमैन ने किया सम्मानित हमीरपुर। सुमेरपुर क्षेत्र से गया धाम की धार्मिक यात्रा पर रवाना होने वाले नगर के यात्रियों को मंगलवार रात नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे ने सम्मानित कर विदाई दी। उन्होंने यात्रियों के माथे पर हल्दी-चावल का तिलक लगाया और मिष्ठान भेंट कर सुखद एवं सुरक्षित यात्रा की कामना की। रात करीब 10 बजे आयोजित विदाई कार्यक्रम में चेयरमैन धीरेंद्र शिवहरे ने कहा कि सभी यात्री सकुशल यात्रा पूरी कर वापस लौटें। उन्होंने कहा कि धार्मिक यात्राएं मन को शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करती हैं। विदाई के दौरान यात्रियों में उत्साह और प्रसन्नता का माहौल रहा। इस मौके पर शैलेंद्र सिंह छोटू, अखिलेश, आशीष साहू, आनंद तिवारी, संजय गुप्ता, सौरभ शुक्ला सहित अन्य लोग मौजूद रहे।1
- कस्बा रुरा के संकट मोचन बजरंग धाम मंदिर में बुढ़वा मंगल पर रामलीला मंचन कार्यक्रम का हुआ आयोजन बुढ़वा मंगल के अवसर पर कस्बा रुरा के बजरंग नगर स्तिथ सकंट मोचन बजरंग धाम मंदिर में रात्रिकालीन बेला में रामलीला मंचन कार्यक्रम का आयोजन हुआ।जिसमें दूर दराज से आए प्रसिद्ध कलाकारों ने सुंदर अभिनय किया।इस अवसर पर दूर दराज से आये हुए सैकड़ों भक्तों ने रामलीला कार्यक्रम का आनंद लिया और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।1
- जालौन जालौन में तेज रफ़्तार ट्रक ने राहगीर को मारी टक्कर, जालौन जालौन में तेज रफ़्तार ट्रक ने राहगीर को मारी टक्कर, अस्पताल पहुँचते ही घायल को उतारते समय टूटा स्ट्रेचर, टक्कर लगने से राहगीर के सिर समेत शरीर में आई गंभीर चोटें, घायल को अस्पताल पहुंचाने के लिए मौके पर पहुंची NHAI की एंबुलेंस, अस्पताल पहुंचने के बाद घायल को उतारते समय NHAI की एम्बुलेंस के स्टेचर ने ही तोड़ा दम, NHAI एम्बुलेंस का स्टेचर टूटने से घायल जमीन पर गिरा, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के उसरगाँव स्थित ज्ञानी ढाबा के पास का मामला।2