NEWS:-मनासा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 705 किलो डोडाचूरा, देशी पिस्टल और कारतूस के साथ तस्कर गिरफ्तार मनासा। मध्यप्रदेश पुलिस के "नशे से दूरी है ज़रूरी" अभियान 2.0 के तहत नीमच पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मनासा थाना क्षेत्र की कंजार्डा चौकी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 705 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा, एक देशी पिस्टल, एक जिंदा कारतूस तथा तस्करी में प्रयुक्त बोलेरो पिकअप और एक मोटरसाइकिल जब्त की है। जब्त संपत्ति का कुल मूल्य करीब 22.11 लाख रुपये बताया गया है। पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल के मार्गदर्शन, एसडीओपी मनासा शाबेरा अंसारी एवं थाना प्रभारी मनासा निरीक्षक निलेश अवस्थी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस को अवैध मादक पदार्थों के परिवहन की विश्वसनीय सूचना मिलने पर विशेष टीम गठित कर संभावित मार्गों पर घेराबंदी और वाहन चेकिंग की गई। इस दौरान एक संदिग्ध बोलेरो पिकअप वाहन को रोककर तलाशी लेने पर उसमें से 705 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद हुआ। मौके से आरोपियों के कब्जे से एक देशी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस भी जब्त किया गया। जांच में सामने आया कि तस्करों द्वारा पुलिस की गतिविधियों पर नजर रखने और मुख्य वाहन की सुरक्षा के लिए एक मोटरसाइकिल से पायलटिंग की जा रही थी, जिसे भी पुलिस ने जब्त कर लिया। पुलिस ने आरोपी शीतल पिता प्रहलाद धाकड़, निवासी कंवरपुरा मोहन नगर, थाना जावदा, जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट एवं आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि मादक पदार्थ कहां से लाया गया था, इसकी सप्लाई किन-किन स्थानों पर की जानी थी तथा इस तस्करी नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पूरे गिरोह का पर्दाफाश करने के लिए विवेचना जारी है।

- नीमच पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 705 किलो डोडाचूरा, देशी पिस्टल और दो वाहन जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार नशे से दूरी है ज़रूरी' अभियान 2.0 के तहत नीमच पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मनासा थाना क्षेत्र की कंजार्डा चौकी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक बोलेरो पिकअप से 705 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद किया है। पुलिस ने मौके से एक देशी पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल भी जब्त की है। इस कार्रवाई में शीतल धाकड़, निवासी कंवरपुरा मोहन नगर, जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) को गिरफ्तार किया गया है। जब्त सामग्री और वाहनों की कुल कीमत करीब 22 लाख 11 हजार रुपये आंकी गई है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस पूरे तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी है।1
- नीमच में खेल मैदान बचाने की मांग तेज, वैकल्पिक ज़मीन पर स्कूल बनाने पर सहमति नीमच के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2 के खेल मैदान को बचाने की मांग को लेकर संघर्ष समिति ने विधायक दिलीप सिंह परिहार और नपा अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा से मुलाकात की। विधायक ने कहा कि यदि वैकल्पिक भूमि उपलब्ध होती है तो वहां सांदीपनि विद्यालय बनाने में कोई आपत्ति नहीं है। नपा अध्यक्ष ने भी वैकल्पिक ज़मीन तत्काल उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। समिति ने प्रस्तावित स्कूल का नक्शा जारी कर आरोप लगाया कि पूरा खेल मैदान निर्माण की जद में आ जाएगा। प्रशासन ने कोर्ट में लंबित भूमि मामलों के जल्द समाधान का आश्वासन दिया, जबकि समिति ने आंदोलन जारी रखने की बात कही।1
- नीमच वार्ड नंबर 19 में गंदगी से बुरा हाल मंदिर के पास सड़ांध रहवासियों का फूटा गुस्सा भविष्य न्यूज़ 24 नी जामनालियों का मच्छरों का प्रकोप1
- झांतला मोड़ सड़क बनी मुसीबत, 5 किलोमीटर का सफर हुआ जानलेवा नीमच–सिंगोली मार्ग पर झांतला से झांतला मोड़ तक लगभग 5 किलोमीटर लंबी सड़क पूरी तरह बदहाल हो चुकी है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे होने से वाहन चालकों, किसानों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और ग्रामीणों को रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई लोग इस मार्ग से आने-जाने से भी बच रहे हैं। झांतला, जो सिंगोली क्षेत्र की सबसे बड़ी ग्राम पंचायतों में गिनी जाती है, प्रथम ग्राम न्यायालय, गोकुल ग्राम, "छोटी भोपाल" और भेरूनाथ जी की पावन नगरी के नाम से प्रसिद्ध है। बावजूद इसके, गांव को जोड़ने वाली मुख्य सड़क की दुर्दशा विकास के दावों पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। ग्रामीणों का कहना है कि हर बार सड़क की मरम्मत या निर्माण किया जाता है, लेकिन कुछ ही समय बाद सड़क फिर से उखड़ जाती है। उनका आरोप है कि घटिया निर्माण कार्य के कारण सरकारी धन तो खर्च होता है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हो पाता। इस सड़क की खराब हालत से स्थानीय व्यापार प्रभावित हो रहा है, किसानों को कृषि उपज लाने-ले जाने में कठिनाई हो रही है, वहीं मरीजों और स्कूली बच्चों को भी जोखिम उठाकर सफर करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि झांतला से झांतला मोड़ तक सड़क का गुणवत्तापूर्ण और स्थायी निर्माण कराया जाए, ताकि लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके। साथ ही ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की निष्पक्ष जांच कराने की भी मांग उठाई है। सिंगोली से ख्वाजा हुसैन मेवाती की रिपोर्ट3
- Machawa colony me road ki samshya Rampura ke Machawa colony me 100 se jyada family rehti he par aaj tk yha ki Nagar parishad ne road nhi bnwaya humme bhot bar Nagar palika ko sikhayat ki par yha ke logo ki koi bhi adhyaksh parsad sunne ko teyar nhi he kisi ka bhi Machawa colony ke taraf dhyan nhi he1
- 2.0 का समापन: पुलिस कप फुटबॉल टूर्नामेंट के जरिए दिया नशामुक्त समाज का संदेश नीमच। "नशे से दूरी है ज़रूरी" अभियान 2.0 के अंतिम दिवस जिला पुलिस नीमच द्वारा आयोजित पुलिस कप फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य समापन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करते हुए नशे से दूर रहने का संदेश देना था। टूर्नामेंट के समापन अवसर पर फाइनल मुकाबला रोमांचक माहौल में खेला गया, जिसमें खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना का प्रदर्शन किया। विजेता एवं उपविजेता टीमों को अतिथियों द्वारा ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करते हैं। नशे से दूर रहकर खेलों को अपनाने से न केवल व्यक्ति का भविष्य उज्ज्वल बनता है, बल्कि समाज भी सुरक्षित और स्वस्थ बनता है। कार्यक्रम में खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में आमजन की उपस्थिति रही। जिला पुलिस ने सभी नागरिकों से नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने और नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की। जिला पुलिस नीमच का "नशे से दूरी है ज़रूरी" अभियान 2.0 खेल, जनजागरूकता और सामाजिक सहभागिता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।1
- NEWS:-मनासा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 12 संपत्ति संबंधी अपराधों का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 1.4 किलो चांदी व ₹1.60 लाख नकद बरामद मनासा। नीमच पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मनासा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वर्ष 2024 से फरार चल रहे ₹2,000 के इनामी शातिर आरोपी अश्विन पिता दिलीप बांछड़ा (25), निवासी हाड़ीपिपल्या को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 किलो 400 ग्राम चांदी के आभूषण और ₹1.60 लाख नकद बरामद किए हैं। पूछताछ के दौरान दो मामलों में संलिप्त उसके साथी सुरेन्द्र पिता फुलचंद बांछड़ा को भी गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल, एसडीओपी मनासा शाबेरा अंसारी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश अवस्थी के नेतृत्व में की गई। पुलिस के अनुसार आरोपी अश्विन वर्ष 2024 से 2026 के बीच थाना मनासा क्षेत्र में दर्ज 12 डकैती, नकबजनी एवं चोरी के मामलों में अपने साथियों के साथ शामिल था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। न्यायालय से पुलिस रिमांड मिलने के बाद पूछताछ में चोरी की वारदातों का खुलासा हुआ तथा चोरी का माल बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि मामले में शिवम पिता रवि बांछड़ा, राजू उर्फ राजदीप पिता सुरेश बांछड़ा, सुरेन्द्र उर्फ सुरेश पिता शंभुलाल बांछड़ा तथा अनुज पिता पप्पुलाल बांछड़ा अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। मनासा पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश अवस्थी सहित पूरी पुलिस टीम की इस कार्रवाई की सराहना की जा रही है।1