logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

टुकराना जोड़ के पास सड़क हादसा, युवक घायल कौटिल्य स्कूल टुकराना जोड़ के पास सड़क हादसा, युवक घायल शाजापुर। शहर के थाना कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक सड़क हादसे में युवक घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रात करीब 11:50 बजे कौटिल्य स्कूल टुकराना जोड़ के पास बीच सड़क पर खुदाई होने के कारण एक बाइक सवार युवक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में घायल युवक की पहचान दिनेश पुत्र सोरनलाल प्रजापति निवासी ग्राम मझानिया के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सड़क पर खुदाई होने से अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण बाइक फिसल गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही एफआरवी-07 थाना कोतवाली की टीम मौके पर पहुंची। प्रधान आरक्षक 537 अशोक एवं पायलट विजय नागौर ने तत्परता दिखाते हुए घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस द्वारा मामले की जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। सड़क निर्माण कार्य करने वाली कम्पनी को संकेतक बोर्ड लगाने चाहिए

2 hrs ago
user_Amjad Khan
Amjad Khan
शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

टुकराना जोड़ के पास सड़क हादसा, युवक घायल कौटिल्य स्कूल टुकराना जोड़ के पास सड़क हादसा, युवक घायल शाजापुर। शहर के थाना कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक सड़क हादसे में युवक घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रात करीब 11:50 बजे कौटिल्य स्कूल टुकराना जोड़ के पास बीच सड़क पर खुदाई होने के कारण एक बाइक सवार युवक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में घायल युवक की पहचान दिनेश पुत्र सोरनलाल प्रजापति निवासी ग्राम मझानिया के रूप में हुई है। बताया जा रहा

है कि सड़क पर खुदाई होने से अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण बाइक फिसल गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही एफआरवी-07 थाना कोतवाली की टीम मौके पर पहुंची। प्रधान आरक्षक 537 अशोक एवं पायलट विजय नागौर ने तत्परता दिखाते हुए घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस द्वारा मामले की जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। सड़क निर्माण कार्य करने वाली कम्पनी को संकेतक बोर्ड लगाने चाहिए

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • मक्सी~प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मक्सी में दिनांक 11 मार्च को HPV (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीन का शुभारंभ जिला कलेक्टर रिजु बाफना एवं जिला मुख्य स्वस्थ चिकित्सा अधिकारी कमला आर्य के निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के ज़िला टीकाकरण अधिकारी डॉ भुदेव मेहता एवं ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ गोपाल मकवाना की अगुवाई में मक्सी प्रभारी मेडिकल ऑफिसर डॉ गजेन्द्रसिंह जाटव ओर डॉ अर्पित जैन के मार्गदर्शन में चिकित्सा स्टाफ की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में बताया गया कि HPV वैक्सीन लड़कियों को सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय मुख के कैंसर) से बचाव के लिए लगाई जाती है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्धारित आयु वर्ग की बालिकाओं को यह टीका लगाया जाएगा। चिकित्सा अधिकारियों ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों को समय पर टीकाकरण करवाकर गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखें। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य कर्मचारियों ने टीकाकरण के महत्व की जानकारी भी दी।
    1
    मक्सी~प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मक्सी में दिनांक 11 मार्च को HPV (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीन का शुभारंभ जिला कलेक्टर रिजु बाफना एवं जिला मुख्य स्वस्थ चिकित्सा अधिकारी कमला आर्य के निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के ज़िला टीकाकरण अधिकारी डॉ भुदेव मेहता एवं ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ गोपाल मकवाना की अगुवाई में मक्सी प्रभारी मेडिकल ऑफिसर डॉ गजेन्द्रसिंह जाटव ओर डॉ अर्पित जैन के मार्गदर्शन में
चिकित्सा स्टाफ की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में बताया गया कि HPV वैक्सीन लड़कियों को सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय मुख के कैंसर) से बचाव के लिए लगाई जाती है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्धारित आयु वर्ग की बालिकाओं को यह टीका लगाया जाएगा।
चिकित्सा अधिकारियों ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों को समय पर टीकाकरण करवाकर गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखें। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य कर्मचारियों ने टीकाकरण के महत्व की जानकारी भी दी।
    user_Vikas goyal
    Vikas goyal
    शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    48 min ago
  • गेहूं के खेत में रखे शुक्ला में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने समय रहते पाया काबू शाजापुर। जिले के थाना सुनेरा क्षेत्र के ग्राम सुनेरा में गेहूं के खेत में रखे शुक्ला (फसल का ढेर) में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 को जानकारी दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम तुरंत मौके के लिए रवाना हुई। डायल 112 की टीम में शामिल सी-95 आरक्षक अभिषेक गुप्ता तथा पायलट महेंद्र सिंह जादौन घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। आग तेजी से फैलती देख टीम ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल वाहन मौके पर पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने से आसपास की फसल को बड़े नुकसान से बचा लिया गया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।
    2
    गेहूं के खेत में रखे शुक्ला में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने समय रहते पाया काबू
शाजापुर। जिले के थाना सुनेरा क्षेत्र के ग्राम सुनेरा में गेहूं के खेत में रखे शुक्ला (फसल का ढेर) में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 को जानकारी दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम तुरंत मौके के लिए रवाना हुई।
डायल 112 की टीम में शामिल सी-95 आरक्षक अभिषेक गुप्ता तथा पायलट महेंद्र सिंह जादौन घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। आग तेजी से फैलती देख टीम ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल वाहन मौके पर पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने से आसपास की फसल को बड़े नुकसान से बचा लिया गया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।
    user_Amjad Khan
    Amjad Khan
    शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • शाजापुर में जनसुनवाई में पालक महासंघ ने ज्ञापन सौंपा, निजी स्कूलों की मनमानी रोकने, सरकारी स्कूलों में सुधार की मांग
    1
    शाजापुर में जनसुनवाई में पालक महासंघ ने ज्ञापन सौंपा, निजी स्कूलों की मनमानी रोकने, सरकारी स्कूलों में सुधार की मांग
    user_Govind kumbhkar
    Govind kumbhkar
    पत्रकार शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया की ग्राम पंचायत तिंगजपुर में पेयजल संकट को लेकर जन संघर्ष समिति द्वारा जनपद पंचायत मोहन बड़ोदिया परिसर में धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के नाम मोहन बड़ोदिया तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की। जन संघर्ष समिति मध्यप्रदेश के नेतृत्व में आयोजित इस धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत तिंगजपुर में लंबे समय से गंभीर पेयजल संकट बना हुआ है, जिससे लोगों को पीने के पानी के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार संबंधित अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। धरना-प्रदर्शन के दौरान जन संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि जल्द ही ग्राम पंचायत तिंगजपुर में पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं की गई तो समिति द्वारा ग्रामीणों के साथ मिलकर बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि गांव में स्थायी रूप से पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके। इसके पश्चात समिति के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार मोहन बड़ौदिया को सौंपा और समस्या के निराकरण के लिए तत्काल कार्रवाई करने की मांग की। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि यदि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो ग्रामीणों के साथ मिलकर आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा। धरना-प्रदर्शन के दौरान जन संघर्ष समिति के पदाधिकारी राजा भैय्या,अविनाश सिंह, राम सिंह मालवीय, डॉ शिव मालवीय, संतोष,संदीप सिसोदिया,गोकुल एवं ग्राम पंचायत तिंगजपुर के ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
    1
    शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया की ग्राम पंचायत तिंगजपुर में पेयजल संकट को लेकर जन संघर्ष समिति द्वारा जनपद पंचायत मोहन बड़ोदिया परिसर में धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के नाम मोहन बड़ोदिया तहसीलदार को  ज्ञापन सौंपकर समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की।
जन संघर्ष समिति मध्यप्रदेश के नेतृत्व में आयोजित इस धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत तिंगजपुर में लंबे समय से गंभीर पेयजल संकट बना हुआ है, जिससे लोगों को पीने के पानी के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार संबंधित अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
धरना-प्रदर्शन के दौरान जन संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि जल्द ही ग्राम पंचायत तिंगजपुर में पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं की गई तो समिति द्वारा ग्रामीणों के साथ मिलकर बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि गांव में स्थायी रूप से पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके।
इसके पश्चात समिति के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार मोहन बड़ौदिया को सौंपा और समस्या के निराकरण के लिए तत्काल कार्रवाई करने की मांग की। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि यदि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो ग्रामीणों के साथ मिलकर आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा।
धरना-प्रदर्शन के दौरान जन संघर्ष समिति के पदाधिकारी राजा भैय्या,अविनाश सिंह, राम सिंह मालवीय, डॉ शिव मालवीय, संतोष,संदीप सिसोदिया,गोकुल एवं ग्राम पंचायत तिंगजपुर के ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
    user_Mukesh Bamniya
    Mukesh Bamniya
    Voice of people मोमन बड़ोदिया, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • दतिया जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष अशोक दांगी वगदा के नेतृत्व में आज दिनांक 10 मार्च समय दोपहर 12:00 बजे दिन मंगलवार को गैस सिलेंडर की बढ़ती दरों के विरोध में भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया कांग्रेस कार्यालय से निकल कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर को अपने सिर पर रखकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ भाजपा सरकार मुर्दाबाद,गैस सिलेंडर के दाम कम करो के नारे लगाते हुए बम बम महादेव,राज घाट चौराहा पर नारे बाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया
    2
    दतिया जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष अशोक दांगी वगदा के नेतृत्व में आज दिनांक 10 मार्च समय दोपहर 12:00 बजे दिन मंगलवार को गैस सिलेंडर की बढ़ती दरों के विरोध में भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया कांग्रेस कार्यालय से निकल कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर को अपने सिर पर रखकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ भाजपा सरकार मुर्दाबाद,गैस सिलेंडर के दाम कम करो के नारे लगाते हुए बम बम महादेव,राज घाट चौराहा पर नारे बाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया
    user_सतेन्द्र अहिरवार
    सतेन्द्र अहिरवार
    Local News Reporter बडोनी, दतिया, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • wjhegsuevgeuvwgstw
    2
    wjhegsuevgeuvwgstw
    user_Ramnivas Marco
    Ramnivas Marco
    Doctor आगर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • कालापीपल के नांदनी में वाहन हटाने के विवाद पर बवाल, दो युवकों की पिटाई के बाद ग्रामीणों ने किया चक्काजाम कालापीपल क्षेत्र के नांदनी गांव में वाहन हटाने को लेकर हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार करीब 20 लोगों ने मिलकर दो युवकों के साथ मारपीट कर दी। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया। बताया जा रहा है कि वाहन हटाने की बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। मारपीट में दो युवक घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क पर चक्काजाम कर दिया। चक्काजाम के कारण कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाइश देकर जाम खुलवाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
    1
    कालापीपल के नांदनी में वाहन हटाने के विवाद पर बवाल, दो युवकों की पिटाई के बाद ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
कालापीपल क्षेत्र के नांदनी गांव में वाहन हटाने को लेकर हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार करीब 20 लोगों ने मिलकर दो युवकों के साथ मारपीट कर दी। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया।
बताया जा रहा है कि वाहन हटाने की बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। मारपीट में दो युवक घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क पर चक्काजाम कर दिया।
चक्काजाम के कारण कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाइश देकर जाम खुलवाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
    user_सत्य एक्सप्रेस न्यूज
    सत्य एक्सप्रेस न्यूज
    पत्रकार Shujalpur, Shajapur•
    19 hrs ago
  • कौटिल्य स्कूल टुकराना जोड़ के पास सड़क हादसा, युवक घायल शाजापुर। शहर के थाना कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक सड़क हादसे में युवक घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रात करीब 11:50 बजे कौटिल्य स्कूल टुकराना जोड़ के पास बीच सड़क पर खुदाई होने के कारण एक बाइक सवार युवक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में घायल युवक की पहचान दिनेश पुत्र सोरनलाल प्रजापति निवासी ग्राम मझानिया के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सड़क पर खुदाई होने से अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण बाइक फिसल गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही एफआरवी-07 थाना कोतवाली की टीम मौके पर पहुंची। प्रधान आरक्षक 537 अशोक एवं पायलट विजय नागौर ने तत्परता दिखाते हुए घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस द्वारा मामले की जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। सड़क निर्माण कार्य करने वाली कम्पनी को संकेतक बोर्ड लगाने चाहिए
    2
    कौटिल्य स्कूल टुकराना जोड़ के पास सड़क हादसा, युवक घायल
शाजापुर। शहर के थाना कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक सड़क हादसे में युवक घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रात करीब 11:50 बजे कौटिल्य स्कूल टुकराना जोड़ के पास बीच सड़क पर खुदाई होने के कारण एक बाइक सवार युवक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में घायल युवक की पहचान दिनेश पुत्र सोरनलाल प्रजापति निवासी ग्राम मझानिया के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सड़क पर खुदाई होने से अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण बाइक फिसल गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही एफआरवी-07 थाना कोतवाली की टीम मौके पर पहुंची। प्रधान आरक्षक 537 अशोक  एवं पायलट विजय नागौर ने तत्परता दिखाते हुए घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस द्वारा मामले की जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।  सड़क निर्माण कार्य करने वाली कम्पनी  को  संकेतक बोर्ड लगाने चाहिए
    user_Amjad Khan
    Amjad Khan
    शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.