मझगांव विधानसभा क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक आयोजित चाईबासा: विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR)-2026 के सफल, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित क्रियान्वयन को लेकर अपर उपायुक्त सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (एआरओ), मझगांव विधानसभा क्षेत्र की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई। बताया गया कि प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन 05 अगस्त 2026 को किया जा चुका है। इसके बाद 05 अगस्त से 04 सितंबर 2026 तक दावा एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। निर्धारित प्रक्रिया के तहत सत्यापन एवं निष्पादन के बाद 07 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। अपर उपायुक्त सह एआरओ ने बताया कि 08-09 अगस्त तथा 22-23 अगस्त 2026 को सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में प्रपत्र-6, 7 एवं 8 के माध्यम से नाम जोड़ने, विलोपन, संशोधन एवं स्थानांतरण से संबंधित आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि 25 अगस्त से 04 सितंबर 2026 तक होम-टू-रोल वेरिफिकेशन अभियान चलाया जाएगा। वहीं 15 अगस्त 2026 को पंचायत भवनों में ग्राम सभाओं का आयोजन कर मतदाता सूची के संबंध में जागरूकता बढ़ाई जाएगी।
मझगांव विधानसभा क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक आयोजित चाईबासा: विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR)-2026 के सफल, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित क्रियान्वयन को लेकर अपर उपायुक्त सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (एआरओ), मझगांव विधानसभा क्षेत्र की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई। बताया गया कि प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन 05 अगस्त 2026 को किया जा चुका है। इसके बाद 05 अगस्त से 04 सितंबर 2026 तक दावा एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। निर्धारित प्रक्रिया के तहत सत्यापन एवं निष्पादन के बाद 07 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। अपर उपायुक्त सह एआरओ ने बताया कि 08-09 अगस्त तथा 22-23 अगस्त 2026 को सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में प्रपत्र-6, 7 एवं 8 के माध्यम से नाम जोड़ने, विलोपन, संशोधन एवं स्थानांतरण से संबंधित आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि 25 अगस्त से 04 सितंबर 2026 तक होम-टू-रोल वेरिफिकेशन अभियान चलाया जाएगा। वहीं 15 अगस्त 2026 को पंचायत भवनों में ग्राम सभाओं का आयोजन कर मतदाता सूची के संबंध में जागरूकता बढ़ाई जाएगी।
- शुरू ऐप न्यूज़ चैनल ऐ रवि गुप्ता की रिपोर्ट दिनांक : 06 अगस्त 2026 सरायकेला जिले में सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता, तीन इनामी नक्सली गिरफ्तार सरायकेला-खरसावाँ जिले में पुलिस एवं केंद्रीय सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त अभियान के दौरान तीन इनामी नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया, जिससे कोल्हान एवं सारंडा क्षेत्र में सक्रिय नक्सली नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। गिरफ्तार नक्सलियों में 15 लाख रुपये का इनामी मदन महतो उर्फ शंकर, 5 लाख रुपये का इनामी रवि सरदार उर्फ सागर उर्फ बीरन सिंह तथा 2 लाख रुपये की इनामी मीना पहाड़ियां उर्फ नीटू उर्फ मौरा शामिल हैं। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि इनकी गिरफ्तारी के बाद एक करोड़ रुपये के इनामी नक्सली असित मंडल उर्फ आकाश के नेटवर्क को भी बड़ा नुकसान पहुँचा है। पुलिस का नक्सल विरोधी सर्च अभियान लगातार जारी है। पुलिस ने गिरफ्तार नक्सलियों के कब्जे से इंसास राइफल, ए.के.-47, पिस्टल, डिटोनेटर, ए.के.-47 की लगभग 250 जिंदा गोलियां तथा एक वॉकी-टॉकी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, मदन महतो उर्फ शंकर पिछले लगभग 25 वर्षों से नक्सली संगठन से जुड़ा हुआ था। उसके खिलाफ झारखंड एवं पश्चिम बंगाल के विभिन्न थानों में कुल 41 मामले दर्ज हैं। जांच एजेंसियों के अनुसार वह पुलिस एवं सुरक्षा बलों के 62 जवानों की हत्या से जुड़े मामलों में भी आरोपी रहा है। इसके अलावा सांसद सुनील महतो हत्याकांड, बुरुडीह डैम आईईडी ब्लास्ट तथा सिलदा ईएफआर कैंप पर हमले जैसे कई चर्चित मामलों में उसकी संलिप्तता सामने आई है। वहीं रवि सरदार उर्फ सागर उर्फ बीरन सिंह को संगठन का मास्टरमाइंड माना जाता है। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में 43 मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार कुकड़ू क्षेत्र की कई बड़ी घटनाओं में उसकी अहम भूमिका रही है। वह संगठन के लिए नए युवाओं की भर्ती कराने का भी काम करता था। मीना पहाड़ियां उर्फ नीटू उर्फ मौरा को नक्सली संगठन की विस्फोटक विशेषज्ञ माना जाता है। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में 18 मामले दर्ज हैं। वह आईईडी एवं लैंडमाइन लगाने, विस्फोटक सामग्री पहुंचाने, संदेशों का आदान-प्रदान करने तथा संगठन के लिए रसद उपलब्ध कराने में सक्रिय भूमिका निभाती रही है। पुलिस की पूछताछ में यह भी जानकारी मिली है कि इन तीनों का नेटवर्क एक करोड़ रुपये के इनामी नक्सली असित मंडल उर्फ आकाश से जुड़ा हुआ था। पूछताछ के दौरान हथियारों के ठिकानों तथा भूमिगत नक्सली दस्तों से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां सुरक्षा एजेंसियों को प्राप्त हुई हैं। अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से नक्सली संगठन की गतिविधियों को बड़ा झटका लगा है। इस सफल अभियान का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी के निर्देशन में किया गया। अभियान में सीआरपीएफ 134 बटालियन के कमांडेंट पवन कुमार, एसडीपीओ सरायकेला अनुभव भारद्वाज, एसएसबी 26वीं वाहिनी के उप समादेष्टा शक्ति सिंह, कोबरा बटालियन 203 के उप समादेष्टा मोन आरिफ, कांड्रा थाना प्रभारी विनोद कुमार मुर्मू, चांडिल थाना प्रभारी संतन तिवारी, नीमडीह थाना प्रभारी डिलशन बिरुआ सहित पुलिस, सीआरपीएफ, एसएसबी एवं कोबरा के कई अधिकारियों और जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि जिले में नक्सल विरोधी अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा शेष वांछित नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है।4
- छात्रों की आवाज स्पष्ट रूप से बता रही है कि यह बात सच है बड़े-बड़े पोस्ट बहारी लोगो को बिक्री का काम करती है यही कारण है घूसखोरी का और गरीब व्यक्तियों के ऊपर आत्याचार होने का यह लोग अपने मनमानी करते रहते हैं और करप्शन को बढ़ावा देते हैं1
- चांडिल डैम विस्थापित समन्वय मंच की दूसरी बैठक, आंदोलन तेज करने का निर्णय चांडिल, 5 अगस्त। चांडिल स्थित द गोल्डन रिसोर्ट (आईबी परिसर) में बुधवार को चांडिल डैम विस्थापित समन्वय मंच की दूसरी बैठक आयोजित हुई। बैठक में 44 वर्षों से लंबित पुनर्वास, मुआवजा, भूमि अधिकार, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करते हुए आंदोलन को तेज करने का निर्णय लिया गया। बैठक में तय किया गया कि 7 अगस्त को मंच का प्रतिनिधिमंडल जल संसाधन विभाग के सचिव और मंत्री हफीजुल हसन को मांग-पत्र सौंपेगा। वहीं 25 से 27 अगस्त तक ईचागढ़ से प्रभावित गांवों तक ग्रामीण संवाद सह जागरूकता यात्रा निकाली जाएगी। साथ ही 16 अगस्त को मंच की अगली बैठक आयोजित कर आंदोलन की आगे की रणनीति तय की जाएगी। बैठक में विभिन्न विस्थापित संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया तथा सामूहिक नेतृत्व के साथ सम्मानजनक पुनर्वास और अधिकार मिलने तक लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखने का1
- seraikella | chandil : 44 वर्ष के संघर्ष को नई दिशा : चांडिल डैम विस्थापितों ने सामूहिक नेतृत्व के साथ आंदोलन तेज करने का संकल्प.... #viral seraikella | chandil : 44 वर्ष के संघर्ष को नई दिशा : चांडिल डैम विस्थापितों ने सामूहिक नेतृत्व के साथ आंदोलन तेज करने का संकल्प.... बिष्णु पद महापात्र 📲 9471102055 (wa) चांडिल डैम विस्थापित समन्वय मंच की बैठक में 44 वर्षों से लंबित पुनर्वास, मुआवजा और भूमि अधिकार समेत विभिन्न मांगों पर आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया गया। सात अगस्त को सरकार को ज्ञापन सौंपने तथा ग्रामीण जागरूकता यात्रा आयोजित करने की घोषणा की गई | jharkhandnews | chandilnews | chandildamdisplacement | suryodaysamvaad1
- कोल्हान से 'नेशनल आदिवासी मीडिया एसोसिएशन (NAMA)' की शुरुआत, आदिवासी मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने का लक्ष्य चाईबासा (पश्चिमी सिंहभूम)। कोल्हान की धरती से आदिवासी समाज की आवाज़ को सशक्त मंच प्रदान करने के उद्देश्य से नेशनल आदिवासी मीडिया एसोसिएशन (NAMA) की शुरुआत की गई है। हालांकि फिलहाल संगठन को आधिकारिक रूप नहीं दिया गया है, लेकिन इसकी प्रारंभिक घोषणा के साथ ही संगठन की रूपरेखा तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। चाईबासा स्थित MASKAL न्यूज के कार्यालय सह स्टूडियो में आयोजित बैठक के दौरान डिजिटल मीडिया से जुड़े ब्लास्टर केराई (पब्लिक एक्शन न्यूज) ने कहा कि बहुत जल्द कोल्हान से NAMA की आधिकारिक घोषणा की जाएगी। इसके साथ ही संगठन की जानकारी एवं उद्देश्य से संबंधित लिखित आवेदन कोल्हान के सभी प्रशासनिक अधिकारियों को भी सौंपा जाएगा। ब्लास्टर केराई ने कहा कि NAMA का मुख्य उद्देश्य आदिवासी समाज से जुड़े उन मुद्दों और आवाज़ों को सामने लाना है, जो अब तक विभिन्न कारणों से दबे रह गए हैं। संगठन आदिवासी समुदाय के अधिकार, संस्कृति, परंपरा, शिक्षा, स्वास्थ्य, जल-जंगल-जमीन और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाने का कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में एक व्यापक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें कोल्हान सहित विभिन्न क्षेत्रों के आदिवासी मीडिया से जुड़े पत्रकारों एवं डिजिटल मीडिया कर्मियों को आमंत्रित कर संगठन से जोड़ा जाएगा। उनका मानना है कि एक मजबूत मीडिया मंच के माध्यम से आदिवासी समाज की वास्तविक समस्याओं और उपलब्धियों को राष्ट्रीय स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकेगा।1
- रवि गुप्ता की रिपोर्ट शुरू ऐप न्यूज़ चैनल से सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र में जाम नाली की कराई गई सफाई, मुख्य सड़क पर बह रहे पानी से लोगों को मिली राहत सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या-05 अंतर्गत कालूराम चौक से मकड़ी पान दुकान के समीप जाम नाली की सफाई नगर पंचायत द्वारा कराई गई। नाली जाम होने के कारण गंदा पानी मुख्य सड़क पर बह रहा था, जिससे राहगीरों एवं स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या की जानकारी मिलने पर वार्ड संख्या-05 की पार्षद श्रीमती बबीता कामिला, पूर्व वार्ड पार्षद सपन कामिला, पर्यवेक्षक पवन सिंह तथा नगर पंचायत के कर्मचारियों की उपस्थिति में नाली की सफाई कराई गई। सफाई अभियान के दौरान नाली से कचरा एवं गाद निकालकर जल निकासी को सुचारु किया गया। स्थानीय लोगों ने समय पर कार्रवाई किए जाने पर नगर पंचायत एवं जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। साथ ही लोगों से अपील की गई कि नालियों में कूड़ा-कचरा न डालें, ताकि जल निकासी व्यवस्था सुचारु बनी रहे और ऐसी समस्याओं की पुनरावृत्ति न हो।4
- बंगाली एसोसिएशन का 51वां रक्तदान शिविर आयोजित ....... बंगाली एसोसिएशन का 51वां रक्तदान शिविर आयोजित #BengaliAssociation #BloodDonationCamp #51stBloodDonationCamp #Raktdaan #Mahadaan #CkpBlood #WestSinghbhum #HumanityFirst #SocialServiceb #Blood #DonateBloodSaveLife #DurgaMandir #Chakradharpur #CommunityService #JharkhandNews #Ckp #CKPNEWS1
- कुर्सी मै अब खतरे आई तो सफाई देने आए छात्र का आवाज सुनाई नहीं दे रहा था इनको कुर्सी में बैठे लोग सफाई कैसे देना है इनसे सीखो एक एक बात सोच समझ के सफाई दे रहे हैं छात्रों की आवाज सुनाई नहीं दे रही थी बड़े-बड़े पोस्ट बिक्री करने का टीका रुक गया है सीआईडी का जांच चल रहा है कुर्सी मै बैठे लोगों के लिए क्या कानून है क्या उनका सजा है क्या यह जो छात्र आवाज़ उठाएं इनका आवाज का कोई महत्व नहीं है जय 🇮🇳हिंद1
- कुमारडुंगी के पातरहातु गांव में हुई हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार कुमारडुंगी के पातरहातु गांव में हुई हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार1