Shuru
Apke Nagar Ki App…
नारीशक्ति वंदन अधिनियम के विरोध के पीछे परिवारवादी पार्टियों का डर है—उन्हें लगता है कि महिलाओं के सशक्त होने से उनका वर्चस्व खत्म होगा। परिसीमन के बाद महिलाओं की हिस्सेदारी और प्रभाव बढ़ेगा, इसलिए कांग्रेस और उसके सहयोगी इसका विरोध कर रहे हैं और डिलिमिटेशन पर भ्रम फैला रहे हैं। -श्री Narendra Modi जी, माननीय प्रधानमंत्री
Kailash Fulwari

- Kailash Fulwariअजमेर, अजमेर, राजस्थानजय हो4 hrs ago
More news from राजस्थान and nearby areas
- ब्रेकिंग न्यूज़: अजमेर में बार काउंसिल चुनाव 22 अप्रैल को अजमेर। बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के चुनाव 22 अप्रैल 2026 को पूरे प्रदेश में एक साथ आयोजित होंगे। चुनाव को लेकर जिला बार एसोसिएशन अजमेर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर तैयारियां पूरी होने की जानकारी दी है। प्रदेशभर में कुल 84,247 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जबकि 234 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें 57 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। न्यूनतम 5 महिला प्रत्याशियों का चुना जाना अनिवार्य रहेगा। अजमेर सिविल बार में 2105 मतदाता पंजीकृत हैं, जहां प्रत्येक मतदाता अधिकतम 23 वोट डाल सकेगा। पूरे राजस्थान से 23 प्रत्याशियों का चयन किया जाएगा। मतदान के दौरान सख्त नियम लागू रहेंगे—मतदान केंद्र के 200 गज के दायरे में प्रचार पर रोक रहेगी, मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी। मतदान 22 अप्रैल को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक पुराने न्यायालय भवन स्थित बार हॉल में होगा। चुनाव की निगरानी जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा की जाएगी।1
- जसनगर की बेटी दीपाली का वर्ष 2024 की आरएएस परीक्षा में 609वीं रैंक के साथ चयन हुआ है। दीपाली, भक्त शिरोमणि मीराबाई स्मारक पैनोरमा के प्रबंधक नरेंद्रसिंह की पुत्री हैं और इससे पहले ग्राम विकास अधिकारी (VDO) पद पर भी चयनित हो चुकी हैं। दीपाली ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को देते हुए कहा कि मेहनत और लगन से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। दीपाली की इस उपलब्धि पर जसनगर में खुशी का माहौल है।2
- रिया बड़ी नगर पालिका क्षेत्र में मुख्य सीसी सड़क का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। हालांकि, सड़क के दोनों ओर नालों का निर्माण अधूरा रहने के कारण आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस अधूरे कार्य से सड़क संकरी हो गई है, जिसके चलते दिनभर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, सीसी रोड के किनारों पर निर्माण कार्य अधूरा होने से खाली जगह व्यवस्थित नहीं हो पाई है। इसके अतिरिक्त, ठेलों का अव्यवस्थित खड़ा होना भी समस्या को बढ़ा रहा है, जिससे बड़े वाहनों का निकलना मुश्किल हो जाता है। कई बार छोटे वाहन चालक भी अपनी गाड़ी सड़क से नीचे नहीं उतार पाते और बीच सड़क में ही वाहन खड़ा कर देते हैं, जिससे यातायात बाधित होता है। शनिवार सुबह करीब 11 बजे एक कार मालिक द्वारा अपना वाहन बीच सड़क में छोड़ देने से स्थिति और गंभीर हो गई। दोपहर 2 बजे तक इस कारण लगभग पांच बार जाम की स्थिति बनी। सूचना मिलने पर पादु कला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। रियान बड़ी पुलिस चौकी के कांस्टेबल राजकुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कार को थाने पहुंचाया, जिसके बाद यातायात सुचारू हो सका। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि नालों का निर्माण कार्य जल्द पूरा कर सड़क के दोनों किनारों पर ब्लॉक लगा दिए जाएं, तो ट्रैफिक व्यवस्था में काफी सुधार हो सकता है और जाम की समस्या काफी हद तक समाप्त हो जाएगी। पादु कला थाना अधिकारी उमाशंकर शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम लगातार गश्त के दौरान वाहनों और ठेला संचालकों को व्यवस्थित खड़ा करने के लिए निर्देशित करती है, ताकि यातायात जाम की स्थिति उत्पन्न न हो।1
- भिनाई, मै विशाल निशुल्क फ्री चेकअप परामर्श शिवर किया जा रहा है जिसमें जयपुर के सुप्रसिद्ध डॉक्टर आशीष माथुर ऑर्थोपेडिक हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मुकेश वर्मा कार्डियोलॉजिस्ट हृदय रोग विशेषज्ञ फ्री परामर्श सेवा दी जाएगी जिसमें फ्री बीपी शुगर रेंडम , फ्री ई, सी, जी, फ्री वजन किया जाएगा शिविर का स्थान सुमर सीनियर सेकेंडरी स्कूल भिनाई कल सुबह दिनांक 19 तारीख वार रविवार के दिन सुबह 10:00 बजे से फ्री कैंप का आयोजन किया जा रहा है यह फ्री मेवाड़ा मेडिकल स्टोर तत्वाधान में किया जा रहा है अधिक से अधिक संख्या में पधारे इस फ्री कैंप का लाभ उठाएं अपनी पुरान जाच साथ में लाएं1
- आज के इस वीडियो में हम आपको पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, ब्यावर में आयोजित एक विशेष सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम की झलकियाँ दिखाएंगे। विद्यालय में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) के सहयोग से एक महत्वपूर्ण मॉकड्रिल का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों और स्टाफ को आग से बचाव और तेल पाइपलाइन की सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था।1
- नागौर : रियां बड़ी नगरपालिका क्षेत्र में लगातार बढ़ते ट्रैफिक जाम की समस्या के बीच रियां बड़ी पुलिस चौकी के जवान कड़ी धूप में मुस्तैदी से ड्यूटी निभाते नजर आए। चौराहे पर बसों के रुकने और वाहनों की लंबी कतार लगने से आमजन को हो रही परेशानी को देखते हुए पुलिसकर्मी मौके पर तैनात रहे और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए सक्रिय रूप से वाहनों को निकालने में सहयोग करते रहे। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस तत्परता की सराहना की है।2
- Post by Kailash Fulwari1
- मेड़ता रोड के स्टेट हाईवे नागौर रोड पर यातायात व्यवस्था का नजारा। केवल ओवरलोडिंग टेक्टर को ही दोष देना ठीक नहीं क्यों की इन्हें तो आगे बढने का रास्ता चाहिए। रोड पर खड़े वाहनों की वजह से भारी समस्या खड़ी हो जाती है ओर आफत ओवरलोडिंग टेक्टर वाले पर आती है।1