logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*आज दिनांक 02.11.2026 को रिजर्व पुलिस लाइन हरदोई में यातायात माह नवंबर का शुभारंभ हुआ श्रीमान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद हरदोई द्वारा उपस्थित सभी आमजनमानस को सड़क सुरक्षा, यातायात के नियम, यातायात के संकेत व सड़क पर सुरक्षित चलने के छोटे-छोटे टिप्स बताएं गए। शहर में यातायात जागरूकता हेतु भव्य रैली निकाली गई तथा सभी को शपथ दिलाई गई इस संबंध मे श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा दी बाइट*

20 hrs ago
user_संतोष तिवारी ब्यूरो चीफ दैनिक
संतोष तिवारी ब्यूरो चीफ दैनिक
Hardoi, Uttar Pradesh•
20 hrs ago

*आज दिनांक 02.11.2026 को रिजर्व पुलिस लाइन हरदोई में यातायात माह नवंबर का शुभारंभ हुआ श्रीमान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद हरदोई द्वारा उपस्थित सभी आमजनमानस को सड़क सुरक्षा, यातायात के नियम, यातायात के संकेत व सड़क पर सुरक्षित चलने के छोटे-छोटे टिप्स बताएं गए। शहर में यातायात जागरूकता हेतु भव्य रैली निकाली गई तथा सभी को शपथ दिलाई गई इस संबंध मे श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा दी बाइट*

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अजबापुर में महासंग्राम: गन्ने का भाव ₹600 करने की मांग, ठप्प हो सकता है चीनी मिल का चक्का! किसानों का ऐलान— मांग पूरी होने तक बंद रहेगा प्रवेश ​अजबापुर (लखीमपुर खीरी)। ​किसानों के सब्र का बांध आखिरकार टूट चुका है और लखीमपुर खीरी में मिल प्रबंधन व प्रशासन के खिलाफ किसानों का आक्रोश फूट पड़ा है। गन्ने का समर्थन मूल्य ₹400 से बढ़ाकर ₹600 प्रति क्विंटल करने की मांग को लेकर 2 नवंबर 2026 की दोपहर दो बजे अजबापुर चीनी मिल परिसर में किसानों ने अनिश्चितकालीन पक्का डेरा डाल दिया। सैकड़ों की संख्या में अपने हक की आवाज उठाने पहुंचे किसानों ने चीनी मिल के मुख्य गेट पर धरना शुरू कर दिया है ​किसानों ने दो टूक चेतावनी दी है कि "जब तक गन्ने की कीमत ₹600 प्रति क्विंटल करने को लेकर ठोस फैसला नहीं होता, तब तक अजबापुर मिल के अंदर गन्ने की एक भी ट्रॉली या बुग्गी को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।" ​किसान नेता अनूप सिसोदिया की अपील: "अजबापुर मिल पहुंचे किसान भाई" ​धरना स्थल से प्रशासनिक अधिकारियों और मिल प्रबंधन के सामने अपनी मांग रखते हुए भारतीय किसान यूनियन (शक्ति) के जिला अध्यक्ष अनूप सिंह सिसोदिया ने कहा #SVBHARATNEWS ​#अजबापुर_महासंग्राम​#गन्ना_भाव_600​#अजबापुर_चीनी_मिल ​#किसान_आंदोलन_लखीमपुर​#गन्ना_मूल्य_वृद्धि​#BKU_Shakti ​#भाकियू_शक्ति​#लखीमपुर_खीरी_किसान​#LakhimpurKheri ​#KisanEktaZindabad​#FarmersProtest​#SugarcanePriceIssue​#KisanHaq​#गन्ना_किसानोंका_हक​#DCM_Shriram_Sugar_Mill ​#अजबापुर_महासंग्राम #गन्ना_भाव_600 #अजबापुर_चीनी_मिल #किसान_आंदोलन_लखीमपुर #BKU_Shakti #LakhimpurKheri #KisanHaq
    1
    अजबापुर में महासंग्राम: गन्ने का भाव ₹600 करने की मांग, ठप्प हो सकता है चीनी मिल का चक्का! किसानों का ऐलान— मांग पूरी होने तक बंद रहेगा प्रवेश

​अजबापुर (लखीमपुर खीरी)।
​किसानों के सब्र का बांध आखिरकार टूट चुका है और लखीमपुर खीरी में मिल प्रबंधन व प्रशासन के खिलाफ किसानों का आक्रोश फूट पड़ा है। गन्ने का समर्थन मूल्य ₹400 से बढ़ाकर ₹600 प्रति क्विंटल करने की मांग को लेकर 2 नवंबर 2026 की दोपहर दो बजे अजबापुर चीनी मिल परिसर में किसानों ने अनिश्चितकालीन पक्का डेरा डाल दिया। सैकड़ों की संख्या में अपने हक की आवाज उठाने पहुंचे किसानों ने चीनी मिल के मुख्य गेट पर धरना शुरू कर दिया है

​किसानों ने दो टूक चेतावनी दी है कि "जब तक गन्ने की कीमत ₹600 प्रति क्विंटल करने को लेकर ठोस फैसला नहीं होता, तब तक अजबापुर मिल के अंदर गन्ने की एक भी ट्रॉली या बुग्गी को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।"

​किसान नेता अनूप सिसोदिया की अपील: "अजबापुर मिल पहुंचे किसान भाई"

​धरना स्थल से प्रशासनिक अधिकारियों और मिल प्रबंधन के सामने अपनी मांग रखते हुए भारतीय किसान यूनियन (शक्ति) के जिला अध्यक्ष अनूप सिंह सिसोदिया ने कहा #SVBHARATNEWS 
​#अजबापुर_महासंग्राम​#गन्ना_भाव_600​#अजबापुर_चीनी_मिल
​#किसान_आंदोलन_लखीमपुर​#गन्ना_मूल्य_वृद्धि​#BKU_Shakti
​#भाकियू_शक्ति​#लखीमपुर_खीरी_किसान​#LakhimpurKheri
​#KisanEktaZindabad​#FarmersProtest​#SugarcanePriceIssue​#KisanHaq​#गन्ना_किसानोंका_हक​#DCM_Shriram_Sugar_Mill
​#अजबापुर_महासंग्राम #गन्ना_भाव_600 #अजबापुर_चीनी_मिल #किसान_आंदोलन_लखीमपुर #BKU_Shakti #LakhimpurKheri #KisanHaq
    user_SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू
    SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू
    पत्रकार हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    29 min ago
  • वायरल वीडियो वर्दी का रौब नहीं, कानून का राज चाहिए!युवक ने लगाया आरोप। बेनीगंज में पवन विश्वकर्मा के साथ पुलिस द्वारा आधी रात घर से उठाकर थाने में पट्टे से पीटने और थप्पड़ मारने के लगाए गए आरोप बेहद गंभीर हैं। अगर एक आम नागरिक अपने ही घर में सुरक्षित नहीं है, तो फिर कानून-व्यवस्था के दावों का क्या मतलब? पुलिस जनता की रक्षक है, भक्षक नहीं! किसी भी व्यक्ति पर आरोप हो तो कार्रवाई कानून के दायरे में होनी चाहिए, न कि थाने में कथित पिटाई करके। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी और पुलिस अधीक्षक हरदोई से मांग है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया जाए और यदि आरोप सही पाए जाएं तो दोषी पुलिसकर्मियों पर कठोर कार्रवाई हो। सवाल वर्दी का नहीं, वर्दी की आड़ में कानून के कथित दुरुपयोग का है। पवन विश्वकर्मा को न्याय मिलना चाहिए, क्योंकि कानून सबके लिए बराबर है!
    1
    वायरल वीडियो वर्दी का रौब नहीं, कानून का राज चाहिए!युवक ने लगाया आरोप।
बेनीगंज में पवन विश्वकर्मा के साथ पुलिस द्वारा आधी रात घर से उठाकर थाने में पट्टे से पीटने और थप्पड़ मारने के लगाए गए आरोप बेहद गंभीर हैं।
अगर एक आम नागरिक अपने ही घर में सुरक्षित नहीं है, तो फिर कानून-व्यवस्था के दावों का क्या मतलब?
पुलिस जनता की रक्षक है, भक्षक नहीं! किसी भी व्यक्ति पर आरोप हो तो कार्रवाई कानून के दायरे में होनी चाहिए, न कि थाने में कथित पिटाई करके।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी और पुलिस अधीक्षक हरदोई से मांग है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया जाए और यदि आरोप सही पाए जाएं तो दोषी पुलिसकर्मियों पर कठोर कार्रवाई हो।
सवाल वर्दी का नहीं, वर्दी की आड़ में कानून के कथित दुरुपयोग का है।
पवन विश्वकर्मा को न्याय मिलना चाहिए, क्योंकि कानून सबके लिए बराबर है!
    user_बुद्धसेन सोनी
    बुद्धसेन सोनी
    Local News Reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • हरदोई में यातायात माह नवंबर-2026 का शुभारंभ, डीएम-एसपी ने जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी हेलमेट, सीट बेल्ट और निर्धारित गति सीमा का पालन करने की अपील, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई #हरदोई। जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को यातायात माह नवंबर-2026 का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पुलिस लाइन से जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीना ने यातायात जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स एवं पुलिसकर्मियों ने प्रतिभाग कर लोगों को यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया। इस दौरान जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। नियमों का पालन न केवल स्वयं की सुरक्षा, बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए भी आवश्यक है। वाहन चलाते समय सावधानी, संयम और जिम्मेदारी बरतकर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों के साथ पीछे बैठने वालों से भी आईएसआई प्रमाणित हेलमेट पहनने तथा चारपहिया वाहनों में चालक सहित सभी सवारियों से सीट बेल्ट लगाने की अपील की। साथ ही निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, नशे की हालत में वाहन न चलाने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करने की सलाह दी। यातायात पुलिस की ओर से लोगों को चौराहों और तिराहों पर यातायात संकेतों का पालन करने, गलत दिशा में वाहन नहीं चलाने, ओवरलोडिंग से बचने तथा बाइक से स्टंट नहीं करने के प्रति जागरूक किया गया। इसके अलावा प्रेशर हॉर्न और मॉडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग नहीं करने की अपील की गई। पैदल राहगीरों को सड़क पार करते समय जेब्रा क्रॉसिंग का इस्तेमाल करने और सावधानी बरतने का संदेश भी दिया गया। यातायात माह के अंतर्गत जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में यातायात पुलिस एवं थाना पुलिस संयुक्त रूप से जागरूकता कार्यक्रम चलाएगी। इन कार्यक्रमों के माध्यम से वाहन चालकों, विद्यार्थियों और आमजन को यातायात नियमों की जानकारी दी जाएगी। वहीं नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुबोध गौतम, सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर अजीत चौहान, क्षेत्राधिकारी बघौली प्रभा पटेल, शहर कोतवाल संजय त्यागी, यातायात निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
    2
    हरदोई में यातायात माह नवंबर-2026 का शुभारंभ, डीएम-एसपी ने जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी

हेलमेट, सीट बेल्ट और निर्धारित गति सीमा का पालन करने की अपील, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

#हरदोई। जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को यातायात माह नवंबर-2026 का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पुलिस लाइन से जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीना ने यातायात जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स एवं पुलिसकर्मियों ने प्रतिभाग कर लोगों को यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया।
इस दौरान जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। नियमों का पालन न केवल स्वयं की सुरक्षा, बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए भी आवश्यक है। वाहन चलाते समय सावधानी, संयम और जिम्मेदारी बरतकर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है।
उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों के साथ पीछे बैठने वालों से भी आईएसआई प्रमाणित हेलमेट पहनने तथा चारपहिया वाहनों में चालक सहित सभी सवारियों से सीट बेल्ट लगाने की अपील की। साथ ही निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, नशे की हालत में वाहन न चलाने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करने की सलाह दी।
यातायात पुलिस की ओर से लोगों को चौराहों और तिराहों पर यातायात संकेतों का पालन करने, गलत दिशा में वाहन नहीं चलाने, ओवरलोडिंग से बचने तथा बाइक से स्टंट नहीं करने के प्रति जागरूक किया गया। इसके अलावा प्रेशर हॉर्न और मॉडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग नहीं करने की अपील की गई। पैदल राहगीरों को सड़क पार करते समय जेब्रा क्रॉसिंग का इस्तेमाल करने और सावधानी बरतने का संदेश भी दिया गया।
यातायात माह के अंतर्गत जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में यातायात पुलिस एवं थाना पुलिस संयुक्त रूप से जागरूकता कार्यक्रम चलाएगी। इन कार्यक्रमों के माध्यम से वाहन चालकों, विद्यार्थियों और आमजन को यातायात नियमों की जानकारी दी जाएगी। वहीं नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुबोध गौतम, सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर अजीत चौहान, क्षेत्राधिकारी बघौली प्रभा पटेल, शहर कोतवाल संजय त्यागी, यातायात निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
    user_प्रवीण कुमार ,Associate Editor
    प्रवीण कुमार ,Associate Editor
    Local News Reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • दबंगों के आतंक से सहमी महिला की फरियाद: गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप, बोलीं- अब गांव में रहना भी मुश्किल हो गया है हरदोई: जनपद के बेनीगंज थाना क्षेत्र में दबंगों से परेशान एक महिला ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। महिला ने विपक्षी पक्ष पर आए दिन गाली-गलौज, अभद्रता, विवाद और जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि विपक्षियों की दबंगई के चलते उसका और उसके परिवार का गांव में रहना मुश्किल हो गया है। लगातार मिल रही धमकियों से पूरा परिवार भय और दहशत के माहौल में जीने को मजबूर है। . पीड़िता नीलम देवी पत्नी नीरज कुमार निवासी सेमराकलां कल्याणमन थाना बेनीगंज ने थाना प्रभारी को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि कटिघरा निवासी अनूप पुत्र दुल्लू, अंकित पुत्र नरेश, घुस्सु पुत्र साहेबलाल आदि विपक्षीगण दबंग किस्म के व्यक्ति हैं और आए दिन उसे तथा उसके परिवार को परेशान करते रहते हैं। महिला के मुताबिक, विपक्षी पक्ष द्वारा गाली-गलौज और विवाद करने के साथ ही जान से मारने की धमकियां भी दी जाती हैं। . प्रार्थना पत्र के अनुसार, एक नवंबर 2026 की रात करीब नौ बजे भी विपक्षियों द्वारा कथित रूप से विवाद और अभद्रता की गई। पीड़िता ने अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई है। उसका कहना है कि इस तरह की घटनाओं से परिवार मानसिक रूप से परेशान है और भय के कारण सामान्य जीवन जीना भी मुश्किल हो गया है। . महिला ने थाना प्रभारी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने तथा अपने परिवार की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है। . अब सवाल यह है कि आखिर एक महिला कब तक दबंगई और धमकियों का डर सहती रहेगी? क्या पीड़िता को न्याय और सुरक्षा मिल पाएगी?
    1
    दबंगों के आतंक से सहमी महिला की फरियाद: गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप, बोलीं- अब गांव में रहना भी मुश्किल हो गया है
हरदोई: जनपद के बेनीगंज थाना क्षेत्र में दबंगों से परेशान एक महिला ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। महिला ने विपक्षी पक्ष पर आए दिन गाली-गलौज, अभद्रता, विवाद और जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि विपक्षियों की दबंगई के चलते उसका और उसके परिवार का गांव में रहना मुश्किल हो गया है। लगातार मिल रही धमकियों से पूरा परिवार भय और दहशत के माहौल में जीने को मजबूर है।
.
पीड़िता नीलम देवी पत्नी नीरज कुमार निवासी सेमराकलां कल्याणमन थाना बेनीगंज ने थाना प्रभारी को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि कटिघरा निवासी अनूप पुत्र दुल्लू, अंकित पुत्र नरेश, घुस्सु पुत्र साहेबलाल आदि विपक्षीगण दबंग किस्म के व्यक्ति हैं और आए दिन उसे तथा उसके परिवार को परेशान करते रहते हैं। महिला के मुताबिक, विपक्षी पक्ष द्वारा गाली-गलौज और विवाद करने के साथ ही जान से मारने की धमकियां भी दी जाती हैं।
.
प्रार्थना पत्र के अनुसार, एक नवंबर 2026 की रात करीब नौ बजे भी विपक्षियों द्वारा कथित रूप से विवाद और अभद्रता की गई। पीड़िता ने अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई है। उसका कहना है कि इस तरह की घटनाओं से परिवार मानसिक रूप से परेशान है और भय के कारण सामान्य जीवन जीना भी मुश्किल हो गया है।
.
महिला ने थाना प्रभारी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने तथा अपने परिवार की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है।
.
अब सवाल यह है कि आखिर एक महिला कब तक दबंगई और धमकियों का डर सहती रहेगी? क्या पीड़िता को न्याय और सुरक्षा मिल पाएगी?
    user_ज्ञानेश मिश्रा
    ज्ञानेश मिश्रा
    Traditional Storyteller हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • *आज दिनांक 02.11.2026 को रिजर्व पुलिस लाइन हरदोई में यातायात माह नवंबर का शुभारंभ हुआ श्रीमान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद हरदोई द्वारा उपस्थित सभी आमजनमानस को सड़क सुरक्षा, यातायात के नियम, यातायात के संकेत व सड़क पर सुरक्षित चलने के छोटे-छोटे टिप्स बताएं गए। शहर में यातायात जागरूकता हेतु भव्य रैली निकाली गई तथा सभी को शपथ दिलाई गई इस संबंध मे श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा दी बाइट*
    1
    *आज दिनांक 02.11.2026 को रिजर्व पुलिस लाइन हरदोई में यातायात माह नवंबर का शुभारंभ हुआ श्रीमान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद हरदोई द्वारा उपस्थित सभी आमजनमानस को सड़क सुरक्षा, यातायात के नियम, यातायात के संकेत व सड़क पर सुरक्षित चलने के छोटे-छोटे टिप्स बताएं गए। शहर में यातायात जागरूकता हेतु भव्य रैली निकाली गई तथा सभी को शपथ दिलाई गई इस संबंध मे श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा दी बाइट*
    user_संतोष तिवारी ब्यूरो चीफ दैनिक
    संतोष तिवारी ब्यूरो चीफ दैनिक
    Hardoi, Uttar Pradesh•
    20 hrs ago
  • उन्नाव/हसनगंज | हरे-भरे आम के बाग पर चला लकड़कट्टों का आरा, कई दिनों से जारी हरियाली का सफाया! उन्नाव/हसनगंज | हरे-भरे आम के बाग पर चला लकड़कट्टों का आरा, कई दिनों से जारी हरियाली का सफाया! उन्नाव जनपद के हसनगंज क्षेत्र के गढ़ी फातियाबाद में हरे-भरे पेड़ों की कटाई का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से क्षेत्र में हरियाली मिटाई जा रही है। वहीं, पिछले तीन दिनों से लकड़कट्टों द्वारा हरे-भरे फलदार आम के बाग को लगातार काटा जा रहा है। सवाल यह है कि आखिर दिनदहाड़े फलदार पेड़ों की कटाई किसके संरक्षण में हो रही है? क्या जिम्मेदार वन विभाग और स्थानीय प्रशासन को इसकी जानकारी नहीं है? अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी मामले का संज्ञान लेकर अवैध कटान पर रोक लगाते हैं या फिर हरियाली का यूं ही कत्ल होता रहेगा।
    1
    उन्नाव/हसनगंज | हरे-भरे आम के बाग पर चला लकड़कट्टों का आरा, कई दिनों से जारी हरियाली का सफाया!
उन्नाव/हसनगंज | हरे-भरे आम के बाग पर चला लकड़कट्टों का आरा, कई दिनों से जारी हरियाली का सफाया!
उन्नाव जनपद के हसनगंज क्षेत्र के गढ़ी फातियाबाद में हरे-भरे पेड़ों की कटाई का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से क्षेत्र में हरियाली मिटाई जा रही है। वहीं, पिछले तीन दिनों से लकड़कट्टों द्वारा हरे-भरे फलदार आम के बाग को लगातार काटा जा रहा है।
सवाल यह है कि आखिर दिनदहाड़े फलदार पेड़ों की कटाई किसके संरक्षण में हो रही है? क्या जिम्मेदार वन विभाग और स्थानीय प्रशासन को इसकी जानकारी नहीं है?
अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी मामले का संज्ञान लेकर अवैध कटान पर रोक लगाते हैं या फिर हरियाली का यूं ही कत्ल होता रहेगा।
    user_Related Emergency Soci📰📰📰📰
    Related Emergency Soci📰📰📰📰
    Newspaper advertising department बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • हरदोई के टड़ियावां क्षेत्र के फत्तेपुर में गोमती नदी में डूबे 50 वर्षीय मुन्ना का शव बरामद। पुलिस ने शुरू की आगे की विधिक कार्रवाई। #Hardoi #BreakingNews #SadanTak
    1
    हरदोई के टड़ियावां क्षेत्र के फत्तेपुर में गोमती नदी में डूबे 50 वर्षीय मुन्ना का शव बरामद। पुलिस ने शुरू की आगे की विधिक कार्रवाई। #Hardoi #BreakingNews #SadanTak
    user_सदन तक
    सदन तक
    Media Consultant बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • *मानपुर: भिटौली में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, बुजुर्ग दंपति गंभीर घायल, नाक की हड्डी टूटी* _मानपुर/सीतापुर_ - थाना मानपुर क्षेत्र के _भिटौली गांव_ में _आज दिनांक 02/11/2026 शाम लगभग 06:05 बजे_ दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक बुजुर्ग दंपति गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार _60 वर्षीय मुनीर अली पुत्र रहीम_ अपनी पत्नी _सरवरी बेगम पत्नी मुनीर अली_ के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। भिटौली के पास अचानक सामने से आ रही तेज रफ्तार दूसरी बाइक ने उनकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों उछलकर सड़क पर गिर पड़े। इस हादसे में _मुनीर अली के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं और नाक की हड्डी टूट गई है।_ वहीं उनकी पत्नी सरवरी बेगम को भी चोटें आई हैं। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही _108 एम्बुलेंस सेवा UP32FG2794_ मौके पर पहुंची। _पायलट विवेक कुमार और EMT गोविन्द कुमार_ ने तत्काल घायलों को संभाला। _विभागीय डॉ. शैलेंद्र के निर्देश पर_ दोनों घायलों को मौके पर प्राथमिक उपचार देने के बाद _CHC कसमंडा_ में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
    1
    *मानपुर: भिटौली में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, बुजुर्ग दंपति गंभीर घायल, नाक की हड्डी टूटी*

_मानपुर/सीतापुर_ - थाना मानपुर क्षेत्र के _भिटौली गांव_ में _आज दिनांक 02/11/2026 शाम लगभग 06:05 बजे_ दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक बुजुर्ग दंपति गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार _60 वर्षीय मुनीर अली पुत्र रहीम_ अपनी पत्नी _सरवरी बेगम पत्नी मुनीर अली_ के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। भिटौली के पास अचानक सामने से आ रही तेज रफ्तार दूसरी बाइक ने उनकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों उछलकर सड़क पर गिर पड़े।

इस हादसे में _मुनीर अली के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं और नाक की हड्डी टूट गई है।_ वहीं उनकी पत्नी सरवरी बेगम को भी चोटें आई हैं। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही _108 एम्बुलेंस सेवा UP32FG2794_ मौके पर पहुंची। _पायलट विवेक कुमार और EMT गोविन्द कुमार_ ने तत्काल घायलों को संभाला। _विभागीय डॉ. शैलेंद्र के निर्देश पर_ दोनों घायलों को मौके पर प्राथमिक उपचार देने के बाद _CHC कसमंडा_ में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
    user_Sachin Kumar
    Sachin Kumar
    Ambulance service शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.