Shuru
Apke Nagar Ki App…
पोहा में 33 केवी हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से झुलसा,ग्व नरवर थाना क्षेत्र के पोहा मे एक मकान पर छत डालने के दौरान ऊपर से गुजरी 33 केवी हाई बोल्टेज लाइन के करंट की चपेट मे आने से गंभीर रूप से झूलस गया, जिसे तत्काल नरवर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहाँ से ग्वालियर रेपर कर दिया है जानकारी के अनुसार खलकसिंह कुशवाह मजदूरी करता है जो आज लक्मणसिंह के मकान की छत डालने शनिवार सुबह गया हुआ था दोपहर लगभग 12 बजे के आसपास खलकसिंह काम करते समय अचानक 33 केवी लाइन की चपेट मे आ गया जिससे वह गंभीर झुलस गया, घटना के बाद स्थानीय लोगो ने घायल को तुरंत उपचार के नरवर अस्पताल पहुंचाया जहाँ हालात गंभीर होने पर ग्वालियर रेपर कर दिया गया, घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारियो ने जाँच की बात कही है
Deepak Journalist
पोहा में 33 केवी हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से झुलसा,ग्व नरवर थाना क्षेत्र के पोहा मे एक मकान पर छत डालने के दौरान ऊपर से गुजरी 33 केवी हाई बोल्टेज लाइन के करंट की चपेट मे आने से गंभीर रूप से झूलस गया, जिसे तत्काल नरवर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहाँ से ग्वालियर रेपर कर दिया है जानकारी के अनुसार खलकसिंह कुशवाह मजदूरी करता है जो आज लक्मणसिंह के मकान की छत डालने शनिवार सुबह गया हुआ था दोपहर लगभग 12 बजे के आसपास खलकसिंह काम करते समय अचानक 33 केवी लाइन की चपेट मे आ गया जिससे वह गंभीर झुलस गया, घटना के बाद स्थानीय लोगो ने घायल को तुरंत उपचार के नरवर अस्पताल पहुंचाया जहाँ हालात गंभीर होने पर ग्वालियर रेपर कर दिया गया, घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारियो ने जाँच की बात कही है
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- खबर – मगरौनी, जिला शिवपुरी (मध्य प्रदेश) रिपोर्ट – विपिन कुमार मंगल नगर परिषद मगरौनी की अनाज मंडी, जो कभी ग्वालियर जिले की डबरा मंडी के बाद दूसरे स्थान पर मानी जाती थी, आज अपनी बदहाल व्यवस्थाओं के कारण किसानों की नाराजगी का केंद्र बन गई है। मंडी में मूलभूत सुविधाओं का अभाव साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। वर्तमान स्थिति यह है कि मंडी परिसर में न तो पर्याप्त बिजली (लाइट) की व्यवस्था है और न ही पीने के पानी की कोई सुविधा उपलब्ध है। दूर-दराज से अपनी फसल लेकर आने वाले किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ एक-एक, दो-दो दिन तक मंडी में रुकने को मजबूर हैं, लेकिन उनके लिए पानी जैसी बुनियादी जरूरत तक पूरी नहीं हो पा रही है। स्थिति और भी चिंताजनक तब हो जाती है जब शासकीय शौचालय, जो किसानों की सुविधा के लिए बनाया गया था, वह भी हमेशा ताला बंद रहता है। इससे किसानों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला। लगातार अनदेखी के कारण किसानों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों और किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि मंडी में जल्द से जल्द बिजली, पानी और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि उन्हें परेशानियों से राहत मिल सके।1
- नरवर तहसील क्षेत्र के करही-करैरा रोड स्थित सुनारी तिराहा के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में मंगुआ खटीक (निवासी इटावा, उत्तरप्रदेश) डंपर के पहिए के नीचे आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक गांव-गांव घूमकर बाल खरीदने का काम करता था। इस दुर्घटना में ई-रिक्शा चालक जसवंत कुशवाह (50) निवासी चकरामपुर और राधेश्याम माली निवासी धौर्रा (ललितपुर) घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- ग्वालियर में मौसम बदला काली घटाएं छाई ग्वालियर में हुई ओलो की बारिश1
- डीजे की फ्रेम टूटने से 10लोगों की मौत हुई इसलिए सावधानी से डीजे के पीछे चले1
- पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा के द्वारा युवा पीढी को नशे के दुष्प्रभाव से बचाने और अवैध मादक पदार्थों पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिये सम्पूर्ण प्रदेश में अभियान चलाया गया है, जिसके तहत पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर अरविन्द्र कुमार सक्सेना एवं पुलिस उप महानिरीक्षक ग्वालियर अमित सांघी के दिशा निर्देशन एंव मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ द्वारा अवैध मादक पदार्थों का क्रय विक्रय करने वालो के विरुध्द कार्यवाही करने हेतु समस्त थाना प्रभारियो को निर्देश दिये गये हैं, जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी संजीव मुले एवं एसडीओपी करैरा आयुष जाखड़ के मार्ग दर्शन मे थाना प्रभारी करैरा निरीक्षक विनोद सिहं छावई एवं उनकी टीम के द्वारा लगातार मुखबिर मामूर कर दविश देकर कार्यवाही की जा रही है। अभियान के क्रम मे दिनांक 02.04.26 को थाना करैरा पुलिस को मुखविर द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति ग्राम टोरिया के पास आम रोड़ पर स्मैक विक्रय करने के लिये किसी के इंतजार मे खङा है उक्त सूचना की तस्दीक हेतु मुखबिर के बताये स्थान ग्राम टोरिया के पास आम रोड़ के पास कच्चे रास्ते पर पहुंचे तो मुखबिर के बताये हुलिया के व्यक्ति काले रंग की बुलेट मोटर साईकिल पर बैठा दिखा जो पुलिस की गाडी को आता देख भागने का प्रयास करने लगा जिसे हमराही बल की मदद से घेर कर पकड़ा उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम नीतेश उर्फ भूरा यादव पुत्र जय हिंद यादव उम्र 24 साल नि0 ग्राम जोहरिया थाना उदगंवा जिला दतिया का होना बताया उक्त व्यक्ति की तलाशी लेने पर उससे 52 ग्राम स्मैक पाउडर एवं एक इलैक्ट्रिक तोल कांटा मिला आरोपी से स्मैक रखने का लाईसेंस चाहा तो नही होना बताया आरोपी का कृत्य धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का पाया जाने से आरोपी को गिरफ्तार किया गया आरोपीगण के विरुध्द अपराध क्रमांक 227/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध किया गया। आरोपी से स्मैक के स्त्रोत के संबध मे विस्तृत पूछताछ की तो उसने साथी आरोपिया कृतिका पुत्री कल्लू पण्डित (तिवारी) नि० डैनेडा करैरा हाल नि० आईटीआई झांसी से स्मैक विक्रय करने के लिए खरीद कर लाना बताया। सहभागी आरोपिया की तलाश की जा रही है।1
- थाना करैरा पुलिस द्वारा अबैध मादक पदार्थ स्मैक 52 ग्राम कीमती 10,40,000 रुपये के साथ किया आरोपी को किया गिरफ्तार श्रीमान पुलिस महानिदेशक महोदय श्री कैलाश मकवाना द्वारा युवा पीढी को नशे के दुष्प्रभाव से बचाने और अवैध मादक पदार्थों पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिये सम्पूर्ण प्रदेश में एक अभियान चलाया गया है जिसके तहत पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर श्री अरविन्द्र कुमार सक्सेना एँव पुलिस उप महानिरीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांधी के दिशानिर्देशन एंव मार्गदर्शन में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अमन सिंह राठौड जी के द्वारा अवैध मादक पदार्थकी क्रय विक्रय करने वालो के विरुध्द कार्यवाही करने हेतु समस्त थाना प्रभारियो को निर्देश दिये गये है जिसमें श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संजीव मुले एव एसडीओपी महोदय डॉ आयुष जाखड़ के मार्ग दर्शन मे थाना प्रभारी करैरा निरीक्षक विनोद सिहं छावई एव उनकी टीम के द्वारा लगातार मुखबिर मामूर कर दविश देकर कार्यवाही की जा रही है। अभियान के क्रम मे दिनांक 02.04.26 को थाना करैरा पुलिस को मुखविर द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति ग्राम टोरिया के पास आम रोड़ पर स्मैक विक्रय करने के लिये किसी के इंतजार में खड़ा है उक्त सूचना की तस्दीक हेतु मुखबिर के बताये स्थान ग्राम टोरिया के पास आम रोड़ पर के पास कच्चे रास्ते पर पहुंचे तो मुखबिर के बताये हुलिया के व्यक्ति काले रंग की बुलेट मोटर साईकिल पर बैठा दिखा जो पुलिस की गाडी को आता देख भागने का प्रयास करने लगा जिसे हमराही बल की मदद से घेर कर पकड़ा उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम नीतेश उर्फ भूरा यादव पुत्र जय हिंद यादव उम्र 24 साल नि० ग्राम जोहरिया थाना उदगंवा जिला दतिया का होना बताया बताया उक्त व्यक्ति की तलाशी लेने पर उससे 52 ग्राम स्मैक पाउडर एवं एक इलैक्ट्रिक तोल कांटा मिला आरोपी से स्मैक रखने का लाईसेंस चाहा तो नही होना बताया आरोपी का कृत्य धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का पाया जाने से आरोपी को गिरफ्तार किया गया आरोपीगण के विरुध्द अपराध क्रमांक 227/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध किया गया। आरोपी से स्मैक के स्रोत के संबंध में विस्तृत पूछताछ की पूछताछ की तो उसने साथी आरोपिया कृतिका पुत्री कल्लू पण्डित (तिवारी) नि० डैनेडा करैरा हाल नि० आईटीआई झांसी से स्मैक विक्रय करने के लिए खरीद कर लाना बताया। सहभागी आरोपिया की तलाश की जा रही है।1
- शिवपुरी । पोहरी SDM के रसोइये ने ली रिश्वत, 80 हजार रुपये वापस कराए1
- आजाद समाज पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को दोपहर तीन बजे आयोजित की गई, जिसमें संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए सेक्टर एवं पोलिंग बूथ गठन पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूपदोपहर में प्रदेश सचिव रामनिवास फौजी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजपाल गुर्जर ने की। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष रविंद्र गुर्जर, विधानसभा प्रभारी पूनम जाटव, करन कुशवाह, लक्ष्मण कुशवाह मौजपुरिया, जिला प्रभारी रवि धनोलिया, ब्लॉक अध्यक्ष कोमेश भोज एवं समाजसेवी बलवीर गुर्जर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए सुरेश कुशवाह विधानसभा अध्यक्ष ASP ने कहा कि पार्टी को मजबूत बनाने के लिए बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बेहद जरूरी है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन का विस्तार करें और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ें। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया।1