हरदोई में यातायात माह नवंबर-2026 का शुभारंभ, डीएम-एसपी ने जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी हेलमेट, सीट बेल्ट और निर्धारित गति सीमा का पालन करने की अपील, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई #हरदोई। जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को यातायात माह नवंबर-2026 का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पुलिस लाइन से जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीना ने यातायात जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स एवं पुलिसकर्मियों ने प्रतिभाग कर लोगों को यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया। इस दौरान जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। नियमों का पालन न केवल स्वयं की सुरक्षा, बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए भी आवश्यक है। वाहन चलाते समय सावधानी, संयम और जिम्मेदारी बरतकर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों के साथ पीछे बैठने वालों से भी आईएसआई प्रमाणित हेलमेट पहनने तथा चारपहिया वाहनों में चालक सहित सभी सवारियों से सीट बेल्ट लगाने की अपील की। साथ ही निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, नशे की हालत में वाहन न चलाने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करने की सलाह दी। यातायात पुलिस की ओर से लोगों को चौराहों और तिराहों पर यातायात संकेतों का पालन करने, गलत दिशा में वाहन नहीं चलाने, ओवरलोडिंग से बचने तथा बाइक से स्टंट नहीं करने के प्रति जागरूक किया गया। इसके अलावा प्रेशर हॉर्न और मॉडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग नहीं करने की अपील की गई। पैदल राहगीरों को सड़क पार करते समय जेब्रा क्रॉसिंग का इस्तेमाल करने और सावधानी बरतने का संदेश भी दिया गया। यातायात माह के अंतर्गत जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में यातायात पुलिस एवं थाना पुलिस संयुक्त रूप से जागरूकता कार्यक्रम चलाएगी। इन कार्यक्रमों के माध्यम से वाहन चालकों, विद्यार्थियों और आमजन को यातायात नियमों की जानकारी दी जाएगी। वहीं नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुबोध गौतम, सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर अजीत चौहान, क्षेत्राधिकारी बघौली प्रभा पटेल, शहर कोतवाल संजय त्यागी, यातायात निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
हरदोई में यातायात माह नवंबर-2026 का शुभारंभ, डीएम-एसपी ने जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी हेलमेट, सीट बेल्ट और निर्धारित गति सीमा का पालन करने की अपील, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई #हरदोई। जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को यातायात माह नवंबर-2026 का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पुलिस लाइन से जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीना ने यातायात जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स एवं पुलिसकर्मियों ने प्रतिभाग कर लोगों को यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया। इस दौरान जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। नियमों का पालन न केवल स्वयं की सुरक्षा, बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए भी आवश्यक है। वाहन चलाते समय सावधानी, संयम और जिम्मेदारी बरतकर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों के साथ पीछे बैठने वालों से भी आईएसआई प्रमाणित हेलमेट पहनने तथा चारपहिया वाहनों में चालक सहित सभी सवारियों से सीट बेल्ट लगाने
की अपील की। साथ ही निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, नशे की हालत में वाहन न चलाने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करने की सलाह दी। यातायात पुलिस की ओर से लोगों को चौराहों और तिराहों पर यातायात संकेतों का पालन करने, गलत दिशा में वाहन नहीं चलाने, ओवरलोडिंग से बचने तथा बाइक से स्टंट नहीं करने के प्रति जागरूक किया गया। इसके अलावा प्रेशर हॉर्न और मॉडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग नहीं करने की अपील की गई। पैदल राहगीरों को सड़क पार करते समय जेब्रा क्रॉसिंग का इस्तेमाल करने और सावधानी बरतने का संदेश भी दिया गया। यातायात माह के अंतर्गत जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में यातायात पुलिस एवं थाना पुलिस संयुक्त रूप से जागरूकता कार्यक्रम चलाएगी। इन कार्यक्रमों के माध्यम से वाहन चालकों, विद्यार्थियों और आमजन को यातायात नियमों की जानकारी दी जाएगी। वहीं नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुबोध गौतम, सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर अजीत चौहान, क्षेत्राधिकारी बघौली प्रभा पटेल, शहर कोतवाल संजय त्यागी, यातायात निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
- वायरल वीडियो वर्दी का रौब नहीं, कानून का राज चाहिए!युवक ने लगाया आरोप। बेनीगंज में पवन विश्वकर्मा के साथ पुलिस द्वारा आधी रात घर से उठाकर थाने में पट्टे से पीटने और थप्पड़ मारने के लगाए गए आरोप बेहद गंभीर हैं। अगर एक आम नागरिक अपने ही घर में सुरक्षित नहीं है, तो फिर कानून-व्यवस्था के दावों का क्या मतलब? पुलिस जनता की रक्षक है, भक्षक नहीं! किसी भी व्यक्ति पर आरोप हो तो कार्रवाई कानून के दायरे में होनी चाहिए, न कि थाने में कथित पिटाई करके। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी और पुलिस अधीक्षक हरदोई से मांग है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया जाए और यदि आरोप सही पाए जाएं तो दोषी पुलिसकर्मियों पर कठोर कार्रवाई हो। सवाल वर्दी का नहीं, वर्दी की आड़ में कानून के कथित दुरुपयोग का है। पवन विश्वकर्मा को न्याय मिलना चाहिए, क्योंकि कानून सबके लिए बराबर है!1
- हरदोई में यातायात माह नवंबर-2026 का शुभारंभ, डीएम-एसपी ने जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी हेलमेट, सीट बेल्ट और निर्धारित गति सीमा का पालन करने की अपील, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई #हरदोई। जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को यातायात माह नवंबर-2026 का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पुलिस लाइन से जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीना ने यातायात जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स एवं पुलिसकर्मियों ने प्रतिभाग कर लोगों को यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया। इस दौरान जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। नियमों का पालन न केवल स्वयं की सुरक्षा, बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए भी आवश्यक है। वाहन चलाते समय सावधानी, संयम और जिम्मेदारी बरतकर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों के साथ पीछे बैठने वालों से भी आईएसआई प्रमाणित हेलमेट पहनने तथा चारपहिया वाहनों में चालक सहित सभी सवारियों से सीट बेल्ट लगाने की अपील की। साथ ही निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, नशे की हालत में वाहन न चलाने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करने की सलाह दी। यातायात पुलिस की ओर से लोगों को चौराहों और तिराहों पर यातायात संकेतों का पालन करने, गलत दिशा में वाहन नहीं चलाने, ओवरलोडिंग से बचने तथा बाइक से स्टंट नहीं करने के प्रति जागरूक किया गया। इसके अलावा प्रेशर हॉर्न और मॉडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग नहीं करने की अपील की गई। पैदल राहगीरों को सड़क पार करते समय जेब्रा क्रॉसिंग का इस्तेमाल करने और सावधानी बरतने का संदेश भी दिया गया। यातायात माह के अंतर्गत जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में यातायात पुलिस एवं थाना पुलिस संयुक्त रूप से जागरूकता कार्यक्रम चलाएगी। इन कार्यक्रमों के माध्यम से वाहन चालकों, विद्यार्थियों और आमजन को यातायात नियमों की जानकारी दी जाएगी। वहीं नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुबोध गौतम, सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर अजीत चौहान, क्षेत्राधिकारी बघौली प्रभा पटेल, शहर कोतवाल संजय त्यागी, यातायात निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।2
- दबंगों के आतंक से सहमी महिला की फरियाद: गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप, बोलीं- अब गांव में रहना भी मुश्किल हो गया है हरदोई: जनपद के बेनीगंज थाना क्षेत्र में दबंगों से परेशान एक महिला ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। महिला ने विपक्षी पक्ष पर आए दिन गाली-गलौज, अभद्रता, विवाद और जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि विपक्षियों की दबंगई के चलते उसका और उसके परिवार का गांव में रहना मुश्किल हो गया है। लगातार मिल रही धमकियों से पूरा परिवार भय और दहशत के माहौल में जीने को मजबूर है। . पीड़िता नीलम देवी पत्नी नीरज कुमार निवासी सेमराकलां कल्याणमन थाना बेनीगंज ने थाना प्रभारी को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि कटिघरा निवासी अनूप पुत्र दुल्लू, अंकित पुत्र नरेश, घुस्सु पुत्र साहेबलाल आदि विपक्षीगण दबंग किस्म के व्यक्ति हैं और आए दिन उसे तथा उसके परिवार को परेशान करते रहते हैं। महिला के मुताबिक, विपक्षी पक्ष द्वारा गाली-गलौज और विवाद करने के साथ ही जान से मारने की धमकियां भी दी जाती हैं। . प्रार्थना पत्र के अनुसार, एक नवंबर 2026 की रात करीब नौ बजे भी विपक्षियों द्वारा कथित रूप से विवाद और अभद्रता की गई। पीड़िता ने अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई है। उसका कहना है कि इस तरह की घटनाओं से परिवार मानसिक रूप से परेशान है और भय के कारण सामान्य जीवन जीना भी मुश्किल हो गया है। . महिला ने थाना प्रभारी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने तथा अपने परिवार की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है। . अब सवाल यह है कि आखिर एक महिला कब तक दबंगई और धमकियों का डर सहती रहेगी? क्या पीड़िता को न्याय और सुरक्षा मिल पाएगी?1
- *आज दिनांक 02.11.2026 को रिजर्व पुलिस लाइन हरदोई में यातायात माह नवंबर का शुभारंभ हुआ श्रीमान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद हरदोई द्वारा उपस्थित सभी आमजनमानस को सड़क सुरक्षा, यातायात के नियम, यातायात के संकेत व सड़क पर सुरक्षित चलने के छोटे-छोटे टिप्स बताएं गए। शहर में यातायात जागरूकता हेतु भव्य रैली निकाली गई तथा सभी को शपथ दिलाई गई इस संबंध मे श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा दी बाइट*1
- उन्नाव/हसनगंज | हरे-भरे आम के बाग पर चला लकड़कट्टों का आरा, कई दिनों से जारी हरियाली का सफाया! उन्नाव/हसनगंज | हरे-भरे आम के बाग पर चला लकड़कट्टों का आरा, कई दिनों से जारी हरियाली का सफाया! उन्नाव जनपद के हसनगंज क्षेत्र के गढ़ी फातियाबाद में हरे-भरे पेड़ों की कटाई का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से क्षेत्र में हरियाली मिटाई जा रही है। वहीं, पिछले तीन दिनों से लकड़कट्टों द्वारा हरे-भरे फलदार आम के बाग को लगातार काटा जा रहा है। सवाल यह है कि आखिर दिनदहाड़े फलदार पेड़ों की कटाई किसके संरक्षण में हो रही है? क्या जिम्मेदार वन विभाग और स्थानीय प्रशासन को इसकी जानकारी नहीं है? अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी मामले का संज्ञान लेकर अवैध कटान पर रोक लगाते हैं या फिर हरियाली का यूं ही कत्ल होता रहेगा।1
- हरदोई के टड़ियावां क्षेत्र के फत्तेपुर में गोमती नदी में डूबे 50 वर्षीय मुन्ना का शव बरामद। पुलिस ने शुरू की आगे की विधिक कार्रवाई। #Hardoi #BreakingNews #SadanTak1
- *मानपुर: भिटौली में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, बुजुर्ग दंपति गंभीर घायल, नाक की हड्डी टूटी* _मानपुर/सीतापुर_ - थाना मानपुर क्षेत्र के _भिटौली गांव_ में _आज दिनांक 02/11/2026 शाम लगभग 06:05 बजे_ दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक बुजुर्ग दंपति गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार _60 वर्षीय मुनीर अली पुत्र रहीम_ अपनी पत्नी _सरवरी बेगम पत्नी मुनीर अली_ के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। भिटौली के पास अचानक सामने से आ रही तेज रफ्तार दूसरी बाइक ने उनकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों उछलकर सड़क पर गिर पड़े। इस हादसे में _मुनीर अली के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं और नाक की हड्डी टूट गई है।_ वहीं उनकी पत्नी सरवरी बेगम को भी चोटें आई हैं। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही _108 एम्बुलेंस सेवा UP32FG2794_ मौके पर पहुंची। _पायलट विवेक कुमार और EMT गोविन्द कुमार_ ने तत्काल घायलों को संभाला। _विभागीय डॉ. शैलेंद्र के निर्देश पर_ दोनों घायलों को मौके पर प्राथमिक उपचार देने के बाद _CHC कसमंडा_ में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।1
- ऑटो-ई-रिक्शा की भीषण टक्कर में 77 वर्षीय महिला का सिर धड़ से अलग, छह घायल भतीजे के साले की मौत पर परिजनों के साथ शाहजहांपुर जा रही थी महिला, हादसे के बाद ई-रिक्शा चालक फरार ऑटो-ई-रिक्शा की भीषण टक्कर में 77 वर्षीय महिला का सिर धड़ से अलग, छह घायल भतीजे के साले की मौत पर परिजनों के साथ शाहजहांपुर जा रही थी महिला, हादसे के बाद ई-रिक्शा चालक फरार हरदोई। पचदेवरा थाना क्षेत्र में धर्मपुर गांव के पास सोमवार दोपहर सीएनजी ऑटो और ई-रिक्शा की भीषण टक्कर में 77 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। हादसा इतना भयावह था कि महिला का सिर धड़ से अलग हो गया। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। मृतका की पहचान फर्रुखाबाद जिले के मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी रामगुनी पत्नी स्वर्गीय दयाराम के रूप में हुई है। बताया गया कि रामगुनी अपने देवर लालाराम के पुत्र रविंद्र के साले की मौत होने पर शोक जताने के लिए शाहजहांपुर जिले के कांठ थाना क्षेत्र के चौहनापुर गांव जा रही थीं। उनके साथ उनकी बहू संतोषी, जेठ रामआसरे की बहू सोनी और रविंद्र के पुत्र नीतेश समेत अन्य लोग भी थे। परिजनों ने इसके लिए ऑटो बुक किया था। इसी दौरान धर्मपुर गांव के पास ऑटो और ई-रिक्शा की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में रामगुनी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पचदेवरा पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया और शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू की। हादसे के बाद ई-रिक्शा चालक मौके से फरार हो गया। मृतका के पति दयाराम की पहले ही मौत हो चुकी है। उनके परिवार में तीन बेटे और चार बेटियां हैं। छोटी बेटी छोड़कर सभी बच्चों की शादी हो चुकी है। सबसे बड़े बेटे का नाम श्याम मनोहर है, जबकि सबसे छोटी बेटी शतरूपा 28 वर्ष की है। प्रभारी निरीक्षक राकेश यादव ने बताया कि सीएनजी ऑटो और ई-रिक्शा की टक्कर में महिला की मौत हुई है। फरार ई-रिक्शा चालक की तलाश की जा रही है।1