Shuru
Apke Nagar Ki App…
बंजार कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष मोहर सिंह ठाकुर के स्वागत इंतजार में लारजी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डाली कुल्ल्वी नाटी रिपोर्ट 20 अप्रैल, बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। बंजार विधानसभा कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष मोहर सिंह ठाकुर के स्वागत समारोह में स्वागत के स्वागत इंतजार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डाली नाटी
Budhi Singh Thakur
बंजार कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष मोहर सिंह ठाकुर के स्वागत इंतजार में लारजी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डाली कुल्ल्वी नाटी रिपोर्ट 20 अप्रैल, बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। बंजार विधानसभा कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष मोहर सिंह ठाकुर के स्वागत समारोह में स्वागत के स्वागत इंतजार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डाली नाटी
More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
- Post by Himachal Update 24 News1
- चम्बा में महिला सशक्तिकरण मैराथन 2026 🏃♀️ | राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन करेंगे शुभारम्भ | Rajput Kalyan Sabha Chamba1
- घुमारवी:- नेशनल हाईवे 103 पर मैड के समीप रविवार को एक बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा, लेकिन गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस और ट्रक आमने-सामने आ गए, जिससे यह दुर्घटना हुई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया।1
- पिछले करीब पांच वर्षों से भारी बारिश और भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त हुए बरमाना क्षेत्र के मोक्ष धाम के पुनर्निर्माण का मार्ग अब प्रशस्त हो गया है। इस मोक्ष धाम के ध्वस्त होने से आसपास की बैरी बरमाना, धोन कोठी, पंजगाई सहित मंडी क्षेत्र डेहर कीपंचायत के लोगों को अंतिम संस्कार के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। हिमुडा निदेशक मंडल सदस्य जितेंद्र चंदेल ने इस गंभीर समस्या का संज्ञान लेते हुए इसे प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू तथा कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी के समक्ष उठाया। सरकार ने इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 77 लाख रुपये की लागत से मोक्ष धाम के पुनर्निर्माण के आदेश जारी किए हैं। इस संबंध में पंजगाई में आयोजित एक प्रेस वार्ता में जितेंद्र चंदेल ने जानकारी देते हुए बताया कि नए सिरे से आधुनिक सुविधाओं के साथ मोक्ष धाम का निर्माण किया जाएगा जिसमें वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी। प्रेस वार्ता में पूर्व प्रधान पुष्पा शर्मा पंजगाई , पूर्व प्रधान धोनकोठी सुरेंद्र शर्मा, पूर्व प्रधान सुशील शर्मा उर्फ बब्बू पंजगाई , पूर्व प्रधान बरमाना रमेश संध्यार , वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रवीण चंदेलभी, ओंकार चंदेल, बीडीटीएस सदस्य डॉ. कुलदीप कुमार बेली राम शर्मा ,श्याम सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री और जितेंद्र चंदेल का आभार व्यक्त किया।1
- आईजीएमसी में कर्मचारियों को चेंजिंग रूम तक की सुविधा नहीं तृतीय व चतुर्थ श्रेणी कहाँ रिपोर्ट करें इसको लेकर भी कोई आदेश नही.. मनोज शर्मा, एनजीओ अध्यक्ष केएनएच अस्पताल2
- हमीरपुर जिला हमीरपुर के अंतर्गत आने बड़सर उपमंडल की ग्राम पंचायत कड़साई के गांव कलबाड़ा की साढ़े 6 वर्षीय बच्ची रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गई है। चार दिन बीत जाने बाबजूद भी बच्ची का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। बच्ची के लापता होने के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है, दूसरी ओर बच्ची के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बच्ची की मां मंजू भगवान से बच्ची की सलामती की दुआ मांग रही है। जानकारी के अनुसार नायरा बुधवार के दिन सुबह 8 बजे के करीब अपने घर के पास खेल रही थी, तभी वह अचानक लापता हो गई थी। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन कहीं भी बच्ची का पता नहीं चल पाया, जिसके बाद मामले की सूचना बड़सर पुलिस को दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बच्ची की तलाश शुरू कर दी थी। पहले दिन स्थानीय पुलिस के साथ ग्रामीणों ने भी आसपास के इलाकों, खेतों और जंगलों में सर्च अभियान चलाया। इसके अलावा दूसरे दिन ड्रोन की मदद से भी इलाके की निगरानी की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। चौथे और दिन भी सर्च अभियान एसडीआरएफ और पुलिस और स्थानीय ग्रामीण संयुक्त सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। वहीं रविवार को हमीरपुर के एसपी बलबीर सिंह ठाकुर भी कलबाड़ा गांव पहुंचे । जहां पर उन्होंने बच्ची के माता पिता से बातचीत की और ढांढस बंधाया। उन्होंने बच्ची के माता-पिता को आश्वासन दिया है कि जल्दी ही उनकी बच्ची को ढूंढ निकाला जाएगा। उन्होंने बताया कि सोमवार से एसडीआरएफ की दो और टीम में सर्च अभियान में शामिल होंगी। वहीं नायरा की मां मंजू का रो- रो कर बुरा हाल है। मंजू भगवान से नायरा की सलामती की दुआ मांग रही है। उन्होंने पुलिस और सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द उनकी बच्ची को ढूंढा जाए। वहीं नायरा के पिता रविंद्र कुमार ने बताया कि बच्ची बुधवार के दिन सुबह 8:00 बजे के आसपास घर के नजदीक खेल रही थी। उसके बाद अचानक गायब हो गई तीन दिन बीत जाने के बावजूद भी अभी तक नायरा का कोई सुराग नहीं लग पाया है। हालांकि स्थानीय ग्रामीण और पुलिस द्वारा नायरा को हर जगह ढूंढा जा रहा है। वहीं कड़साई पंचायत के पूर्व प्रधान एवं स्थानीय निवासी रोमी कुमार ने बताया कि बच्ची को ढूंढने के लिए पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें लगातार प्रयास कर रही है। लेकिन अभी तक बच्ची का कोई सुराग नहीं लग पाया है। उन्होंने बताया कि पांचवें दिन भी एसडीआरएफ और स्थानीय ग्रामीण द्वारा सर्च ऑपरेशन जारी है। वहीं हमीरपुर एसपी बलबीर सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और सर्च अभियान लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि बच्ची की जल्द बरामदगी के लिए सभी टीमें पूरी मुस्तैदी के साथ काम कर रही हैं। साथ ही उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को बच्ची के संबंध में कोई भी जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, या बच्ची के पिता रविंद्र कुमार के मोबाइल नंबर पर 62303-96169 संपर्क करें1
- जिला कुल्लू के कुल्लू सदर विधानसभा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण बैठक जिला कार्यालय भूट्टी कॉलोनी में आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश के सह-प्रभारी एवं मंडी ज़ोन के इंचार्ज श्री सुरेंद्र पंडित जी द्वारा की गई। बैठक में विशेष रूप से जिला कुल्लू के ऑब्जर्वर श्री राकेश मंढोत्रा जी उपस्थित रहे। इसके साथ ही जिला अध्यक्ष शेरा नेगी जी, कुल्लू विधानसभा अध्यक्ष अजय शर्मा जी, जिला उपाध्यक्ष नीरज सैनी जी, संगठन मंत्री टीकम राम जी, सुनील कुमार जी, मीना कुमारी जी, रूपा जी गोपाल शर्मा जी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक के दौरान संयुक्त बयान में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, पंचायत एवं गांव स्तर पर पार्टी की पकड़ सुदृढ़ करने, तथा जन-जन तक आम आदमी पार्टी की नीतियों को पहुंचाने पर विस्तृत चर्चा की गई। इसके साथ ही प्रदेश में वर्तमान कांग्रेस सरकार की विफलताओं पर भी गंभीरता से मंथन किया गया। कानून व्यवस्था, रोजगार के अवसर, कर्मचारियों की समस्याएं, व्यापारियों की परेशानियां और बढ़ती अराजकता जैसे मुद्दों पर सरकार की निष्क्रियता को लेकर कार्यकर्ताओं ने अपनी चिंता व्यक्त की। यह बैठक संगठन को नई दिशा और ऊर्जा देने वाली साबित हुई तथा आने वाले समय में पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया।1
- बद्दी में ट्रांसफार्मर ब्लास्ट 🔥 | 2 कारों में लगी आग | बड़ी घटना टली, कोई हताहत नहीं1
- महिला आरक्षण और परिसीमन के पीछे की मंशा को जनता बाखूबी जानती है और जान चुकी है। सोशिल मीडिया पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के मार्मिक उदबोधन का जबरदस्त तरीके से ट्रोल होना दर्शाता है कि देश की जनता को लंबे समय तक बरगलाया नहीं जा सकता है। ऐसे में अब भाजपा का आने वाला समय निश्चित तौर पर खराब है। यह बात प्रदेश कांग्रेस के पूर्व मीडिया काॅर्डिनेटर संदीप सांख्यान ने कही। उन्होंने कहा कि जीत की भूख में छटपटाई भाजपा परिसीमन के बहाने न सिर्फ अपनी सीटों को बढ़ाने की कवायद को अमलीजामा पहनाना चाहती है बल्कि अपने जीत के मार्जिन को भी बरकरार रखना चाहती है। लेकिन देश की जनता द्वारा चुने गए बुद्धिजीवी नेताओं ने इनके मंसूबों पर पानी फेर दिया और इनके असली चेहरे को उजागर किया। संदीप सांख्यान ने कहा कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने को लेकर वर्ष 2023 में सभी दलों ने एकमत होकर पूर्ण रूप से समर्थन दिया था और यह बिल पास भी हुआ, लेकिन हाउस में बिल का पास होना और लागू होना दोनो अलग-अलग बातें हैं। लोक सभा के 543 सीटों में आज दिन तक महिलाओं की भागीदारी 33 प्रतिशत क्यों नहीं हुई है। इसका जबाव भी लगे हाथ यदि प्रधानमंत्री जी दे देते तो ट्रोल होने की जरूरत ही नहीं पड़ती। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा की एनडीए ऐसा करती तो इनके आधे से ज्यादा चहेतों को पैवेलियन की राह देखनी पड़ती और इनकी जड़ें कमजोर हो जातीं, इसलिए अब महिला आरक्षण की आड़ मंे परिसीमन और सीटों के बढ़ाने का नया ढोंग रचा गया, जिसे देश की जनता ने एक सिरे से नकार दिया है। संदीप सांख्यान ने कहा कि राज्यों से दलगत राजनीति के चलते भेदभाव करने वाली भाजपा की केंद्र सरकार आम जनता से जुड़े मसलों से कन्नी काट रही है तथा जनता को अन्य बातों में उलझाने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में देश रसोई गैस की किल्लत से परेशान हैं, पैट्रो पदार्थों पर राशनिंग हो रही है। पैट्रो पदार्थों के दाम उछाल मार रहे हैं, मंहगाई बढ़ रही है, जिसका सीधा असर आम आदमी पर पड़ रहा है। ताजा प्रकरण में सूरत से लाखों मजदूरों का पलायन के पीछे के कारणों का भी यदि पीएम श्री खुलासा करते तो बेहतर होते, सुलग रहे पूर्वी भारत पर भी कुछ बयान आता तो राहत के साथ न्याय की उम्मीद बंधती लेकिन ऐसा हो न सका। संदीप सांख्यान ने कहा कि ऐसे बदतर हालातों मंे बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था, अभिव्यक्ति की आजादी और त्वरित न्याय आदि मसले गौण हो गए हैं। लेकिन वक्त आने पर देश की जनता पाई पाई का हिसाब चुकता करेगी, अगर वोट की कीमत तय न हुई तो।1