Shuru
Apke Nagar Ki App…
जसनगर की बेटी दीपाली का वर्ष 2024 की आरएएस परीक्षा में 609वीं रैंक के साथ चयन हुआ है। दीपाली, भक्त शिरोमणि मीराबाई स्मारक पैनोरमा के प्रबंधक नरेंद्रसिंह की पुत्री हैं और इससे पहले ग्राम विकास अधिकारी (VDO) पद पर भी चयनित हो चुकी हैं जसनगर की बेटी दीपाली का वर्ष 2024 की आरएएस परीक्षा में 609वीं रैंक के साथ चयन हुआ है। दीपाली, भक्त शिरोमणि मीराबाई स्मारक पैनोरमा के प्रबंधक नरेंद्रसिंह की पुत्री हैं और इससे पहले ग्राम विकास अधिकारी (VDO) पद पर भी चयनित हो चुकी हैं। दीपाली ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को देते हुए कहा कि मेहनत और लगन से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। दीपाली की इस उपलब्धि पर जसनगर में खुशी का माहौल है।
Er Sunil Dagdi
जसनगर की बेटी दीपाली का वर्ष 2024 की आरएएस परीक्षा में 609वीं रैंक के साथ चयन हुआ है। दीपाली, भक्त शिरोमणि मीराबाई स्मारक पैनोरमा के प्रबंधक नरेंद्रसिंह की पुत्री हैं और इससे पहले ग्राम विकास अधिकारी (VDO) पद पर भी चयनित हो चुकी हैं जसनगर की बेटी दीपाली का वर्ष 2024 की आरएएस परीक्षा में 609वीं रैंक के साथ चयन हुआ है। दीपाली, भक्त शिरोमणि मीराबाई स्मारक पैनोरमा के प्रबंधक नरेंद्रसिंह की पुत्री हैं और इससे पहले ग्राम विकास अधिकारी (VDO) पद पर भी चयनित हो चुकी हैं। दीपाली ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को देते हुए कहा कि मेहनत और लगन से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। दीपाली की इस उपलब्धि पर जसनगर में खुशी का माहौल है।
More news from राजस्थान and nearby areas
- रिया बड़ी नगर पालिका क्षेत्र में मुख्य सीसी सड़क का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। हालांकि, सड़क के दोनों ओर नालों का निर्माण अधूरा रहने के कारण आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस अधूरे कार्य से सड़क संकरी हो गई है, जिसके चलते दिनभर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, सीसी रोड के किनारों पर निर्माण कार्य अधूरा होने से खाली जगह व्यवस्थित नहीं हो पाई है। इसके अतिरिक्त, ठेलों का अव्यवस्थित खड़ा होना भी समस्या को बढ़ा रहा है, जिससे बड़े वाहनों का निकलना मुश्किल हो जाता है। कई बार छोटे वाहन चालक भी अपनी गाड़ी सड़क से नीचे नहीं उतार पाते और बीच सड़क में ही वाहन खड़ा कर देते हैं, जिससे यातायात बाधित होता है। शनिवार सुबह करीब 11 बजे एक कार मालिक द्वारा अपना वाहन बीच सड़क में छोड़ देने से स्थिति और गंभीर हो गई। दोपहर 2 बजे तक इस कारण लगभग पांच बार जाम की स्थिति बनी। सूचना मिलने पर पादु कला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। रियान बड़ी पुलिस चौकी के कांस्टेबल राजकुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कार को थाने पहुंचाया, जिसके बाद यातायात सुचारू हो सका। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि नालों का निर्माण कार्य जल्द पूरा कर सड़क के दोनों किनारों पर ब्लॉक लगा दिए जाएं, तो ट्रैफिक व्यवस्था में काफी सुधार हो सकता है और जाम की समस्या काफी हद तक समाप्त हो जाएगी। पादु कला थाना अधिकारी उमाशंकर शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम लगातार गश्त के दौरान वाहनों और ठेला संचालकों को व्यवस्थित खड़ा करने के लिए निर्देशित करती है, ताकि यातायात जाम की स्थिति उत्पन्न न हो।1
- नागौर : रियां बड़ी नगरपालिका क्षेत्र में लगातार बढ़ते ट्रैफिक जाम की समस्या के बीच रियां बड़ी पुलिस चौकी के जवान कड़ी धूप में मुस्तैदी से ड्यूटी निभाते नजर आए। चौराहे पर बसों के रुकने और वाहनों की लंबी कतार लगने से आमजन को हो रही परेशानी को देखते हुए पुलिसकर्मी मौके पर तैनात रहे और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए सक्रिय रूप से वाहनों को निकालने में सहयोग करते रहे। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस तत्परता की सराहना की है।2
- Post by रमेश सिंह1
- Post by Kailash Fulwari1
- अजमेर में निवेश के नाम पर ठगी का एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पीड़ित व्यक्ति से 1 लाख 13 हजार रुपये की ठगी की गई। जब पीड़ित ने अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दे डाली। इस संबंध में पीड़ित ने आदेश नगर थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है। लगातार बढ़ते ऐसे मामलों ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। निवेश के नाम पर हो रही ठगी से बचने के लिए सतर्क रहना बेहद जरूरी है।1
- अजमेर में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस ने सख्ती और बढ़ा दी है। दरगाह क्षेत्र से एक बांग्लादेशी घुसपैठिए की गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आ रही है। एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला के नेतृत्व में वरुणसागर-दरगाह संपर्क मार्ग सहित आसपास के इलाकों में फ्लैग मार्च किया गया और सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए क्षेत्र में तैनात जवानों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। एसपी ने बताया कि पिछले कुछ समय में अवैध रूप से रह रहे लोगों की गिरफ्तारी के मामले सामने आने के बाद निगरानी बढ़ाई गई है। इसके साथ ही शहरभर में शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। मोटर व्हीकल एक्ट के तहत ऐसे चालकों पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस द्वारा भिखारियों और संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखते हुए थड़ियों और कैफे पर भी नियमित पेट्रोलिंग की जा रही है। अजमेर पुलिस की इस कार्रवाई से साफ है कि शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अब कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी।1
- मेड़ता रोड के स्टेट हाईवे नागौर रोड पर यातायात व्यवस्था का नजारा। केवल ओवरलोडिंग टेक्टर को ही दोष देना ठीक नहीं क्यों की इन्हें तो आगे बढने का रास्ता चाहिए। रोड पर खड़े वाहनों की वजह से भारी समस्या खड़ी हो जाती है ओर आफत ओवरलोडिंग टेक्टर वाले पर आती है।1
- रिया बड़ी में पंचायती राज और नगर निकाय चुनाव में देरी के विरोध में कांग्रेस ने 'संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ' अभियान चलाया है। इसी के तहत शनिवार को गायत्री मांगलिक भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। ब्लॉक अध्यक्ष रामनिवास भाटी ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में जिला अध्यक्ष हनुमान राम बांगड़ा, मेड़ता विधानसभा प्रभारी रुबीना खान, पूर्व विधायक रामचंद्र जारोड़ा और कांग्रेस प्रत्याशी शिवरतन वाल्मीकि विशेष रूप से उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष हनुमान राम बांगड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की सोच के अनुसार संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे कांग्रेस की विचारधारा को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं और नए लोगों को जोड़कर संगठन को सशक्त करें। प्रभारी रुबीना खान ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत पंचायत समिति रिया बड़ी की सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत अध्यक्षों और नगर पालिका के 20 वार्डों में वार्ड अध्यक्षों का चयन किया जाएगा। उन्होंने इस कदम को संगठन विस्तार के लिए महत्वपूर्ण बताया। पूर्व विधायक रामचंद्र जारोड़ा, शिवरतन वाल्मीकि, पूर्व सरपंच सुशील लटियाल और ब्लॉक अध्यक्ष रामनिवास भाटी सहित कई वक्ताओं ने भी बैठक में अपने विचार रखे। सभी ने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। इस दौरान संगठन विस्तार, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और आगामी चुनावों की रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई। कांग्रेस नेताओं ने एकजुट होकर लोकतंत्र की मजबूती के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया।1
- Post by रमेश सिंह1