logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

होली पर्व को लेकर भीनमाल पुलिस अलर्ट, शहर में बढ़ाई गई निगरानी भीनमाल (विक्रम राठी) होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न करवाने के लिए भीनमाल पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है। शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। डीवाईएसपी शंकरलाल मसूरिया के सुपरविजन में थानाधिकारी राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। पुलिस टीम द्वारा शहर के मुख्य मार्गों, बाजारों एवं विभिन्न मोहल्लों में नियमित गश्त की जा रही है। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है। पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि होली का पर्व आपसी भाईचारे एवं शांति के साथ मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की भी अपील की गई है।

2 hrs ago
user_V Rathi
V Rathi
Insurance Agent भीनमाल, जालोर, राजस्थान•
2 hrs ago

होली पर्व को लेकर भीनमाल पुलिस अलर्ट, शहर में बढ़ाई गई निगरानी भीनमाल (विक्रम राठी) होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न करवाने के लिए भीनमाल पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है। शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। डीवाईएसपी शंकरलाल मसूरिया के सुपरविजन में थानाधिकारी राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस जाब्ता तैनात किया

5c077fef-91bd-4033-b20d-7b7eb8018138

गया है। पुलिस टीम द्वारा शहर के मुख्य मार्गों, बाजारों एवं विभिन्न मोहल्लों में नियमित गश्त की जा रही है। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है। पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि होली का पर्व आपसी भाईचारे एवं शांति के साथ मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की भी अपील की गई है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • सुमेरपुर के सदर थाना परिसर में प्रेम प्रसंग के चलते नमक का तेजाब पीने वाले युवक के मामले में रविवार रात नया मोड़ आ गया। इलाज के दौरान युवक की गुजरात के पालनपुर में मौत हो गई, जिसके बाद सोमवार को परिजन शव लेकर सुमेरपुर उपजिला अस्पताल पहुंचे और पोस्टमार्टम करवाने से इंकार कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सुमेरपुर सदर थाना परिसर एवं उपजिला अस्पताल में भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया। स्थिति को संभालने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चेन सिंह, उपखण्ड अधिकारी कालूराम तथा पुलिस उपाधीक्षक जितेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों से समझाइश कर आखिरकार पोस्टमार्टम करवाने पर सहमति बनवाई। पूरा मामला जानकारी के अनुसार 14 फरवरी को शिवगंज निवासी एक युवक पालड़ी जोड़ निवासी स्वजाति की दो बच्चों की विवाहिता युवती को अपने साथ भगा ले गया था। युवती के परिजनों की शिकायत पर सुमेरपुर सदर थाना पुलिस ने दोनों को दस्तयाब कर थाना परिसर लाया। बताया जा रहा है कि थाना में पूछताछ के दौरान युवती ने प्रेमी के साथ जाने से इंकार कर दिया, जिससे आहत होकर युवक ने थाने में रखे नमक के तेजाब को पी लिया। घटना के बाद युवक की हालत गंभीर होने पर उसे पहले जोधपुर रेफर किया गया। बाद में 23 फरवरी को परिजन उसे उपचार के लिए गुजरात के पालनपुर ले गए, जहां 1 मार्च को इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
    4
    सुमेरपुर के सदर थाना परिसर में प्रेम प्रसंग के चलते नमक का तेजाब पीने वाले युवक के मामले में रविवार रात नया मोड़ आ गया। इलाज के दौरान युवक की गुजरात के पालनपुर में मौत हो गई, जिसके बाद सोमवार को परिजन शव लेकर सुमेरपुर उपजिला अस्पताल पहुंचे और पोस्टमार्टम करवाने से इंकार कर दिया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए सुमेरपुर सदर थाना परिसर एवं उपजिला अस्पताल में भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया। स्थिति को संभालने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चेन सिंह, उपखण्ड अधिकारी कालूराम तथा पुलिस उपाधीक्षक जितेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों से समझाइश कर आखिरकार पोस्टमार्टम करवाने पर सहमति बनवाई।
पूरा मामला
जानकारी के अनुसार 14 फरवरी को शिवगंज निवासी एक युवक पालड़ी जोड़ निवासी स्वजाति की दो बच्चों की विवाहिता युवती को अपने साथ भगा ले गया था। युवती के परिजनों की शिकायत पर सुमेरपुर सदर थाना पुलिस ने दोनों को दस्तयाब कर थाना परिसर लाया।
बताया जा रहा है कि थाना में पूछताछ के दौरान युवती ने प्रेमी के साथ जाने से इंकार कर दिया, जिससे आहत होकर युवक ने थाने में रखे नमक के तेजाब को पी लिया।
घटना के बाद युवक की हालत गंभीर होने पर उसे पहले जोधपुर रेफर किया गया। बाद में 23 फरवरी को परिजन उसे उपचार के लिए गुजरात के पालनपुर ले गए, जहां 1 मार्च को इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
    user_Naresh kumar Malviya
    Naresh kumar Malviya
    Local News Reporter सुमेरपुर, पाली, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • आज पुराडा में होली का जलाई
    1
    आज पुराडा में होली का जलाई
    user_BAYOSA MATA
    BAYOSA MATA
    सुमेरपुर, पाली, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • उज्जैन यात्रा पर करनी पूरी युवा साधु ने अध्यात्म और सनातन धर्म की महत्ता पर भावपूर्ण संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म से बड़ा कोई धर्म नहीं—जब सभी पंथ एक होंगे, तभी सनातन और अधिक सशक्त बनेगा। साधु के अनुसार अध्यात्म केवल पूजा-पाठ नहीं, बल्कि जीवन को शुद्ध और संतुलित बनाने का मार्ग है। मां नर्मदा की परिक्रमा का महत्व साधु ने बताया कि मां नर्मदा की परिक्रमा से व्यक्ति के पापों का नाश होता है और मन को अद्भुत शांति मिलती है। उन्होंने प्रत्येक श्रद्धालु से जीवन में एक बार नर्मदा परिक्रमा अवश्य करने का आह्वान किया। उज्जैन–ओंकारेश्वर: आस्था और सौंदर्य का संगम उन्होंने कहा कि उज्जैन और ओंकारेश्वर केवल तीर्थ नहीं, बल्कि आत्मिक ऊर्जा के केंद्र हैं। यहां महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग और ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग सहित अनेक रमणीय स्थल दर्शनार्थियों को आध्यात्मिक अनुभूति कराते हैं। परिवार संग अविस्मरणीय अनुभव युवा साधु ने अपील की कि हर व्यक्ति को परिवार के साथ इन पवित्र नगरीयों में समय अवश्य बिताना चाहिए। यह यात्रा न केवल आस्था को प्रगाढ़ करती है, बल्कि जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और शांति का संचार भी करती है। संदेश: सनातन की जड़ें एकता में हैं—पंथ भिन्न हो सकते हैं, लक्ष्य एक हो तो धर्म और समाज दोनों मजबूत होते हैं।
    1
    उज्जैन यात्रा पर करनी पूरी युवा साधु ने अध्यात्म और सनातन धर्म की महत्ता पर भावपूर्ण संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म से बड़ा कोई धर्म नहीं—जब सभी पंथ एक होंगे, तभी सनातन और अधिक सशक्त बनेगा। साधु के अनुसार अध्यात्म केवल पूजा-पाठ नहीं, बल्कि जीवन को शुद्ध और संतुलित बनाने का मार्ग है।
मां नर्मदा की परिक्रमा का महत्व
साधु ने बताया कि मां नर्मदा की परिक्रमा से व्यक्ति के पापों का नाश होता है और मन को अद्भुत शांति मिलती है। उन्होंने प्रत्येक श्रद्धालु से जीवन में एक बार नर्मदा परिक्रमा अवश्य करने का आह्वान किया।
उज्जैन–ओंकारेश्वर: आस्था और सौंदर्य का संगम
उन्होंने कहा कि उज्जैन और ओंकारेश्वर केवल तीर्थ नहीं, बल्कि आत्मिक ऊर्जा के केंद्र हैं।
यहां महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग और ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग सहित अनेक रमणीय स्थल दर्शनार्थियों को आध्यात्मिक अनुभूति कराते हैं।
परिवार संग अविस्मरणीय अनुभव
युवा साधु ने अपील की कि हर व्यक्ति को परिवार के साथ इन पवित्र नगरीयों में समय अवश्य बिताना चाहिए। यह यात्रा न केवल आस्था को प्रगाढ़ करती है, बल्कि जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और शांति का संचार भी करती है।
संदेश: सनातन की जड़ें एकता में हैं—पंथ भिन्न हो सकते हैं, लक्ष्य एक हो तो धर्म और समाज दोनों मजबूत होते हैं।
    user_Sunil dave
    Sunil dave
    Video Creator समदड़ी, बाड़मेर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • बालोतरा। बालोतरा के जिला मुख्यालय पर सोमवार को विधि विधान पूर्वक होली का दहन किया गया। होलिका दहन को लेकर लोगों में उत्साह नजर आया।
    2
    बालोतरा। 
बालोतरा के जिला मुख्यालय पर सोमवार को विधि विधान पूर्वक होली का दहन किया गया।
होलिका दहन को लेकर लोगों में उत्साह नजर आया।
    user_Pukhraj soni
    Pukhraj soni
    पत्रकार पचपदरा, बाड़मेर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • होलिका दहन का पर्व खुडाला, फालना सहित आसपास के क्षेत्रों में परंपरागत श्रद्धा और धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर लोगों ने अपने मोहल्लों और कॉलोनियों में होली मनाई तथा दोपहर बाद पारंपरिक पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने परिवार और देश की सुख-समृद्धि की कामना की।
    1
    होलिका दहन का पर्व खुडाला, फालना सहित आसपास के क्षेत्रों में परंपरागत श्रद्धा और धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर लोगों ने अपने मोहल्लों और कॉलोनियों में होली मनाई तथा दोपहर बाद पारंपरिक पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने परिवार और देश की सुख-समृद्धि की कामना की।
    user_मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    Agricultural production बाली, पाली, राजस्थान•
    1 hr ago
  • बाली। चामुंडेरी ग्राम में श्रद्धा, परंपरा और उत्साह के साथ हुआ होलिका दहन, ढोल नगाड़ों की गूंज में झूमे ग्रामीण, गैर नृत्य ने बांधा समां । बाली उपखंड के चामुंडेरी ग्राम में होली पर्व के अवसर पर पारंपरिक रीति-रिवाजों एवं धार्मिक आस्था के साथ होलिका दहन कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया गया। गांव में सुबह से ही उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला और शाम होते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में होलिका दहन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। होलिका दहन से पूर्व गांव के प्रख्यात चामुंडा माता मंदिर में पंडितों के सान्निध्य में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए गए। ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से माताजी की आराधना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। पूजा के पश्चात ग्रामीण माताजी के जयकारे लगाते हुए ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचते-गाते होलिका दहन स्थल की ओर रवाना हुए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और उत्साहपूर्ण हो गया। ग्रामीण मांगू सिंह मेंफावत ने बताया कि वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार पहले मंदिर में पूजा की जाती है, उसके बाद शुभ मुहूर्त में होलिका दहन किया जाता है। निर्धारित मुहूर्त में पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा कर होलिका का दहन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने अग्नि की परिक्रमा कर परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। होलिका दहन के बाद पारंपरिक गैर नृत्य का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं, बुजुर्गों एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ढोल और नगाड़ों की थाप पर देर रात तक लोक संस्कृति की झलक देखने को मिली और पूरा गांव होली के रंग में रंगा नजर आया। कार्यक्रम के दौरान नाना पुलिस थाना द्वारा सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष बंदोबस्त किए गए। पुलिस प्रशासन की मौजूदगी से आयोजन शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ। इस प्रकार चामुंडेरी ग्राम में होलिका दहन का पर्व आपसी भाईचारे, परंपरा और सामाजिक एकता का संदेश देते हुए हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
    1
    बाली। चामुंडेरी ग्राम में श्रद्धा, परंपरा और उत्साह के साथ हुआ होलिका दहन, ढोल नगाड़ों की गूंज में झूमे ग्रामीण, गैर नृत्य ने बांधा समां  ।
बाली उपखंड के चामुंडेरी ग्राम में होली पर्व के अवसर पर पारंपरिक रीति-रिवाजों एवं धार्मिक आस्था के साथ होलिका दहन कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया गया। गांव में सुबह से ही उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला और शाम होते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में होलिका दहन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे।
होलिका दहन से पूर्व गांव के प्रख्यात चामुंडा माता मंदिर में पंडितों के सान्निध्य में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए गए। ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से माताजी की आराधना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। पूजा के पश्चात ग्रामीण माताजी के जयकारे लगाते हुए ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचते-गाते होलिका दहन स्थल की ओर रवाना हुए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और उत्साहपूर्ण हो गया।
ग्रामीण मांगू सिंह मेंफावत ने बताया कि वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार पहले मंदिर में पूजा की जाती है, उसके बाद शुभ मुहूर्त में होलिका दहन किया जाता है। निर्धारित मुहूर्त में पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा कर होलिका का दहन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने अग्नि की परिक्रमा कर परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
होलिका दहन के बाद पारंपरिक गैर नृत्य का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं, बुजुर्गों एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ढोल और नगाड़ों की थाप पर देर रात तक लोक संस्कृति की झलक देखने को मिली और पूरा गांव होली के रंग में रंगा नजर आया।
कार्यक्रम के दौरान नाना पुलिस थाना द्वारा सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष बंदोबस्त किए गए। पुलिस प्रशासन की मौजूदगी से आयोजन शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ।
इस प्रकार चामुंडेरी ग्राम में होलिका दहन का पर्व आपसी भाईचारे, परंपरा और सामाजिक एकता का संदेश देते हुए हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
    user_Nagendra Agarwal
    Nagendra Agarwal
    बाली, पाली, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • सुमेरपुर के ऊंदरी  में सोमवार को फाल्गुन पूर्णिमा के पावन अवसर पर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ होलिका दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लोगो ने पूरे उत्साह, आस्था और भाईचारे के माहौल में होलिका दहन कर सुख-समृद्धि की कामना की। होलिका दहन से पूर्व होली चौक पर रतन सिंह राठौर की अगुवाई मे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ होलिका पूजन कराया गया, जिसमें महिलाओं, युवाओं एवं बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। श्रद्धालुओं ने गेहूं की बालियां, नारियल एवं पूजा सामग्री अर्पित कर परिवार की खुशहाली और क्षेत्र में शांति की प्रार्थना की। निर्धारित शुभ मुहूर्त में होलिका प्रज्वलित की गई, जिसके बाद लोगो ने होलिका की परिक्रमा कर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया। बच्चों और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा ढोल-नगाड़ों व पारंपरिक गीतों के साथ पर्व का आनंद लिया गया।
    3
    सुमेरपुर के ऊंदरी  में सोमवार को फाल्गुन पूर्णिमा के पावन अवसर पर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ होलिका दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लोगो ने पूरे उत्साह, आस्था और भाईचारे के माहौल में होलिका दहन कर सुख-समृद्धि की कामना की।
होलिका दहन से पूर्व होली चौक पर रतन सिंह राठौर की अगुवाई मे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ होलिका पूजन कराया गया, जिसमें महिलाओं, युवाओं एवं बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। श्रद्धालुओं ने गेहूं की बालियां, नारियल एवं पूजा सामग्री अर्पित कर परिवार की खुशहाली और क्षेत्र में शांति की प्रार्थना की।
निर्धारित शुभ मुहूर्त में होलिका प्रज्वलित की गई, जिसके बाद लोगो ने होलिका की परिक्रमा कर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया। बच्चों और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा ढोल-नगाड़ों व पारंपरिक गीतों के साथ पर्व का आनंद लिया गया।
    user_Naresh kumar Malviya
    Naresh kumar Malviya
    Local News Reporter सुमेरपुर, पाली, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • खिमेल ( बाली) – होली के पावन पर्व पर खिमेल गांव में इस वर्ष भी पारंपरिक श्रद्धा और उत्साह के साथ मुख्य होली दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। दिव्य देव दरबार जनकल्याण सेवा समिति खिमेल के महंत श्री योगी सूरज नाथ जी महाराज के सान्निध्य में गांव की मुख्य होली का विधि-विधान से पूजन कर दहन किया गया। यह आयोजन गांव की आराध्य देवी मां खेड़ा देवी मंदिर के प्रांगण में संपन्न हुआ, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। महंत श्री योगी सूरज नाथ जी महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की और समस्त ग्रामवासियों के सुख-समृद्धि, शांति एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान ढोल-नगाड़ों की गूंज और पारंपरिक गीतों ने माहौल को भक्तिमय और उल्लासपूर्ण बना दिया। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ इस पर्व में भाग लिया। होली दहन के पश्चात लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और आपसी प्रेम, भाईचारे तथा सामाजिक एकता का संदेश दिया। ग्रामीणों ने बताया कि यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है और हर वर्ष पूरे गांव की सहभागिता से इसे भव्य रूप दिया जाता है। इस अवसर पर गांव के वरिष्ठजनों, युवाओं और समिति के सदस्यों की विशेष उपस्थिति रही। होली का यह पावन पर्व खिमेल गांव में सामाजिक सद्भाव, धार्मिक आस्था और सामुदायिक एकता का प्रतीक बनकर सामने आया। इस अवसर पर सतीश सोनी, हसमुख सोनी, चंद्रप्रकाश सुथार, एडवोकेट पोकर लाल चौधरी, हितेश सोनी, जितेश सोनी, प्रवीण मीणा, कस्तूर काकु, आदि मौजूद रहे।
    1
    खिमेल ( बाली) – होली के पावन पर्व पर खिमेल गांव में इस वर्ष भी पारंपरिक श्रद्धा और उत्साह के साथ मुख्य होली दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। दिव्य देव दरबार जनकल्याण सेवा समिति खिमेल के महंत श्री योगी सूरज नाथ जी महाराज के सान्निध्य में गांव की मुख्य होली का विधि-विधान से पूजन कर दहन किया गया।
यह आयोजन गांव की आराध्य देवी मां खेड़ा देवी मंदिर के प्रांगण में संपन्न हुआ, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। महंत श्री योगी सूरज नाथ जी महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की और समस्त ग्रामवासियों के सुख-समृद्धि, शांति एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान ढोल-नगाड़ों की गूंज और पारंपरिक गीतों ने माहौल को भक्तिमय और उल्लासपूर्ण बना दिया। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ इस पर्व में भाग लिया। होली दहन के पश्चात लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और आपसी प्रेम, भाईचारे तथा सामाजिक एकता का संदेश दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है और हर वर्ष पूरे गांव की सहभागिता से इसे भव्य रूप दिया जाता है। इस अवसर पर गांव के वरिष्ठजनों, युवाओं और समिति के सदस्यों की विशेष उपस्थिति रही।
होली का यह पावन पर्व खिमेल गांव में सामाजिक सद्भाव, धार्मिक आस्था और सामुदायिक एकता का प्रतीक बनकर सामने आया।
इस अवसर पर सतीश सोनी, हसमुख सोनी, चंद्रप्रकाश सुथार, एडवोकेट पोकर लाल चौधरी, हितेश सोनी, जितेश सोनी, प्रवीण मीणा, कस्तूर काकु, आदि मौजूद रहे।
    user_मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    Agricultural production बाली, पाली, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • बाली। बीजापुर में विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावतं के निवास पर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विधायक प्रतिनिधि विक्रम सिंह राणावतं ओर महेंद्र सिंह राणावत ने किया होलिका दहन, पुष्पेंद्र सिंह राणावत के रावले में श्रद्धा और उत्साह के साथ होलिका दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों और समर्थकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय और उत्सवमय नजर आया। विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत के बीजापुर स्थित निवास पर विधायक प्रतिनिधि विक्रम सिंह राणावत ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर होलिका दहन किया तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। होलिका दहन के दौरान पारंपरिक जयकारों और लोक परंपराओं का विशेष उत्साह देखने को मिला। होलिका दहन के बाद हुआ गैर नृत्य का आयोजन होलिका दहन के पश्चात विधायक निवास पर पारंपरिक गैर नृत्य का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। ढोल-नगाड़ों और लोक संगीत की धुन पर प्रस्तुत गैर नृत्य ने कार्यक्रम में रंगत भर दी। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को बनाए रखने का संदेश दिया तथा हर्षोल्लास के साथ होली पर्व मनाया।
    1
    बाली। बीजापुर में विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावतं के निवास पर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विधायक प्रतिनिधि विक्रम सिंह राणावतं ओर महेंद्र सिंह राणावत ने किया होलिका दहन,  पुष्पेंद्र सिंह राणावत के रावले में श्रद्धा और उत्साह के साथ होलिका दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों और समर्थकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय और उत्सवमय नजर आया।
विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत के बीजापुर स्थित निवास पर विधायक प्रतिनिधि विक्रम सिंह राणावत ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर होलिका दहन किया तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। होलिका दहन के दौरान पारंपरिक जयकारों और लोक परंपराओं का विशेष उत्साह देखने को मिला।
होलिका दहन के बाद हुआ गैर नृत्य का आयोजन
होलिका दहन के पश्चात विधायक निवास पर पारंपरिक गैर नृत्य का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। ढोल-नगाड़ों और लोक संगीत की धुन पर प्रस्तुत गैर नृत्य ने कार्यक्रम में रंगत भर दी।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को बनाए रखने का संदेश दिया तथा हर्षोल्लास के साथ होली पर्व मनाया।
    user_Nagendra Agarwal
    Nagendra Agarwal
    बाली, पाली, राजस्थान•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.