logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

एकजुटता का संदेश देते हुए कार्यकर्ताओं ने किया आशीष पटेल का स्वागत 26 सितंबर को अनुप्रिया पटेल के कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा, कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जुटने का आह्वान रिपोर्टर शुभम साहू घाटमपुर घाटमपुर। अपना दल (एस) के वरिष्ठ नेता एवं मंत्री आशीष पटेल बुधवार को घाटमपुर पहुंचे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। नगर प्रवेश पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत करते हुए पार्टी की एकजुटता का संदेश दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। घाटमपुर पहुंचने के बाद मंत्री आशीष पटेल ने पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में आगामी 26 सितंबर को होने वाले पार्टी कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने आपसी एकता और संगठन की मजबूती का संदेश देते हुए मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। बैठक के दौरान आशीष पटेल ने पार्टी के संघर्ष और संगठन के सफर का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी 26 सितंबर को घाटमपुर पहुंचने वाली पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल के स्वागत की तैयारियों में पूरी तरह जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए आपसी समन्वय बनाए रखे। इसके बाद मंत्री आशीष पटेल ने प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मंच, कार्यकर्ताओं के बैठने की व्यवस्था, आने-जाने के मार्ग सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी ली। मौके पर मौजूद पार्टी पदाधिकारियों से तैयारियों के संबंध में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बताया गया कि 26 सितंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल घाटमपुर विधायक सरोज कुरील के आमंत्रण पर घाटमपुर पहुंचेंगी। इस दौरान वह क्षेत्रवासियों के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगी। कार्यक्रम को लेकर अपना दल (एस) के स्थानीय संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। आगामी चुनाव को देखते हुए संगठन की गतिविधियों और कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर भी बैठक में चर्चा की गई।

3 hrs ago
user_Shubham sahu Reporter
Shubham sahu Reporter
Local News Reporter घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

एकजुटता का संदेश देते हुए कार्यकर्ताओं ने किया आशीष पटेल का स्वागत 26 सितंबर को अनुप्रिया पटेल के कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा, कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जुटने का आह्वान रिपोर्टर शुभम साहू घाटमपुर घाटमपुर। अपना दल (एस) के वरिष्ठ नेता एवं मंत्री आशीष पटेल बुधवार को घाटमपुर पहुंचे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। नगर प्रवेश पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत करते हुए पार्टी की एकजुटता का संदेश दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। घाटमपुर

2e49b999-e3e0-4b7a-a49c-321e9df24f3d

पहुंचने के बाद मंत्री आशीष पटेल ने पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में आगामी 26 सितंबर को होने वाले पार्टी कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने आपसी एकता और संगठन की मजबूती का संदेश देते हुए मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। बैठक के दौरान आशीष पटेल ने पार्टी के संघर्ष और संगठन के सफर का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं

ba841842-e61d-4550-94f2-17358267bb3e

को एकजुट होकर आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी 26 सितंबर को घाटमपुर पहुंचने वाली पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल के स्वागत की तैयारियों में पूरी तरह जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए आपसी समन्वय बनाए रखे। इसके बाद मंत्री आशीष पटेल ने प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मंच, कार्यकर्ताओं के बैठने की व्यवस्था, आने-जाने के मार्ग सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

cef680e9-bc1a-49fb-858e-ac4355c05103

मौके पर मौजूद पार्टी पदाधिकारियों से तैयारियों के संबंध में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बताया गया कि 26 सितंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल घाटमपुर विधायक सरोज कुरील के आमंत्रण पर घाटमपुर पहुंचेंगी। इस दौरान वह क्षेत्रवासियों के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगी। कार्यक्रम को लेकर अपना दल (एस) के स्थानीय संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। आगामी चुनाव को देखते हुए संगठन की गतिविधियों और कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर भी बैठक में चर्चा की गई।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • एकजुटता का संदेश देते हुए कार्यकर्ताओं ने किया आशीष पटेल का स्वागत 26 सितंबर को अनुप्रिया पटेल के कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा, कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जुटने का आह्वान रिपोर्टर शुभम साहू घाटमपुर घाटमपुर। अपना दल (एस) के वरिष्ठ नेता एवं मंत्री आशीष पटेल बुधवार को घाटमपुर पहुंचे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। नगर प्रवेश पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत करते हुए पार्टी की एकजुटता का संदेश दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। घाटमपुर पहुंचने के बाद मंत्री आशीष पटेल ने पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में आगामी 26 सितंबर को होने वाले पार्टी कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने आपसी एकता और संगठन की मजबूती का संदेश देते हुए मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। बैठक के दौरान आशीष पटेल ने पार्टी के संघर्ष और संगठन के सफर का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी 26 सितंबर को घाटमपुर पहुंचने वाली पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल के स्वागत की तैयारियों में पूरी तरह जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए आपसी समन्वय बनाए रखे। इसके बाद मंत्री आशीष पटेल ने प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मंच, कार्यकर्ताओं के बैठने की व्यवस्था, आने-जाने के मार्ग सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी ली। मौके पर मौजूद पार्टी पदाधिकारियों से तैयारियों के संबंध में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बताया गया कि 26 सितंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल घाटमपुर विधायक सरोज कुरील के आमंत्रण पर घाटमपुर पहुंचेंगी। इस दौरान वह क्षेत्रवासियों के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगी। कार्यक्रम को लेकर अपना दल (एस) के स्थानीय संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। आगामी चुनाव को देखते हुए संगठन की गतिविधियों और कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर भी बैठक में चर्चा की गई।
    4
    एकजुटता का संदेश देते हुए कार्यकर्ताओं ने किया आशीष पटेल का स्वागत
26 सितंबर को अनुप्रिया पटेल के कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा, कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जुटने का आह्वान
रिपोर्टर शुभम साहू घाटमपुर 
घाटमपुर। अपना दल (एस) के वरिष्ठ नेता एवं मंत्री आशीष पटेल बुधवार को घाटमपुर पहुंचे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। नगर प्रवेश पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत करते हुए पार्टी की एकजुटता का संदेश दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
घाटमपुर पहुंचने के बाद मंत्री आशीष पटेल ने पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में आगामी 26 सितंबर को होने वाले पार्टी कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने आपसी एकता और संगठन की मजबूती का संदेश देते हुए मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा।
बैठक के दौरान आशीष पटेल ने पार्टी के संघर्ष और संगठन के सफर का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी 26 सितंबर को घाटमपुर पहुंचने वाली पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल के स्वागत की तैयारियों में पूरी तरह जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए आपसी समन्वय बनाए रखे।
इसके बाद मंत्री आशीष पटेल ने प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मंच, कार्यकर्ताओं के बैठने की व्यवस्था, आने-जाने के मार्ग सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी ली। मौके पर मौजूद पार्टी पदाधिकारियों से तैयारियों के संबंध में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बताया गया कि 26 सितंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल घाटमपुर विधायक सरोज कुरील के आमंत्रण पर घाटमपुर पहुंचेंगी। इस दौरान वह क्षेत्रवासियों के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगी। कार्यक्रम को लेकर अपना दल (एस) के स्थानीय संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। आगामी चुनाव को देखते हुए संगठन की गतिविधियों और कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर भी बैठक में चर्चा की गई।
    user_Shubham sahu Reporter
    Shubham sahu Reporter
    Local News Reporter घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बुढ़वा मंगल के अवसर पर घाटमपुर में जगह-जगह भंडारे, कुष्मांडा देवी मंदिर में हुआ सुंदरकांड का पाठ घाटमपुर। बुढ़वा मंगल के पावन पर्व पर पूरे घाटमपुर क्षेत्र में भक्ति और आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। इस विशेष अवसर पर क्षेत्र में जगह-जगह विशाल भंडारों का आयोजन किया गया, जहां हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं, शाम को सुप्रसिद्ध कुष्मांडा देवी मंदिर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में गाजे-बाजे के साथ सामूहिक सुंदरकांड का पाठ आयोजित किया गया।सुबह से ही क्षेत्र के सभी हनुमान मंदिरों में बजरंगबली के दर्शन और पूजन के लिए भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं। श्रद्धालुओं ने सिंदूर, चोला और लड्डू चढ़ाकर सुख-समृद्धि की कामना की। दोपहर होते ही विभिन्न सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों द्वारा राहगीरों और भक्तों के लिए भंडारे शुरू किए गए, जो देर रात तक चलते रहे।शाम के समय उत्सव का मुख्य केंद्र कुष्मांडा देवी मंदिर स्थित हनुमान मंदिर रहा। जहाँ ढोल-मंजीरों और गाजे-बाजे की थाप पर भक्तों ने अत्यंत भावपूर्ण तरीके से सुंदरकांड का पाठ किया। सुंदरकांड की चौपाइयों से पूरा मंदिर परिसर सराबोर हो उठा और 'जय श्रीराम' व 'जय हनुमान' के जयकारों से वातावरण गूंजायमान हो गया। पाठ के समापन के बाद महाआरती हुई और उपस्थित सभी श्रद्धालुओं में विशेष प्रसाद वितरित किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में भारी संख्या में स्थानीय महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
    1
    बुढ़वा मंगल के अवसर पर घाटमपुर में जगह-जगह भंडारे, कुष्मांडा देवी मंदिर में हुआ सुंदरकांड का पाठ
घाटमपुर। बुढ़वा मंगल के पावन पर्व पर पूरे घाटमपुर क्षेत्र में भक्ति और आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। इस विशेष अवसर पर क्षेत्र में जगह-जगह विशाल भंडारों का आयोजन किया गया, जहां हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं, शाम को सुप्रसिद्ध कुष्मांडा देवी मंदिर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में गाजे-बाजे के साथ सामूहिक सुंदरकांड का पाठ आयोजित किया गया।सुबह से ही क्षेत्र के सभी हनुमान मंदिरों में बजरंगबली के दर्शन और पूजन के लिए भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं। श्रद्धालुओं ने सिंदूर, चोला और लड्डू चढ़ाकर सुख-समृद्धि की कामना की। दोपहर होते ही विभिन्न सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों द्वारा राहगीरों और भक्तों के लिए भंडारे शुरू किए गए, जो देर रात तक चलते रहे।शाम के समय उत्सव का मुख्य केंद्र कुष्मांडा देवी मंदिर स्थित हनुमान मंदिर रहा। जहाँ ढोल-मंजीरों और गाजे-बाजे की थाप पर भक्तों ने अत्यंत भावपूर्ण तरीके से सुंदरकांड का पाठ किया। सुंदरकांड की चौपाइयों से पूरा मंदिर परिसर सराबोर हो उठा और 'जय श्रीराम' व 'जय हनुमान' के जयकारों से वातावरण गूंजायमान हो गया। पाठ के समापन के बाद महाआरती हुई और उपस्थित सभी श्रद्धालुओं में विशेष प्रसाद वितरित किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में भारी संख्या में स्थानीय महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
    user_Satish Kumar,9648888580
    Satish Kumar,9648888580
    Journalist Ghatampur, Kanpur Nagar•
    15 hrs ago
  • धारदार हथियार से दरवाजा फाड़ने का प्रयास, फायरिंग का आरोप हमीरपुर। सुमेरपुर क्षेत्र के चंद्रपुरवा बुजुर्ग गांव में मंगलवार रात करीब 11 बजे जमीन के पुराने विवाद को लेकर घर में घुसने के प्रयास और हवाई फायरिंग के आरोप से हड़कंप मच गया। पीड़ित ने परिवार के ही पप्पू साहू समेत चार-पांच लोगों पर गाली-गलौज करने, धारदार हथियार से दरवाजा फाड़कर घर में घुसने का प्रयास करने और तमंचे से हवाई फायरिंग कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। घटना के समय घर में सास-बहू मौजूद थीं। गांव निवासी रामलाल साहू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि जमीन को लेकर परिवार के लोगों से पुरानी रंजिश चल रही है। आरोप है कि मंगलवार रात पप्पू साहू अपने साथियों के साथ घर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए धारदार हथियार से दरवाजे पर वार कर अंदर घुसने का प्रयास किया। दहशत फैलाने के लिए तमंचे से हवाई फायरिंग किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। दरवाजे पर धारदार हथियार के प्रहार के निशान बताए गए हैं। थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल ने बताया कि मामले की जांच फैक्ट्री एरिया चौकी प्रभारी अंकित बैसला को सौंपी गई है। चौकी प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। जिस व्यक्ति पर आरोप लगाया गया है, उसकी मां का मंगलवार को निधन हुआ था। मौके पर फायरिंग के कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं और आसपास के लोगों ने भी किसी तरह का शोर सुनने की बात नहीं कही है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
    1
    धारदार हथियार से दरवाजा फाड़ने का प्रयास, फायरिंग का आरोप
हमीरपुर। सुमेरपुर क्षेत्र के चंद्रपुरवा बुजुर्ग गांव में मंगलवार रात करीब 11 बजे जमीन के पुराने विवाद को लेकर घर में घुसने के प्रयास और हवाई फायरिंग के आरोप से हड़कंप मच गया। पीड़ित ने परिवार के ही पप्पू साहू समेत चार-पांच लोगों पर गाली-गलौज करने, धारदार हथियार से दरवाजा फाड़कर घर में घुसने का प्रयास करने और तमंचे से हवाई फायरिंग कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। घटना के समय घर में सास-बहू मौजूद थीं।
गांव निवासी रामलाल साहू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि जमीन को लेकर परिवार के लोगों से पुरानी रंजिश चल रही है। आरोप है कि मंगलवार रात पप्पू साहू अपने साथियों के साथ घर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए धारदार हथियार से दरवाजे पर वार कर अंदर घुसने का प्रयास किया। दहशत फैलाने के लिए तमंचे से हवाई फायरिंग किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। दरवाजे पर धारदार हथियार के प्रहार के निशान बताए गए हैं।
थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल ने बताया कि मामले की जांच फैक्ट्री एरिया चौकी प्रभारी अंकित बैसला को सौंपी गई है। चौकी प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। जिस व्यक्ति पर आरोप लगाया गया है, उसकी मां का मंगलवार को निधन हुआ था। मौके पर फायरिंग के कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं और आसपास के लोगों ने भी किसी तरह का शोर सुनने की बात नहीं कही है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • कानपुर के दहेली ओवरब्रिज पर ट्रक में भीषण आग, मौके पर मची अफरा-तफरी कानपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। चकेरी थाना क्षेत्र स्थित दहेली ओवरब्रिज पर मूंगफली से लदे एक ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते ट्रक से आग की तेज लपटें उठने लगीं, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। घटना के दौरान ट्रक में आग लगने की सूचना मिलते ही फायर पुलिस को जानकारी दी गई। समय रहते फायर पुलिस मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। फायर पुलिस की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया। समय रहते आग बुझाए जाने से एक बड़ा हादसा टलने की संभावना बनी। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों और नुकसान का आकलन संबंधित जानकारी के आधार पर किया जाएगा। आग लगने के दौरान कोई व्यक्ति घायल हुआ या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। आपको बता दें कि यह घटना कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र स्थित दहेली ओवरब्रिज की है, जहां मूंगफली से लदे ट्रक में आग लगने की घटना सामने आई है। इस पूरी घटना का वीडियो Current Time News के कैमरे में कैद हुआ है। ऐसी ही ताजा और महत्वपूर्ण खबरों के लिए जुड़े रहिए Current Time News के साथ।
    1
    कानपुर के दहेली ओवरब्रिज पर ट्रक में भीषण आग, मौके पर मची अफरा-तफरी
कानपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।
चकेरी थाना क्षेत्र स्थित दहेली ओवरब्रिज पर मूंगफली से लदे एक ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते ट्रक से आग की तेज लपटें उठने लगीं, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया।
घटना के दौरान ट्रक में आग लगने की सूचना मिलते ही फायर पुलिस को जानकारी दी गई। समय रहते फायर पुलिस मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया।
फायर पुलिस की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया। समय रहते आग बुझाए जाने से एक बड़ा हादसा टलने की संभावना बनी।
फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों और नुकसान का आकलन संबंधित जानकारी के आधार पर किया जाएगा। आग लगने के दौरान कोई व्यक्ति घायल हुआ या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
आपको बता दें कि यह घटना कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र स्थित दहेली ओवरब्रिज की है, जहां मूंगफली से लदे ट्रक में आग लगने की घटना सामने आई है।
इस पूरी घटना का वीडियो Current Time News के कैमरे में कैद हुआ है।
ऐसी ही ताजा और महत्वपूर्ण खबरों के लिए जुड़े रहिए Current Time News के साथ।
    user_Current Time News
    Current Time News
    Newspaper publisher Kanpur, Kanpur Nagar•
    2 hrs ago
  • कानपुर देहात बनवारीपुर गांव राशन कोटे को लेकर आखिर ग्रामीणों ने क्या बोला मामला अप कानपुर देहात के सिकंदरा तहसील क्षेत्र के गांव बनवारीपुर का है जहां पर राशन कोटे को लेकर ग्रामीणों ने सिकंदरा तहसील में प्रार्थना पत्र दिया था और लगाई थी न्याय की गुहार राशन कोटे को लेकर आखिर ग्रामीणों ने क्या बोला
    1
    कानपुर देहात बनवारीपुर गांव राशन कोटे को लेकर आखिर ग्रामीणों ने क्या बोला
मामला अप कानपुर देहात के सिकंदरा तहसील क्षेत्र के गांव बनवारीपुर का है जहां पर राशन कोटे को लेकर ग्रामीणों ने सिकंदरा तहसील में प्रार्थना पत्र दिया था और लगाई थी न्याय की गुहार राशन कोटे को लेकर आखिर ग्रामीणों ने क्या बोला
    user_Kuldeep Kumar
    Kuldeep Kumar
    Journalist 9260920347 Bhognipur, Kanpur Dehat•
    10 hrs ago
  • मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के शुभारंभ में विधायक डॉ. मनोज प्रजापति ने किसानों से योजना का लाभ उठाने का किया आह्वान हमीरपुर। सुमेरपुर विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत छानी स्थित शुभ गेस्ट हाउस में बुधवार को मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा योजना के शुभारंभ का सजीव प्रसारण किसानों ने देखा। सदर विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति ने किसानों को योजना की जानकारी देते हुए बताया कि इसके तहत लघु एवं सीमांत किसानों को कृषि एवं कृषि आधारित गतिविधियों के लिए दीर्घकालीन ऋण सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम्य विकास बैंक की शाखाओं के माध्यम से पात्र किसानों को 6 प्रतिशत की प्रभावी ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराने की व्यवस्था है। उन्होंने किसानों से पात्रता और शर्तों की जानकारी लेकर योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। इस दौरान विधायक ने सहकारी ग्राम्य विकास बैंक से नियमित लेनदेन करने वाले पांच किसानों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में पीसीयू उप सभापति बृजकिशोर गुप्ता, जिला सहकारी बैंक उप सभापति संतोष गुप्ता, ब्लाक प्रमुख मुस्करा वीर नारायण राजपूत, ब्लाक प्रमुख मौदहा लाला राम निषाद सहित सहकारिता विभाग के अधिकारी, बैंक शाखा प्रबंधक, समितियों के अध्यक्ष-सचिव एवं किसान मौजूद रहे।
    2
    मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के शुभारंभ में
विधायक डॉ. मनोज प्रजापति ने किसानों से योजना का लाभ उठाने का किया आह्वान
हमीरपुर। सुमेरपुर विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत छानी स्थित शुभ गेस्ट हाउस में बुधवार को मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा योजना के शुभारंभ का सजीव प्रसारण किसानों ने देखा।
सदर विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति ने किसानों को योजना की जानकारी देते हुए बताया कि इसके तहत लघु एवं सीमांत किसानों को कृषि एवं कृषि आधारित गतिविधियों के लिए दीर्घकालीन ऋण सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम्य विकास बैंक की शाखाओं के माध्यम से पात्र किसानों को 6 प्रतिशत की प्रभावी ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराने की व्यवस्था है। उन्होंने किसानों से पात्रता और शर्तों की जानकारी लेकर योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।
इस दौरान विधायक ने सहकारी ग्राम्य विकास बैंक से नियमित लेनदेन करने वाले पांच किसानों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में पीसीयू उप सभापति बृजकिशोर गुप्ता, जिला सहकारी बैंक उप सभापति संतोष गुप्ता, ब्लाक प्रमुख मुस्करा वीर नारायण राजपूत, ब्लाक प्रमुख मौदहा लाला राम निषाद सहित सहकारिता विभाग के अधिकारी, बैंक शाखा प्रबंधक, समितियों के अध्यक्ष-सचिव एवं किसान मौजूद रहे।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • इजरायल द्वारा मध्य गाजा के दीर अल-बलाह को निशाना बनाकर किए गए हवाई हमले में कथित तौर पर कम से कम एक फिलिस्तीनी की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।
    1
    इजरायल द्वारा मध्य गाजा के दीर अल-बलाह को निशाना बनाकर किए गए हवाई हमले में कथित तौर पर कम से कम एक फिलिस्तीनी की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।
    user_MAKKI TV
    MAKKI TV
    Mediation service कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    30 min ago
  • कानपुर व्यूरो रिपोर्ट कानपुर के काकादेव थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर में युवक ने फांसी लगा ली
    1
    कानपुर व्यूरो रिपोर्ट कानपुर के काकादेव थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर में युवक ने फांसी लगा ली
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Kanpur, Kanpur Nagar•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.