Shuru
Apke Nagar Ki App…
मध्य प्रदेश में छतरपुर जिले के ग्राम घूरा स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शिक्षा के मंदिर में पढ़ाई की जगह क्लास रूम में लगे डिजिटल बोर्ड पर डांस वीडियो चल रहा है। इतना ही नहीं, क्लास के दौरान कई बच्चे भी अपने मोबाइल फोन का उपयोग करते नजर आ रहे हैं। इस वायरल वीडियो के सामने आने के बाद अभिभावकों और स्थानीय लोगों में बेहद नाराजगी है। लोगों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही से बच्चों का भविष्य खराब किया जा रहा है। मामले में सवाल उठ रहे हैं कि क्या बच्चे स्कूल में डिजिटल बोर्ड पर इस तरीके के वीडियो देखने जाते हैं और शिक्षक उन पर ध्यान क्यों नहीं दे रहे हैं। वहीं, बवाल बढ़ने के बाद शिक्षा अधिकारी ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।
पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
मध्य प्रदेश में छतरपुर जिले के ग्राम घूरा स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शिक्षा के मंदिर में पढ़ाई की जगह क्लास रूम में लगे डिजिटल बोर्ड पर डांस वीडियो चल रहा है। इतना ही नहीं, क्लास के दौरान कई बच्चे भी अपने मोबाइल फोन का उपयोग करते नजर आ रहे हैं। इस वायरल वीडियो के सामने आने के बाद अभिभावकों और स्थानीय लोगों में बेहद नाराजगी है। लोगों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही से बच्चों का भविष्य खराब किया जा रहा है। मामले में सवाल उठ रहे हैं कि क्या बच्चे स्कूल में डिजिटल बोर्ड पर इस तरीके के वीडियो देखने जाते हैं और शिक्षक उन पर ध्यान क्यों नहीं दे रहे हैं। वहीं, बवाल बढ़ने के बाद शिक्षा अधिकारी ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- मध्य प्रदेश में छतरपुर जिले के ग्राम घूरा स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शिक्षा के मंदिर में पढ़ाई की जगह क्लास रूम में लगे डिजिटल बोर्ड पर डांस वीडियो चल रहा है। इतना ही नहीं, क्लास के दौरान कई बच्चे भी अपने मोबाइल फोन का उपयोग करते नजर आ रहे हैं। इस वायरल वीडियो के सामने आने के बाद अभिभावकों और स्थानीय लोगों में बेहद नाराजगी है। लोगों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही से बच्चों का भविष्य खराब किया जा रहा है। मामले में सवाल उठ रहे हैं कि क्या बच्चे स्कूल में डिजिटल बोर्ड पर इस तरीके के वीडियो देखने जाते हैं और शिक्षक उन पर ध्यान क्यों नहीं दे रहे हैं। वहीं, बवाल बढ़ने के बाद शिक्षा अधिकारी ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।1
- दतिया जिले की सेवढ़ा विधानसभा की राजनीति में एक बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। करीब 40 वर्षों तक बहुजन समाज पार्टी में सक्रिय रहे और बसपा से चुनाव लड़ चुके वरिष्ठ नेता लाखन सिंह यादव ने 24 जुलाई को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। बीजेपी में शामिल होते ही उनके सियासी सुर बदल गए हैं और अब वे पार्टी की नीतियों के समर्थन में खड़े नजर आ रहे हैं। 40 साल पुराना नाता तोड़कर बीजेपी का दामन थामने के इस फैसले से सेवढ़ा के राजनीतिक गलियारों में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं। इस बड़े सियासी बदलाव का आने वाले उपचुनाव पर क्या असर पड़ेगा, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।1
- मध्य प्रदेश के दतिया में सीएम डॉ मोहन यादव ने गरजते हुए भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी की जीत का दावा किया है। दतिया उपचुनाव को लेकर सीएम डॉ मोहन यादव ने दतिया में हुंकार भरी और भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार आशुतोष तिवारी की विजय का दावा किया।1
- दतिया विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के बीच शनिवार को दतिया के होटल मोटल में भारतीय जनता पार्टी द्वारा व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भाजपा सरकार व्यापारियों के हितों की रक्षा और प्रदेश के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने व्यापारियों से भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में मतदान करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने भी सम्मेलन को संबोधित किया। सम्मेलन में वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा और भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने भी व्यापारियों से सीधा संवाद किया तथा पार्टी की नीतियों और विकास कार्यों को सामने रखा। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, चुनाव प्रभारी एवं सांसद भारत सिंह कुशवाह, चुनाव सह प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी, सांसद संध्या राय, विधायक प्रदीप अग्रवाल और जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाह सहित बड़ी संख्या में व्यापारी और पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।1
- लोकतंत्र के हित में नागरिकों से बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की गई है। मतदाताओं को प्रेरित करते हुए कहा गया है कि सबसे पहले अपने मताधिकार का प्रयोग करें और उसके बाद ही जलपान करें, ताकि लोकतंत्र को मजबूत बनाया जा सके।1
- आगामी विधानसभा उपचुनाव-2026 के दृष्टिगत दतिया में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक श्री मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन में CAPF और दतिया पुलिस के जवानों ने शहर के प्रमुख मार्गों पर संयुक्त फ्लैग मार्च निकाला। यह फ्लैग मार्च भैरव मंदिर और किला चौक से होकर रिछारा फाटक पर सम्पन्न हुआ। फ्लैग मार्च का नेतृत्व CRPF कमांडेंट एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनजीत सिंह चावला ने किया। इसके माध्यम से नागरिकों को शांति व्यवस्था का भरोसा दिया गया और चेतावनी दी गई कि चुनाव में उपद्रव या शांति भंग करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। मार्च से पूर्व पुलिस एवं केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस फ्लैग मार्च में एसडीओपी दतिया श्रीमती आकांक्षा जैन, रक्षित निरीक्षक अजय वर्मा, थाना प्रभारी कोतवाली, थाना प्रभारी सिविल लाइन समेत पुलिस और CAPF के अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे।1
- दतिया जिले की भांडेर तहसील स्थित ग्राम बेरछ के प्राथमिक विद्यालय की इमारत जर्जर होने के कारण बच्चों की पढ़ाई और सुरक्षा दोनों खतरे में पड़ गई हैं। जिम्मेदारों की अनदेखी की वजह से शिक्षकों को 94 बच्चों की कक्षाएं खुले मैदान और पेड़ों के नीचे लगानी पड़ रही हैं। स्कूल के प्रभारी नवासा राम के अनुसार, कक्षाओं की दीवारों में जगह-जगह दरारें आ चुकी हैं, दो कमरों का लेंटर और सीसी झड़ रहा है तथा एक कमरे की छत से गाटर ही अलग हो गया है। बारिश के मौसम में छतों से पानी टपकता है और फर्श जमीन में धंस चुका है, जिससे बच्चों को अंदर बैठाना संभव नहीं है। प्रभारी ने बताया कि इस संबंध में शिक्षा विभाग को एक बार लिखित सूचना दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई मरम्मत कार्य नहीं कराया गया है। स्कूल को हर साल मरम्मत के लिए मिलने वाली 25 हजार रुपये की राशि दीवारों की नई दरारें भरने में ही खर्च हो जाती है, जिससे लेंटर और सीसी का बड़ा काम होना संभव नहीं है। इस जर्जर स्थिति को देखते हुए ग्रामवासियों और अभिभावकों ने जिला शिक्षा अधिकारी और प्रशासन से भवन की तत्काल मरम्मत कराने या नए भवन की स्वीकृति देने की मांग की है। वहीं, बीआरसी पुरुषोत्तम पाठक ने बताया कि शासन द्वारा नवंबर एवं दिसंबर माह में जर्जर विद्यालयों की जानकारी मांगी जाती है। यदि इस विद्यालय का एस्टीमेट उनके पास आता है, तो वे शासन को प्रस्ताव अवश्य भेजेंगे और स्वीकृति मिलने पर कार्य कराया जा सकेगा।2
- दतिया जिले की भाण्डेर थाना पुलिस ने विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर चलाए जा रहे अभियान के तहत रामगढ़ रोड हाईवे पुलिया के पास से एक युवक को अवैध हथियार के साथ दबोचा है। कार्रवाई के दौरान पकड़े गए आरोपी की पहचान ग्राम बडेरा हवेली निवासी 21 वर्षीय प्रिंस उर्फ छोटू के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा ली गई तलाशी में आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। मामले में आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की विवेचना शुरू कर दी गई है। विधानसभा उपचुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अवैध हथियारों पर अंकुश लगाने के लिए यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंजीत सिंह चावला और एसडीओपी भाण्डेर पूनम चंद्र यादव के मार्गदर्शन में की गई।1